Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुमेरपुर नेशनल हाईवे पर हुआ सड़क हादसा टैंकर पलटा लगी भयानक आग पाली जिले के सुमेरपुर नेशनल हाईवे पर जा रहे हैं टैंकर पलट गया जिससे टैंकर में अचानक आग लग गई आग लगने से नेशनल सड़क मार्ग की दोनों और लंबी कटारे लग गई वही मौके पर भारी संख्या में लोग जमा होंगे फायर ब्रिगेड प्रशासन में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया
मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
सुमेरपुर नेशनल हाईवे पर हुआ सड़क हादसा टैंकर पलटा लगी भयानक आग पाली जिले के सुमेरपुर नेशनल हाईवे पर जा रहे हैं टैंकर पलट गया जिससे टैंकर में अचानक आग लग गई आग लगने से नेशनल सड़क मार्ग की दोनों और लंबी कटारे लग गई वही मौके पर भारी संख्या में लोग जमा होंगे फायर ब्रिगेड प्रशासन में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया
- N,palLसुमेरपुर, पाली, राजस्थान🙏4 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- जमाल खान बाली।फालना ब्रह्माकुमारी सेंटर पर शिवरात्रि का त्योहार मनाया* फालना बाली ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय फालना सेंटर पर आज महाशिवरात्रि का पर्व सेंटर की संरक्षिका मीरा दीदी एवम् समाज सेवी अमित मेहता, अधिवक्ता कमल श्रीमाली और कैलाश जोशी आदि लोगो की उपस्थिति में झंडारोहण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया इस अवसर पर सेंटर की संरक्षिका मीरा दीदी ने महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व माह अर्थात ‘महान’,रात्रि अर्थात ‘अज्ञान की रात’ और जयंती अर्थात ‘जन्मदिवस’ परमपिता परमात्मा शिव तब आते हैं जब वह अज्ञान अंधकार की रात्रि प्रबल हो जाती है परम आत्मा का ही नाम शिव, है इसका संस्कृत अर्थ है ‘सदा कल्याणकारी’, अर्थात जो सभी का *कल्याण करता है शिवरात्रि वह शिव जयंती भारत में द्वापर युग से मनाई जाती है यह दिन हम ईश्वर के इस धरा कि इस पर अवतरण के समय की याद में मनाते हैं शिव के अलावा और किसी को हम ‘परम आत्मा’ नहीं कहते ब्रह्मा,विष्णु,शंकर को देवता कहते हैं बाक़ी सभी है मनुष्य तो हम उसी निरंकार परमपिता ( सभी आत्माओं के रूहानीबाबा) अवतरण का यादगार दिवस मनाते हैं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया एवं अंत में सभी बाबा के भक्तों को प्रसादी वितरित की गई एवं इस अवसर पर संतोषी बहन,ललिता बहन,भारती बहन,अमित मेहता,कमल श्रीमाली,सुख सिंह खंगारोत,विरेंदर सिंह,बंसीलाल मालवीय,अशोक बछेटा,हीरालाल चौधरी,मूल चंद डाबी,सुरेंद्र सिंह,बाबूलाल मालवीय,सुरेश कुमार आदि लोग उपस्थीत रहे*1
- फालना ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय फालना सेंटर पर आज महाशिवरात्रि का पर्व सेंटर की संरक्षिका मीरा दीदी एवम् समाज सेवी अमित मेहता, अधिवक्ता कमल श्रीमाली और कैलाश जोशी आदि लोगो की उपस्थिति में झंडारोहण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया इस अवसर पर सेंटर की संरक्षिका मीरा दीदी ने महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व माह अर्थात ‘महान’,रात्रि अर्थात ‘अज्ञान की रात’ और जयंती अर्थात ‘जन्मदिवस’ परमपिता परमात्मा शिव तब आते हैं जब वह अज्ञान अंधकार की रात्रि प्रबल हो जाती है परम आत्मा का ही नाम शिव, है इसका संस्कृत अर्थ है ‘सदा कल्याणकारी’, अर्थात जो सभी का *कल्याण करता है शिवरात्रि वह शिव जयंती भारत में द्वापर युग से मनाई जाती है यह दिन हम ईश्वर के इस धरा कि इस पर अवतरण के समय की याद में मनाते हैं शिव के अलावा और किसी को हम ‘परम आत्मा’ नहीं कहते ब्रह्मा,विष्णु,शंकर को देवता कहते हैं बाक़ी सभी है मनुष्य तो हम उसी निरंकार परमपिता ( सभी आत्माओं के रूहानीबाबा) अवतरण का यादगार दिवस मनाते हैं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया एवं अंत में सभी बाबा के भक्तों को प्रसादी वितरित की गई एवं इस अवसर पर संतोषी बहन,ललिता बहन,भारती बहन,अमित मेहता,कमल श्रीमाली,सुख सिंह खंगारोत,विरेंदर सिंह,बंसीलाल मालवीय,अशोक बछेटा,हीरालाल चौधरी,मूल चंद डाबी,सुरेंद्र सिंह,बाबूलाल मालवीय,सुरेश कुमार आदि लोग उपस्थीत रहे*1
- सुमेरपुर- ट्रोला पलटने से लगी आग, मची अफरा-तफरी, चालक को सुरक्षित निकाला सुमेरपुर में नेशनल हाईवे-62 पर एक ट्रोला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रोला पलटते ही उसके केबिन में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सदर थाना अधिकारी भगाराम मीणा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। टैंकर के केबिन में ड्राइवर फंसा हुआ था, जिसे कांस्टेबल दशरथ सिंह ने बहादुरी दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि टैंकर में सोयाबीन का तेल भरा हुआ था। हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर सुमेरपुर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस ने यातायात सुचारू करा दिया है, वहीं हादसे के कारणों की जांच जारी है।1
- शिवगंज हाईवे पर मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन में भीषण टक्कर। मोटरसाइकिल सवार जोर सिंह पुत्र जय सिंह की मौके पर मौत। हादसा शिवगंज पुराने हाईवे पर मेवाड़ा हॉस्पिटल के सामने। तेज गति और लापरवाही से पिकअप चलाने के कारण दुर्घटना। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, दोनों वाहन थाने लाए गए। शव को शिवगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखा गया। मामले की जांच जारी।2
- सुमेरपुर- ट्रोला पलटने से लगी आग, मची अफरा-तफरी, चालक को सुरक्षित निकाला सुमेरपुर। नेशनल हाईवे-62 पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब सोयाबीन तेल से भरा एक ट्रोला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रोला पलटते ही उसके केबिन में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर गुजर रहे वाहन चालकों में दहशत फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना अधिकारी भगवानराम मीणा पुलिस जाप्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारण ट्रोले के केबिन में चालक फंसा हुआ था और बाहर निकल नहीं पा रहा था। इस दौरान कांस्टेबल दशरथ सिंह ने साहस का परिचय देते हुए आग की लपटों के बीच पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रोले में सोयाबीन का तेल भरा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। हादसे के बाद नेशनल हाईवे-62 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना पर सुमेरपुर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और ट्रोले को पूरी तरह जलने से बचा लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे ट्रोले को हटवाकर यातायात को सुचारू किया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रोले का संतुलन बिगड़ना और तेज गति को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।2
- Post by Champat kharadi4
- सिरोही: जीरावल चौराहे के पास के पास स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार पांच से छह लोग एकराय होकर ऑफिस पहुंचे थे। इनमें से दो युवक ऑफिस के अंदर घुस गए और वहां मौजूद एक कर्मचारी पर पिस्टल से तीन राउंड फायर किए।हालांकि कर्मचारी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत टेबल के पीछे छुपकर अपनी जान बचा ली। टेबल के ऊपर गोली लगने के स्पष्ट निशान देखे जा सकते हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही डिप्टी मनोज गुप्ता मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से क्षेत्र में भय का वातावरण है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है।1
- जमाल खान बाली।फालना उप कारागृह बाली का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषप्रद बाली (पाली)। एल. एन. मंत्री, जिला कलेक्टर पाली जिला, शुक्रवार को बाली पहुंचे और यहां स्थित उप कारागृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल में बंद कैदियों को उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। सभी व्यवस्थाएं संतोषप्रद पाई गईं। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने बंदियों से सीधे संवाद कर भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता योजना के तहत पैनल अधिवक्ता उपलब्ध कराने संबंधी जानकारी भी बंदियों को दी। 70 बंदी मिले निरुद्ध जेल में कुल 70 बंदी निरुद्ध पाए गए। कलेक्टर मंत्री ने उनकी स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए कि बंदियों के अधिकारों एवं सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। भोजन, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा निरीक्षण के दौरान रसोईघर, बैरकों, स्वच्छता व्यवस्था और चिकित्सीय सुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया गया। भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था एवं साफ-सफाई को संतोषजनक पाया गया। चिकित्सा सुविधाओं को दुरुस्त रखने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर जिला कलेक्टर ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार विश्रोई, जेल प्रभारी गुलाब पूरी तथा बाली तहसीलदार जितेंद्र सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के अंत में जिला कलेक्टर एल. एन. मंत्री ने जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं को संतोषप्रद बताते हुए उन्हें निरंतर इसी प्रकार बनाए रखने के निर्देश दिए।1