*जूता पहन दरोगा शुभम यादव ने किया बाबा साहेब की प्रतिमा का माल्यार्पण फोटो वायरल होते ही भड़का जनाक्रोश जनपद अम्बेडकरनगर के थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ राजेसुल्तानपुर थाना में तैनात दरोगा शुभम यादव द्वारा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर जूता पहनकर माल्यार्पण किए जाने का आरोप लगा है। इस घटना से जुड़ी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबा साहेब देश के महान संविधान निर्माता और करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं। ऐसे में इस प्रकार का कृत्य न केवल असम्मानजनक है बल्कि समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला भी है।घटना के वायरल होते ही विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही और असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वहीं मामले को लेकर पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है।फिलहाल पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल गर्म है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

- अंबेडकरनगर में बढ़ती गर्मी और लू के चलते जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब कक्षा 8 तक के सभी स्कूल सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक ही चलेंगे। IMD के अलर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया है।1
- *अंबेडकर नगर* सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर–बसखारी मार्ग पर पलई रामनगर के पास ऑटो और बाइक में हुई जोरदार टक्कर ,, हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️1
- बसखारी रोड पर जलजीवन मिशन गोदाम में लगी भीषण आग1
- Post by Bp News Hanswar1
- अंबेडकर नगर के अकबरपुर - बसखारी मार्ग पर स्थित जल जीवन मिशन के गोदाम में भीषण आग लगी जिसमें पाइप और केवल जल करके राख में तब्दील हो गया ।1
- जनपद सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्रवण मिश्र निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख कादीपुर के नेतृत्व में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कादीपुर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो पड़ेला स्कूल से लेकर कादीपुर चौराहे पर पटेल चौक से लेकर पुरानी बाजार से होकर सुल्तानपुर रोड से कादीपुर चौराहा पटेल चौक से होते हुए पड़ेला स्कूल में समापन हुआ। इसके उपरांत भव्य सात फिट लंबी भगवान परशुराम की प्रतिमा का भव्य प्राण प्रतिष्ठा नील कंठ महाकालेश्वर मंदिर धाम पर किया जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम , दिलीप चौधरी ब्लॉक प्रमुख,विपिन तिवारी,मदन तिवारी शौनक मिश्र ,विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय जी, प्रखंड अध्यक्ष हेमंत शर्मा विश्व हिन्दू परिषद कादीपुर, प्रखंड मंत्री राहुल सिंह विश्व हिन्दू परिषद कादीपुर के साथ साथ अनेकानेक लोगों की उपस्थिति रही।2
- Post by BALRAM1
- अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के नौतरिया बाईपास के पास रविवार दोपहर एक पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई। यह गोदाम जल जीवन मिशन के तहत रखा गया था, जिसमें भारी मात्रा में पाइप मौजूद थीं। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी ईओ और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। 👉 ऐसे ही अपडेट के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें #AmbedkarNagar #FireNews #UPNews #BreakingNews #Akbarpur #HindiNews #UP45News1