गोमो ब्लड डोनर्स ने रविवार को हरिहरपुर थाना परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान रक्तदाताओं की सुविधा के लिए एसी बस की विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। शिविर में आसपास के क्षेत्र के लोगों और हरिहरपुर थाना के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और दूसरों का जीवन बचाने के कार्य में सहयोग दिया। इस शिविर में कुल 32 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। गोमो ब्लड डोनर्स के संचालक आलोक कुमार ने बताया कि एशियन जालान अस्पताल, धनबाद की डॉक्टर टीम द्वारा यह रक्त संग्रह किया गया। मौके पर एशियन जालान हॉस्पिटल के डॉक्टर एन.के. सिंह और उनकी टीम के साथ-साथ गोमो ब्लड डोनर्स के आलोक कुमार, बी.सी. मंडल, रवि सिंह, कपिल सिंह, सितेंद्र कुमार, गुरमीत सिंह, अशोक यादव, प्रवीण कुमार, कृष गुप्ता सहित अन्य सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा।
गोमो ब्लड डोनर्स ने रविवार को हरिहरपुर थाना परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान रक्तदाताओं की सुविधा के लिए एसी बस की विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। शिविर में आसपास के क्षेत्र के लोगों और हरिहरपुर थाना के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और दूसरों का जीवन बचाने के कार्य में सहयोग दिया। इस शिविर में कुल 32 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। गोमो ब्लड डोनर्स के संचालक आलोक कुमार ने बताया कि एशियन जालान अस्पताल, धनबाद की डॉक्टर टीम द्वारा यह रक्त संग्रह किया गया। मौके पर एशियन जालान हॉस्पिटल के डॉक्टर एन.के. सिंह और उनकी टीम के साथ-साथ गोमो ब्लड डोनर्स के आलोक कुमार, बी.सी. मंडल, रवि सिंह, कपिल सिंह, सितेंद्र कुमार, गुरमीत सिंह, अशोक यादव, प्रवीण कुमार, कृष गुप्ता सहित अन्य सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा।
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- गोमो ब्लड डोनर्स ने रविवार को हरिहरपुर थाना परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान रक्तदाताओं की सुविधा के लिए एसी बस की विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। शिविर में आसपास के क्षेत्र के लोगों और हरिहरपुर थाना के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और दूसरों का जीवन बचाने के कार्य में सहयोग दिया। इस शिविर में कुल 32 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। गोमो ब्लड डोनर्स के संचालक आलोक कुमार ने बताया कि एशियन जालान अस्पताल, धनबाद की डॉक्टर टीम द्वारा यह रक्त संग्रह किया गया। मौके पर एशियन जालान हॉस्पिटल के डॉक्टर एन.के. सिंह और उनकी टीम के साथ-साथ गोमो ब्लड डोनर्स के आलोक कुमार, बी.सी. मंडल, रवि सिंह, कपिल सिंह, सितेंद्र कुमार, गुरमीत सिंह, अशोक यादव, प्रवीण कुमार, कृष गुप्ता सहित अन्य सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा।1
- बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में एक बंद क्वार्टर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी सामानों को भी बरामद कर लिया है। यह मामला 24 मई का है, जब रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर नंबर DS/1/169-H निवासी बसंती देवी ने बालीडीह थाना में आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि उनकी पड़ोसी रिया मुखर्जी अपना क्वार्टर बंद कर बाहर गई हुई थीं और सुबह उन्होंने क्वार्टर का ताला टूटा हुआ देखा। जाँच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना कांड संख्या 95/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बोकारो के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। इस टीम ने मानवीय और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की और उन्हें 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुर्मीडीह निवासी अमित कुमार सिंह और मदन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अमित कुमार सिंह इस चोरी कांड का मास्टरमाइंड है और दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया लैपटॉप, स्टैंड पंखे, प्लास्टिक की कुर्सियां, साइकिल, स्टेबलाइजर, फोल्डिंग बेड और प्लास्टिक का ड्रम सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है। इसके साथ ही, ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड भी जब्त किया गया है। फिलहाल, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और मामले की आगे की जांच जारी है।2
- आजसू पार्टी ने हाल ही में अपने कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों और महिला कार्यकर्ताओं के साथ की जा रही बदतमीजी के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। पार्टी इन घटनाओं को लेकर बहुत गंभीर दिखी है और इस स्थिति से निर्णायक तरीके से निपटने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई थी।1
- धनबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के तहत आयोजित इस शिविर में संगठन विस्तार, कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन और आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत मंथन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया, साथ ही पार्टी की विचारधारा, कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, नमो ऐप और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर भी चर्चा की। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अनुशासित रहकर पार्टी की रीति-नीति को घर-घर पहुंचाने की अपील की। शिविर के दूसरे दिन बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद विधायक राज सिन्हा समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पहले दिन राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, डॉ. नीरा यादव और अभय सिंह ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं और अखंड भारत की अवधारणा पर भी जोर दिया गया। भाजपा विधायकों ने राज्य की हेमंत सरकार पर पानी, बिजली और विकास जैसे मुद्दों पर पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में ये सेवाएं बदहाल हैं और जनता आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी। विधायकों ने ‘मईया सम्मान योजना’ के सत्यापन को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। नेताओं ने दावा किया कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में भाजपा मजबूत हुई है, उसी तरह झारखंड में भी आने वाले समय में भाजपा की सरकार बनेगी। शिविर के समापन सत्र में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और 2027 के पंचायत चुनाव में भाजपा की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।1
- कोयला चोरी के मामले में आजसू (AJSU) ने प्रशासन पर सीधा हमला बोला है। पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन छेड़ने और चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।1
- सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, जहाँ मछुआरा तालाब के निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही है। इस परियोजना का काम अत्यंत ही असावधानी से किया जा रहा है।1
- बोकारो जिले के कथारा ओपी थाना परिसर में बकरीद पर्व के मद्देनज़र शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि बकरीद का यह पर्व सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र में सद्भाव बना रहे।2