Shuru
Apke Nagar Ki App…
साहिबगंज जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है - उपायुक्त साहिबगंज जिले में गैस की किल्लत को लेकर साहिबगंज के उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। जिले में गैस की पर्याप्त आपूर्ति है। कृपया अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से ही गैस बुकिंग करें। यदि कहीं गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की जानकारी मिले तो तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें। दोषी पाए जाने पर Essential Commodities Act, 1955 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Pritam pandey
साहिबगंज जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है - उपायुक्त साहिबगंज जिले में गैस की किल्लत को लेकर साहिबगंज के उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। जिले में गैस की पर्याप्त आपूर्ति है। कृपया अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से ही गैस बुकिंग करें। यदि कहीं गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की जानकारी मिले तो तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें। दोषी पाए जाने पर Essential Commodities Act, 1955 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by MEDIA331
- RPIA रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया ए राष्ट्रीय सचिव बासुकीनाथ साह कनौजिया पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार बिहार ऑल इंडिया रेलवे शु साइन वर्कर यूनियन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया1
- कटिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एन एफ रेलवे इंप्लॉई यूनियन ने अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। स्टाफ सब ऑर्डिनेट रेस्टहाउस में छापामारी, 4 कमरे खाली कराए।। कटिहार में वीआईपी गेट स्थित रेलवे के सब ऑर्डिनेट स्टाफ रेस्टहाउस में शुक्रवार शाम एन एफ रेलवे इंप्लॉई यूनियन के मंडल सचिव रजनीश कुमार के नेतृत्व में अचानक छापामारी की गई। इस दौरान वर्षों से अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे रेल कर्मियों को बुलाकर बंद कमरों को खुलवाया गया और खाली कराया गया। इस कार्रवाई से पूरे रेस्टहाउस परिसर में हड़कंप मच गया। वही कटिहार में ट्रेनिंग के लिए आए सैकड़ों रेल कर्मियों को नहीं मिल रही थी जगह मंडल सचिव रजनीश कुमार ने बताया कि कटिहार में ट्रेनिंग के लिए रायगंज और मालदा से 100 से अधिक रेलकर्मी पहुंचे हैं, लेकिन उनके ठहरने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। दूसरी ओर, कुछ छोटे अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से नियमों के विरुद्ध कमरों पर कब्जा जमाए हुए थे। यूनियन का अभियान जारी, आगे भी होगी कार्रवाई होगी। यूनियन द्वारा अब तक कुल 4 कमरों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है। समाचार लिखे जाने तक छापामारी अभियान जारी था और आने वाले समय में और भी कमरों को खाली कराने की कार्रवाई की संभावना जताई गई है। यूनियन द्वारा मौके पर दौरदार नारेबाजी भी की गई2
- CM पद छोड़ते ही Nitish Kumar का Game Over? JDU में भगदड़, Tejashwi के पास पहुंच रहे विधायक!1
- बिहार के महामहिम राज्यपाल महोदय ने बिहार वासियों से किए अपील.... जनगणना में दिखावे दिलचस्पी और स्व गणना करे।1
- देखिए भाई लोग दोनों में, कैसे खाना को लेकर झगड़ा हो रहा है।। आपलोग बढ़ाओ किसका गलती है।।1
- Post by Rahul Kumar Singh1
- कटिहार जिले के सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र के कावर पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर झाड़ी टोला में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। निलंबित होमगार्ड जवान उमेश यादव की उनके ही घर में सोते समय चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, उमेश यादव पिछले करीब दो वर्षों से निलंबित चल रहे थे और घर पर ही रह रहे थे। देर रात वे अपने घर में सोए हुए थे, तभी पुराने विवाद को लेकर गांव के ही सुनील यादव ने उन पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने सीधे गले पर चाकू से वार किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त घर में मौजूद पत्नी विमली देवी और बहू मौसम कुमारी ने बताया कि अचानक चीख की आवाज सुनकर वे दौड़ीं, तो देखा कि उमेश यादव खून से लथपथ पड़े हैं। यह मंजर देख परिजनों में कोहराम मच गया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सेमापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर, परिजन आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है।2