logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य विकास अधिकारी का जिला क्रीड़ाधिकारी डी.पी. सिंह ने बुके एवं बैज लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का सर्वोत्तम माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खेलते हुए जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ एवं सैफई के लगभग 340 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिन कुल पांच मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मुरादाबाद मंडल ने अलीगढ़ मंडल को 3-0 से पराजित किया। मुरादाबाद की ओर से जानू एवं राजकुमार ने गोल किए। दूसरे मुकाबले में बरेली मंडल ने आगरा मंडल को 5-0 से हराया, जिसमें शंकर, आदित्य एवं आनंद ने शानदार गोल किए। तीसरे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने प्रयागराज मंडल को 5-0 से शिकस्त दी। स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से आसिफ एवं रोहित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चौथे मुकाबले में आजमगढ़ मंडल ने सहारनपुर मंडल को 6-0 से पराजित किया, जिसमें शलभम कश्यप एवं आसिफ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दिन के अंतिम मुकाबले में कानपुर मंडल ने चित्रकूट मंडल को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। उद्घाटन समारोह में जिला ओलंपिक संघ के सचिव आनंद सिंह, संयुक्त सचिव अयूब अख्तर खान, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह, जिला फुटबॉल संघ के सचिव मुन्नवर अली सहित जनपद के अनेक खेल पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप क्रीड़ाधिकारी जय प्रकाश सिंह ने किया। अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी डी.पी. सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया तथा सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

2 hrs ago
user_Umesh Yadav
Umesh Yadav
मधुबन, मऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
8b54a0f7-862e-462a-acc4-17abf76a3a35

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य विकास अधिकारी का जिला क्रीड़ाधिकारी डी.पी. सिंह ने बुके एवं बैज लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का सर्वोत्तम माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खेलते हुए जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करने

43c65e9a-f1b9-4e28-b335-1a2e82633f28

का आह्वान किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ एवं सैफई के लगभग 340 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिन कुल पांच मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मुरादाबाद मंडल ने अलीगढ़ मंडल को 3-0 से पराजित किया। मुरादाबाद की ओर से जानू एवं राजकुमार ने गोल किए। दूसरे मुकाबले में बरेली मंडल ने आगरा मंडल को 5-0 से हराया, जिसमें शंकर, आदित्य एवं आनंद ने शानदार गोल किए। तीसरे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने प्रयागराज मंडल को 5-0 से शिकस्त दी। स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से आसिफ एवं रोहित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चौथे मुकाबले में आजमगढ़ मंडल ने सहारनपुर मंडल को 6-0

ece39920-a835-4885-9a5c-62a0af112193

से पराजित किया, जिसमें शलभम कश्यप एवं आसिफ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दिन के अंतिम मुकाबले में कानपुर मंडल ने चित्रकूट मंडल को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। उद्घाटन समारोह में जिला ओलंपिक संघ के सचिव आनंद सिंह, संयुक्त सचिव अयूब अख्तर खान, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह, जिला फुटबॉल संघ के सचिव मुन्नवर अली सहित जनपद के अनेक खेल पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप क्रीड़ाधिकारी जय प्रकाश सिंह ने किया। अंत में जिला क्रीड़ाधिकारी डी.पी. सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया तथा सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं उपस्थित खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #बलिया जनपद के रसड़ा कस्बे में उचक्कों ने एक प्रधानाध्यापक का रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। जानकारी के अनुसार, कंपोजिट विद्यालय नादौली, शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक गोपाल राम यूनियन बैंक, रसड़ा से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) मद का ₹40 हजार निकालकर विद्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान प्यारेलाल चौराहे के पास उचक्कों ने उनका बैग उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि बैग में ₹40 हजार नकद, चेकबुक तथा विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और यूनियन बैंक से लेकर प्यारेलाल चौराहे तक लगे सीसीटीवी कैमरों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उचक्कों की तलाश में जुटी है और घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं। #BalliaNews #BalliaPolice #UPPolice #RasraNews
    1
    #बलिया जनपद के रसड़ा कस्बे में उचक्कों ने एक प्रधानाध्यापक का रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। जानकारी के अनुसार, कंपोजिट विद्यालय नादौली, शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्रभारी प्रधानाध्यापक गोपाल राम यूनियन बैंक, रसड़ा से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) मद का ₹40 हजार निकालकर विद्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान प्यारेलाल चौराहे के पास उचक्कों ने उनका बैग उड़ा दिया।
बताया जा रहा है कि बैग में ₹40 हजार नकद, चेकबुक तथा विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और यूनियन बैंक से लेकर प्यारेलाल चौराहे तक लगे सीसीटीवी कैमरों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उचक्कों की तलाश में जुटी है और घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
#BalliaNews
#BalliaPolice
#UPPolice
#RasraNews
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लोकेशन भटनी देवरिया UPN TV live से संवाददाता अशोक मद्धेशिया दहेज उत्पीड़न का आरोप: बेटी का आखिरी फोन, फिर रात में हो गई मौत देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के एक मामले में मृतका नेहा के पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष विवेचना की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, नेहा की शादी अमित चौरसिया से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति अमित चौरसिया, ससुर राजेंद्र चौरसिया, जेठ उग्रसेन चौरसिया, जेठानी प्रिया और ननद सीमा दहेज को लेकर नेहा को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 15 जुलाई 2026 को नेहा को कमरे में बंद कर मारपीट की गई। उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे नेहा ने अपने पिता को फोन कर कहा था कि, "पापा, मुझे कमरे में बंद कर मारा-पीटा जा रहा है। ये लोग दहेज के लिए मेरी हत्या करना चाहते हैं।" आरोप है कि उसी रात नेहा ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि मामले में पति और ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नोट: यह समाचार मृतका के पिता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। लोकेशन भटनी देवरिया UPN TV live से संवाददाता अशोक मद्धेशिया दहेज उत्पीड़न का आरोप: बेटी का आखिरी फोन, फिर रात में हो गई मौत देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के एक मामले में मृतका नेहा के पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष विवेचना की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, नेहा की शादी अमित चौरसिया से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति अमित चौरसिया, ससुर राजेंद्र चौरसिया, जेठ उग्रसेन चौरसिया, जेठानी प्रिया और ननद सीमा दहेज को लेकर नेहा को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 15 जुलाई 2026 को नेहा को कमरे में बंद कर मारपीट की गई। उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे नेहा ने अपने पिता को फोन कर कहा था कि, "पापा, मुझे कमरे में बंद कर मारा-पीटा जा रहा है। ये लोग दहेज के लिए मेरी हत्या करना चाहते हैं।" आरोप है कि उसी रात नेहा ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि मामले में पति और ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नोट: यह समाचार मृतका के पिता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
    1
    लोकेशन भटनी देवरिया 

UPN TV live से संवाददाता अशोक मद्धेशिया 

दहेज उत्पीड़न का आरोप: बेटी का आखिरी फोन, फिर रात में हो गई मौत

देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के एक मामले में मृतका नेहा के पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष विवेचना की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, नेहा की शादी अमित चौरसिया से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति अमित चौरसिया, ससुर राजेंद्र चौरसिया, जेठ उग्रसेन चौरसिया, जेठानी प्रिया और ननद सीमा दहेज को लेकर नेहा को प्रताड़ित करते थे।

आरोप है कि 15 जुलाई 2026 को नेहा को कमरे में बंद कर मारपीट की गई। उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे नेहा ने अपने पिता को फोन कर कहा था कि, "पापा, मुझे कमरे में बंद कर मारा-पीटा जा रहा है। ये लोग दहेज के लिए मेरी हत्या करना चाहते हैं।" आरोप है कि उसी रात नेहा ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

पिता का कहना है कि मामले में पति और ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नोट: यह समाचार मृतका के पिता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
लोकेशन भटनी देवरिया 
UPN TV live से संवाददाता अशोक मद्धेशिया 
दहेज उत्पीड़न का आरोप: बेटी का आखिरी फोन, फिर रात में हो गई मौत
देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के एक मामले में मृतका नेहा के पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष विवेचना की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, नेहा की शादी अमित चौरसिया से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति अमित चौरसिया, ससुर राजेंद्र चौरसिया, जेठ उग्रसेन चौरसिया, जेठानी प्रिया और ननद सीमा दहेज को लेकर नेहा को प्रताड़ित करते थे।
आरोप है कि 15 जुलाई 2026 को नेहा को कमरे में बंद कर मारपीट की गई। उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे नेहा ने अपने पिता को फोन कर कहा था कि, "पापा, मुझे कमरे में बंद कर मारा-पीटा जा रहा है। ये लोग दहेज के लिए मेरी हत्या करना चाहते हैं।" आरोप है कि उसी रात नेहा ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
पिता का कहना है कि मामले में पति और ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नोट: यह समाचार मृतका के पिता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
    user_Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Deoria, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
    1
    गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
    user_भारत नेशन न्यूज
    भारत नेशन न्यूज
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • निपुण भारत मिशन को मिलेगी नई रफ्तार, संकल्प कार्यशाला में शिक्षकों को मिला आधुनिक शिक्षण का प्रशिक्षण डीएम मधुसूदन हुल्गी ने किया शुभारंभ, कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति को मजबूत बनाने पर दिया जोर देवरिया। जनपद में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से हासिल करने के उद्देश्य से "कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण एवं पठन संस्कृति के माध्यम से निपुण भारत की ओर" विषय पर निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन एमराल्ड सफारी, गौरा में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने की, जिसमें देवरिया और कुशीनगर के एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह तथा सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), गोरखपुर मंडल संगीता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान देवरिया के एसआरजी उपेंद्र उपाध्याय और कुशीनगर के एसआरजी राम प्रकाश पांडेय भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि निपुण उत्तर प्रदेश के तहत निर्धारित सभी मानकों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए। उन्होंने एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए जनपद को निपुण जनपद बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति निपुण भारत मिशन की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यालयों में आनंददायक, सुरक्षित और समावेशी शिक्षण वातावरण विकसित करने पर बल देते हुए नियमित अभ्यास, सतत मूल्यांकन, समयबद्ध फीडबैक और 15 दिवसीय कैच-अप अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता बताई। राज्य परियोजना कार्यालय से आए विशेषज्ञ शुभम और करिश्मा ने प्रतिभागियों को निपुण संकल्प की अवधारणा, कक्षा में बदलाव के 10 सूत्र, कैच-अप शिक्षण के 15 सूत्र तथा NIPUN Plus App के माध्यम से आकलन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के जरिए व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कार्यशाला में विद्यालयों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रीडिंग कॉर्नर, रीडिंग क्लब, डीईएआर अभियान, सुपर-20/30 पाठक पहल, समाचार-पत्र वाचन और चर्चा जैसी गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी टीम ने किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सत्य प्रकाश कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) आशुतोष शुक्ला, जिला समन्वयक (निपुण) गोरख यादव, मधुरेंद्र शुक्ला सहित दोनों जनपदों के एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने 'निपुण संकल्प' लेते हुए प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करने का संकल्प लिया।
    1
    निपुण भारत मिशन को मिलेगी नई रफ्तार, संकल्प कार्यशाला में शिक्षकों को मिला आधुनिक शिक्षण का प्रशिक्षण
डीएम मधुसूदन हुल्गी ने किया शुभारंभ, कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति को मजबूत बनाने पर दिया जोर
देवरिया। जनपद में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से हासिल करने के उद्देश्य से "कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण एवं पठन संस्कृति के माध्यम से निपुण भारत की ओर" विषय पर निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन एमराल्ड सफारी, गौरा में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने की, जिसमें देवरिया और कुशीनगर के एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह तथा सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), गोरखपुर मंडल संगीता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान देवरिया के एसआरजी उपेंद्र उपाध्याय और कुशीनगर के एसआरजी राम प्रकाश पांडेय भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि निपुण उत्तर प्रदेश के तहत निर्धारित सभी मानकों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए। उन्होंने एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए जनपद को निपुण जनपद बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति निपुण भारत मिशन की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यालयों में आनंददायक, सुरक्षित और समावेशी शिक्षण वातावरण विकसित करने पर बल देते हुए नियमित अभ्यास, सतत मूल्यांकन, समयबद्ध फीडबैक और 15 दिवसीय कैच-अप अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता बताई।
राज्य परियोजना कार्यालय से आए विशेषज्ञ शुभम और करिश्मा ने प्रतिभागियों को निपुण संकल्प की अवधारणा, कक्षा में बदलाव के 10 सूत्र, कैच-अप शिक्षण के 15 सूत्र तथा NIPUN Plus App के माध्यम से आकलन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के जरिए व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
कार्यशाला में विद्यालयों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रीडिंग कॉर्नर, रीडिंग क्लब, डीईएआर अभियान, सुपर-20/30 पाठक पहल, समाचार-पत्र वाचन और चर्चा जैसी गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन एसआरजी टीम ने किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सत्य प्रकाश कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) आशुतोष शुक्ला, जिला समन्वयक (निपुण) गोरख यादव, मधुरेंद्र शुक्ला सहित दोनों जनपदों के एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने 'निपुण संकल्प' लेते हुए प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करने का संकल्प लिया।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बलिया ➡थाली में नहीं हाथ में रोटी सब्जी लेकर खा रहे बच्चे ➡मिड डे मील के दौरान स्कूल परिसर का नजारा ➡हाथों में रोटी सब्जी लेकर खाते बच्चों का वीडियो ➡BSA ने अध्यापक, रसोईया, अनुदेशक को किया तलब ➡बेल्थरा रोड कंपोजिट विद्यालय पलिया सियर का मामला #Ballia #UttarPradesh #NewsUpdate @thisissanjubjp @dmballia @UPGovt
    1
    बलिया 

➡थाली में नहीं हाथ में रोटी सब्जी लेकर खा रहे बच्चे
➡मिड डे मील के दौरान स्कूल परिसर का नजारा
➡हाथों में रोटी सब्जी लेकर खाते बच्चों का वीडियो
➡BSA ने अध्यापक, रसोईया, अनुदेशक को किया तलब
➡बेल्थरा रोड कंपोजिट विद्यालय पलिया सियर का मामला 

#Ballia #UttarPradesh #NewsUpdate @thisissanjubjp @dmballia @UPGovt
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 20 वर्षों की सेवा के बाद अनिरुद्ध प्रसाद को भावभीनी विदाई, जिला सूचना कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित पत्रकारों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं, कर्तव्यनिष्ठ सेवा और आत्मीय व्यवहार को किया याद देवरिया। जिला सूचना कार्यालय में लगभग 20 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को कार्यालय परिसर में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पौहारी शरण राय तथा कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने की। दोनों वक्ताओं ने कहा कि अनिरुद्ध प्रसाद ने अपने पूरे सेवा काल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने सूचना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के साथ हमेशा आत्मीय एवं मधुर संबंध बनाए रखे, जो उनकी सबसे बड़ी पहचान रही। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों, कर्मचारियों और प्रबुद्धजनों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में राजेंद्र तिवारी, चंद्रप्रकाश पांडेय, अवनीश शंकर राय, अनील तिवारी, विनय तिवारी, विनय सिंह, वीरेश्वर मिश्र सहित सूचना विभाग के ओंकार पांडेय, सोनू कुमार, प्रिंस मिश्रा, पंकज धारिया, रामपति, अनिल मिश्रा, प्रदीप पटेल, बृजेंद्र मिश्रा तथा अन्य गणमान्य लोग और उनके परिजन मौजूद रहे। विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए अनिरुद्ध प्रसाद ने कार्यालय परिवार और पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला सूचना कार्यालय में बिताया गया समय और यहां का कार्यानुभव उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां सभी का स्नेह, सहयोग और आत्मीयता उन्हें हमेशा याद रहेगी। कार्यक्रम का संचालन ओंकार पांडेय ने किया।
    1
    20 वर्षों की सेवा के बाद अनिरुद्ध प्रसाद को भावभीनी विदाई, जिला सूचना कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित
पत्रकारों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं, कर्तव्यनिष्ठ सेवा और आत्मीय व्यवहार को किया याद
देवरिया। जिला सूचना कार्यालय में लगभग 20 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को कार्यालय परिसर में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई।
समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पौहारी शरण राय तथा कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने की। दोनों वक्ताओं ने कहा कि अनिरुद्ध प्रसाद ने अपने पूरे सेवा काल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने सूचना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के साथ हमेशा आत्मीय एवं मधुर संबंध बनाए रखे, जो उनकी सबसे बड़ी पहचान रही।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों, कर्मचारियों और प्रबुद्धजनों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में राजेंद्र तिवारी, चंद्रप्रकाश पांडेय, अवनीश शंकर राय, अनील तिवारी, विनय तिवारी, विनय सिंह, वीरेश्वर मिश्र सहित सूचना विभाग के ओंकार पांडेय, सोनू कुमार, प्रिंस मिश्रा, पंकज धारिया, रामपति, अनिल मिश्रा, प्रदीप पटेल, बृजेंद्र मिश्रा तथा अन्य गणमान्य लोग और उनके परिजन मौजूद रहे।
विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए अनिरुद्ध प्रसाद ने कार्यालय परिवार और पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला सूचना कार्यालय में बिताया गया समय और यहां का कार्यानुभव उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां सभी का स्नेह, सहयोग और आत्मीयता उन्हें हमेशा याद रहेगी। कार्यक्रम का संचालन ओंकार पांडेय ने किया।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • टैंकर से डीजल चोरी करते चालक-खलासी गिरफ्तार, 45 लीटर डीजल बरामद ! जनपद देवरिया के थाना गौरीबाजार पुलिस ने रात्रि गश्त एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टैंकर से डीजल चोरी करते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सिरजम चौराहे के पास टैंकर संख्या UP 52 AT 0730 से डीजल चोरी करते हुए राजेश यादव (40 वर्ष) निवासी धतुरा खास उसरा टोला, थाना गौरीबाजार तथा अरविन्द निषाद (28 वर्ष) निवासी नरौली भीखम, थाना खुखुन्दू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ड्रम में 45 लीटर डीजल, दो 15-15 लीटर के प्लास्टिक के डिब्बे, तेल निकालने वाला पाइप तथा एक कीप बरामद की। बरामदगी के आधार पर थाना गौरीबाजार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    टैंकर से डीजल चोरी करते चालक-खलासी गिरफ्तार, 45 लीटर डीजल बरामद !
जनपद देवरिया के थाना गौरीबाजार पुलिस ने रात्रि गश्त एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टैंकर से डीजल चोरी करते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सिरजम चौराहे के पास टैंकर संख्या UP 52 AT 0730 से डीजल चोरी करते हुए राजेश यादव (40 वर्ष) निवासी धतुरा खास उसरा टोला, थाना गौरीबाजार तथा अरविन्द निषाद (28 वर्ष) निवासी नरौली भीखम, थाना खुखुन्दू को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ड्रम में 45 लीटर डीजल, दो 15-15 लीटर के प्लास्टिक के डिब्बे, तेल निकालने वाला पाइप तथा एक कीप बरामद की। बरामदगी के आधार पर थाना गौरीबाजार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.