Shuru
Apke Nagar Ki App…
#महोबा राह चलती श्रमिक महिलाओं को रौंदने वाले पिकअप वाहन को पुलिस ने खोजा, वाहन चालक की पुलिस ने पहचान की। उपरोक्त जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ने दी है। #ikvnews #mahobainsight
Nitendra Jha
#महोबा राह चलती श्रमिक महिलाओं को रौंदने वाले पिकअप वाहन को पुलिस ने खोजा, वाहन चालक की पुलिस ने पहचान की। उपरोक्त जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ने दी है। #ikvnews #mahobainsight
More news from Mahoba and nearby areas
- #महोबा कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीभत्स सड़क हादसा। तेज रफ्तार पिकअप वैन ने आधा दर्जन श्रमिक महिलाओं को रौंदा,तीन की मौत,तीन घायल। श्रमिक महिलाएं मैरिज हॉल से पूड़ी बेलकर घर लौट रही थी। घटना बीती रात्रि शहर के बड़ी चंद्रिका मंदिर के पास की। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद। Nitendra Jha #mahobainsight #ikvnews #वायरलवीडियोシ1
- हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 05 अभियुक्तों को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।अभियुक्तों के कब्जे से माल-फड़ व जामातलाशी के कुल 52400 रुपये एवं 52 अदद ताश के पत्तों के साथ 07 मोटर साइकिलें बरामद । गौरतलब हो कि आज दिनांक 27.02.2026 को देर शाम थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर ग्राम पिपरी पुलिया के आगे पिपरीहार थाना कोतवाली देहात के पास से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया । जबकि 05 व्यक्ति मौका पाकर फरार हो गये । मौके से माल फड़ / जामा तलाशी के 52400 रुपये व 07 मोटर साइकिल बरामद हुई है । *बरामदगी-* ▪️52400 रुपये (माल-फड़ व जामातलाशी से) ▪️07 मोटर साइकिल ▪️52 अदद ताश के पत्ते *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. अर्जुन पुत्र कल्लू निवासी ग्राम मवई थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । 2. विनोद पुत्र राजा भईया निवासी सर्वोदय नगर थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । 3. सर्वेश पुत्र जागेश्वर निवासी विजली खेडा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । 4. परवेज पुत्र शरीफ निवासी खुटला थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । 5. अमित गुप्ता पुत्र गिरीश चन्द्र निवासी इन्दा नगर कोतवाली नगर जनपद बांदा । *फरार अभियुक्त-* 1. रहमत निवासी खुटला थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा 2. रामू निवासी बाबा तालाब थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा 3. आशुतोष निवासी बाबा तालाब थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा 4. नीरज निवासी ग्राम पिपरी थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा 5. पिण्टू निवासी ग्राम पिपरी थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा3
- छतरपुर में दामोदर यादव के एक मार्च के कार्यक्रम से पहले ही दामोदर यादव का पुतला जलाया जाए । छतरपुर में दामोदर यादव के आने को लेकर अब जमकर बवाल मच रहा है ।1
- इंस्टा पर प्यार, भोपाल के समीर के लिए घर छोड़ आई सिया 3 महीने बाद बक्से में मिला शव1
- पिपरी पुलिया पर जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, 5 गिरफ्तार – ₹52,400 और 7 बाइक जब्त *बांदा से बड़ी खबर* जनपद बांदा में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। Banda के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 5 अभियुक्तों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। देर शाम गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पिपरी पुलिया के आगे दबिश दी, जहां जुए की महफिल सजी हुई थी। पुलिस को देखते ही 5 लोग मौके से फरार हो गए, जबकि 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से माल-फड़ और जामातलाशी में कुल ₹52,400 नकद, 52 अदद ताश के पत्ते और 7 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अं0सं0 46/26 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।1
- Post by C News भारत1
- पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का अभ्यास, आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट महोबा। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड के दौरान बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना तथा किसी भी विषम परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटना रहा। ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग, आवश्यक सावधानियों और मानक कार्यप्रणाली (एसओपी) की विस्तृत जानकारी दी गई। अभ्यास के तहत 10 पुलिस पार्टियों का गठन किया गया। पुलिसकर्मियों में से ही कुछ को बलवाई (भीड़) की भूमिका सौंपी गई, जबकि अन्य जवानों ने भीड़ को नियंत्रित करने की कार्रवाई का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। इस दौरान रबर बुलेट गन, लाठीचार्ज, अश्रुगैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, टीयर स्मोक सेल और हैंड ग्रेनेड आदि दंगा नियंत्रण उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। बलवा की स्थिति का अनुकरण करते हुए प्रतीकात्मक पथराव भी कराया गया, जिस पर पुलिस बल ने न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का अभ्यास किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकार की ड्रिल का उद्देश्य संवेदनशील अवसरों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षित एवं सजग रखना है, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अपराध/साइबर गौरव उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार, समस्त थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी सहित जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं एवं पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- लाइव एक्सीडेंट देख सकते हैं चार पहिया गाड़ी में बाइक कुमारी टक्कर फोर व्हीलर जाकर गाड़ी गिरी झाड़ियां में वीडियो में देखा ही सकते हैं1
- पण्डित चंद्रशेखर 'तिवारी' आजाद अमर रहे 🙏 ‘दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे’ मातृभूमि की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका त्याग और तेजस्वी व्यक्तित्व युगों-युगों तक राष्ट्र सेवा एवं माँ भारती के प्रति बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा। #जिओ_तिवारी_जनेऊधारी #बलिदान_दिवस1