दशामाता पूजन के लिए पीली मिट्टी खोद रही महिला मिट्टी का टीला खिसकने से दबी दशामाता पूजन के लिए पीली मिट्टी खोद रही महिला मिट्टी का टीला खिसकने से दबी, ग्रामीणों के सहयोग और जेसीबी की मदद से निकाला गया बाहर गरोठ। थाना क्षेत्र के दसोरिया गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे एक महिला मिट्टी के टीले में दब गई। जानकारी के अनुसार, अंतरी बाई पति श्यामलाल मैहर उम्र 35 वर्ष दशामाता पूजन के लिए मिट्टी निकालने गई थीं। अचानक मिट्टी का टीला खिसक गया और वह उसमें दब गई। घटना के समय उनके साथ मौजूद एक अन्य महिला सुरक्षित रहीं। जिसके चिलाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से मिट्टी हटाकर अंतरी बाई को बाहर निकाला।बचाव के बाद महिला को इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सालय, गरोठ ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला अब होश में हैं और बातचीत कर रही हैं, जिससे उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से ही महिला की जान बचाई जा सकी।
दशामाता पूजन के लिए पीली मिट्टी खोद रही महिला मिट्टी का टीला खिसकने से दबी दशामाता पूजन के लिए पीली मिट्टी खोद रही महिला मिट्टी का टीला खिसकने से दबी, ग्रामीणों के सहयोग और जेसीबी की मदद से निकाला गया बाहर गरोठ। थाना क्षेत्र के दसोरिया गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे एक महिला मिट्टी के टीले में दब गई। जानकारी के अनुसार, अंतरी बाई पति श्यामलाल मैहर उम्र 35 वर्ष दशामाता पूजन के लिए मिट्टी निकालने गई थीं। अचानक मिट्टी का टीला खिसक गया और वह उसमें दब गई। घटना के समय उनके साथ मौजूद एक अन्य महिला सुरक्षित रहीं। जिसके चिलाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से मिट्टी हटाकर अंतरी बाई को बाहर निकाला।बचाव के बाद महिला को इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सालय, गरोठ ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला अब होश में हैं और बातचीत कर रही हैं, जिससे उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से ही महिला की जान बचाई जा सकी।
- मंदसौर की चौधरी कॉलोनी में दशामाता पूजन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पीपल के पेड़ के पास पूजा कर रही महिलाओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में करीब 15 महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान पूजा स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और महिलाएं जान बचाकर इधर-उधर भागती नजर आईं। रिपोर्ट: दिलराज शर्मा, मध्यप्रदेश नवराज्य टाइम्स – सच की आवाज1
- मन्दसौर शहर के कालाखेत क्षेत्र स्थित रोड नंबर-1 पर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनमोल ज्वेलर्स और डलवानी बाजार के संचालकों के बीच यह विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि गुरुवार को वहां वाहन खड़ा करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। उस दौरान एक वाहन को नुकसान पहुंचने की बात भी सामने आई थी। बताया जाता है कि डलवानी बाजार के संचालक की ओर से अनमोल ज्वेलर्स पक्ष को मोटरसाइकिल ठीक कराने की बात कही गई थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार को फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। मारपीट में डलवानी बाजार के संचालक हनी डलवानी और शंकर डलवानी घायल हुए हैं। वहीं अनमोल ज्वेलर्स के संचालक अक्षत और राजेश को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद चारों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की तफ़्तीश में जुटी है।1
- छोटी सादडी उपखंड क्षेत्र में दशा माता का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जता है महिलाऐं विशेष करके आईएस फाफत के दिन पिपल की पूजा वह कथा सुनती है जिससे घर में सुख समृद्धि शांति आति है4
- दशा माता की पूजा करने को लेकर पीली मिट्टी खोदने कई महिलाएं, गरोठ क्षेत्र के दसोरीया गांव की कुछ महिलाओं में से ,दो महिलाएं पीली मिट्टी के अंदर मिट्टी खोदते समय दब गई। चिल्लाने के बाद दोनों महिलाओं को निकाला गया। अस्पताल पहुंचाया गया एक महिला स्वस्थ बताई जा रही है तो दूसरी महिला घायल को बाहर रेफर किया गया। आज के दिन पीली मिट्टी का बड़ा महत्व होता है और इस दिन पीली मिट्टी को लक्ष्मी जी के रूप में महिलाएं खोद कर घर में ले जाती है।2
- *मंदसौर ब्रोकिंग रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट मंदसौर में 4 किलो अफीम जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:दलौदा पुलिस की कार्रवाई; 5 लाख की अफीम और बाइक जब्त, एक फरार* मंदसौर जिले के दलौदा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 किलो 208 ग्राम अफीम बरामद की है। जब्त अफीम की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस चौकी कचनारा, थाना दलौदा की टीम को सूचना मिली थी कि आक्या–सरसौद मार्ग स्थित हनुमान मंदिर आश्रम के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ लेकर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार पुलिस ने मौके से टम्मु सिंह पिता अमर सिंह देवड़ा (36) निवासी बेहपुर थाना भावगढ़ और दिलीप सिंह पिता सरदार सिंह डोडिया (45) निवासी नवेली थाना कालूखेड़ा जिला रतलाम को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 किलो 208 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त हीरो HF डिलक्स मोटरसाइकिल (MP 43 EG 0103) भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि बरामद अफीम टम्मुसिंह पिता गोकुल सिंह देवड़ा निवासी बेहपुर थाना भावगढ़ से लाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे भी मामले में सह आरोपी बनाते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 बढ़ा दी है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। *एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज* इस मामले में थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 106/2026 के तहत धारा 8/18 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार बरामद अफीम की कीमत करीब 5 लाख रुपए और जब्त मोटरसाइकिल की कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ मामले की आगे की जांच कर रही है।1
- मंदसौर जिले के नगरी क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय बालमुकुंद पिता शिवनारायण, निवासी नांदलेटा जिला रतलाम के रूप में हुई है।1
- मध्यप्रदेश के जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। बच्ची की मां ने इस मामले में अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मां का कहना है कि विवाद के दौरान बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। फिलहाल बच्ची अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रिपोर्ट – वाजिद खान, जबलपुर Navrajya Times – सच की आवाज1
- छोटी सादडी उपखंड क्षेत्र में आज दशा माता का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है महिलाओं का आज विशेष रूप से ईएस व्रत को करने के लिए इंतजार करतीहैं ईएस व्रत मे महिलाऐं किसी भी वर्ग की हो यह त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जता है महिलाये ईएस व्रत को प्रमुखता से करती है ताकी घर में सुख समृद्धि बनी रहे4
- स्कूल में सिगरेट पीते हुए पकड़ने पर दसवीं क्लास के छात्र ने अध्यापक के सीने पर जोरदार मुक्का मार दिया....आप सोचो इन बच्चों में इतनी हिम्मत कहाँ से आई, क्या आपके जमाने मे किसी भी बच्चे की हिम्मत होती थी टीचर से नजर मिलाने की, यदि टीचर कहीं नजर आ जाते थे तो हम छुप जाया करते थे या सीधे चरण स्पर्श करते थे लेकिन अब की स्थिति बेहद अलग है बिलखते हुए क्षीणकाय अध्यापक को देखकर लग रहा है कि अब शिक्षा में नैतिकता खत्म हो चुकी है छात्र निडर है...पुनः आक्रमण का प्रयास करता है, उसे मालूम है कि अध्यापक उसके खिलाफ FIR तक नहीं लिखा सकता.... ऐसी बेबसी हमारे समाज और शिक्षा दोनो के लिए भी बेहद गलत है बच्चो में अनुशासन जरूरी है और उसके लिए यदि शिक्षक को कठोर कदम उठाने पड़े तो उन्हें उसकी भी अनुमति मिलनी चाहिए अन्यथा ये समाज यूँ ही खोखला होता चला जायेगा1