Shuru
Apke Nagar Ki App…
दशा माता की पूजा करने को लेकर पीली मिट्टी खोदने कई महिलाएं, गरोठ क्षेत्र के दसोरीया गांव की कुछ महिलाओं में से ,दो महिलाएं पीली मिट्टी के अंदर मिट्टी खोदते समय दब गई। चिल्लाने के बाद दोनों महिलाओं को निकाला गया। अस्पताल पहुंचाया गया एक महिला स्वस्थ बताई जा रही है तो दूसरी महिला घायल को बाहर रेफर किया गया। आज के दिन पीली मिट्टी का बड़ा महत्व होता है और इस दिन पीली मिट्टी को लक्ष्मी जी के रूप में महिलाएं खोद कर घर में ले जाती है।
विजय रेटूदिया
दशा माता की पूजा करने को लेकर पीली मिट्टी खोदने कई महिलाएं, गरोठ क्षेत्र के दसोरीया गांव की कुछ महिलाओं में से ,दो महिलाएं पीली मिट्टी के अंदर मिट्टी खोदते समय दब गई। चिल्लाने के बाद दोनों महिलाओं को निकाला गया। अस्पताल पहुंचाया गया एक महिला स्वस्थ बताई जा रही है तो दूसरी महिला घायल को बाहर रेफर किया गया। आज के दिन पीली मिट्टी का बड़ा महत्व होता है और इस दिन पीली मिट्टी को लक्ष्मी जी के रूप में महिलाएं खोद कर घर में ले जाती है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दशा माता की पूजा करने को लेकर पीली मिट्टी खोदने कई महिलाएं, गरोठ क्षेत्र के दसोरीया गांव की कुछ महिलाओं में से ,दो महिलाएं पीली मिट्टी के अंदर मिट्टी खोदते समय दब गई। चिल्लाने के बाद दोनों महिलाओं को निकाला गया। अस्पताल पहुंचाया गया एक महिला स्वस्थ बताई जा रही है तो दूसरी महिला घायल को बाहर रेफर किया गया। आज के दिन पीली मिट्टी का बड़ा महत्व होता है और इस दिन पीली मिट्टी को लक्ष्मी जी के रूप में महिलाएं खोद कर घर में ले जाती है।2
- मंदसौर की चौधरी कॉलोनी में दशामाता पूजन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पीपल के पेड़ के पास पूजा कर रही महिलाओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में करीब 15 महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान पूजा स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और महिलाएं जान बचाकर इधर-उधर भागती नजर आईं। रिपोर्ट: दिलराज शर्मा, मध्यप्रदेश नवराज्य टाइम्स – सच की आवाज1
- दिनांक 12.03.2026 मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल, राजस्थान, जयपुर। Phone No. 0141-2610949 राजस्थान पुलिस * ऑपरेशन 750 व ऑपरेशन मदप्रलय चलाकर मध्यप्रदेश से 50,000 के दो ईनामी तस्कर दबोचे व सवा पांच करोड़ की लगभग एक क्विंटल से अधिक अवैध अफीम दुध बरामद। * छः अलग-अलग कार्यवाहियों में एएनटीएफ का नशे के काले साम्राज्य पर वज्र प्रहार। * कुल 12 अवैध मादक पदार्थ तस्कर दस्तयाब । एएनटीएफ महानिरीक्षक पुलिस श्री विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, श्री एम.एन. दिनेश के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन के बाद एक और लगातार प्रभावी कड़ी के रूप में लगातार ANTF ने गठन के बाद अवैध मादक पदार्थों की धरपकड के साथ ही वर्षों से फरार चल रहे मादक द्रव्य के ईनामी तस्कर व अन्य तस्करों को सलाको के पीछे डालने का काम परवान पर है इसी क्रम में प्रथम कार्यवाहीं में "आपॅरेशन 760" के तहत टीम कोटा व झालावाड़ द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, झालावाड़ द्वारा घोषित 25000-25000 रूपये के दो वाछिंत ईनामी अपराधी गोपाल सिंह पुत्र मांग सिंह जाति सौंधिया उम्र 28 साल राजपूत निवासी आमलिया खेड़ा थाना मिश्रोली जिला झालावाड़ व नरेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह जाति सौंधिया उम्र 35 साल राजपूत निवासी झिझनी थाना मिश्रोली जिला झालावाड को मध्यप्रदेश के आगर जिले के बड़ोद थाना क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की है, "ऑपरेशन मदप्रलय" के तहत द्वितीय कार्यवाही में जालौर जिले के सांचोर थाना क्षेत्र से 81 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का दूध बरामद, दो आरोपी दस्तयाब, एक वाहन स्कॉर्पीयो जब्त, तृतीय कार्यवाही में भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र से करीब 22 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद तीन आरोपी दस्तयाब व एक वाहन पीकअप बोलेरो जब्त, चर्तुथ कार्यवाही में ब्यावर जिले के रायपुर क्षेत्र से 41 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद, दो आरोपी दस्तयाब एक कार जब्त पंचम कार्यवाही में भीलावाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र से 527 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद, दो आरोपी दस्तयाब व एक मोटरसाईकल जब्त, षष्टम कार्यवाही में उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र से 5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद, एक आरोपी दस्तयाब।1
- मनासा। नगर में शुक्रवार को मनाया गया दशामाता पर्व महिलाओं ने की दशामाता की पूजा इसी तरह ग्रामीण अंचलों में भी दशामाता का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। वही देवरी खवासा में गांव की महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर सत्संग भवन में एकत्रित होकर विधि- विधान से दशा माता की पूजा- अर्चना की एवं पीपल वृक्ष की परिक्रमा लगाकर दशा माता का व्रत रखा और अपने पति की लंबी उम्र तथा परिवार की सुख- समृद्धि की कामना की। पूजन के दौरान हल्दी, कुमकुम, मेहंदी सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से दशा माता की आराधना की गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही और पूरे वातावरण में भक्ति का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दशा माता का पर्व मनाया और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।1
- Post by Dilip Dilip1
- सालमगढ़ महिलाओं ने की पीपल की पूजा मनाया दशामाता पर्व सालमगढ़ महिलाओं ने की पीपल की पूजा कर मनाया दशामाता पर्व सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल देती है दशामाता सालमगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र में दशामाता का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रख पीपल की पूजा की। दशामाता की कथा सुनी। सालमगढ़ बस स्टैंड पर स्थित दशामाता सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने पीपल की पूजा अर्चना कर सूत की वेल चढ़ाई। भगवान शिव पंचायत की पूजा आरती कर गले में दशामाता की वेल धारण की। मंदिरों के पास पीपल की पूजा के लिए सुबह से ही महिलाओं का तांता लगा रहा। चैत्र मास की दशमी को दशा माता पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं दशा माता का पूजन करती है और उनकी कथा का श्रवण करती हैं। साथ ही पीपल और वटवृक्ष पर सूत का धागा बांधा जाता है। इस दिन नई झाडू खरीदकर उसके पूजन का भी विधान है। महिलाएं आज के दिन व्रत भी रखती हैं। सुख-समृद्धि और मनोवांछित सिद्धि का प्रतीक दशामाता का व्रत करने वाली महिलाओं आकर्षक वेशभूषा में नजर आती है।1
- स्कूल में सिगरेट पीते हुए पकड़ने पर दसवीं क्लास के छात्र ने अध्यापक के सीने पर जोरदार मुक्का मार दिया....आप सोचो इन बच्चों में इतनी हिम्मत कहाँ से आई, क्या आपके जमाने मे किसी भी बच्चे की हिम्मत होती थी टीचर से नजर मिलाने की, यदि टीचर कहीं नजर आ जाते थे तो हम छुप जाया करते थे या सीधे चरण स्पर्श करते थे लेकिन अब की स्थिति बेहद अलग है बिलखते हुए क्षीणकाय अध्यापक को देखकर लग रहा है कि अब शिक्षा में नैतिकता खत्म हो चुकी है छात्र निडर है...पुनः आक्रमण का प्रयास करता है, उसे मालूम है कि अध्यापक उसके खिलाफ FIR तक नहीं लिखा सकता.... ऐसी बेबसी हमारे समाज और शिक्षा दोनो के लिए भी बेहद गलत है बच्चो में अनुशासन जरूरी है और उसके लिए यदि शिक्षक को कठोर कदम उठाने पड़े तो उन्हें उसकी भी अनुमति मिलनी चाहिए अन्यथा ये समाज यूँ ही खोखला होता चला जायेगा1
- मध्यप्रदेश के जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। बच्ची की मां ने इस मामले में अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मां का कहना है कि विवाद के दौरान बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। फिलहाल बच्ची अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रिपोर्ट – वाजिद खान, जबलपुर Navrajya Times – सच की आवाज1
- दशामाता पूजन के लिए पीली मिट्टी खोद रही महिला मिट्टी का टीला खिसकने से दबी, ग्रामीणों के सहयोग और जेसीबी की मदद से निकाला गया बाहर गरोठ। थाना क्षेत्र के दसोरिया गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे एक महिला मिट्टी के टीले में दब गई। जानकारी के अनुसार, अंतरी बाई पति श्यामलाल मैहर उम्र 35 वर्ष दशामाता पूजन के लिए मिट्टी निकालने गई थीं। अचानक मिट्टी का टीला खिसक गया और वह उसमें दब गई। घटना के समय उनके साथ मौजूद एक अन्य महिला सुरक्षित रहीं। जिसके चिलाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से मिट्टी हटाकर अंतरी बाई को बाहर निकाला।बचाव के बाद महिला को इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सालय, गरोठ ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला अब होश में हैं और बातचीत कर रही हैं, जिससे उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से ही महिला की जान बचाई जा सकी।1