मूसलाधार बारिश का कहर, देवरी कला में किसानों की फसलें बर्बाद पीडि़त किसान ने तहसील में आवेदन देकर लगाई मुआवजे की गुहार मूसलाधार बारिश का कहर, देवरी कला में किसानों की फसलें बर्बाद पीडि़त किसान ने तहसील में आवेदन देकर लगाई मुआवजे की गुहार 11 अगस्त मंगलवार चार बजे पीडि़त किसान बाबू लाल यादव ने बताया कि लगातार हो रही तेज बारिश के कारण जिले के नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा की इस मार का सबसे ज्यादा खामियाजा अन्नदाताओं को भुगतना पड़ रहा है। खेतों में अत्यधिक पानी भर जाने और जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से कई किसानों की लहलहाती फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। जानकारी अनुसार नारायणगंज विकासखंड में भी बारिश का कहर स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरी कला बबलिया में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। बताया गया कि बबलिया और आसपास के क्षेत्रों में कई किसानों की फसलें अत्यधिक बारिश के कारण खराब हो गई हैं। जिन किसानों ने अच्छी पैदावार की उम्मीद में खून-पसीना एक किया था, उनकी उम्मीदों पर अब बेमौसम और तेज बारिश का पानी फिर गया है। पटवारी हल्का नंबर 53 के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरी कला बबलिया के निवासी पीडि़त किसान बाबूलाल यादव पिता हरी राम यादव ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि रविवार को हुई मूसलाधार बारिश ने उनकी पूरी फसल को तबाह कर दिया है। खेत में पानी भर जाने से फसल खराब हो गई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इस भारी क्षति के बाद राहत की उम्मीद में किसान बाबूलाल यादव ने नारायणगंज तहसील कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने प्रशासन का ध्यानाकर्षण करने के लिए तहसील में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया है। अपने आवेदन में उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर खराब हुई फसल का तत्काल सर्वे कराया जाए। नुकसान का उचित आकलन कर शासन की ओर से उन्हें आर्थिक क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलाई जाए, जिससे वे इस भारी संकट से उबर सकें। 00000000000000000000000000000000

- श्री सिद्धेश्वर धाम में हरियाली अमावस्या पर महायज्ञ कष्ट निवारण के लिए उमड़े श्रद्धालु, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा सुरंगदेवरी श्री सिद्धेश्वर धाम में हरियाली अमावस्या पर महायज्ञ कष्ट निवारण के लिए उमड़े श्रद्धालु, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा सुरंगदेवरी सुरंगदेवरी स्थित सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र श्री सिद्धेश्वर धाम में सावन माह की हरियाली अमावस्या पर विशेष हवन-पूजन और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित ललित नारायण मिश्रा के सानिध्य में हुए इस आयोजन में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया। तड़के 5 बजे देव बप्पा आश्रम में संकटमोचन श्री हनुमान जी और माँ भगवती के दरबार में अनुष्ठान शुरू हुआ। क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आमजन के शारीरिक व मानसिक कष्टों के निवारण के उद्देश्य से वृहद यज्ञ किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। सिद्धेश्वर धाम की यह विशेषता है कि यहां दुखी और पीडि़त लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान होता है। पंडित ललित नारायण मिश्रा द्वारा की जाने वाली सटीक भविष्यवाणियों से लोगों को संकट से उबरने का मार्ग मिलता है, जिसके चलते यहां श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। कष्ट निवारण अनुष्ठान के विधिवत समापन के बाद श्री हनुमान जी महाराज की भव्य महाआरती की गई। अंत में उपस्थित सभी भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया गया, जिसे ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। 000000000000000000000000000001
- सर्प रेस्क्यू के दौरान किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए? क्या हर व्यक्ति को सांप पकड़ने की कोशिश करनी चाहिए? और हाल ही में हुई सर्प मित्र की मौत से दूसरे रेस्क्यू करने वालों को क्या सबक लेना चाहिए? इन्हीं तमाम सवालों को लेकर राजीव मिश्रा से हमारी खास बातचीत।1
- खजरी खिरिया बायपास में रेलिंग में फंसी दो गायों को पुलिस ने तत्परता से बचाया, वीडियो वायरल1
- मंडला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वन विभाग के पश्चिम सामान्य वन मंडल में पदस्थ लिपिक श्वेतांक चौरसिया के राज राजेश्वरी वार्ड स्थित आवास पर आज सुबह EOW जबलपुर की टीम ने दबिश दी है।1
- मंडला: विश्व आदिवासी दिवस की रैली में भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप1