Shuru
Apke Nagar Ki App…
सी.एम. ग्रिड योजना के अंतर्गत बन रही स्मार्ट रोड, रसूलपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर एवं जोनल कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। MTF news... निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए, ताकि जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। नगर निगम फिरोजाबाद शहर के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर नगर आयुक्त, मा० अजय गुप्ता जी, निर्मल शर्मा. मोहम्मद वाहिद, सहायक नगर आयुक्त, सहायक अभियंता (निर्माण), सहायक अभियंता (जल), अवर अभियंता (जल), स्वच्छता निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।
MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
सी.एम. ग्रिड योजना के अंतर्गत बन रही स्मार्ट रोड, रसूलपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर एवं जोनल कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। MTF news... निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए, ताकि जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। नगर निगम फिरोजाबाद शहर के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर नगर आयुक्त, मा० अजय गुप्ता जी, निर्मल शर्मा. मोहम्मद वाहिद, सहायक नगर आयुक्त, सहायक अभियंता (निर्माण), सहायक अभियंता (जल), अवर अभियंता (जल), स्वच्छता निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत वाराणसी में सोमनाथ संकल्प महोत्सव में पूजा अर्चना करते माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी.... सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत वाराणसी में सोमनाथ संकल्प महोत्सव में पूजा अर्चना करते माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी....1
- फिरोजाबाद में दिव्यांगों का दर्द छलका, बोले- “सरकारी मदद वक्त पर मिले तभी मिलेगी राहत” MTF news फिरोजाबाद के इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड में दो दर्जन से ज्यादा दिव्यांगों ने सरकार से अपनी मांगें रखीं। दिव्यांगों का कहना है कि 3 महीने में मिलने वाली पेंशन से पहले ही वे कर्ज में डूब जाते हैं। हर महीने पेंशन और स्वरोजगार के लिए आसान लोन की मांग तेज हो गई है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ :- फतेहाबाद /आगरा नई बस्ती नयापुरा खंडेर में ग्रह कलेश के चलते पीड़ित ने आत्महत्या करने का किया प्रयास तथा बाइक में लगाई आग // प्राप्त घटना के बारे में मिली सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी की शुरुआत द्वारा की गई पुष्टि में ग्रह कलेश के चलते लोकेंद्र पुत्र गोकुल सिंह निवासी नई बस्ती नयापुरा खंडेर मैं पहले तो आत्महत्या करने का प्रयास किया तथा बाद में अपनी ही बाइक से पेट्रोल निकाल कर बाइक पर डालकर लगे आज घटना इतनी भयावे थी की देखने वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए वहीं पड़ोसियों ने दोपहर में देखा कि तेज लपटों ने देखते ही देखते बाइक को पूरी तरह आपकी चपेट में ले लिया जिसे जलकर बाइक राख हो गई गनीमत रही कि किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई,, वही जानकारी यह भी प्राप्त हुई है कि पति-पत्नी का विवाद अंदरूनी कई दिनों से चल रहा था जिसे पत्नी को पति लोकेंद्र द्वारा ससुराल से पत्नी को लेने के लिए गया था जहां पर बताया गया है कि ससुराल जिन्होंने लोकेंद्र को गाली गलौज तथा मारापीटा जिसे आहत होकर लोकेंद्र ने जोखिम भरा कदम उठाने का यह दर्दनाक कार्य किया,, वहीं प्रशासन को भी परिजनों ने इस गंभीर घटना की किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी तथा परिजनों ने बूझकर गृह क्लेश की बात को दबाने का कार्य किया है,,1
- नगला खंगर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक को गिरफ्तार किया फिरोजाबाद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगला खंगर पुलिस ने भदान चौराहे से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बीटू उर्फ आदेश (निवासी भदान स्टेशन) को दबोचा, जिसके पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपी पर पहले भी मारपीट और धमकी देने के मामले दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरीश कुमार, उप-निरीक्षक विशाल सोरान और अमित कुमार शामिल रहे। Updated News-11/मई/26-AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत1
- आगरा में संपत्ति विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई अनीत यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव को रोहता नहर के पास गंगाजल पाइपलाइन के नीचे दबा दिया था। मलपुरा पुलिस ने आरोपी मनीष यादव को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।1
- आगरा के फतेहाबाद नगर पंचायत में लंबे समय से खराब पड़े ट्यूबवेल को नगर पंचायत टीम ने ठीक कर दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि रवि शल्या की देखरेख में हुए इस काम से क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था में सुधार होगा, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।1
- आगरा के नगला पाल मेवली कलां गांव में समस्त ग्रामवासियों द्वारा महाराणा प्रताप जी के भव्य बोर्ड की स्थापना की गई। डौकी, फतेहाबाद में आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें वीर शिरोमणि को सम्मान दिया गया।1
- पीर पतंगा शाह उर्स में गूंजा अमन और भाईचारे का पैगाम MTF news.. फिरोजाबाद में पीर पतंगा शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स बड़े अकीदत और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। उर्स का समापन कुल शरीफ के साथ हुआ, जिसके बाद दरगाह फिरोज शाह पर लंगर तकसीम किया गया। इस मौके पर मुल्क में अमन, खुशहाली और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के लिए खास दुआ की गई। सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन फिरोजाबाद इकाई के ज़िला अध्यक्ष सूफ़ी शाह मोहम्मद फैसल मियां ने, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के अभियान के तहत कौमी यकजहती का पैगाम दिया। कार्यक्रम में दरगाह फिरोज शाह के सज्जादा नशीन युसूफ बाबा, गुड्डू भाई, प्रदेश सचिव साहिल वारसी, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आरिफ अली, जिला सचिव अमन फारुकी, वरिष्ठ जिला महासचिव मोहम्मद अरसलान, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद अल्पेश और जिया उल हसन समेत कई लोग मौजूद रहे।1