Shuru
Apke Nagar Ki App…
बार बार इन गरीबो की दुकान कौन जलता है। आखिर गरीबों की आवाज कोई क्यों नहीं उठाता है थाना के महज कुछ दूरी पर असामाजिक तत्वों द्वारा फल और सूप की दुकान में आग लगा दिया। जिस में 60,000 अनुमानित रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
Eye of bihar news 24x7
बार बार इन गरीबो की दुकान कौन जलता है। आखिर गरीबों की आवाज कोई क्यों नहीं उठाता है थाना के महज कुछ दूरी पर असामाजिक तत्वों द्वारा फल और सूप की दुकान में आग लगा दिया। जिस में 60,000 अनुमानित रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
More news from Samastipur and nearby areas
- पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 137 पशुपालक परिवार हुए लाभान्वित समस्तीपुर, 18 सितम्बर 2026 बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन समिति (जीविका), ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में समस्तीपुर सदर प्रखंड अंतर्गत रूपनारायणपुर बेला पंचायत में पशु स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को सुलभ पशु स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ते हुए उनके पशुधन के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं उत्पादकता को सुनिश्चित करना था। शिविर का उद्घाटन *बीपीएम, समस्तीपुर सदर मुकेश कुमार पासवान, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अपूर्वा, डॉ. शिव कुमार, प्रबंधक पशुधन, डीपीसीयू समस्तीपुर अभिषेक कुमार एवं पृथ्वी सीएलएफ की अध्यक्ष नूरजहां बेगम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में कुल 137 पशुपालक परिवारों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा लगभग 468 पशुओं की स्वास्थ्य जांच की गई इस दौरान बीमार पशुओं का उपचार, आवश्यक टीकाकरण एवं कृमिनाशक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया, गंभीर पशु रोगों के त्वरित निदान एवं उपचार हेतु शिविर स्थल पर मोबाइल पशु चिकित्सा वैन एवं पारावेट टीम की भी व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों को *पशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, संतुलित आहार, पशु आवास की स्वच्छता एवं बेहतर पशुपालन प्रबंधन* के संबंध में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि पशुओं की नियमित देखभाल एवं वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाकर पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ परिवार की आय में भी वृद्धि की जा सकती है। इस अवसर पर जीविका की ओर से LHS अंशुमन कुमार, AC सुप्रिया कुमारी, AC रमोज कुमार, CC किरण कुमारी, रूबी कुमारी, राजा प्रसाद सहित अन्य कर्मियों एवं जीविका दीदियों की सराहनीय उपस्थिति रही। डीपीसीयू समस्तीपुर के प्रबंधक पशुधन अभिषेक कुमार ने कहा कि इस प्रकार के पशु स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण पशुपालकों को आवश्यक तकनीकी सहयोग एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें वैज्ञानिक पशुपालन के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे पशुधन की उत्पादकता में वृद्धि तथा ग्रामीण परिवारों की आजीविका को अधिक सुदृढ़ एवं सतत बनाने में मदद मिलती है। शिविर के सफल आयोजन में जीविका एवं संबंधित विभागीय टीम के समन्वित प्रयास से ग्रामीण समुदाय में पशु स्वास्थ्य एवं बेहतर पशुपालन के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला।1
- अनंत सिंह और नीरज कुमार खुलकर आमने-सामने आ गए हैं.! अनंत सिंह मेंटली डिस्टर्ब हो गए हैं, राजनीति का फर्जी व्यक्ति अनंत सिंह को बताया.! कौन हमको बनाया है? अनंत सिंह का कब जन्म हुआ समता पार्टी में.? नीरज कुमार ने तय कर लिया था अनंत सिंह के गांव में बैठकर सभा किए हैं तो हम किए थे.!1
- बाढ़ पीड़ितों की मुसीबतों में खड़े होकर करीमनगर पंचायत के युवा समाजसेवी ने बनाई पहचान । बाढ़ पीड़ितों की मुसीबतों में खड़े होकर करीमनगर पंचायत के युवा समाजसेवी ने बनाई पहचान । पीड़ितों ने जताई खुशियां । जी हां यह सेवा समाचार आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत करीमनगर पंचायत से आ रही है, जहां बाढ़ की विभीषिका को झेल चुकी सैकड़ों गरीब गुरबों के बीच, कई तरह की मुसीबते खड़ी कर दी। जहां सरकारी सहायता की टकटकी लगाए, बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई आसरा ही नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में मानवीय संवेदना से से ओत प्रोत होकर ग़रीब बाढ़ पीड़ितों की सेवा भाव में जुटे समाज सेवी शशि भूषण कुमार ने, अपने धर्म धर्म को समझते हुए, बाढ़ पीड़ितों की मदद में उतर परे। आपको बतादु की बाढ़ के दौरान कही कमर भर तो कही घुटने भर पानी से होते हुए उन घरों में दस्तक दी, जहां चूल्हे तक नहीं जले थे। शशि ने बीते दस दिनों से उन बेबस व लाचारों के बीच बिना तामझाम के अपने निजी कोष से राहत सामग्री पहुंचाई, बल्कि अंधेरे को चिराने व जहरीले कीड़ों मकोड़ों व सांपों से सुरक्षा के लिए सैकड़ों लोगों को टॉर्च भी उपलब्ध कराई। आपको बताते चलें कि यह सेवा बिना किसी पब्लिसिटी के श्री कुमार ने बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर सच्चा समाजसेवी होने का फर्ज निभाया। वहीं बाढ़ पीड़ितों की मदद करने लिए करीमनगर पंचायत के बच्चे, नौजवान व बुजुर्ग भी शशि भूषण कुमार की प्रशंसा मुक्त कंठ से कर रहे हैं। इस मौके पर सहयोगी कार्यकर्ता सुनीता देवी उर्फ मौसी, सजबुन खातून, मो. शकील, सचिन कुमार, मो. नाजिर, फरहाना खातून सीता देवी, नसीमा खातून, शकीला खातून, साजदा खातून सहित सैकडों लाभुक मौजूद थे । इस मौके पर समाज सेवी भाई कुमार ने क्या कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- प्राथमिकी अभियुक्त को चकबिदौलिया गांव से विभूतिपुर थाने कि पुलिस ने किया गिरफ्तार। विभूतिपुर थाने कि पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 454/26 के प्राथमिकी अभियुक्त को चकबिदौलिया गांव से बिरजुपंडित के पुत्र प्रकाश कुमार को एक पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में।1
- समस्तीपुर:- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सभी जनसंगठनों ने 28 सितंबर 2026 को पटना के राजभवन के समक्ष आयोजित होने वाले आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन की ठोस तैयारी को लेकर भाकपा जिला कार्यालय, बंगाली टोला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड शंकर साह और कॉमरेड गजेन्द्र चौधरी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, एटक, एआईकेएस, एआईएसएफ, एआईवाईएफ, एनएफआईडब्ल्यू समेत विभिन्न जनसंगठनों के जिला नेतृत्व के दर्जनों साथी मौजूद रहे। इस मौके पर भाकपा राज्य सचिव पूर्व विधायक कॉमरेड रामनरेश पांडे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 28 सितंबर का यह प्रदर्शन महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के हक के लिए निर्णायक संघर्ष है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजभवन के समक्ष जमा होने वाला जनसैलाब सत्ता के खिलाफ स्पष्ट संदेश देगा। कॉमरेड पांडे ने विशेष रूप से घोषणा की कि समस्तीपुर जिला से अकेले 5000 से अधिक कार्यकर्ता और आम नागरिक इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने सभी संगठनों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकतम लोगों को पटना पहुंचाने का लक्ष्य तय करें। किसान सभा के राज्य महासचिव कॉमरेड रामचन्द्र महतो ने किसानों की बदहाली पर बोलते हुए कहा कि कृषि ऋण माफी, एमएसपी की कानूनी गारंटी और चार लेबर कोड की वापसी के बिना देश में असली बदलाव असंभव है। भाकपा जिला सचिव कॉमरेड सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य के निजीकरण तथा महंगाई के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि युवा और मजदूर वर्ग अब और चुप नहीं बैठेगा। बैठक में अन्य नेताओं ने भी अपनी बात रखी और मार्च को संगठित, अनुशासित तथा दबावपूर्ण बनाने की विस्तृत रणनीति पर चर्चा की। समस्तीपुर से 5000 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड और पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित यह प्रदर्शन गांधी मैदान, पटना से सुबह 10 बजे शुरू होगा। वहां से दिन के 11 बजे राजभवन के समक्ष आक्रोशपूर्ण मार्च निकाला जाएगा। नारा होगा “चलो पटना, बदलाव जरूरी है! प्रदर्शन में प्रमुख मांगें शामिल हैं चार लेबर कोड की वापसी, कृषि ऋण माफी, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी, बेरोजगारी भत्ता, शिक्षा और स्वास्थ्य को मुफ्त और सार्वभौमिक बनाना, महिलाओं की सुरक्षा तथा निजीकरण की नीतियों का विरोध। जनसंगठनों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर सरकार इन मांगों पर ध्यान नहीं देती तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी नेताओं ने मिलकर संकल्प लिया कि 28 सितंबर को समस्तीपुर जिला से 5000 लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। भाकपा जिला इकाई ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक प्रदर्शन को सफल बनाने में कोई कसर न छोड़ें। मौके पर जनसंगठनों के नेता अनिल प्रसाद, सुधीर कुमार देव, रामविलास शर्मा, रामजतन सिंह राकेश, संजय कुमार, सीता सिन्हा,प्रयागचंद मुखिया, विनोद कुमार समीर, अविनाश कुमार सहित सभी अंचल मंत्री मौजूद रहे।1
- शराब के हाई प्रोफाइल मामले में गिरफ्तार नेहा क्षा को समस्तीपुर विशेष उत्पाद कोर्ट से नहीं मिला बेल.1
- दरभंगा में गरीबों के राशन पर डाका: सरकारी अनाज की कालाबाजारी का एक्सक्लूसिव वीडियो आया सामने दूसरा चावल बदल कैमरे में कैद हुआ बिहार का राशन घोटाला, दिनदहाड़े चल रहा माफियाओं का खेल बिहार के दरभंगा से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। गरीबों की थाली तक पहुँचने वाले सरकारी राशन की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है। हमारे पास जो एक्सक्लूसिव तस्वीरें और वीडियो आए हैं, वो इस पूरे अवैध सिंडिकेट की पोल खोल रहे हैं। आप अपनी स्क्रीन पर एक कमर्शियल वाहन देख सकते हैं, जिसका नंबर BR33GC1002 है। इस वाहन के पिछले हिस्से में अलग-अलग मार्का वाले अनाज से भरे कई बड़े बोरे लदे हुए साफ देखे जा सकते हैं। कैमरे में कैद हुई इन तस्वीरों में कुछ लोग इस वाहन के पीछे खड़े होकर इन बोरों को संभालते नजर आ रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मौके पर रिकॉर्ड हुए वीडियो में एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि "दूसरा चावल बदल..."। यह इस बात का सीधा सबूत है कि कैसे सरकारी राशन के चावल को दूसरे बोरों में भरकर बाजार में अवैध रूप से बेचने की तैयारी की जा रही है। गरीबों के हक का अनाज माफियाओं की जेब में जा रहा है और यह सब दिनदहाड़े हो रहा है। बड़ा सवाल यह है कि स्थानीय प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग की नजर इस खेल पर क्यों नहीं पड़ रही है? क्या अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी हेराफेरी संभव है? हम इस मामले से जुड़े हर अपडेट आप तक पहुँचाते रहेंगे।1
- समस्तीपुर के हसनपुर में ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी हसनपुर थाना क्षेत्र के केसौरा गांव में ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद शाहीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चिकित्सक अपने दरवाजे पर सोए हुए थे, इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी.1
- अज्ञात अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक को गोलीयों से छलनी कर दिया समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र स्थित ग्राम केशरौड़ा कि घटना1