Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिन मनुष्यों के अंदर दूसरे प्राणियों के प्रति दया प्रेम और करुणा का भाव है, वही वास्तव में इस धरती पर सच्चे धर्मात्मा हैं। तथा जिनके हृदय में दूसरे जीवों की प्रति दया प्रेम और करुणा नहीं वही लोग इस धरती पर असुरों के समान हैं। अतः दयालु और प्रेमी बनो।
दधिवल मानव
जिन मनुष्यों के अंदर दूसरे प्राणियों के प्रति दया प्रेम और करुणा का भाव है, वही वास्तव में इस धरती पर सच्चे धर्मात्मा हैं। तथा जिनके हृदय में दूसरे जीवों की प्रति दया प्रेम और करुणा नहीं वही लोग इस धरती पर असुरों के समान हैं। अतः दयालु और प्रेमी बनो।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक : 06 अगस्त 2026* *जिला : विदिशा* *माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश की पहल पर विदिशा में 'जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद' अभियान का शुभारंभ* *युवा पीढ़ी को जागरूक, जिम्मेदार और सुरक्षित नागरिक बनाने की दिशा में विदिशा पुलिस की नई पहल* *विद्यार्थियों को अभियान के अंतर्गत दी जाएगी अधिकारों, कर्तव्यों और कानून की व्यवहारिक शिक्षा* मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अभिनव पहल पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ किए गए "जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद – मैं, मेरे अधिकार और मेरी जिम्मेदारियां" कार्यक्रम का शुभारंभ आज 06 अगस्त 2026 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विदिशा में किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश पुलिस विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाणा जी के निर्देशन एवं पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ज़ोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र, उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के नेतृत्व में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। *अभियान का उद्देश्य:* "सृजन संवाद" का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल कानूनों एवं अपराधों की जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें अपने संवैधानिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व, न्याय व्यवस्था तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता विकसित कर उन्हें भविष्य में उच्च शिक्षा, रोजगार, डिजिटल दुनिया एवं सार्वजनिक जीवन में बेहतर निर्णय लेने के लिए तैयार करना है, ताकि वे स्वयं के अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन कर सकें। *एएसपी विदिशा ने विद्यार्थियों को किया जागरूक:* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी ने कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को कानून की मूलभूत जानकारी देते हुए उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों, उत्तरदायी नागरिकता, महिला सुरक्षा, बालकों के अधिकार, साइबर अपराधों से बचाव, सड़क सुरक्षा तथा संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अधिकारों की जानकारी केवल स्वयं की सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि एक सुरक्षित, संवेदनशील एवं बेहतर समाज के निर्माण के लिए भी आवश्यक है। *एसडीओपी ने संवाद के माध्यम से किया प्रेरित:* इसी क्रम में एसडीओपी गंजबासौदा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें कानून का सम्मान करने, डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने, नशे से दूर रहने, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ समाज में जागरूक नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया। *डायल-112 एवं पुलिस व्यवस्था की दी जानकारी:* कार्यक्रम के दौरान सउनि मनीष बोहरे एवं प्रधान आरक्षक मनोज विश्वकर्मा के द्वारा विद्यार्थियों को डायल-112 की भूमिका एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति, दुर्घटना, अपराध अथवा अन्य आवश्यक परिस्थितियों में डायल-112 के माध्यम से त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही विद्यार्थियों को पुलिस रिस्पांस सिस्टम, आपातकालीन सेवाओं एवं नागरिकों की सुरक्षा में डायल-112 की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया गया। *संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर:* कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी (क्विज) का आयोजन किया गया तथा सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, नशा मुक्ति एवं कानूनी जागरूकता से संबंधित विषयों पर संवादात्मक चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया। *चरणबद्ध रूप से होंगे प्रशिक्षण एवं थाना भ्रमण:* पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही चयनित छात्र-छात्राओं को थाना भ्रमण एवं डायल-112 की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन भी कराया जाएगा, जिससे वे पुलिस व्यवस्था, न्याय प्रणाली एवं नागरिक सुरक्षा तंत्र को निकट से समझ सकें। कार्यक्रम में एसडीओपी गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी, रक्षित निरीक्षक श्री भूर सिंह चौहान, सूबेदार भागीरथ, विद्यालय के प्राचार्य श्री खजान सिंह, विद्यालय अकादमिक प्रभारी श्री विजय श्रीवास्तव, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती ममता चौधरी, श्री जितेंद्र यादव एवं अंत में श्री उमेश ताम्रकार द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।1
- योगीजी का बड़ा ऐलान: गांव में बनेंगे जन्म-मृत्यु, आय-जाति प्रमाण पत्र, पंचायत सहायक होंगे जिम्मेवार बीते दिनों हुई उत्तरप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गांव में बसने वाले गरीब मजदूर किसानों को एक बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है। बताया गया है कि ग्रामीणों को जन्म मृत्यु आय जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिये अब तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। अब उनके ग्राम पंचायत सचिवालय में ही यह सुविधा उपलब्ध होगी। जहां आधार केंद्र संचालन पर भी विचार चल रहा है। गांव में उपरोक्त सुविधाओं के लिये पंचायत सहायक जिम्मेवार होगा।1
- मसोरा में अनियंत्रित ट्रैक्टर घर में घुसा, चालक और परिजनों के दावे आमने-सामने ललितपुर। जिले के मसोरा गांव में गुरुवार को एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर बजररा गांव से खेतवास की ओर जा रहा था। घटना में बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि मकान को नुकसान पहुंचा है। ट्रैक्टर चालक का कहना है कि ट्रैक्टर का स्टीयरिंग फेल हो जाने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ट्रैक्टर सीधे मकान में जा घुसा। वहीं, मकान मालिक के परिजनों ने चालक के दावे को खारिज करते हुए आरोप लगाया है कि चालक ने जानबूझकर ट्रैक्टर को घर की ओर मोड़ा। उनका कहना है कि ट्रैक्टर का स्टीयरिंग और ब्रेक दोनों सही हालत में थे, इसलिए तकनीकी खराबी की बात सही नहीं है। फिलहाल घटना को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। मामले की जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।1
- युवा वकील ने बीजेपी को दिया 11 हज़ार voltage का झटका | @jaybajnibabakhadowara युवा वकील ने बीजेपी को दिया 11 हज़ार voltage का झटका | @jaybajnibabakhadowara | subscribe/share करें युवा वकील ने बीजेपी को दिया 11 हज़ार voltage का झटका | #Rahul_Gandhi | #Pappu_yadav #bjp #Congress #GenZ #PappuYadav #latestnews #viralnews राम मंदिर चंदा चोरी पर बवाल | युवा वकील का बड़ा बयान हुआ वायरल #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #up_news @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- झांसी में भीषण सड़क हादसा: माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत, भाई से मिलने जाते वक्त हुआ हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद (21) की मौत हो गई। अबान अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान और सोनू की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सड़क पर अचानक जानवर आने से चालक ने कार का संतुलन खो दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1