Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूरे छत्तीसगढ़ में आगाज टाइम्स को रिपोर्टर की आवश्यकता है ऐसे ही छोटी बड़ी खबरों के साथ देखते रहिए आगाज़ टाइम्स न्यूज़
Arvind tirkey
पूरे छत्तीसगढ़ में आगाज टाइम्स को रिपोर्टर की आवश्यकता है ऐसे ही छोटी बड़ी खबरों के साथ देखते रहिए आगाज़ टाइम्स न्यूज़
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- ऐसे ही छोटी बड़ी खबरों के साथ देखते रहिए आगाज़ टाइम्स न्यूज़1
- सीतापुर, सरगुजा। सीतापुर नगर आज भक्ति, उत्साह और आस्था के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया, जब भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यात्रा में विभिन्न झांकियों का विशेष आकर्षण रहा, जिनमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी, सजे-धजे रथ और फूलों की सजावट ने सभी का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया, जहां प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया गया। आयोजन में सेवा भाव और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस दौरान अनुशासन, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। लोगों के चेहरों पर भक्ति की चमक और मन में गहरी आस्था साफ झलक रही थी। यह भव्य आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश भी दे गया। सीतापुर का यह मनमोहक दृश्य लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में बना रहेगा। न्यूज़ द गुलेल के लिए "शुरू"से सुनील गुप्ता की रिपोर्ट1
- जशपुर में PDS बारदानों का बड़ा गबन | 8.39 लाख का घोटाला | 2 आरोपी गिरफ्तार1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 📰 घंघरी पंचायत में भारी अव्यवस्था, गंदगी से त्रस्त ग्रामीण — सरपंच पर गंभीर आरोप 📍 अंबिकापुर, सरगुजा जनपद पंचायत अंबिकापुर के ग्राम पंचायत घंघरी के वार्ड क्रमांक 1 से बड़ी खबर सामने आ रही है। वार्ड में कई महीनों से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने सरपंच पर आरोप लगाया है कि वार्ड में लगे बिजली खंभों की लाइट हटवा दी गई है, जिससे रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है और लोगों को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। 👉 वहीं, घंघरी के जंगल में डेरा डाले हाथियों के झुंड से ग्रामीण दहशत में हैं। 👉 पेयजल संकट भी गहराया हुआ है, लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। 👉 कई पात्र हितग्राहियों को आज तक इंदिरा आवास योजना का लाभ नहीं मिला — सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। 🎤 ग्राउंड रिपोर्ट: हिमांशु राज 📰 MD News, अंबिकापुर 📞 78058380764
- आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर जंगलों में महुआ उठा रही कार्यकर्ता… सरगुजा जिले के वनांचल क्षेत्र के अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने से उस क्षेत्र के लोगों को पूरक पोषण आहार गर्म भोजन और रेडी टू ईट का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वनांचल क्षेत्र के अधिकतर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आंगनबाड़ी बंद कर जंगलों में महुआ उठाओ कर रही है दरअसल पूरा मामला सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के कुन्नी सेक्टर के ग्राम सेलरा का है। ग्रामीणों की सूचना पर जब स्थानीय मीडिया कर्मी गांव पहुंचे तो किराए के मकान में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र सेलरा बंद मिला और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर के सामने वाले जंगल में अपने परिवार के साथ महुआ चुन रही थी। और आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका गोबर चुने जंगल की ओर गई थी आंगनबाड़ी बंद होने के कारण केंद्र में दर्ज बच्चे गर्म भोजन और रेडी टू से वंचित रहे और ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि लगातार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के द्वारा लापरवाही बरती जाती है और नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नहीं किया जा रहा है जिससे उसे क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं और बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है साथ ही शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं शासकीय योजनाओं का क्रियावन भी सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। महुआ उठाओ के लिए जंगल गई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से सुपरवाइजर ने कहा की लोकेशन में जाकर मोबाइल से फोटो अपलोड कर उपस्थिति दर्ज कर दो कह रही है और कार्यकर्ताओं को टी ए बनाने सीखने को फैलपुर जाने को कही जबकी इन सभी कार्यों को सीखने और निरीक्षण करने के लिए सेक्टर सुपर वाइजर होते हैं पर इस तरह से देखा जा सकता है कि सुपर वाइजर के द्वारा कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को खुला छूट दे रखी है। सहायिका एक माह से नदारत ग्राम लवजी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका एक माह से केंद्र से नदारत है। किन कारण से सहायिका आंगनबाड़ी केंद्र नहीं आ रही है इसकी जानकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सेक्टर सुपरवाइजर को नहीं है सहायिका के नहीं पहुंचने से कार्यकर्ता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर की सुपरवाइजर अनीता क्रॉस द्वारा आंगनबाड़ी केदो का निरीक्षण नहीं करने से सेक्टर अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन नियमित रूप से नहीं हो पा रहा है सेक्टर अंतर्गत कई आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहते हैं या तो आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन सहायिकाओं के द्वारा किया जाता है आंगनवाड़ी में दर्ज गर्भवती शिशु वटी और बच्चों को पूरक पोषण आहार रेडी टू ईट से वंचित है।1
- कोरबा जिले के करूमौहा ग्राम पंचायत के जिस महिला पंच के लापता होने के मामले को लेकर पुलिस पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे उन सवालो पर महिला पंच ने पूर्ण विराम लगा दिया है। सरपंच के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के ध्वस्त होने के बाद पंच निर्मला मंझवार अपने परिवार के साथ कोरबा स्थित अपने घर पहुंची और उसके बाद राजगामार पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस चौकी में हमने पंच निर्मला मंझवार से बात की तब उसने बताया कि नवरात्र के मौके पर वह अपने परिवार के साथ माता के दर्शन करने चंद्रपुर गई हुई थी उसने अपने वअपने परिवार के अपहरण की बात को पूरी तरह से नकार दिया है। उसका कहना है उसे ना तो विश्वास प्रस्ताव लाए जाने की जानकारी थी और ना ही उसके लापता होने की अफवाह की। महिला पंच के वापस लौट जाने से पुलिस के निष्क्रियता पर भी जो सवाल उठ रहे थे उसका पटाक्षेप हो गया है।1
- भगवा रंग और गगनभेदी जयघोष: हवा में शान से लहराते अनगिनत भगवा ध्वज और हर दिशा से गूंजता "जय श्री राम" का नारा! इस जुलूस । युवाओं का उत्साह देखते ही बन ,2
- SECL गेवरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमगांव के रोहिदास मोहल्ला निवासी दलित परिवारों ने प्रबंधन पर भेदभाव और शोषण का गंभीर आरोप लगाया है ग्रामीणों का कहना है कि उनकी भूमि और संपत्तियों का अर्जन किए तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें अब तक मुआवजा और पुनर्वास की सुविधाएं नहीं दी गई हैं जबकि उसी क्षेत्र के अन्य लोगों को सभी लाभ देकर बसाया जा चुका है । ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2023 में मूल्यांकन कमेटी द्वारा मकानों और संपत्तियों की नापी कर पावती दी जा चुकी है इसके बावजूद भुगतान की प्रक्रिया रुकी हुई है ।पीड़ित परिवारों ने बताया कि वे दलित वर्ग से संबंध रखते हैं मोहल्ले के अन्य प्रभावशाली लोगों को मुआवजा और बसाहट की सुविधा मिल चुकी है लेकिन कुछ चुनिंदा परिवारों को उनके हक से वंचित रखा गया है ।1