logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार ट्रक दुकान में घुसा, बाल-बाल बचे लोग राहुल सिंह राणा, 9407812622, 6260146722 सोहागपुर-शहडोल। कटनी–अनूपपुर नेशनल हाईवे 43 पर रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्थित दुकान में जा घुसा। घटना थाना सोहागपुर क्षेत्र के धुरवार टोल प्लाजा के पास की है। गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दुकान की दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक कटनी की ओर से बुढार की दिशा में जा रहा था और उसमें किराना सामान लोड था। जैसे ही वाहन धुरवार टोल प्लाजा के पास पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक की बॉडी चेसिस से अलग होकर पलट गई। हादसे के समय दुकान खुली हुई थी और दुकानदार अंदर मौजूद था। सौभाग्य से वह सुरक्षित बच गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। तेज धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और कुछ ही देर में घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाने और हाईवे पर यातायात बहाल कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसा वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ प्रतीत हो रहा है। चालक से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

2 hrs ago
user_राहुल सिंह राणा
राहुल सिंह राणा
Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार ट्रक दुकान में घुसा, बाल-बाल बचे लोग राहुल सिंह राणा, 9407812622, 6260146722 सोहागपुर-शहडोल। कटनी–अनूपपुर नेशनल हाईवे 43 पर रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्थित दुकान में जा घुसा। घटना थाना सोहागपुर क्षेत्र के धुरवार टोल प्लाजा के पास की है। गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दुकान की दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक कटनी की ओर से बुढार की दिशा में जा रहा था और उसमें किराना सामान लोड था। जैसे ही वाहन धुरवार टोल प्लाजा के पास पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी दुकान

में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक की बॉडी चेसिस से अलग होकर पलट गई। हादसे के समय दुकान खुली हुई थी और दुकानदार अंदर मौजूद था। सौभाग्य से वह सुरक्षित बच गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। तेज धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और कुछ ही देर में घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाने और हाईवे पर यातायात बहाल कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसा वाहन के अनियंत्रित होने से हुआ प्रतीत हो रहा है। चालक से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ashish Sharma
    2
    Post by Ashish Sharma
    user_Ashish Sharma
    Ashish Sharma
    City Star ब्योहारी, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 💥 *बड़ी खबर*💥 *मेरठ से पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, देश तो जानता है आप पहले से ही नंगे हो फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी..?* मेरठ में नमो भारत के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के 'शर्टलेस' प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा - "देश जानता है आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी?" ग्लोबल AI समिट के बाहर यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को पीएम ने 'नंगी राजनीति' और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को अपमानित करने की कोशिश बताया। उन्होंने कटाक्ष किया कि जब दुनिया भारत की प्रगति देख रही है, तब विपक्ष 'वैचारिक दरिद्रता' का प्रदर्शन कर रहा है।
    1
    💥 *बड़ी खबर*💥
*मेरठ से पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, देश तो जानता है आप पहले से ही नंगे हो फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी..?*
मेरठ में नमो भारत के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के 'शर्टलेस' प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा - "देश जानता है आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी?" ग्लोबल AI समिट के बाहर यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को पीएम ने 'नंगी राजनीति' और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को अपमानित करने की कोशिश बताया। उन्होंने कटाक्ष किया कि जब दुनिया भारत की प्रगति देख रही है, तब विपक्ष 'वैचारिक दरिद्रता' का प्रदर्शन कर रहा है।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जिला कटनी। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास
    1
    जिला कटनी। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास
    user_विकास श्रीवास्तव
    विकास श्रीवास्तव
    पत्रकार कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🎊 गौरहा में आधी रात गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’ — संगीतमय भागवत कथा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब विजयराघवगढ़ (गौरहा)। ग्राम गौरहा में चल रहे संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन भक्तिभाव, उल्लास और अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। जैसे ही जन्मोत्सव की घड़ी आई, पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से थर्रा उठा और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर हो गए। 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ यह पावन कथा 25 फरवरी 2026 तक निरंतर जारी है। प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक मूल पाठ तथा दोपहर 3 बजे से प्रभु इच्छा तक कथा प्रवचन हो रहा है। पूजनीय दादीजी की पुण्य स्मृति में आयोजित इस दिव्य अनुष्ठान ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय वातावरण से आलोकित कर दिया है। कथा व्यास आचार्य कृष्ण कुमार तिवारी जी महाराज ने अपने ओजस्वी और मधुर वचनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। उनके प्रवचनों के दौरान श्रद्धालु भक्ति और ज्ञान की अमृतधारा में डूबते नजर आए। विशेष अवसर पर श्रीकृष्ण जन्म की मनोहारी झांकी सजाई गई। भजन-कीर्तन और नंदोत्सव के बीच महिलाओं एवं बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में सहभागिता कर उत्सव को जीवंत बना दिया। पूरा माहौल भक्तिरस, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं शिवभक्त बाबू ग्रोवर भी शामिल हुए। उन्होंने कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजन की भव्यता की प्रशंसा की और इसे क्षेत्र के लिए सौभाग्य बताया। समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजकों द्वारा 26 फरवरी 2026 को उपनयन संस्कार एवं भंडारा प्रसाद वितरण का विशेष कार्यक्रम भी रखा गया है। सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है। ✍️ बालकिशन नामदेव पत्रकार, कटनी 📞 8959 188111
    2
    🎊 गौरहा में आधी रात गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’ — संगीतमय भागवत कथा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
विजयराघवगढ़ (गौरहा)। ग्राम गौरहा में चल रहे संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन भक्तिभाव, उल्लास और अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। जैसे ही जन्मोत्सव की घड़ी आई, पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से थर्रा उठा और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर हो गए।
18 फरवरी 2026 से प्रारंभ यह पावन कथा 25 फरवरी 2026 तक निरंतर जारी है। प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक मूल पाठ तथा दोपहर 3 बजे से प्रभु इच्छा तक कथा प्रवचन हो रहा है। पूजनीय दादीजी की पुण्य स्मृति में आयोजित इस दिव्य अनुष्ठान ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय वातावरण से आलोकित कर दिया है।
कथा व्यास आचार्य कृष्ण कुमार तिवारी जी महाराज ने अपने ओजस्वी और मधुर वचनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। उनके प्रवचनों के दौरान श्रद्धालु भक्ति और ज्ञान की अमृतधारा में डूबते नजर आए।
विशेष अवसर पर श्रीकृष्ण जन्म की मनोहारी झांकी सजाई गई। भजन-कीर्तन और नंदोत्सव के बीच महिलाओं एवं बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में सहभागिता कर उत्सव को जीवंत बना दिया। पूरा माहौल भक्तिरस, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर दिखाई दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं शिवभक्त बाबू ग्रोवर भी शामिल हुए। उन्होंने कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजन की भव्यता की प्रशंसा की और इसे क्षेत्र के लिए सौभाग्य बताया।
समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजकों द्वारा 26 फरवरी 2026 को उपनयन संस्कार एवं भंडारा प्रसाद वितरण का विशेष कार्यक्रम भी रखा गया है। सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
✍️ बालकिशन नामदेव
पत्रकार, कटनी
📞 8959 188111
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पूरा मामला कटनी का कटनी मे कही सिवर लाईन की वजह से तो कहीं रेलवे लाईन की वजह से थोड़े अस्त व्यस्त हैं लोगों का चलना मुश्किल हो गया है
    1
    पूरा मामला कटनी का  कटनी मे कही सिवर लाईन की वजह से तो कहीं रेलवे लाईन की वजह से थोड़े अस्त व्यस्त हैं लोगों का चलना मुश्किल हो गया है
    user_प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    Accountant कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • राजपाल यादव जेल से छूटने के बाद डांस कर रहे है राजपाल यादव जैसे जेल से रिहा हुये सीधा अपने गाँव पहुंच गये है वह अपनी भतीजी की मेहंदी रस्म मे डांस करते नजर आये है।
    1
    राजपाल यादव जेल से छूटने के बाद डांस कर रहे है 
राजपाल यादव जैसे जेल से रिहा हुये सीधा अपने गाँव पहुंच गये है 
वह अपनी भतीजी की मेहंदी रस्म मे डांस करते नजर आये है।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शहडोल। कटनी से बुढ़ार की ओर जा रहा एक ट्रक ग्राम जमुई स्थित टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर सीधे एक घर में जा घुसा। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया और घर की दीवार ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फास्ट टैग में बैलेंस नहीं होने की वजह से टोल कर्मचारियों ने ट्रक चालक को वाहन साइड में खड़ा करने के लिए कहा। चालक ने ट्रक किनारे खड़ा कर टोल कर्मियों से बातचीत शुरू की। इसी दौरान अचानक ट्रक लुढ़कते हुए पास की एक चाय दुकान और घर में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि घर और दुकान को नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    शहडोल। कटनी से बुढ़ार की ओर जा रहा एक ट्रक ग्राम जमुई स्थित टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर सीधे एक घर में जा घुसा। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया और घर की दीवार ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फास्ट टैग में बैलेंस नहीं होने की वजह से टोल कर्मचारियों ने ट्रक चालक को वाहन साइड में खड़ा करने के लिए कहा। चालक ने ट्रक किनारे खड़ा कर टोल कर्मियों से बातचीत शुरू की। इसी दौरान अचानक ट्रक लुढ़कते हुए पास की एक चाय दुकान और घर में जा घुसा।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि घर और दुकान को नुकसान पहुंचा है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Content Creator (YouTuber) गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *सतना। टिकुरिया टोला लखन चौके नो एंट्री में घुसा ट्रक, स्कूटी सवार को मारी टक्कर। बीच चौराहे में लगा जाम। ट्रैफिक के एक सिपाही मौजूद। आए दिन नो एंट्री में ट्रक घुस रहे हैं। लेकिन अभी प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार।*
    3
    *सतना। टिकुरिया टोला लखन चौके नो एंट्री में घुसा ट्रक, स्कूटी सवार को मारी टक्कर। बीच चौराहे में लगा जाम। ट्रैफिक के एक सिपाही मौजूद। आए दिन नो एंट्री में ट्रक घुस रहे हैं। लेकिन अभी प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार।*
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कटनी स्टेशन के बाहर अवैध वसूली के आरोप, बाउंड्री के बाहर भी सक्रिय होने की शिकायत
    1
    कटनी स्टेशन के बाहर अवैध वसूली के आरोप, बाउंड्री के बाहर भी सक्रिय होने की शिकायत
    user_विकास श्रीवास्तव
    विकास श्रीवास्तव
    पत्रकार कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.