*एक हफ्ते में उखड़ गया खड़ंजा, निर्माण कार्य पर उठे सवाल* कौशांबी। जनपद के थाना सैनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अटसराय में जिला पंचायत सदस्य मूसा भाई द्वारा कराया गया खड़ंजा निर्माण कार्य एक हफ्ते के भीतर ही उखड़ गया, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो गई। खड़ंजा उखड़ने से आवागमन में भी दिक्कतें हो रही हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से सड़क टिक नहीं पाई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क का पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए। यह मामला सामने आने के बाद विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- कौशांबी....अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मंगलवार परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में आयोजित साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली गई। इस दौरान उन्होंने टोलीवार परेड का निरीक्षण कर उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का गहन अवलोकन किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों को दौड़, पीटी अभ्यास एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई, जिससे उनकी शारीरिक क्षमता एवं अनुशासन को और सुदृढ़ किया जा सके। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिस बल को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सजगता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। परेड उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- Post by Govind Patrakar Kaushambi1
- रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, ऊंचाहार पुलिस ने 6 अप्रैल 2026 को 1400 ग्राम (1.4 किलो) अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सवैया पुरवार जाने वाले रास्ते के पास से घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान शिवगोपाल साहू (पुत्र जवाहरलाल), निवासी ग्राम दुर्गानगर (निकट कबीर बाबा चौराहा), थाना ऊंचाहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद 1400 ग्राम गांजे को जब्त कर लिया है और उसके खिलाफ थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 73/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस सफल गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक संजय यादव, मुख्य आरक्षी अभयराज सरोज और मुख्य आरक्षी कमलेश शामिल रहे।1
- Post by शिव सागर मौर्य1
- पश्चिम बंगाल को लेकर चुनाव की तैयारी करते हुए बक्सर बंद गाड़ियां से जवान निकलने से पहले श्री राम अयोध्या पहुंचकर भगवान का दर्शन किए उसके बाद बक्सर बंद गाड़ियों से पश्चिम बंगाल को रवाना होगा1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- हमारी सरकार बनने के बाद असम की पहली कैबिनेट में हम UCC लाएंगे : अमित शाह, गृह मंत्री1