Shuru
Apke Nagar Ki App…
#प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है… जहां बहरिया थाना क्षेत्र के मजूरा गांव में गेहूं की मड़ाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि 10वीं का छात्र सुमित कुमार थ्रेसर मशीन से मड़ाई कर रहा था, तभी अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया… और देखते ही देखते उसका सिर भी अंदर चला गया। मृतक सुमित, राजकुमार का 18 वर्षीय बेटा था… इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ये हादसा एक बार फिर बता रहा है कि खेतों में काम करते समय जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है…
शिव सागर मौर्य
#प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है… जहां बहरिया थाना क्षेत्र के मजूरा गांव में गेहूं की मड़ाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि 10वीं का छात्र सुमित कुमार थ्रेसर मशीन से मड़ाई कर रहा था, तभी अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया… और देखते ही देखते उसका सिर भी अंदर चला गया। मृतक सुमित, राजकुमार का 18 वर्षीय बेटा था… इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ये हादसा एक बार फिर बता रहा है कि खेतों में काम करते समय जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है…
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेरपुर गांव के बाहर खेतों में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी (हैंगिंग) पाया गया। मामले में मिली तहरीर के आधार पर थाना चरवा में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी बब्बू यादव निवासी चकसाहबुद्दीनपुर थाना करारी को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। पूछताछ में सामने आया कि 5 अप्रैल की सुबह मृतका की भैंस आरोपी के खेत में चली गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी ने घर जाकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इससे आहत होकर युवती घर से निकल गई और बाद में उसका शव ससुर खदेरी नदी किनारे बबूल के पेड़ से लटका मिला।1
- #प्रयागराज से दिल दहला देने वाली खबर… प्रयागराज जिले के बहरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिझूरा में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। गेहूं की कटाई के दौरान अचानक एक युवक थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह हादसा न सिर्फ एक परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव के लिए गहरा सदमा बन गया है। खुशियों के बीच मातम पसर गया। सावधानी जरूरी: खेतों में मशीनों के इस्तेमाल के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। #Prayagraj #AccidentNews #RIP #दुखद_समाचार #सावधानी_ही_सुरक्षा #BreakingNews #UPNews #Kaushambi #highlightsシ゚ #highlightseveryonefollowers #DMPrayagraj1
- Post by शिव सागर मौर्य1
- पश्चिम बंगाल को लेकर चुनाव की तैयारी करते हुए बक्सर बंद गाड़ियां से जवान निकलने से पहले श्री राम अयोध्या पहुंचकर भगवान का दर्शन किए उसके बाद बक्सर बंद गाड़ियों से पश्चिम बंगाल को रवाना होगा1
- Post by राजेश कुमार पत्रकार1
- मेडिकल कॉलेज कौशांबी ने किया विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है..., प्राचार्य ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशांबी....मंगलवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशांबी द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय, समदा, मंझनपुर कौशाम्बी में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, इस शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग उपस्थित हुए और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया एवं संबोधन में उनके द्वारा बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। मेडिकल कॉलेज का यह प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल अस्पताल तक सीमित न रहकर गांव-गांव तक पहुंचे।” उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा गैर संचारी रोगों (एन0सी0डी0) से बचाव पर आधारित एक जागरूकता नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के माध्यम से लोगों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं हृदय रोग जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय के बारे में बताया। दन्त रोग विभाग के सह आचार्य डॉ. हेमलता द्विवेदी (सह आचार्य) ने दांतों एवं मुंह की सफाई के सही तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित ब्रश, सही खानपान एवं समय-समय पर जांच से दंत रोगों से बचा जा सकता है। इस दौरान कई लोगों के दांतों की जांच भी की गई और आवश्यक सलाह दी गई।कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि “दस्त जैसी समस्याओं में ओआरएस का सही उपयोग जीवन रक्षक साबित हो सकता है, खासकर बच्चों के लिए।” साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता एवं हाथ धोने के सही तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही घर पर कैसे ओ0आर0एस0 बनाये यह भी बताया ।कार्यक्रम के दौरान आये हुए मरीजों की जांच की गई एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवा वितरित किया गया। इस अवसर पर, डा0 अरूण पाण्डेय, डा0 सन्दीप कुमार, डा0 निखिल चैधरी एवं इन्र्टन व एम0बी0बी0एस0 प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रायें और कर्मचारी उपस्थित रहें।1
- श्री गुरु तेग बहादुर महाराज जी का 405 साला प्रकाश उत्सव बड़ी आस्था श्रद्धा के साथ मनाया गया। # तपस्थान श्री गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा पक्की संगत प्रयागराज में भोर बेला से शबद- कीर्तन का दीवान सजा। प्रयागराज/श्री गुरु तेग बहादुर महाराज जी का 405 साला प्रकाश उत्सव मंगलवार को तपस्थान श्री गुरु तेग बहादुर साहिब गुरुद्वारा पक्की संगत प्रयागराज में बड़ी आस्था श्रद्धा के साथ मनाया गया।संगत ने भोर बेला मे तपस्थान से प्रभात फेरी निकली जो क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होते हुए गुरु द्वारा प्रांगण में संपन्न हुई। तत्पश्चात रविवार से आरंभ श्री अखंड पाठ साहिब की पाठ की संपूर्णता के उपरांत शब्द कीर्तन,गुरु इतिहास,आरती,हुकमनामा उपरांत गुरु का लंगर संगतो ने छका। संध्याकाल मे खुले दीवान हॉल में संत विंरेद्र सिंह,परमजीत सिंह,ज्ञानी निशांत सिंह,महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री,जसविंदर सिंह शास्त्री पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थो, कथावाचक,इतिहासकार द्वारा गुरवाणी विचार देर रात तक चलता रहा साथ ही गुरु का लंगर भी चलता रहा। संचालन मुख्य सेवादार महंत ज्ञान सिंह ने किया। वहीं दूसरी और जगह-जगह चौपाल लगाकर सिख पंथ के नौवे गुरु श्री गुरु तेग बहादुर महाराज जी के प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन करते हुए सुविख्यात समाजसेवी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्याय सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी ने वैश्विक चिंतन में त्याग,सेवा और समरसता के सनातन मूल्यो के प्रति अडिंग इच्छा की अभिव्यक्ति की और भारतीय दार्शनिक चिंतन में योगदान किया गुरु जी का बलिदान यात्रा का मानवीय पक्ष भी संवेदन शील है गुरु जी की जिन कस्बो,नगरों और गांव से गुजरे,लोगों ने उन स्थानों पर तंबाकू की खेती बंद कर दी सैकड़ो गांव नशा मुक्त हो गए और नवम गुरु की वाणी का आंचल पकडकर मुक्ति के पथ पर चल पड़े आज विश्व को नशा मुक्त करने के लिए नवम गुरु के व्यक्तित्व से सबक लेना चाहिए। सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन, मानवता की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता की सर्वोच्च मिसाल है उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध निर्भीक खड़े रहने और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है हम गुरु साहिब के दिखाएं मार्ग पर चलते हुए आपसी भाईचारे और मानवता के नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारें। चौपाल में दलजीत कौर,हरमनजी सिंह ने विचार रखें।9
- Post by शिव सागर मौर्य1