Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेतिया में क्लिनिक में महिला की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
Niraj Raj
बेतिया में क्लिनिक में महिला की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
More news from बिहार and nearby areas
- एक साथ बिहार और उत्तर प्रदेश की 10 बड़ी खबरें देखें * खबर 1: शुगर इंडस्ट्रीज मझौलिया के एजीएम केन अखिलेश सिंह बने एचओडी केन * खबर 2: भारत गौरव यात्रा की संध्या आरती में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़ * खबर 3: खेल प्रतियोगिता पदक जीतने तक सीमित नहीं, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकास का सशक्त माध्यम : गरिमा * खबर 4: भोजपुरी गायक गोपाल राय को मिला भारत गौरव सम्मान, उत्तराखंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित * खबर 5: रागिनी से मिलने एक किलोमीटर पैदल पहुंचे डीएम, ट्राईसाइकिल संग पढ़ाई का सामान दिया * खबर 6: संत रविदास जयंती पर डीएम ने किया माल्यार्पण * खबर 7: बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद, कटावरोधी कार्य तेज करने का निर्देश * खबर 8: त्रिशूली की बाढ़ के बाद गंडक में मिले शव को नेपाल प्रशासन को सौंपने की प्रक्रिया शुरू * खबर 9: अवैध रूप से संचालित शिखा अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई * खबर 10: इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप1
- उप स्वास्थ्य केंद्र तक रास्ते की समस्या का सीओ ने लिया जायजा ।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के सेनुवरिया पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र तक आने-जाने के लिए सुगम रास्ता नहीं होने की समस्या को लेकर अंचलाधिकारी डोली कुमारी ने गुरुवार को स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं अंचलाधिकारी ने आसपास की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए उचित रास्ता नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी होती है। खासकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। रास्ते में जलजमाव एवं कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उप स्वास्थ्य केंद्र तक सुगम एवं स्थायी रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की। उनका कहना था कि स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन रास्ते की समस्या के कारण इसका लाभ लेने में परेशानी होती है। स्थल निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी डोली कुमारी ने रास्ते से संबंधित आवश्यक जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद संबंधित कर्मियों से भी स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आसपास की भूमि एवं आवागमन की स्थिति का भी अवलोकन किया। मौके पर मौजूद सरपंच नरेश पटेल एवं मुखिया ज्योति श्रीवास्तव ने प्रशासन के निरीक्षण पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा। ग्रामीणों ने भी अंचलाधिकारी के निरीक्षण के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र तक बेहतर रास्ता मिलने की उम्मीद जताई। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की, ताकि मरीजों एवं आम ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से निजात मिल सके।4
- जनमाष्टमी के अवसर पर मंदिरों में उमड़ी लोगों की भीड़। रंग-बिरंगे परिधान में कृष्ण के रूप में नजर आए नन्हे-मुन्हे। इस अवसर पर हुआ कुश्ती का आयोजन।1
- सिसवा मनीराज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आधी रात जन्मोत्सव का इंतजार सिसवा मनीराज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आधी रात जन्मोत्सव का इंतजार **बंजारी पट्टी।** क्षेत्र के **सिसवा मनीराज गांव** में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर गांव में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों और बच्चों ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक मूर्ति स्थापित की और पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी कीं। मूर्ति स्थापना के बाद पूजा स्थल को रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक रोशनी से सजाया गया। शाम होते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बच्चों में जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों और सजावट में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव **रात्रि 12 बजे** विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ मनाया जाएगा। मध्यरात्रि में भगवान के जन्म के समय श्रद्धालु जयकारे लगाएंगे। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही सिसवा मनीराज में उत्सव का माहौल और भी भक्तिमय हो जाएगा। श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है। जन्माष्टमी के अवसर पर देर रात तक श्रद्धालुओं के बीच उत्साह बना रहेगा।3
- नेपाल में आई आपदा के बाद भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में अब दूषित पानी और उससे फैल रही दुर्गंध ने लोगों की चिंता बढ़ा कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में एसडीआरएफ और पुलिस वाहनों के हूटर बजते ही ग्रामीणों के दिलों की धड़कन तेज हो जाती है। लोगों को आशंका रहती है कि कहीं पानी का प्रवाह और तेज होकर गांवों की ओर न बढ़ जाए। उधर, नेपाल से पानी के साथ बहकर आए इंसानों और जानवरों के शवों, सीवरेज और अन्य दूषित सामग्री ने पूरे क्षेत्र में दुर्गंध पैदा कर दी है। खड्डा के अलावा सेवरही, दुदही और महाराजगंज के निचलौल व शिकारपुर क्षेत्र में भी ऐसे ही हालात बताए जा रहे हैं। लगातार बढ़ रही दुर्गंध और दूषित पानी के कारण कई लोगों के बीमार पड़ने की शिकायत सामने आ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में हैजा जैसी गंभीर बीमारी फैलने की आशंका भी जताई है। दूषित पानी का असर खेतों में लगी सब्जियों पर भी पड़ रहा है। खड्डा निवासी वधु कुमार का कहना है कि क्षेत्र में भिंडी की फसल ठीक-ठाक मात्रा में है, लेकिन खेतों में पानी भरने के कारण इसके दूषित होने की आशंका है। इसे खाने वाले कुछ लोगों को पेट दर्द, उल्टी, डायरिया और बुखार की शिकायत हो रही है। वहीं, पिछले दिनों बाढ़ के पानी के साथ बहकर आई मछलियों को लोगों ने बड़ी संख्या में पकड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार, मछली खाने के बाद भी कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ी है। इसके बाद क्षेत्र में मछली खाने पर रोक लगा दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दूषित पानी की निकासी, शवों और अन्य दूषित सामग्री के सुरक्षित निस्तारण तथा स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है। बाढ़ की मार झेल रहे सीमांत क्षेत्र में अब दूषित पानी, दुर्गंध और बीमारी का खतरा लोगों के लिए नई चिंता बन गया है।1
- जितना थाना क्षेत्र में बड़ी शराब बरामदगी, मोटरसाइकिल छोड़ फरार हुआ तस्कर पूर्वी चंपारण के जितना थाना क्षेत्र से अवैध नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में सैनिक रोड झांझरा के पास एक मोटरसाइकिल सहित भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान जवानों ने मोटरसाइकिल पर लदी 724 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब और 77 बोतल नेपाली एंबीशन शराब बरामद की। बरामद सभी शराब की बोतलें 300 मिलीलीटर की बताई गई हैं। पुलिस के अनुसार शराब की कुल मात्रा करीब 240.3 लीटर है। संयुक्त टीम की कार्रवाई की भनक लगते ही वाहन चालक मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। फरार चालक की पहचान और मोटरसाइकिल के स्वामित्व का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वाहन के सत्यापन के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी जांच जारी है।1
- संत रविदास विकास शिविर में ऑन स्पॉट हुआ आवेदनों का निष्पादन ।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के से सेनवरिया पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित भेड़िहरवा के अनुसूचित जाति बहुल टोला में बिहार सरकार के निर्देश पर गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने संत गुरु रविदास एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए गए। ग्रामीणों से आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। इससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिली। शिविर के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी ली तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया ज्योति श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी तरनजोत सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक पटेल, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार, प्रखंड नाजिर जितेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रिंकू श्रीवास्तव, सरपंच नरेश पटेल, प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश मौर्य सहित कई गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।4
- नाली बनी, फिर भी सड़क पर बह रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान खड्डा। विकास खंड खड्डा के ग्राम पंचायत सिसवा मणिराज में नाली बनी होने के बावजूद सड़क पर पानी बहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली सड़क से ऊंची बनी हुई है, जिससे बारिश का पानी नाली में जाने के बजाय सड़क पर बहता हुआ गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क पर पहुंच जाता है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित होता है। राहगीरों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण के बाद भी जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि नाली का निर्माण सही ढंग से नहीं होने के कारण बारिश का पानी निकासी के बजाय सड़क पर बह रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर नाली की ऊंचाई और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि बारिश के पानी की निकासी सुचारु हो सके और सड़क पर जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।1
- कुशीनगर में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, मोरंग-बालू व गिट्टी लदे 6 ट्रकों का चालान... कुशीनगर में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, मोरंग-बालू व गिट्टी लदे 6 ट्रकों का चालान... - - छहों वाहनों पर करीब 4.50 लाख रुपये का लगाया जुर्माना... - - एसटीपी व जरूरी अभिलेख नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई... - - हाटा कोतवाली के सामने NH-28 पर खनन विभाग ने की जांच... - - कार्रवाई के बाद सभी ट्रकों को पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया... - - खनन सामग्री के अवैध परिवहन को लेकर वाहन संचालकों में मचा हड़कंप... - - जिला खनन अधिकारी देशराज सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई... - - बिना वैध एसटीपी खनन सामग्री के परिवहन पर जारी रहेगी कार्रवाई..1