logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जितना थाना क्षेत्र में बड़ी शराब बरामदगी, मोटरसाइकिल छोड़ फरार हुआ तस्कर पूर्वी चंपारण के जितना थाना क्षेत्र से अवैध नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में सैनिक रोड झांझरा के पास एक मोटरसाइकिल सहित भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान जवानों ने मोटरसाइकिल पर लदी 724 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब और 77 बोतल नेपाली एंबीशन शराब बरामद की। बरामद सभी शराब की बोतलें 300 मिलीलीटर की बताई गई हैं। पुलिस के अनुसार शराब की कुल मात्रा करीब 240.3 लीटर है। संयुक्त टीम की कार्रवाई की भनक लगते ही वाहन चालक मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। फरार चालक की पहचान और मोटरसाइकिल के स्वामित्व का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वाहन के सत्यापन के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी जांच जारी है।

6 hrs ago
user_SUDHANSU KUMAR
SUDHANSU KUMAR
Local News Reporter नरकटिया, पूर्वी चंपारण, बिहार•
6 hrs ago

जितना थाना क्षेत्र में बड़ी शराब बरामदगी, मोटरसाइकिल छोड़ फरार हुआ तस्कर पूर्वी चंपारण के जितना थाना क्षेत्र से अवैध नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में सैनिक रोड झांझरा के पास एक मोटरसाइकिल सहित भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान जवानों ने मोटरसाइकिल पर लदी 724 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब और 77 बोतल नेपाली एंबीशन शराब बरामद की। बरामद सभी शराब की बोतलें 300 मिलीलीटर की बताई गई हैं। पुलिस के अनुसार शराब की कुल मात्रा करीब 240.3 लीटर है। संयुक्त टीम की कार्रवाई की भनक लगते ही वाहन चालक मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। फरार चालक की पहचान और मोटरसाइकिल के स्वामित्व का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वाहन के सत्यापन के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी जांच जारी है।

More news from बिहार and nearby areas
  • जितना थाना क्षेत्र में बड़ी शराब बरामदगी, मोटरसाइकिल छोड़ फरार हुआ तस्कर पूर्वी चंपारण के जितना थाना क्षेत्र से अवैध नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में सैनिक रोड झांझरा के पास एक मोटरसाइकिल सहित भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान जवानों ने मोटरसाइकिल पर लदी 724 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब और 77 बोतल नेपाली एंबीशन शराब बरामद की। बरामद सभी शराब की बोतलें 300 मिलीलीटर की बताई गई हैं। पुलिस के अनुसार शराब की कुल मात्रा करीब 240.3 लीटर है। संयुक्त टीम की कार्रवाई की भनक लगते ही वाहन चालक मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। फरार चालक की पहचान और मोटरसाइकिल के स्वामित्व का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वाहन के सत्यापन के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी जांच जारी है।
    1
    जितना थाना क्षेत्र में बड़ी शराब बरामदगी, मोटरसाइकिल छोड़ फरार हुआ तस्कर
पूर्वी चंपारण के जितना थाना क्षेत्र से अवैध नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में सैनिक रोड झांझरा के पास एक मोटरसाइकिल सहित भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त की गई।
कार्रवाई के दौरान जवानों ने मोटरसाइकिल पर लदी 724 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब और 77 बोतल नेपाली एंबीशन शराब बरामद की। बरामद सभी शराब की बोतलें 300 मिलीलीटर की बताई गई हैं। पुलिस के अनुसार शराब की कुल मात्रा करीब 240.3 लीटर है।
संयुक्त टीम की कार्रवाई की भनक लगते ही वाहन चालक मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया।
फरार चालक की पहचान और मोटरसाइकिल के स्वामित्व का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वाहन के सत्यापन के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी जांच जारी है।
    user_SUDHANSU KUMAR
    SUDHANSU KUMAR
    Local News Reporter नरकटिया, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • 🚨 बड़ी खबर पूर्वी चंपारण से! पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में नवजात शिशु की खरीद-बिक्री के कथित मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 1.12 लाख रुपये नकद, एक एंबुलेंस और एक ऑटो कार समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि AHTU और STF की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
    1
    🚨 बड़ी खबर पूर्वी चंपारण से!
पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में नवजात शिशु की खरीद-बिक्री के कथित मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 1.12 लाख रुपये नकद, एक एंबुलेंस और एक ऑटो कार समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि AHTU और STF की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
    user_GNN
    GNN
    चिरैया, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • जनमाष्टमी के अवसर पर मंदिरों में उमड़ी लोगों की भीड़। रंग-बिरंगे परिधान में कृष्ण के रूप में नजर आए नन्हे-मुन्हे। इस अवसर पर हुआ कुश्ती का आयोजन।
    1
    जनमाष्टमी के अवसर पर मंदिरों में उमड़ी लोगों की भीड़। रंग-बिरंगे परिधान में कृष्ण के रूप में नजर आए नन्हे-मुन्हे। इस अवसर पर हुआ कुश्ती का आयोजन।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • दिल्ली पुलिस ने जिस तरीके से पत्रकारों से मारपीट की है वो बेहद शर्मनाक है। वर्दी पहन े इन पुलिस रूपी गुंडो ं पर सत्ता लगाम लगाए वरना ये लोकतंत्र के लिए बेहद ख़तरनाक है... #delhi #police #muslim
    1
    दिल्ली पुलिस ने जिस तरीके से पत्रकारों से मारपीट की है वो बेहद शर्मनाक है। वर्दी पहन े इन पुलिस रूपी गुंडो ं पर सत्ता लगाम लगाए वरना ये लोकतंत्र के लिए बेहद ख़तरनाक है...

#delhi #police #muslim
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    19 hrs ago
  • उप स्वास्थ्य केंद्र तक रास्ते की समस्या का सीओ ने लिया जायजा ।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के सेनुवरिया पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र तक आने-जाने के लिए सुगम रास्ता नहीं होने की समस्या को लेकर अंचलाधिकारी डोली कुमारी ने गुरुवार को स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं अंचलाधिकारी ने आसपास की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए उचित रास्ता नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी होती है। खासकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। रास्ते में जलजमाव एवं कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उप स्वास्थ्य केंद्र तक सुगम एवं स्थायी रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की। उनका कहना था कि स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन रास्ते की समस्या के कारण इसका लाभ लेने में परेशानी होती है। स्थल निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी डोली कुमारी ने रास्ते से संबंधित आवश्यक जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद संबंधित कर्मियों से भी स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आसपास की भूमि एवं आवागमन की स्थिति का भी अवलोकन किया। मौके पर मौजूद सरपंच नरेश पटेल एवं मुखिया ज्योति श्रीवास्तव ने प्रशासन के निरीक्षण पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा। ग्रामीणों ने भी अंचलाधिकारी के निरीक्षण के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र तक बेहतर रास्ता मिलने की उम्मीद जताई। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की, ताकि मरीजों एवं आम ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से निजात मिल सके।
    4
    उप स्वास्थ्य केंद्र तक रास्ते की समस्या का सीओ ने लिया जायजा ।।

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के सेनुवरिया पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र तक आने-जाने के लिए सुगम रास्ता नहीं होने की समस्या को लेकर अंचलाधिकारी डोली कुमारी ने गुरुवार को स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं अंचलाधिकारी ने आसपास की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए उचित रास्ता नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी होती है। खासकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। रास्ते में जलजमाव एवं कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित होता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से उप स्वास्थ्य केंद्र तक सुगम एवं स्थायी रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की। उनका कहना था कि स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन रास्ते की समस्या के कारण इसका लाभ लेने में परेशानी होती है।
स्थल निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी डोली कुमारी ने रास्ते से संबंधित आवश्यक जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद संबंधित कर्मियों से भी स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आसपास की भूमि एवं आवागमन की स्थिति का भी अवलोकन किया।
मौके पर मौजूद सरपंच नरेश पटेल एवं मुखिया ज्योति श्रीवास्तव ने प्रशासन के निरीक्षण पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही समस्या का समाधान होगा। ग्रामीणों ने भी अंचलाधिकारी के निरीक्षण के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र तक बेहतर रास्ता मिलने की उम्मीद जताई। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की, ताकि मरीजों एवं आम ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से निजात मिल सके।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • एक साथ पांच बड़ी खबरें देखें एक प्लेटफार्म पर नंबर बाय नंबर तीन माह के लंबे इंतजार के बाद बेतिया के कमलनाथ नगर में 1.07 करोड़ रुपये की लागत से सड़क व नाला निर्माण कार्य शुरू। मझौलिया पुलिस ने भटवलिया नहर पुल के पास सघन जांच के दौरान 30 पीस एट पीएम फ्रूटी शराब और बाइक के साथ नामजद तस्कर को किया गिरफ्तार। मोतिहारी के नंदपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर मां-बेटे पर जानलेवा हमला, मारपीट, छिनतई और डायन बताने का गंभीर आरोप। बलिया के टीडी कॉलेज चौराहे पर नई गोरखपुर भाजपा क्षेत्रीय टीम के गठन पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां। बेतिया से महाराष्ट्र जा रही भारत गौरव ट्रेन में श्रद्धालुओं और महिला मंडली ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
    1
    एक साथ पांच बड़ी खबरें देखें एक प्लेटफार्म पर 
नंबर बाय नंबर 
तीन माह के लंबे इंतजार के बाद बेतिया के कमलनाथ नगर में 1.07 करोड़ रुपये की लागत से सड़क व नाला निर्माण कार्य शुरू।
मझौलिया पुलिस ने भटवलिया नहर पुल के पास सघन जांच के दौरान 30 पीस एट पीएम फ्रूटी शराब और बाइक के साथ नामजद तस्कर को किया गिरफ्तार।
मोतिहारी के नंदपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर मां-बेटे पर जानलेवा हमला, मारपीट, छिनतई और डायन बताने का गंभीर आरोप।
बलिया के टीडी कॉलेज चौराहे पर नई गोरखपुर भाजपा क्षेत्रीय टीम के गठन पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां।
बेतिया से महाराष्ट्र जा रही भारत गौरव ट्रेन में श्रद्धालुओं और महिला मंडली ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के शुभ अवसर पर बेतिया के लाल बाजार में उमड़ा जनसैलाब। 4 September. श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बेतिया लाल बाजार हनुमानजी के मंदिर में बहुत सुन्दर सजाया गया भगवान श्री कृष्ण का दरबार। 04.09.2026.
    1
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के शुभ अवसर पर बेतिया के लाल बाजार में उमड़ा जनसैलाब।  4 September.
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बेतिया लाल बाजार हनुमानजी के मंदिर में बहुत सुन्दर सजाया गया भगवान श्री कृष्ण का दरबार।   04.09.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • संत रविदास विकास शिविर में ऑन स्पॉट हुआ आवेदनों का निष्पादन ।। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के से सेनवरिया पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित भेड़िहरवा के अनुसूचित जाति बहुल टोला में बिहार सरकार के निर्देश पर गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने संत गुरु रविदास एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए गए। ग्रामीणों से आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। इससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिली। शिविर के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी ली तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया ज्योति श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी तरनजोत सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक पटेल, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार, प्रखंड नाजिर जितेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रिंकू श्रीवास्तव, सरपंच नरेश पटेल, प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश मौर्य सहित कई गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    संत रविदास विकास शिविर में ऑन स्पॉट हुआ आवेदनों का निष्पादन ।।

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के से
सेनवरिया पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित भेड़िहरवा के अनुसूचित जाति बहुल टोला में बिहार सरकार के निर्देश पर गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने संत गुरु रविदास एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए गए। ग्रामीणों से आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। इससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिली।
शिविर के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी ली तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर पंचायत की मुखिया ज्योति श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी तरनजोत सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक पटेल, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार, प्रखंड नाजिर जितेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रिंकू श्रीवास्तव, सरपंच नरेश पटेल, प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश मौर्य सहित कई गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.