logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*इटावा मनीष हत्याकांड* ********************** *क्राइम कंट्रोल में देखें पूरे ही हत्याकांड की विस्तार से कहानी* इटावा के सनसनीखेज मनीष हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रेम, प्रतिशोध और साजिश से जुड़े इस हत्याकांड में तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड विपिन यादव, वारदात में शामिल दीपक कुमार और मुख्य आरोपी अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक यादव, जो सीआरपीएफ का जवान है, लंबे समय से फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस की लगातार दबिश के बाद उसे भी दबोच लिया गया। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पूरी साजिश का पर्दाफाश किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार, चाकू, मोबाइल फोन, नकदी और मृतक के कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि “यह हत्या पूरी तरह से साजिशन की गई थी। एकतरफा प्रेम में रची गई इस साजिश को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।” इस गिरफ्तारी के साथ ही मनीष हत्याकांड की पूरी मर्डर मिस्ट्री पर से पर्दा उठ गया है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

15 hrs ago
user_Kanhaiya lal
Kanhaiya lal
Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

*इटावा मनीष हत्याकांड* ********************** *क्राइम कंट्रोल में देखें पूरे ही हत्याकांड की विस्तार से कहानी* इटावा के सनसनीखेज मनीष हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रेम, प्रतिशोध और साजिश से जुड़े इस हत्याकांड में तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड विपिन यादव, वारदात में शामिल दीपक कुमार और मुख्य आरोपी अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक यादव, जो सीआरपीएफ का जवान है, लंबे समय से फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस की लगातार दबिश के बाद उसे भी दबोच लिया गया। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पूरी साजिश का पर्दाफाश किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कार, चाकू, मोबाइल फोन, नकदी और मृतक के कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि “यह हत्या पूरी तरह से साजिशन की गई थी। एकतरफा प्रेम में रची गई इस साजिश को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।” इस गिरफ्तारी के साथ ही मनीष हत्याकांड की पूरी मर्डर मिस्ट्री पर से पर्दा उठ गया है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • होली है. हाँ बिलकुल है पर ये वाली होली विदेशी है! अवश्य देखें और आनंद लें! बस अंतर यह है कि हमारे यहाँ कुछ लोग होली को पानी की बर्बादी मानते हैं! 🚆
    1
    होली है. हाँ बिलकुल है पर ये वाली होली विदेशी है! 
अवश्य देखें और आनंद लें! 
बस अंतर यह है कि हमारे यहाँ कुछ लोग होली को पानी की बर्बादी मानते हैं!
🚆
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by RAVI KUMAR
    1
    Post by RAVI KUMAR
    user_RAVI KUMAR
    RAVI KUMAR
    Media company भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भगवान कृष्ण की पत्नी रुक्मणी महारानी जी जन्म स्थान कुदरकोट ( कुन्दनपुर ) बिधूना की याद में रुक्मिणी धाम चौरासी कोसी परिक्रमा महन्त छविराम दास, महन्त श्री शिवराज दास के नेतृत्व महामंडलेश्वर धनश्याम दास त्यागी, श्री अमरदास जी त्यागी के साथ सैकड़ों साधु-संत श्रृद्धालु भजन कीर्तन कर पैदल यात्रा निकाली जो कई क्षेत्रों से होकर निकाली गई जहां जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर इनका भव्य स्वागत किया गया। यह चौरासी कोर्स परिक्रमा यात्रा 1 मार्च को पुनः कुदरकोट में समाप्त होगी। इन साधु-संतो का शासन से मांग है माता रुक्मणी महारानी का यहां एक भव्य मंदिर पर्टयक स्थल होना चाहिए। इतिहासकारों का कहना है जनपद इटावा से 30 किमी दूरी पर स्थित कस्बा कुदरकोट में माता रुक्मणी महारानी का जन्म हुआ था पहले इस स्थान का कुन्दनपुर था जहां मुगल सम्राटों ने मंदिर व जन्म स्थल को समाप्त करके इस जगह का नाम कुदरकोट रख दिया था। इन साधु-संतो का कहना है कि किसी भी राजनीतिक दलों ने इस मंदिर क्षेत्र में कभी ध्यान नहीं दिया जहां महाभारत में भगवान कृष्ण की पत्नी महारानी माता रुक्मणी जी की भी पूजा की जाती है। इस अस्तित्व को बचाने के लिए यह चौरासी कोर्स परिक्रमा यात्रा निकाली गई।
    1
    भगवान कृष्ण की पत्नी रुक्मणी महारानी जी जन्म स्थान कुदरकोट ( कुन्दनपुर ) बिधूना की याद में रुक्मिणी धाम चौरासी कोसी परिक्रमा महन्त छविराम दास, महन्त श्री शिवराज दास के नेतृत्व महामंडलेश्वर धनश्याम दास त्यागी, श्री अमरदास जी त्यागी के साथ सैकड़ों साधु-संत श्रृद्धालु भजन कीर्तन कर पैदल यात्रा निकाली जो कई क्षेत्रों से होकर निकाली गई जहां जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर इनका भव्य स्वागत किया गया। यह चौरासी कोर्स परिक्रमा यात्रा 1 मार्च को पुनः कुदरकोट में समाप्त होगी। इन साधु-संतो का शासन से मांग है माता रुक्मणी महारानी का यहां एक भव्य मंदिर पर्टयक स्थल होना चाहिए। इतिहासकारों का कहना है जनपद इटावा से 30 किमी दूरी पर स्थित कस्बा कुदरकोट में माता रुक्मणी महारानी का जन्म हुआ था पहले इस स्थान का कुन्दनपुर था जहां मुगल सम्राटों ने मंदिर व जन्म स्थल को समाप्त करके इस जगह का नाम कुदरकोट रख दिया था। इन साधु-संतो का कहना है कि किसी भी राजनीतिक दलों ने इस मंदिर क्षेत्र में कभी ध्यान नहीं दिया जहां महाभारत में भगवान कृष्ण की पत्नी महारानी माता रुक्मणी जी की भी पूजा की जाती है। इस अस्तित्व को बचाने के लिए यह चौरासी कोर्स परिक्रमा यात्रा निकाली गई।
    user_विनोद कुमार यादव
    विनोद कुमार यादव
    Local News Reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लखनऊ — रामाधीन सिंह मार्केट के बाहर एक युवक के गले में खतरनाक पतंग के मांझे का धागा फंस गया जिससे उसकी गर्दन कटने से बाल-बाल बची, मौके पर मौजूद एक महिला और अन्य व्यक्ति ने तुरंत संभालकर उसे सुरक्षित किया लोगों का कहना है कि इस तरह का मांझा बेहद जानलेवा होता है और इससे पेड़ तक कट सकते हैं, ऐसे धागों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठ रही है
    1
    लखनऊ — रामाधीन सिंह मार्केट के बाहर एक युवक के गले में खतरनाक पतंग के मांझे का धागा फंस गया जिससे उसकी गर्दन कटने से बाल-बाल बची, मौके पर मौजूद एक महिला और अन्य व्यक्ति ने तुरंत संभालकर उसे सुरक्षित किया
लोगों का कहना है कि इस तरह का मांझा बेहद जानलेवा होता है और इससे पेड़ तक कट सकते हैं, ऐसे धागों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठ रही है
    user_नव भारत संवाद
    नव भारत संवाद
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    1
    Post by ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    user_ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    Court reporter तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • । पुत्र ही निकाला पिता का हत्यारा, झूठी सूचना देकर पुलिस को भ्रमित करने का किया प्रयास। SSP इटावा के निर्देशन में थाना जसवन्तनगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
    2
    । पुत्र ही निकाला पिता का हत्यारा, झूठी सूचना देकर पुलिस को भ्रमित करने का किया प्रयास।
SSP इटावा के निर्देशन में थाना जसवन्तनगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • अजीतमल औरैया। औरैया जनपद के विकासखंड अजीतमल के ग्राम अदमापुर में अनोखी शादी देखने को मिली जहां हवाई जहाज द्वारा बधु आगमन हुआ अजीतमल में हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई बनी आकर्षण का केंद्र, हजारों लोगों की उमड़ी भीड़। हेलीकॉप्टर से लौटे नवविवाहित जोड़े का फूलों की वर्षा कर किया गया भव्य स्वागत। दूल्हे निर्वेश राजपूत ने बताया, पिता सतेंद्र और स्व. दया किशन राजपूत का सपना हुआ साकार। दुल्हन स्वाति (आकांक्षा) राजपूत ने हेलीकॉप्टर विदाई को जीवन का सबसे खास और अनोखा अनुभव बताया। आदमपुर स्थित सिंहवाहिनी महाविद्यालय मैदान में कराई गई हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग। महोबा जनपद के चरखारी क्षेत्र के ग्राम भटेवर कला में वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ विवाह समारोह। हेलीकॉप्टर से विदाई का यह अनोखा आयोजन पूरे औरैया जनपद में बना चर्चा का विषय।
    5
    अजीतमल औरैया। औरैया जनपद के विकासखंड अजीतमल के ग्राम अदमापुर में अनोखी शादी देखने को मिली जहां हवाई जहाज द्वारा बधु आगमन हुआ 
अजीतमल में हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई बनी आकर्षण का केंद्र, हजारों लोगों की उमड़ी भीड़।
हेलीकॉप्टर से लौटे नवविवाहित जोड़े का फूलों की वर्षा कर किया गया भव्य स्वागत।
दूल्हे निर्वेश राजपूत ने बताया, पिता सतेंद्र और स्व. दया किशन राजपूत का सपना हुआ साकार।
दुल्हन स्वाति (आकांक्षा) राजपूत ने हेलीकॉप्टर विदाई को जीवन का सबसे खास और अनोखा अनुभव बताया।
आदमपुर स्थित सिंहवाहिनी महाविद्यालय मैदान में कराई गई हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग।
महोबा जनपद के चरखारी क्षेत्र के ग्राम भटेवर कला में वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुआ विवाह समारोह।
हेलीकॉप्टर से विदाई का यह अनोखा आयोजन पूरे औरैया जनपद में बना चर्चा का विषय।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • इटावा/ *एआरटीओ की गाड़ी का घेराव, ₹5000 रिश्वत मांगने का आरोप — वीडियो वायरल* इटावा में एआरटीओ की गाड़ी का लोगों ने घेराव कर लिया। एआरटीओ पर ₹5000 रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र अंतर्गत नवीन मंडी के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोग और किसान यूनियन के पदाधिकारी एआरटीओ की गाड़ी को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से लोग ₹5000 मांगने और लेने की बात कहते सुने जा सकते हैं। आरोप है कि एआरटीओ द्वारा एक वाहन को रोका गया और उसे छोड़ने के एवज में पैसे मांगे गए। अक्सर विवादों में रहने वाले प्रदीप देशमणि एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, जब इस संबंध में एआरटीओ प्रदीप देशमणि से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, तो वे कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बचते नजर आए।
    1
    इटावा/
*एआरटीओ की गाड़ी का घेराव, ₹5000 रिश्वत मांगने का आरोप — वीडियो वायरल*
इटावा में एआरटीओ की गाड़ी का लोगों ने घेराव कर लिया। एआरटीओ पर ₹5000 रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र अंतर्गत नवीन मंडी के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोग और किसान यूनियन के पदाधिकारी एआरटीओ की गाड़ी को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से लोग ₹5000 मांगने और लेने की बात कहते सुने जा सकते हैं।
आरोप है कि एआरटीओ द्वारा एक वाहन को रोका गया और उसे छोड़ने के एवज में पैसे मांगे गए। अक्सर विवादों में रहने वाले प्रदीप देशमणि एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वहीं, जब इस संबंध में एआरटीओ प्रदीप देशमणि से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, तो वे कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बचते नजर आए।
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.