Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीतापुर में तिलक समारोह में फायरिंग, दूल्हे समेत तीन घायल | खैराबाद क्षेत्र में दहशत सीतापुर में पुरानी रंजिश ने एक खुशी के माहौल को अचानक हिंसा में बदल दिया। तिलक समारोह के दौरान दबंगों द्वारा की गई फायरिंग में दूल्हे सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने पहले ही पुलिस को संभावित विवाद की सूचना दी थी, लेकिन देर रात कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। #thepinchdiary #SitapurNews #UPCrime #FiringCase #TilakCeremony #BreakingNews #UPPolice #CrimeNews #LocalNews
Abhishek Maurya
सीतापुर में तिलक समारोह में फायरिंग, दूल्हे समेत तीन घायल | खैराबाद क्षेत्र में दहशत सीतापुर में पुरानी रंजिश ने एक खुशी के माहौल को अचानक हिंसा में बदल दिया। तिलक समारोह के दौरान दबंगों द्वारा की गई फायरिंग में दूल्हे सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने पहले ही पुलिस को संभावित विवाद की सूचना दी थी, लेकिन देर रात कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। #thepinchdiary #SitapurNews #UPCrime #FiringCase #TilakCeremony #BreakingNews #UPPolice #CrimeNews #LocalNews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सीतापुर में पुरानी रंजिश ने एक खुशी के माहौल को अचानक हिंसा में बदल दिया। तिलक समारोह के दौरान दबंगों द्वारा की गई फायरिंग में दूल्हे सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने पहले ही पुलिस को संभावित विवाद की सूचना दी थी, लेकिन देर रात कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। #thepinchdiary #SitapurNews #UPCrime #FiringCase #TilakCeremony #BreakingNews #UPPolice #CrimeNews #LocalNews1
- Post by Ajad Malik1
- बोर्ड परीछा मे 3 मिनट लेट होने पर अंदर जाने नही दिया गया.. कितने दुख की बात है पूरा साल बर्बाद हो गया...🥹1
- बितानिया गांव में तेंदुए की दहशत, रातभर चला रेस्क्यू अभियान महसी/,जनपद बहराइच के शिवपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत बितानिया ग्राम पंचायत के पास बुधवार शाम करीब 6:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेंदुआ भटककर गांव के समीप पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे गांव के बाहर लगे शीशम के पेड़ पर चढ़ा हुआ देखा, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शिवपुर रेंज की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ के चारों ओर जाल लगाकर घेराबंदी की। रातभर वन विभाग की टीम ने मौके पर कैंपिंग करते हुए तेंदुए को पकड़ने की तैयारी की।गांव निवासी खुशी राम गुप्ता ने बताया कि, “हम लोग शाम करीब 6 बजे से ही मौके पर डटे हुए थे और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। टीम तो पहुंची, लेकिन तेंदुए को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी।” बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 4:00 बजे तेंदुआ अचानक पेड़ से नीचे उतरा और तेज छलांग लगाकर जाल के ऊपर से निकल गया। ग्रामीणों के अनुसार उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और वह पास के खेतों की ओर भाग गया। वन दरोगा शिवपुर ने बताया कि, “हम लोग रात से ही जाल लगाकर सतर्क थे और ग्रामीणों को लगातार सावधान किया जा रहा था। सुबह लगभग 4 बजे तेंदुए ने इतनी तेज छलांग लगाई कि वह जाल के ऊपर से निकल गया। फिलहाल टीम क्षेत्र में कैंपिंग कर रही है और निगरानी जारी है।” तेंदुए के फरार होने के बाद गांव में अभी भी भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों को आशंका है कि वह दोबारा गांव की ओर लौट सकता है। वन विभाग की टीम द्वारा लोगों को सतर्क रहने और रात में बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।2
- जनपद सीतापुर के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के ठाकुर नगर गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में घर पहुंचे मंझले भाई ने गाली-गलौज का विरोध करने पर बड़े भाई और भाभी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन तीनों को सीएचसी नैमिषारण्य ले गए, जहां डॉक्टरों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।1
- ग्राम चैनपुरवा पोस्ट रायपुर थाना खैरीघाट में आंगनबाड़ी महीने में 2 बार खुलता है 🎤🔥1
- पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज तथा राजा रघुबर दयाल इंटर कॉलेज में प्रचलित बोर्ड की परीक्षाओं से सम्बंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने एवं छात्र-छात्राओं के सुगम आवागमन हेतु उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।2
- उत्तर प्रदेश के सीतापुर में जिलाधिकारी राजा गणपति आर की सख्त कार्यशैली एक बार फिर सामने आई। विकास क्षेत्र हरगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय सेमरी मोतिमदपुर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर वीएचएसएनडी सत्र के दौरान डीएम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई गंभीर लापरवाहियां मिलीं, जिस पर जिलाधिकारी ने एएनएम की ड्यूटी लिस्ट और एचआरपी का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए। डीएम की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #Sitapur #DMInspection #UPNews #Anganwadi #VHSND #RajaGanpatiR #GoodGovernance #HindiNews #LocalNews #AdministrationAction #thepinchdiary1