पदयात्रियों के लिए गणेश मंदिर पर कल से लगेगा निःशुल्क भंडारा सारसोप। ग्राम पंचायत सारसोप के समस्त ग्रामवासियों एवं गणेश मित्र मंडल के सहयोग से श्री गणेश जी महाराज मंदिर परिसर में पदयात्रियों के लिए निःशुल्क भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे की शुरुआत कल से होगी। आयोजन के दौरान विभिन्न मार्गों से होकर मंदिर पहुंचने वाले पदयात्रियों के लिए भोजन एवं जलपान की व्यवस्था की जाएगी। गणेश मित्र मंडल के सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा भंडारे की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। आयोजकों ने बताया कि पदयात्रियों की सेवा को ध्यान में रखते हुए भंडारे में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। ग्रामीणों ने भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। मंदिर परिसर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें प्रसाद एवं भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
पदयात्रियों के लिए गणेश मंदिर पर कल से लगेगा निःशुल्क भंडारा सारसोप। ग्राम पंचायत सारसोप के समस्त ग्रामवासियों एवं गणेश मित्र मंडल के सहयोग से श्री गणेश जी महाराज मंदिर परिसर में पदयात्रियों के लिए निःशुल्क भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे की शुरुआत कल से होगी। आयोजन के दौरान विभिन्न मार्गों से होकर मंदिर पहुंचने वाले पदयात्रियों के लिए भोजन एवं जलपान की व्यवस्था की जाएगी। गणेश मित्र मंडल के सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा भंडारे की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। आयोजकों ने बताया कि पदयात्रियों की सेवा को ध्यान में रखते हुए भंडारे में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। ग्रामीणों ने भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। मंदिर परिसर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें प्रसाद एवं भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
- आखिर क्यों नहीं छोड़ा जा रहा बिसलपुर बांध से पानी ईसरदा बांध कि तरह आखिर क्यों छोड़ा जा रहा है पानी बनास नदी में1
- पदयात्रियों के लिए गणेश मंदिर पर कल से लगेगा निःशुल्क भंडारा सारसोप। ग्राम पंचायत सारसोप के समस्त ग्रामवासियों एवं गणेश मित्र मंडल के सहयोग से श्री गणेश जी महाराज मंदिर परिसर में पदयात्रियों के लिए निःशुल्क भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे की शुरुआत कल से होगी। आयोजन के दौरान विभिन्न मार्गों से होकर मंदिर पहुंचने वाले पदयात्रियों के लिए भोजन एवं जलपान की व्यवस्था की जाएगी। गणेश मित्र मंडल के सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा भंडारे की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। आयोजकों ने बताया कि पदयात्रियों की सेवा को ध्यान में रखते हुए भंडारे में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। ग्रामीणों ने भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। मंदिर परिसर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें प्रसाद एवं भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।1
- अपने जन्मदिन के अवसर पर किसान नेता हनुमान मीणा जैदा, श्योपुर (मध्य प्रदेश) ने एक सराहनीय पहल करते हुए सरकारी अस्पताल, सवाई माधोपुर में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल और बिस्किट वितरित किए। सवाई माधोपुर। अपने जन्मदिन के अवसर पर किसान नेता हनुमान मीणा जैदा, श्योपुर (मध्य प्रदेश) ने एक सराहनीय पहल करते हुए सरकारी अस्पताल, सवाई माधोपुर में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल और बिस्किट वितरित किए। इस अवसर पर हनुमान मीणा जैदा ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों पर अनावश्यक और फिजूलखर्ची करने के बजाय यदि जरूरतमंद एवं बीमार लोगों की सेवा की जाए तो इससे बेहतर खुशी और कोई नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन तभी सार्थक है, जब मेरे इस छोटे से प्रयास से किसी मरीज के चेहरे पर मुस्कान आए। उन्होंने युवाओं एवं समाज के लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि जन्मदिन, सालगिरह एवं अन्य खुशी के अवसरों पर दिखावे और फिजूलखर्ची से बचकर अस्पतालों में मरीजों की सेवा, रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद एवं समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए। हनुमान मीणा जैदा ने कहा कि “सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं और जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान से बड़ी कोई खुशी नहीं।” इस दौरान अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए किसान नेता हनुमान मीणा जैदा को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। — किसान नेता हनुमान मीणा जैदा श्योपुर, मध्य प्रदेश1
- सारसोप जनसुनवाही के दौरान SDM से वार्ता ओर कहा अगर हमारी बाते सरकार नहीं मानती तो हम आंदोलन करेंगे सारसोप जनसुनवाही के दौरान SDM से वार्ता ओर कहा अगर हमारी बाते सरकार नहीं मानती तो हम आंदोलन करेंगे SDM जनसुनवाई के दौरान अनेक बातों पर चर्चा हुई है और मुख्य मांग लोगो ने बताया है कि ईसरदा डैम से निकलने वाली नहर पहले जहां से निकलना था वहां ही से निकले पहाड़ी के दूसरी तरफ से नहर निकलती हैं तो सीधा रास्ता है लंबाई भी बचती हैं लेकिन जहां नहर निकल रही हैं जिस से हमारा गांव का काफी भाग डूब में आ रहा हैं साथ ही हमारी जमीन भी डूब में आ रही हैं साथ ही SDM साहब ने बताया है कि इनकी मांगे पर हम लिखित में हमारे अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और जरूर इनकी मांगे मानी जाएगी लेकिन ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया अगर मांगे नहीं मानते हैं तो हम आंदोलन करेंगे1
- पटना की सड़कों पर फूटा जनसैलाब! तेजस्वी के ‘राजभवन मार्च’ से कांपा प्रशासन, पटना छावनी में तब्दील! पटना की सड़कों पर फूटा जनसैलाब! तेजस्वी के ‘राजभवन मार्च’ से कांपा प्रशासन, पटना छावनी में तब्दील! ब्यूरो रिपोर्ट | विशेष कवरेज पटना: राजधानी पटना की धरती पर आज एक बार फिर बड़ा सियासी संग्राम छिड़ गया है! पेपर लीक और सीवान में छात्रों पर हुई बर्बर फायरिंग व लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने हुंकार भर दी है। युवाओं और छात्रों के समर्थन में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आज पटना के ऐतिहासिक जेपी गोलंबर से राजभवन की ओर एक महा-आंदोलन का बिगुल फूंका गया है। लालू यादव की एक दहाड़ पर उमड़ा नौजवानों का सैलाब! राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के युवाओं से इस ऐतिहासिक आंदोलन में कूद पड़ने की खुली अपील कर दी है। इस एक आह्वान के बाद मानो पटना की सड़कों पर छात्रों और नौजवानों का सैलाब उमड़ पड़ा हो। बेरोजगारी, धांधली और भ्रष्टाचार की आग में तप रहे युवाओं ने प्रशासन के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल और कंटीले बैरिकेड्स, फिर भी खौफ में प्रशासन! प्रदर्शनकारियों के इस जबर्दस्त आक्रोश को थामने के लिए प्रशासन ने पूरे इलाके को किले में तब्दील कर दिया है। जगह-जगह लोहे की भारी बैरिकेडिंग और पुलिस की फौज तैनात कर दी गई है। प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद तेजस्वी यादव और उनके हजारों लड़ाके राजभवन तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं। तेजस्वी का सीधा वार: "छात्रों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं!" प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेतावनी देते हुए तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि बीपीएससी छात्रों के साथ धोखा, पेपर लीक और सीवान की गोलीबारी का हिसाब लेकर रहेंगे। अगर प्रशासन ने लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए लाठियां भांजी, तो यह आंदोलन पूरे बिहार में शोला बनकर भड़केगा। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या लोहे की ये बैरिकेडिंग युवाओं के इस बेकाबू तूफान को रोक पाएगी या पटना आज एक नया इतिहास लिखेगा!1
- 📍ग्राम किन्नपुरा की बदहाल सड़क – कब मिलेगा समाधान? बारिश में कीचड़ से भरा रास्ता ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा रहा है। हमारी सिर्फ़ एक ही मांग है—ग्राम किंनपुरा को साफ़, सुरक्षित और पक्का मीडिया से अनुरोध करता हु कि इसे अखबार में छापे1
- सारसोप में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ चौथ का बरवाड़ा। तहसील क्षेत्र के सारसोप गांव में मंगलवार को आध्यात्मिक माहौल के बीच सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित धार्मिक आयोजन की शुरुआत श्री चारभुजा नाथ मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकालकर की गई। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। वहीं पुरुष श्रद्धालु भगवान के भजनों पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का वातावरण नजर आया तथा श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। कलश यात्रा के समापन के बाद कथावाचक हेमराज शर्मा ने श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। कथा के प्रथम दिवस उन्होंने भगवान की महिमा, भक्ति के महत्व और जीवन में धर्म के मार्ग की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कथा के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्रामीणों सहित आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।2
- 20 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त: मलारना डूंगर थाना इलाका के फलसावटा गांव में 20 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त सूचना पर पुलिस मौके पहुंची शव को कब्जे में लिया मलारना डूंगर थाना इलाका के फलसावटा गांव में 20 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त सूचना पर पुलिस मौके पहुंची शव को कब्जे में लिया फलसवटा गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली जिस गांव में सन्नाटा छा गया ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और मलारना डूंगर पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद मलाना डूंगर पुलिस मौके पर पहुंची शव को अपने कब्जे में लेकर मलारना डूंगर सीएससी लाया गया जहां स्टाफ की कमी होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए सवाई माधोपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को स्वीकृत किया पुलिस के अनुसार नाजिया पत्नी साहिल खान उम्र 20 साल निवासी फलसावटा की 1 साल पहले ही शादी हुई थी नाजिया का गांव पटना सवाई माधोपुर की रहने वाली थी जो 1 साल पहले ही साहिल खान से शादी होकर फलसावटा आई थी नाजिया के अभी तक कोई बच्चा बच्ची नहीं था जिसने फांसी के फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली पुलिस के अनुसार अभी घटना का पता नहीं लग पाया है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है1