logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नागौर में MSP खरीद गड़बड़ी: क्रय-विक्रय सहकारी समिति के कार्यकारी अधिकारी सस्पेंड नागौर, 4 फरवरी 2026। नागौर जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद में कथित गड़बड़ी के मामले में सहकारिता विभाग ने कार्रवाई करते हुए क्रय-विक्रय सहकारी समिति के कार्यकारी अधिकारी कमल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन आदेश बुधवार शाम करीब 5 बजे जारी हुआ।

2 hrs ago
user_रमेश सिंह
रमेश सिंह
पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
2 hrs ago

नागौर में MSP खरीद गड़बड़ी: क्रय-विक्रय सहकारी समिति के कार्यकारी अधिकारी सस्पेंड नागौर, 4 फरवरी 2026। नागौर जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद में कथित गड़बड़ी के मामले में सहकारिता विभाग ने कार्रवाई करते हुए क्रय-विक्रय सहकारी समिति के कार्यकारी अधिकारी कमल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन आदेश बुधवार शाम करीब 5 बजे जारी हुआ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नागौर, 4 फरवरी 2026। नागौर जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद में कथित गड़बड़ी के मामले में सहकारिता विभाग ने कार्रवाई करते हुए क्रय-विक्रय सहकारी समिति के कार्यकारी अधिकारी कमल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन आदेश बुधवार शाम करीब 5 बजे जारी हुआ।
    1
    नागौर, 4 फरवरी 2026।
नागौर जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद में कथित गड़बड़ी के मामले में सहकारिता विभाग ने कार्रवाई करते हुए क्रय-विक्रय सहकारी समिति के कार्यकारी अधिकारी कमल कुमार को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन आदेश बुधवार शाम करीब 5 बजे जारी हुआ।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आदरणीय यह वीडियो एवं संलग्न फोटो हमारे गांव की सड़क की वास्तविक और वर्तमान स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। गांव – मोहराई तहसील – जैतारण जिला – ब्यावर (राजस्थान) पिन कोड – 306303 सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क स्थल पर लगाए गए बोर्ड के अनुसार: • सड़क लंबाई – 12 किलोमीटर • स्वीकृत बजट राशि – ₹ 870 लाख • कार्यादेश राशि – ₹ 771 लाख • कार्य अवधि – 06-02-2025 से 05-01-2026 परंतु ज़मीनी हकीकत यह है कि यह सड़क पहले से ही अत्यंत जर्जर अवस्था में है और भारी बजरी डंपरों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बोर्ड पर दर्शाए गए लाखों रुपये के बजट व कार्य अवधि और मौके पर मौजूद सड़क की वास्तविक स्थिति में स्पष्ट, गंभीर और चिंताजनक अंतर दिखाई देता है। यह विषय केवल एक सड़क तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव की जनता की सुरक्षा, आवागमन और जनविश्वास से सीधे जुड़ा हुआ है। निवेदन है कि कृपया इस मामले का संज्ञान लेकर उचित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरिष्ठ नेतृत्व एवं संबंधित विभाग तक यह विषय पहुँचाने का कष्ट करें।
    1
    आदरणीय
यह वीडियो एवं संलग्न फोटो हमारे गांव की सड़क की वास्तविक और वर्तमान स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।
गांव – मोहराई  
तहसील – जैतारण  
जिला – ब्यावर (राजस्थान)  
पिन कोड – 306303  
सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क स्थल पर लगाए गए बोर्ड के अनुसार:
• सड़क लंबाई – 12 किलोमीटर  
• स्वीकृत बजट राशि – ₹ 870 लाख  
• कार्यादेश राशि – ₹ 771 लाख  
• कार्य अवधि – 06-02-2025 से 05-01-2026  
परंतु ज़मीनी हकीकत यह है कि
यह सड़क पहले से ही अत्यंत जर्जर अवस्था में है
और भारी बजरी डंपरों की लगातार आवाजाही के कारण
सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
बोर्ड पर दर्शाए गए
लाखों रुपये के बजट व कार्य अवधि
और मौके पर मौजूद सड़क की वास्तविक स्थिति में
स्पष्ट, गंभीर और चिंताजनक अंतर दिखाई देता है।
यह विषय केवल एक सड़क तक सीमित नहीं है,
बल्कि गांव की जनता की सुरक्षा, आवागमन
और जनविश्वास से सीधे जुड़ा हुआ है।
निवेदन है कि कृपया इस मामले का संज्ञान लेकर
उचित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु
वरिष्ठ नेतृत्व एवं संबंधित विभाग तक
यह विषय पहुँचाने का कष्ट करें।
    user_S.S.R.P
    S.S.R.P
    Voice of people जैतारण, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। कोटा उत्तर के विधायक शांति धारीवाल ने आज टीका हमला बोला मदन दिलावर शिक्षा मंत्री पर और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पर। राजस्थान पत्रिका के पत्रकार वरिष्ठ पत्रकार रंजीत सिंह सोलंकी के मकान से दिन दहाड़े गैस सिलेंडर की चोरी सीसी टीवी फुटेज में चोर साफ दिखाई दे रहा है। झालावाड़ पुलिस कप्तान ने 380 लीटर विस्फोट समग्री और केमिकल को जप्त किया। आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल जी के नेतृत्व में कोटा रेंज में चल रहा है मादक पदार्थों के खिलाफ जबर्दस्त अभियान।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का ताजा अपडेट। 
कोटा उत्तर के विधायक शांति धारीवाल ने आज टीका हमला बोला मदन दिलावर शिक्षा मंत्री पर और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पर। 
राजस्थान पत्रिका के पत्रकार वरिष्ठ पत्रकार रंजीत सिंह सोलंकी के मकान से दिन दहाड़े गैस सिलेंडर की चोरी सीसी टीवी फुटेज में चोर साफ दिखाई दे रहा है।
झालावाड़ पुलिस कप्तान ने 380 लीटर विस्फोट समग्री और केमिकल को जप्त किया।
आईजी राजेंद्र प्रसाद गोयल जी के नेतृत्व में कोटा रेंज में चल रहा है मादक पदार्थों के खिलाफ जबर्दस्त अभियान।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school संझू, नागौर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय भांजे की मौत,मामा गंभीर घायल रायपुर थाना क्षेत्र में NH 162 पर बाठेलाव के पास देर रात्रि को अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी । जिससे हादसे में एक 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के रायपुर थाना पुलिस के अनुसार गौतम हरिजन उम्र 25 पुत्र पप्पूराम हरिजन निवासी बर व अपने भांजे लक्की हरिजन उम्र 12 वर्ष पुत्र श्रवण हरिजन हाल बर निवासी बाइक से बर से मारवाड़ जंक्शन स्थित ननिहाल जा रहे थे। उसी दौरान रायपुर के पास हाईवे NH 162 पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि भांजे लक्की हरिजन की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि मामा गौतम हरिजन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर रायपुर टोल प्लाजा की एंबुलेंस घायल को रायपुर के सरकारी चिकित्सालय लेकर पहुंची ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ब्यावर अमृत कौर चिकित्सालय रेफर किया गया और मृतक भांजे लक्की हरिजन का शव रायपुर मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर अज्ञात वाहन की तलाश जारी हैं।
    1
    रायपुर (ब्यावर) 
अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय भांजे की मौत,मामा गंभीर घायल
रायपुर थाना क्षेत्र में NH 162  पर बाठेलाव के पास देर रात्रि को अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी । जिससे हादसे में एक 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के रायपुर थाना पुलिस के अनुसार गौतम हरिजन उम्र 25 पुत्र पप्पूराम हरिजन निवासी बर व अपने भांजे लक्की हरिजन उम्र 12 वर्ष पुत्र श्रवण हरिजन हाल बर निवासी बाइक से बर से मारवाड़ जंक्शन स्थित ननिहाल जा रहे थे। उसी दौरान रायपुर के पास हाईवे NH 162 पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि भांजे लक्की हरिजन की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि मामा गौतम हरिजन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर रायपुर टोल प्लाजा की एंबुलेंस घायल को रायपुर के सरकारी चिकित्सालय लेकर पहुंची ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ब्यावर अमृत कौर चिकित्सालय रेफर किया गया और मृतक भांजे लक्की हरिजन का शव रायपुर मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर अज्ञात वाहन की तलाश जारी हैं।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    31 min ago
  • रायपुर रोडवेज बस स्टैंड पर टिकट बुकिंग सेवा का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत रायपुर। रायपुर रोडवेज बस स्टैंड पर आज यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल की गई। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में रोडवेज टिकट बुकिंग सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय कुंवर मानवजीत सिंह जी (ठिकाना श्री रायपुर) रहे, जिन्होंने फीता काटकर टिकट बुकिंग सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रायपुर सीआई राजूराम जी सीरवी, विधायक महोदया के निजी सचिव किरण कुमार सागर, ब्यावर डिपो से राकेश कुमार (मैनेजर फाइनेंस), रायपुर बुकिंग एजेंट भरत नायक, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष गोरधन सिंधी, कालूराम छीपा, मदनलाल कुमावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश सहित अनेक जनप्रतिनिधि, व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुंवर मानवजीत सिंह जी ने कहा कि यह टिकट बुकिंग सेवा यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा— “आज के समय में समय और सुविधा सबसे महत्वपूर्ण है। यह नई व्यवस्था यात्रियों के सफर को अधिक सुगम, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रियों को बेहतर और भरोसेमंद सेवाएं भी मिलेंगी।” उन्होंने रोडवेज विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम क्षेत्र के परिवहन तंत्र को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होंगे। नई टिकट बुकिंग प्रणाली के तहत अब यात्री ऑनलाइन माध्यम के साथ-साथ बस स्टैंड पर काउंटर से भी टिकट बुक कर सकेंगे। इससे पहले यात्रियों को टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता था, लेकिन अब इस नई सुविधा से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही टिकट बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और यात्रियों को यात्रा से जुड़ी सटीक जानकारी भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। रोडवेज विभाग और स्थानीय प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में यात्रियों की सुविधाओं को और अधिक बढ़ाया जाएगा तथा बस स्टैंड पर अन्य आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। कार्यक्रम में तातेड, जवरीलाल सेन, त्रयंबक कुमार शर्मा, रूप सिंह पंवार, विजय सिंह चौहान, सूर्यप्रकाश शर्मा, विक्रम शिशौदिया, जब्बर सिंह, मनीष भाटी, मनोहरलाल सिंधी, वीर गजेंद्र सिंह सांखला, पदमपुरी गोस्वामी, प्रताप राठौड़, मांगीलाल माली, नथमल खींची, दिनेश चौहान, लक्ष्मण परिहार, गिरधारी देवासी, गौरीशंकर सोनी, वेणुगोपाल शर्मा, दिनेश देवासी, प्रहलाद लौहार, सुरेश नायक, अशोक नायक, गिरवर सिंह, गुलाब सिंह, विजय सिंह, मोहन शर्मा, सचिन भट्ट, सुरेश मेवाड़ा, मंगलाराम सीरवी, गोविंद वैष्णव, मयंक डाबी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। रायपुर रोडवेज बस स्टैंड पर शुरू हुई यह टिकट बुकिंग सेवा न केवल यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि क्षेत्र के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
    1
    रायपुर रोडवेज बस स्टैंड पर टिकट बुकिंग सेवा का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
रायपुर।
रायपुर रोडवेज बस स्टैंड पर आज यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल की गई। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में रोडवेज टिकट बुकिंग सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय कुंवर मानवजीत सिंह जी (ठिकाना श्री रायपुर) रहे, जिन्होंने फीता काटकर टिकट बुकिंग सुविधा का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर रायपुर सीआई राजूराम जी सीरवी, विधायक महोदया के निजी सचिव किरण कुमार सागर, ब्यावर डिपो से राकेश कुमार (मैनेजर फाइनेंस), रायपुर बुकिंग एजेंट भरत नायक, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष गोरधन सिंधी, कालूराम छीपा, मदनलाल कुमावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश सहित अनेक जनप्रतिनिधि, व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुंवर मानवजीत सिंह जी ने कहा कि यह टिकट बुकिंग सेवा यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात है।
उन्होंने कहा—
“आज के समय में समय और सुविधा सबसे महत्वपूर्ण है। यह नई व्यवस्था यात्रियों के सफर को अधिक सुगम, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यात्रियों को बेहतर और भरोसेमंद सेवाएं भी मिलेंगी।”
उन्होंने रोडवेज विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम क्षेत्र के परिवहन तंत्र को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होंगे।
नई टिकट बुकिंग प्रणाली के तहत अब यात्री ऑनलाइन माध्यम के साथ-साथ बस स्टैंड पर काउंटर से भी टिकट बुक कर सकेंगे। इससे पहले यात्रियों को टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता था, लेकिन अब इस नई सुविधा से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही टिकट बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और यात्रियों को यात्रा से जुड़ी सटीक जानकारी भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
रोडवेज विभाग और स्थानीय प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में यात्रियों की सुविधाओं को और अधिक बढ़ाया जाएगा तथा बस स्टैंड पर अन्य आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
कार्यक्रम में तातेड, जवरीलाल सेन, त्रयंबक कुमार शर्मा, रूप सिंह पंवार, विजय सिंह चौहान, सूर्यप्रकाश शर्मा, विक्रम शिशौदिया, जब्बर सिंह, मनीष भाटी, मनोहरलाल सिंधी, वीर गजेंद्र सिंह सांखला, पदमपुरी गोस्वामी, प्रताप राठौड़, मांगीलाल माली, नथमल खींची, दिनेश चौहान, लक्ष्मण परिहार, गिरधारी देवासी, गौरीशंकर सोनी, वेणुगोपाल शर्मा, दिनेश देवासी, प्रहलाद लौहार, सुरेश नायक, अशोक नायक, गिरवर सिंह, गुलाब सिंह, विजय सिंह, मोहन शर्मा, सचिन भट्ट, सुरेश मेवाड़ा, मंगलाराम सीरवी, गोविंद वैष्णव, मयंक डाबी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
रायपुर रोडवेज बस स्टैंड पर शुरू हुई यह टिकट बुकिंग सेवा न केवल यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि क्षेत्र के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    2 hrs ago
  • wonder lakdiye aise log video banaa lete hain isliye Dekho garibi
    1
    wonder lakdiye aise log video banaa lete hain isliye Dekho garibi
    user_ModaraM Bhati
    ModaraM Bhati
    Lawyer अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • बस स्टैण्ड सांजू स्थित आरोपी की स्वयं की दुकान से उक्त एमडीएमए बरामद कर, आरोपी की गिरफ्तार किया गया। नागौर/ डेगाना,,मृदुल कच्छावा (आई.पी.एस.) जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं जयप्रकाश बेनिवाल वृत्ताधिकारी, वृत्त डेगाना के निकटतम सुपरविजन में हरीश कुमार सांखला पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना डेगाना मय टीम एवं डीएसटी टीम मेड़ता द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त राजेन्द्र माली निवासी सांजु के कब्जा से कुल अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए 4 ग्राम को जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
    1
    बस स्टैण्ड सांजू स्थित आरोपी की स्वयं की दुकान से उक्त एमडीएमए बरामद
कर, आरोपी की गिरफ्तार किया गया।
नागौर/ डेगाना,,मृदुल कच्छावा (आई.पी.एस.) जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन
नीलकंठ के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में  आशाराम
चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं  जयप्रकाश बेनिवाल वृत्ताधिकारी, वृत्त डेगाना के निकटतम सुपरविजन में हरीश कुमार सांखला पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना डेगाना मय टीम एवं डीएसटी टीम मेड़ता द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त राजेन्द्र माली निवासी सांजु के कब्जा से कुल अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए 4 ग्राम को जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार
किया गया।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • नागौर जिले के बुटाटी धाम में खराब नारियल को लेकर मंदिर समिति और ग्रामीणों में बड़ा विवाद
    1
    नागौर जिले के बुटाटी धाम में खराब  नारियल को लेकर मंदिर समिति और ग्रामीणों में बड़ा विवाद
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.