logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीडीओ अभिषेक कुमार की सख्ती रंग लाई, माह के अंत तक महिला अस्पताल का मेडिकल कॉलेज भवन में शिफ्टिंग तय सीडीओ, प्रिंसिपल और कार्यदायी संस्था के साथ किया निरीक्षण, समयसीमा में पूरा हो शिफ्टिंग का कार्य लखीमपुर खीरी, । जिला महिला चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित भवन में शिफ्ट करने की लंबे समय से प्रतीक्षित प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। सोमवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने स्वयं जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। शिफ्टिंग में आ रही बाधाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या तकनीकी बाधा को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही कार्यदायी संस्था को तलबकर लिफ्ट संचालन का ट्रायल अपने समक्ष करवाया तथा तकनीकी खामियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीडीओ अभिषेक कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण शिफ्टिंग प्रक्रिया को किसी भी दशा में इस माह के अंत तक पूरा किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज भवन में शिफ्टिंग पूरी होने के बाद जिला महिला चिकित्सालय की मरीजों को बेहतर, आधुनिक एवं सुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। लंबे समय से प्रतीक्षित इस कदम से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

11 hrs ago
user_Ajay shukla
Ajay shukla
Journalist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
11 hrs ago
8ac2d3c6-027c-431a-8842-2ff9afc35ef3

सीडीओ अभिषेक कुमार की सख्ती रंग लाई, माह के अंत तक महिला अस्पताल का मेडिकल कॉलेज भवन में शिफ्टिंग तय सीडीओ, प्रिंसिपल और कार्यदायी संस्था के साथ किया निरीक्षण, समयसीमा में पूरा हो शिफ्टिंग का कार्य लखीमपुर खीरी, । जिला महिला चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित भवन में शिफ्ट करने की लंबे समय से प्रतीक्षित प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। सोमवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने स्वयं जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। शिफ्टिंग में आ रही बाधाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या तकनीकी बाधा को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही कार्यदायी संस्था को तलबकर लिफ्ट संचालन का ट्रायल अपने समक्ष करवाया तथा तकनीकी खामियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीडीओ अभिषेक कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण शिफ्टिंग प्रक्रिया को किसी भी दशा में इस माह के अंत तक पूरा किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज भवन में शिफ्टिंग पूरी होने के बाद जिला महिला चिकित्सालय की मरीजों को बेहतर, आधुनिक एवं सुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। लंबे समय से प्रतीक्षित इस कदम से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर (खीरी): जनपद सीतापुर के थाना तंबौर क्षेत्र से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां समय पर इलाज न मिलने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिलन सिंह निवासी बरसिंघवा के रूप में हुई है, जो फूलपुर गोनिया में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान अचानक मिलन सिंह के सीने में तेज दर्द (चेस्ट पेन) शुरू हो गया। परिजन उन्हें तत्काल शाम करीब 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खमरिया लेकर पहुंचे। आरोप है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। परिजनों के अनुसार, वे करीब एक घंटे तक डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान मिलन सिंह की हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के अभाव में करीब 9 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद ब्रजकिशोर निवासी गोनिया ने बताया कि जब वे मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, तब वह बात कर रहे थे और होश में थे। अस्पताल में परिजन मदद के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी बीच मरीज की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने से कुछ समय पहले सीएचसी अधीक्षक भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने लगे। विधायक ने इस घटना को डॉक्टरों की घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यह मामला एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को उजागर करता है।
    1
    ASTv24 digital शाहिद लखाही 
लखीमपुर (खीरी):
जनपद सीतापुर के थाना तंबौर क्षेत्र से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां समय पर इलाज न मिलने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिलन सिंह निवासी बरसिंघवा के रूप में हुई है, जो फूलपुर गोनिया में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान अचानक मिलन सिंह के सीने में तेज दर्द (चेस्ट पेन) शुरू हो गया। परिजन उन्हें तत्काल शाम करीब 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खमरिया लेकर पहुंचे। आरोप है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।
परिजनों के अनुसार, वे करीब एक घंटे तक डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान मिलन सिंह की हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के अभाव में करीब 9 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
मौके पर मौजूद ब्रजकिशोर निवासी गोनिया ने बताया कि जब वे मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, तब वह बात कर रहे थे और होश में थे। अस्पताल में परिजन मदद के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी बीच मरीज की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने से कुछ समय पहले सीएचसी अधीक्षक भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने लगे। विधायक ने इस घटना को डॉक्टरों की घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यह मामला एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को उजागर करता है।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सूने मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, जेवरात व नकदी पार पलिया के मोहल्ला थारूपुरवा निरालानगर में बीती रात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेट ले गए। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। मोहल्ला निवासी आदर्श वर्मा पुत्र वादशाह प्रसाद वर्मा अपनी पत्नी के साथ आजमगढ़ में एक रिश्तेदारी की बारात में गए हुए थे। घर पर उनका पुत्र रुद्र वर्मा अकेला था, जो रात में पीपल चौराहे के पास अपने नाना के घर चला गया था। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बना लिया। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जब रुद्र वर्मा वापस घर लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से जेवरात व नगदी गायब थी। चोरी में 15 जोड़ी चांदी की पायल, 25 जोड़ी चांदी के बिछिया, एक सोने का हार, एक सोने का मांगटीका, दो जोड़ी सोने ने झाले, दो सोने की अंगूठियां समेत करीब 50 हजार रुपये की नगदी चोरी होना बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    1
    सूने मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, जेवरात व नकदी पार
पलिया के मोहल्ला थारूपुरवा निरालानगर में बीती रात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेट ले गए। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।
मोहल्ला निवासी आदर्श वर्मा पुत्र वादशाह प्रसाद वर्मा अपनी पत्नी के साथ आजमगढ़ में एक रिश्तेदारी की बारात में गए हुए थे। घर पर उनका पुत्र रुद्र वर्मा अकेला था, जो रात में पीपल चौराहे के पास अपने नाना के घर चला गया था। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बना लिया।
सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जब रुद्र वर्मा वापस घर लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से जेवरात व नगदी गायब थी। चोरी में 15 जोड़ी चांदी की पायल, 25 जोड़ी चांदी के बिछिया, एक सोने का हार, एक सोने का मांगटीका, दो जोड़ी सोने ने झाले, दो सोने की अंगूठियां समेत करीब 50 हजार रुपये की नगदी चोरी होना बताया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी: ओयल - जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष आतिश वर्मा गुरु को सूचना प्राप्त हुई कि सोमवार सुबह आठ बजे ओयल कस्बे के बाहर स्थित बड़ी नहर में एक गोवंश मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही आतिश वर्मा गुरु अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर पहुंचकर टीम ने तुरंत पीआरबी 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस बल और नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी की मौजूदगी में गोवंश का विधिवत अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष आतिश वर्मा गुरु के साथ उनकी टीम के सदस्य ललित अवस्थी, विमल राजपूत, विशाल ठाकुर और सत्यम सिंह सहित पुलिस बल और नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमंत सरकार आदरणीय कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया जी), प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज जी और जिला अध्यक्ष आशीष भदौरिया जी व युवा जिला अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह जी के द्वारा हमेशा सनातन धर्म और सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता देने की बात कही जाती है। इसी क्रम में आज नगर पंचायत स्तर पर इस कार्य को जमीन पर उतारा गया। पार्टी ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिन्हें अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सरकार से मांग की गई है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    3
    लखीमपुर खीरी: ओयल - जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष आतिश वर्मा गुरु को सूचना प्राप्त हुई कि सोमवार सुबह आठ बजे ओयल कस्बे के बाहर स्थित बड़ी नहर में एक गोवंश मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही आतिश वर्मा गुरु अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
मौके पर पहुंचकर टीम ने तुरंत पीआरबी 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस बल और नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी की मौजूदगी में गोवंश का विधिवत अंतिम संस्कार कराया गया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष आतिश वर्मा गुरु के साथ उनकी टीम के सदस्य ललित अवस्थी, विमल राजपूत, विशाल ठाकुर और सत्यम सिंह सहित पुलिस बल और नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमंत सरकार आदरणीय कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया जी), प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज जी और जिला अध्यक्ष आशीष भदौरिया जी व युवा जिला अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह जी  के द्वारा हमेशा सनातन धर्म और सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता देने की बात कही जाती है। इसी क्रम में आज नगर पंचायत स्तर पर इस कार्य को जमीन पर उतारा गया।
पार्टी ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिन्हें अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सरकार से मांग की गई है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_खुर्शीद आलम
    खुर्शीद आलम
    Newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • राम मन्दिर मामले को लेकर पाकिस्तानी को लगाई फटकार Up
    1
    राम मन्दिर मामले को लेकर पाकिस्तानी को लगाई फटकार  Up
    user_Shivendra Verma
    Shivendra Verma
    Voice of people लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • प्रदेश सरकार और CM योगी का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम - सम्पूर्ण समाधान दिवस बड़े अफसर फरियाद सुन रहे थे और सब-इंस्पेक्टर श्यामवीर सिंह पूरी तन्मयता और लगन से कतई एकाग्रचित्त होकर मोबाइल पर क्रिकेट मैच देख रहे थे यह दृश्य उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले का है
    1
    प्रदेश सरकार और CM योगी का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम - सम्पूर्ण समाधान दिवस
बड़े अफसर फरियाद सुन रहे थे और सब-इंस्पेक्टर श्यामवीर सिंह पूरी तन्मयता और लगन से कतई एकाग्रचित्त होकर मोबाइल पर क्रिकेट मैच देख रहे थे
यह दृश्य उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले का है
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Shaban Siddiqui
    1
    Post by Shaban Siddiqui
    user_Shaban Siddiqui
    Shaban Siddiqui
    Court reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिहार- पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में लूट, हेलमेट पहने 5 बदमाश गन प्वाइंट पर करीब 20 लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी
    1
    बिहार- पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में लूट, हेलमेट पहने 5 बदमाश गन प्वाइंट पर करीब 20 लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by न्यूज़ पेपर
    1
    Post by न्यूज़ पेपर
    user_न्यूज़ पेपर
    न्यूज़ पेपर
    Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.