शक्करपुर में रेलवे अंडरपास निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग, डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने DRM वाराणसी से किया अनुरोध पोल संख्या 119/38 से 120/02 के बीच प्रस्तावित अंडरपास, दिसंबर 2025 में ट्रैक पार करते समय महिला की हो चुकी है मौत गाजीपुर। जनपद के ग्राम शक्करपुर (पोस्ट–शाहबाजकुली) के पास SBK–GCT रेलखंड पर प्रस्तावित रेलवे अंडरपास (LHS) के निर्माण को लेकर क्षेत्र में मांग तेज हो गई है। इस संबंध में क्षेत्र के निवासी एवं शिक्षाविद् डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने मंडल रेल प्रबंधक (DRM), वाराणसी से अनुरोध कर अंडरपास के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारम्भ कराने की मांग की है। डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने बताया कि रेलवे पोल संख्या 119/38 से 120/02 के मध्य स्थित इस स्थान से आसपास के लगभग 7 गांवों के लोग, छात्र-छात्राएं, महिलाएं और बुजुर्ग प्रतिदिन रेलवे ट्रैक पार कर आवागमन करते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में ट्रैक पार करते समय एक महिला की ट्रेन से कटकर दुखद मृत्यु हो चुकी है। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भय और चिंता का माहौल है तथा अंडरपास निर्माण की मांग और तेज हो गई है। डॉ. प्रसाद ने बताया कि पहले इस स्थान पर अंडरपास बनना लगभग असंभव बताया जाता था, लेकिन लगातार प्रयासों के बाद मामला आगे बढ़ा। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर रेल मंत्रालय तक भी बात पहुंचाई और वाराणसी में DRM से मिलकर क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने यहां अंडरपास बनाने के प्रस्ताव पर सहमति जताई। हालांकि प्रस्तावित स्थान पर रेलवे की भूमि कम होने के कारण रेलवे द्वारा राज्य सरकार से अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। अब राज्य सरकार भी आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के लिए सहमत हो गई है, जिससे अंडरपास निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो गया है। डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा फरवरी 2026 में आवश्यक NOC जारी कर प्रस्ताव रेलवे विभाग को भेज दिया गया है। इससे पूर्व सेक्शन इंजीनियर, गाजीपुर के कार्यालय में भी NOC की प्रति जमा कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आज मंडल रेल प्रबंधक (DRM), वाराणसी से व्हाट्सऐप एवं ई-मेल के माध्यम से भी संपर्क किया गया है। इसके अलावा इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता भी की गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अगले सप्ताह तक सर्वे का कार्य शुरू किए जाने की संभावना है। डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने रेलवे प्रशासन से जनहित को देखते हुए प्रस्तावित अंडरपास के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द प्रारम्भ कराने की मांग की है, ताकि आसपास के हजारों लोगों, विशेषकर छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। इस संबंध में डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने कहा कि उन्हें सरकार और रेलवे प्रशासन पर पूरा विश्वास है कि शक्करपुर में प्रस्तावित रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
शक्करपुर में रेलवे अंडरपास निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग, डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने DRM वाराणसी से किया अनुरोध पोल संख्या 119/38 से 120/02 के बीच प्रस्तावित अंडरपास, दिसंबर 2025 में ट्रैक पार करते समय महिला की हो चुकी है मौत गाजीपुर। जनपद के ग्राम शक्करपुर (पोस्ट–शाहबाजकुली) के पास SBK–GCT रेलखंड पर प्रस्तावित रेलवे अंडरपास (LHS) के निर्माण को लेकर क्षेत्र में मांग तेज हो गई है। इस संबंध में क्षेत्र के निवासी एवं शिक्षाविद् डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने मंडल रेल प्रबंधक (DRM), वाराणसी से अनुरोध कर अंडरपास के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारम्भ कराने की मांग की है। डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने बताया कि रेलवे पोल संख्या 119/38 से 120/02 के मध्य स्थित इस स्थान से आसपास के लगभग 7 गांवों के लोग, छात्र-छात्राएं, महिलाएं और बुजुर्ग प्रतिदिन रेलवे ट्रैक पार कर आवागमन करते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में ट्रैक पार करते समय एक महिला की ट्रेन से कटकर
दुखद मृत्यु हो चुकी है। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भय और चिंता का माहौल है तथा अंडरपास निर्माण की मांग और तेज हो गई है। डॉ. प्रसाद ने बताया कि पहले इस स्थान पर अंडरपास बनना लगभग असंभव बताया जाता था, लेकिन लगातार प्रयासों के बाद मामला आगे बढ़ा। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर रेल मंत्रालय तक भी बात पहुंचाई और वाराणसी में DRM से मिलकर क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने यहां अंडरपास बनाने के प्रस्ताव पर सहमति जताई। हालांकि प्रस्तावित स्थान पर रेलवे की भूमि कम होने के कारण रेलवे द्वारा राज्य सरकार से अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। अब राज्य सरकार भी आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के लिए सहमत हो गई है, जिससे अंडरपास निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो गया है। डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा फरवरी 2026 में आवश्यक NOC जारी कर प्रस्ताव रेलवे विभाग को
भेज दिया गया है। इससे पूर्व सेक्शन इंजीनियर, गाजीपुर के कार्यालय में भी NOC की प्रति जमा कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आज मंडल रेल प्रबंधक (DRM), वाराणसी से व्हाट्सऐप एवं ई-मेल के माध्यम से भी संपर्क किया गया है। इसके अलावा इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों से टेलीफोनिक वार्ता भी की गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अगले सप्ताह तक सर्वे का कार्य शुरू किए जाने की संभावना है। डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने रेलवे प्रशासन से जनहित को देखते हुए प्रस्तावित अंडरपास के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द प्रारम्भ कराने की मांग की है, ताकि आसपास के हजारों लोगों, विशेषकर छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। इस संबंध में डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने कहा कि उन्हें सरकार और रेलवे प्रशासन पर पूरा विश्वास है कि शक्करपुर में प्रस्तावित रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
- Post by R News1
- गाजीपुर के अफीम फैक्ट्री स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) फायर स्टेशन में मंगलवार को अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सहायक कमाण्डेट संजीव कुमार चौहान ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कर्मियों व आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शपथ दिलाई। साथ ही बुकलेट, पंपलेट और बैनर का विमोचन कर प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत की गई। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य लोगों को आग से बचाव और आपदा के समय सतर्कता के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान अग्नि शाखा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मॉक ड्रिल, सुरक्षा प्रशिक्षण और जनजागरूकता अभियान शामिल हैं, जिससे आम लोगों और कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जा सके। इस मौके पर सुरक्षा शाखा एवं अग्नि शाखा के सभी बल सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी और अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुरक्षा और सेवा भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।1
- Post by Sadik Ahmad Journalist1
- Post by Akhilesh kumar1
- Post by Ashutosh Tiwari1
- बलिया : उभांव थाना क्षेत्र से सामने आया एक सनसनीखेज मामला पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आरोप है कि यहां न्याय दिलाने के नाम पर पीड़िता से सौदेबाजी की गई। क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक पर चार्जशीट दाखिल करने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग का आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार, वह अपने मामले में कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगा रही थी, इसी दौरान उससे कथित तौर पर “एक रात साथ बिताने” की शर्त रखी गई। पीड़िता ने थानाध्यक्ष पर भी दबाव बनाने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब इससे जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने न्याय न मिलने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत की। डीआईजी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी रसड़ा द्वारा कराई गई जांच में क्राइम इंस्पेक्टर प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, थानाध्यक्ष के खिलाफ जांच जारी है। यह प्रकरण न केवल पुलिस की छवि को धूमिल करता है, बल्कि महिला सुरक्षा और न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। अब देखना होगा कि जांच का दायरा कहां तक पहुंचता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।3
- दिनांक-12.04.2026 को थाना सुखपुरा को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री का यौनउत्पीड़न किया है, सूचना मिलते ही तत्काल थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और दिनांक-13.04.2026 को नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की वीडियो बाइट। अवगत कराना है कि दिनांक-12.04.2026 को थाना सुखपुरा को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री का यौनउत्पीड़न किया है, सूचना मिलते ही तत्काल थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया और दिनांक-13.04.2026 को नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा लेकर जेल भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान की वीडियो बाइट1
- गाजीपुर में विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने सुभासपा प्रमुख और मंत्री ओमप्रकाश राजभर को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में लाल बिहारी यादव ने कहा कि अब गाजीपुर में ओमप्रकाश राजभर का जनाधार खत्म हो चुका है। इसलिए उन्हें आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा से चुनाव लड़ाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ लोग राजभर को दोबारा समाजवादी पार्टी में शामिल कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अखिलेश यादव से यह बात कहने की किसी की हिम्मत नहीं है। लाल बिहारी यादव ने कहा कि गाजीपुर में ओमप्रकाश राजभर का जनाधार अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। यही वजह है कि उन्हें अब आजमगढ़ जिले की अतरौलिया विधानसभा से चुनाव लड़ाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कुछ लोग ओमप्रकाश राजभर को फिर से पार्टी में शामिल कराने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन कोई भी यह बात राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। दरअसल, लाल बिहारी यादव गाजीपुर के महाराजगंज इलाके में समाजवादी पार्टी के नेता देवेंद्र यादव के बड़े पिता अमरदेव यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया। इस दौरान संतोष यादव पूर्व प्रत्याशी लोकसभा गाजीपुर नागेंद्र यादव शिवश्रय यादव राजेंद्र यादव सदानंद यादव रामजन्म यादव रमेश यादव महासचिव राहुल यादव कैलाश कुशवाहा जी पप्पू यादव राकेश यादव अनिल यादव मोहित यादव अमन राजेश धर्मेंद्र राम जी तमाम लोग मौजूद रहे।1