Shuru
Apke Nagar Ki App…
करकबेल में शराब कारोबारी की दबंगई नरसिंहपुर -- ठेमी थाना अंतर्गत शराब ठेकेदार से मारपीट के बाद हुए घटनाक्रम में अब नया मोड़ आया है। सोमवार को ग्राम करकबेल से आई महिलाओं ने बताया कि एक पीड़ित माँ ने कुछ दिन पूर्व मारपीट में घायल हुए शराब कारोबारी प्रदीप कौरव पर अपने बेटे को साजिश के तहत फंसाने और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में आशा ठाकुर नामक महिला ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
पत्रकार आशीष कुमार दुबे
करकबेल में शराब कारोबारी की दबंगई नरसिंहपुर -- ठेमी थाना अंतर्गत शराब ठेकेदार से मारपीट के बाद हुए घटनाक्रम में अब नया मोड़ आया है। सोमवार को ग्राम करकबेल से आई महिलाओं ने बताया कि एक पीड़ित माँ ने कुछ दिन पूर्व मारपीट में घायल हुए शराब कारोबारी प्रदीप कौरव पर अपने बेटे को साजिश के तहत फंसाने और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में आशा ठाकुर नामक महिला ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Satish Vishwakarma1
- जबलपुर क्रूज हादसे के पीड़ितों को नरसिंहपुर में दी गई श्रद्धांजलि; कांग्रेस ने की ₹1 करोड़ मुआवजे और पर्यटन मंत्री के इस्तीफे की मांग नरसिंहपुर, जबलपुर के बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। इस हृदय विदारक घटना में 15 से अधिक महिलाओं और बच्चों की असमय मृत्यु के शोक में आज देर शाम नरसिंहपुर के सुभाष पार्क चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नगर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस और एन.एस.यू.आई. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पटेल, जनपद अध्यक्ष शैलेंद्र राजपूत और अतुल चौरसिया ने संयुक्त रूप से कहा कि इस दुखद घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा, "हमारी संवेदनाएं उन व्याकुल परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है।" श्रद्धांजलि सभा के दौरान सरकार के प्रति कड़ा आक्रोश भी देखा गया। युवा कांग्रेस नेता विवेक पटेल ने प्रशासनिक चूक पर सवाल उठाते हुए मांग की कि: पीड़ित परिवारों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पर्यटन मंत्री तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। विवेक पटेल ने मीडिया से कहा, "यह पूरी तरह से प्रशासनिक लापरवाही है। इतनी बड़ी त्रासदी के बाद भी अब तक जवाबदेही तय नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम पर्यटन मंत्री के इस्तीफे तक अपनी मांग जारी रखेंगे।" इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नरसिंहपुर के कई वरिष्ठ और सक्रिय नेता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे: सुनील जायसवाल (पूर्व विधायक) रोहित पटेल (शहर कांग्रेस अध्यक्ष) शैलेंद्र राजपूत (जनपद अध्यक्ष) संतोष शुक्ला, भगवंत सिंह जाट, अतुल चौरसिया पार्षद मुकेश कटारे, बॉबी खान, अस्सु नेमा, देवेन्द्र शुक्ला, अजय दुबे, अजय मालवीय, यासीन मनचला, राजेन्द्र नेमा इसके अलावा कांग्रेस पार्टी, युवा कांग्रेस और एन.एस.यू.आई. के सभी सक्रिय कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वे इस मुद्दे पर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे2
- जबलपुर बरगी में क्रूज़ हादसे की दुखद घटना ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है इस हृदय विदारक हादसे में दिवंगत हुए सभी लोगों की स्मृति में नरसिंहपुर शहर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यु आई द्वारा कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की1
- ठेमी थाना अंतर्गत बौछार की सरपंच अनीता श्रीवास्तव बौछार ग्राम की महिलाओं के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और उन्होंने एसडीओपी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि शराब माफियाओं के कारण क्षेत्र में आतंक का माहौल हैं शांति भंग हो रही लोग डर में जी रहे वही पुलिस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को जो कार्यवाही करनी चाहिए वह कार्यवाही नही की जा रही और फर्जी कार्यवाही की जा रही हैं वही महिला सरपंच ने मांग की हैं। की अभिषेक पर जो कैसे बनाया वह झूठा हैं उसमें जांच कर दोषी पर कार्यवाही की जाए और निर्दोष को छोड़ा जाए इसी मांग को लेकर आज सोमवार एसपी को ज्ञापन सौपा गया और उचित जांच की मांग की1
- सतीष विश्वकर्मा की रिपोर्ट नरसिंहपुर नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना अंतर्गत शराब ठेकेदार से मारपीट के बाद हुए घटनाक्रम में अब नया मोड़ आया है। सोमवार को ग्राम करकबेल से आई महिलाओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- आज जबलपुर बरगी में क्रूज़ हादसे की दुखद घटना ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है इस हृदय विदारक हादसे में दिवंगत हुए सभी लोगों की स्मृति में नरसिंहपुर शहर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यु आई द्वारा कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित गई जिसमें पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, संतोष शुक्ला ,भगवंत सिंह जाट पार्षद मुकेश कटारे , बॉबी खान, अस्सु नेमा, देवेन्द्र शुक्ला , अजय दुबे ,अजय मालवीय , शहर कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पटैल , संतोष शुक्ला ,जनपद अध्यक्ष शैलेन्द्र राजपूत, यासीन मनचला , राजेन्द्र नेमा ,अतुल चौरसिया, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेक पटेल ,एन एस यु आई जिला अध्यक्ष ईशान राय ,अभिषेक जाट , एड रंजीत पटैल ,बबलू कहार , रज्जु पाठक ,बुद्धराज झारिया ,अमित श्रीवास्तव , प्रदेश सचिव जितेंद्र लोधी ,अंकुर बटरी प्रियंक कहार ,पलाश लोधी, आज़ाद खान ,गोल्डी खान, शिवम पाठक आदि उपस्थित रहे1