Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना अंतर्गत शराब ठेकेदार से मारपीट के बाद हुए घटनाक्रम में अब नया मोड़ आया है। सोमवार को ग्राम करकबेल से आई महिलाओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।
Satish Vishwakarma
नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना अंतर्गत शराब ठेकेदार से मारपीट के बाद हुए घटनाक्रम में अब नया मोड़ आया है। सोमवार को ग्राम करकबेल से आई महिलाओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- करकबेल में शराब कारोबारी की दबंगई नरसिंहपुर -- ठेमी थाना अंतर्गत शराब ठेकेदार से मारपीट के बाद हुए घटनाक्रम में अब नया मोड़ आया है। सोमवार को ग्राम करकबेल से आई महिलाओं ने बताया कि एक पीड़ित माँ ने कुछ दिन पूर्व मारपीट में घायल हुए शराब कारोबारी प्रदीप कौरव पर अपने बेटे को साजिश के तहत फंसाने और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में आशा ठाकुर नामक महिला ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।1
- नगर पालिका नरसिंहपुर के अष्टांग चिकित्सालय के पास खुल रही शराब दुकान का विरोध जताते हुए 3 वार्ड के रहवासी ने सोमवार कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सोपा और शराब दुकान न खोले जाने की मांग की वहीं स्थानीय रहवासियों का ज्ञापन लेते हुए कलेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया कि रहवासी इलाके में शराब दुकान को नहीं खोला जाएगा जिस पर ज्ञापन सौंपने गए सभी नागरिकों ने कलेक्टर के इस आश्वासन की प्रशंसा की और उनका धन्यवाद किया1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- Post by Satish Vishwakarma1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- गोटेगांव के मुआर घाट में प्रत्येक सोमवार को मां नर्मदा जी की भव्य महाआरती का आयोजन निरंतर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। घाट पर आरती के समय पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो जाता है, जहां दीपों की रोशनी और जयकारों से अद्भुत दृश्य बनता है। 🙏 जय मां नर्मदा 🙏2
- नरसिंहपुर: शराब कारोबारी की दबंगई से करकबेल में दहशत, महिलाओं ने खोला मोर्चा ग्रामीण को झूठे केस में फंसाने और फायरिंग करने का आरोप, एएसपी को सौंपा ज्ञापन नरसिंहपुर। जिले के ठेमी थाना अंतर्गत करकबेल क्षेत्र में शराब कारोबारी की कथित दबंगई और आतंक का मामला गरमाता जा रहा है। सोमवार, 4 मई को ग्राम करकबेल की दर्जनों महिलाओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित माँ और ग्रामीणों का आरोप है कि शराब ठेकेदार प्रदीप कौरव ने न केवल एक युवक को साजिश के तहत शराब तस्करी में फंसाया, बल्कि विरोध करने पर महिलाओं के सामने फायरिंग कर दहशत फैलाई। साजिश का आरोप: कार में बिठाकर पिलाई शराब, फिर बनाया वीडियो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए आवेदन में ग्राम पंचायत बौछार-करकबेल निवासी आशा ठाकुर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार: 29 अप्रैल की घटना: शराब कारोबारी प्रदीप कौरव ने आशा ठाकुर के बेटे अभिषेक ठाकुर को बहला-फुसलाकर अपनी फॉर्च्यूनर कार में बिठाया। जबरन तस्करी का जाल: आरोप है कि नहर के पास ले जाकर अभिषेक को जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद उसके पास 6 पेटी अवैध शराब रखकर उसका वीडियो बनाया गया ताकि उसे तस्कर साबित किया जा सके। पुलिस हिरासत: अगले दिन सुबह परिजनों को पता चला कि अभिषेक ठेमी थाने में बंद है। परिजनों का कहना है कि यह पूरी तरह सोची-समझी साजिश है। फायरिंग और अभद्रता: गुहार लगाने गईं महिलाओं पर तानी बंदूक पीड़ित महिला ने बताया कि जब वह 2 मई को आरोपी प्रदीप कौरव के कार्यालय अपनी फरियाद लेकर पहुंची, तो वहां स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि: ठेकेदार ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। विरोध करने पर आरोपी ने अपनी बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे वहां मौजूद महिलाएं बाल-बाल बचीं। सरपंच और ग्रामीणों में आक्रोश: 'बेगुनाहों को बनाया जा रहा निशाना' ज्ञापन सौंपने पहुंचीं सरपंच सरिता श्रीवास्तव ने प्रशासन को बताया कि क्षेत्र में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि दीपक लोधी जैसे ग्रामीण, जो घटना के समय मौके पर मौजूद ही नहीं थे, उन्हें भी जबरन घसीटा जा रहा है। न तो वे किसी वीडियो में हैं और न ही फोटो में, फिर भी उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मुख्य मांगें: अभिषेक ठाकुर के खिलाफ दर्ज 'झूठी' कार्रवाई को तत्काल निरस्त कर उसे रिहा किया जाए। महिलाओं पर फायरिंग और अभद्रता करने वाले दोषी शराब कारोबारी पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो। क्षेत्र में फैल रहे आतंक और भय के माहौल पर लगाम लगाई जाए। ग्रामीणों की चेतावनी: > "अगर स्थानीय प्रशासन ने गरीबों की सुनवाई नहीं की और रसूखदारों के दबाव में काम करना बंद नहीं किया, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- Post by Satish Vishwakarma1