logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी-विवाह सीजन में LPG की कमी नहीं होंगी, कैमूर जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह का सख्त निर्देश.......... कैमूर /भभुआ शादी-विवाह के बढ़ते सीजन को देखते हुए कैमूर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में 15 अप्रैल को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी घनानन्द अनुमंडल पदाधिकारी,अमित कुमार सभी प्रखंडो के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, तेल कंपनियों के अधिकारी और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान शादी-विवाह के अवसर पर व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर विशेष चर्चा हुई। भभुआ और मोहनिया अनुमंडल में प्राप्त आवेदनों के आधार पर पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध कराने की अनुशंसा की गई है। तेल कंपनियों ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन के निर्देश के अनुसार गैस एजेंसियों के माध्यम से जरूरत के अनुसार व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। आपूर्ति में बढ़ोतरी: जिले में इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस की कुल 19 एजेंसियां संचालित हैं। मार्च की तुलना में अप्रैल 2026 में अब तक गैस बुकिंग में 2.81%, आपूर्ति में 7.88% और बिक्री में 4.92% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्टॉक और बुकिंग की स्थिति: 15 अप्रैल तक जिले में कुल 5767 गैस सिलेंडर उपलब्ध थे, जिनमें से 2763 का वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में 3004 सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि 21,585 बुकिंग को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। नियंत्रण कक्ष और कार्रवाई: गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 06189-222080 जारी किया गया है। 14 मार्च से अब तक मिली 558 शिकायतों में से 485 का समाधान किया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 323 होटलों और रेस्टोरेंट की जांच की गई है और घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर कार्रवाई करते हुए कई सिलेंडर जब्त किए गए हैं। डिलीवरी व्यवस्था: शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के भीतर गैस डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही वितरण व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अनुमंडल स्तर पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग न करें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष को दें। रिपोर्ट --: ओम प्रकाश तिवारी

4 hrs ago
user_Om Prakash Tiwari
Om Prakash Tiwari
Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•

More news from Kaimur (Bhabua) and nearby areas
  • 🔴 क्या सम्राट चौधरी पर हत्या का आरोप है? ➡️ सच्चाई: - सम्राट चौधरी पर हत्या का आरोप साबित नहीं हुआ है। - लेकिन राजनीतिक आरोप जरूर लगे थे। ➡️ आरोप किसने लगाया? - प्रशांत किशोर ने 2025 में आरोप लगाया था। - एक पुराने केस का जिक्र किया गया था। ➡️ सम्राट चौधरी का जवाब: - उन्होंने आरोप को पूरी तरह गलत बताया। - कहा कि कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। 🟢 वर्तमान स्थिति (2026): - सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। - नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उन्हें चुना गया। ⚠️ ध्यान देने वाली बात: - सोशल मीडिया पर चल रही कई बातें अधूरी या गलत हो सकती हैं। - आरोप लगना और दोषी साबित होना अलग बात है। 🧠 आसान भाषा में: - आरोप ≠ दोषी - कोर्ट का फैसला ही अंतिम माना जाता है।
    1
    🔴 क्या सम्राट चौधरी पर हत्या का आरोप है?
➡️ सच्चाई:
- सम्राट चौधरी पर हत्या का आरोप साबित नहीं हुआ है।
- लेकिन राजनीतिक आरोप जरूर लगे थे।
➡️ आरोप किसने लगाया?
- प्रशांत किशोर ने 2025 में आरोप लगाया था।
- एक पुराने केस का जिक्र किया गया था।
➡️ सम्राट चौधरी का जवाब:
- उन्होंने आरोप को पूरी तरह गलत बताया।
- कहा कि कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है।
🟢 वर्तमान स्थिति (2026):
- सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके हैं।
- नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उन्हें चुना गया।
⚠️ ध्यान देने वाली बात:
- सोशल मीडिया पर चल रही कई बातें अधूरी या गलत हो सकती हैं।
- आरोप लगना और दोषी साबित होना अलग बात है।
🧠 आसान भाषा में:
- आरोप ≠ दोषी
- कोर्ट का फैसला ही अंतिम माना जाता है।
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    Chand, Kaimur (Bhabua)•
    18 hrs ago
  • es video ko ap log jayada se jayada share and comment kare bhai ko support kare 🙏
    1
    es video ko ap log jayada se jayada share and comment kare bhai ko support kare 🙏
    user_Singer vivek mehra
    Singer vivek mehra
    Singer सासाराम, रोहतास, बिहार•
    17 hrs ago
  • monu yadav Navy
    4
    monu yadav Navy
    user_Monu yadav
    Monu yadav
    मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 15 तारीख की शाम बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की रैली व झांकी बड़े उत्साह के साथ निकाली गई। यह झांकी दामोदर दास पोखरे से शुरू होकर मानसरोवर तालाब तक पहुंची। झांकी में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे रास्ते “जय भीम” व “बाबा साहेब अमर रहें” जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा। लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा साहेब को याद किया।
    1
    15 तारीख की शाम बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की रैली व झांकी बड़े उत्साह के साथ निकाली गई। यह झांकी दामोदर दास पोखरे से शुरू होकर मानसरोवर तालाब तक पहुंची।
झांकी में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे रास्ते “जय भीम” व “बाबा साहेब अमर रहें” जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा। लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा साहेब को याद किया।
    user_Shrikant Sagar
    Shrikant Sagar
    Media house मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 188 माइलस्टोन के पास चलती AC बस में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 188 माइलस्टोन के पास चलती AC बस में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी।
आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
    user_K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    Local News Reporter गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • दावथ बीआरसी भवन के प्रशिक्षण हॉल में गुरुवार कोजनगणना 2027 कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी बीडीओ सह आरओ विकास कुमार पंडित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आनंद किशोर सिंह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सीताराम सिंह ने किया। प्रशिक्षक नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि भारत जनगणना 2027 के तहत् दावथ प्रखंड के नामित पर्यवेक्षक एवं प्रगणक का प्रशिक्षण आज गुरुवार 16 अप्रैल से आगामी 24 अप्रैल तक 9 दिवसीय प्रशिक्षण प्रथम बैच का होगा। यहां बारी बारी से कुल 5 बेच का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। मौके पर उपस्थित थे उपेंद्र कुमार ,रामनिवास भगत ,मनोज कुमार, सुनील राम ,प्रदीप गिरी सहित प्रशिक्षण में भाग ले रहे सभी पर्यवेक्षक एवं प्रगणक
    2
    दावथ बीआरसी भवन के प्रशिक्षण हॉल में गुरुवार कोजनगणना 2027 कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी बीडीओ सह आरओ विकास कुमार पंडित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आनंद किशोर सिंह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सीताराम सिंह ने किया। प्रशिक्षक नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि भारत जनगणना 2027 के तहत् दावथ प्रखंड के नामित पर्यवेक्षक एवं प्रगणक का प्रशिक्षण आज गुरुवार 16 अप्रैल से आगामी 24 अप्रैल तक 9 दिवसीय प्रशिक्षण प्रथम बैच का होगा। यहां बारी बारी से कुल 5 बेच का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। मौके पर उपस्थित थे उपेंद्र कुमार ,रामनिवास भगत ,मनोज कुमार, सुनील राम ,प्रदीप गिरी सहित प्रशिक्षण में भाग ले रहे सभी पर्यवेक्षक एवं प्रगणक
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    4 hrs ago
  • गाजीपुर जिले के भांवरकोल ग्राम पंचायत पलिया बुजुर्ग में प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव की दर्जनों महिलाओं और गांव के लोग गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार को पत्रक सोप और दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली जा रही है, वह आबादी क्षेत्र के बीच स्थित है और पास में मंदिर भी है। इसके अलावा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय करीब 250 से 300 मीटर की दूरी पर स्थित हैं, जहां रोजाना बच्चे पढ़ने जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दुकान खुलने से बच्चों के वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों के बढ़ने की आशंका है। यह गांव सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है, जहां पहले से ही अवैध गतिविधियों की संभावना बनी रहती है। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि शराब की दुकान खुलने से मारपीट और विवाद और महिलाओं और छात्रों के साथ आप बदलता और दुर्घटना का डर सता रहा है क्योंकि जिस जगह पर दुकान खुल रहा है वहीं से गंगा पार बिहार आता है और बिहार के लोग भी दारू पीने के लिए आएंगे जिसकी वजह से और माहौल खराब होगा और घटनाएं बढ़ सकती हैं। जिससे गांव की शांति व्यवस्था प्रभावित होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित शराब की दुकान को किसी अन्य स्थान पर स्थापित किया जा रहा। "गांव के बीच और स्कूल-मंदिर के पास शराब दुकान खुलने से बच्चों और समाज पर बुरा असर पड़ेगा। प्रशासन को इसे तुरंत हटाना चाहिए।
    1
    गाजीपुर जिले के भांवरकोल ग्राम पंचायत पलिया बुजुर्ग में प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव की दर्जनों महिलाओं और गांव के लोग गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार को पत्रक सोप और दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली जा रही है, वह आबादी क्षेत्र के बीच स्थित है और पास में मंदिर भी है। इसके अलावा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय करीब 250 से 300 मीटर की दूरी पर स्थित हैं, जहां रोजाना बच्चे पढ़ने जाते हैं। 
ग्रामीणों के अनुसार, दुकान खुलने से बच्चों के वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों के बढ़ने की आशंका है। यह गांव सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है, जहां पहले से ही अवैध गतिविधियों की संभावना बनी रहती है। 
ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि शराब की दुकान खुलने से मारपीट और विवाद और महिलाओं और छात्रों के साथ आप बदलता और दुर्घटना का डर सता रहा है क्योंकि जिस जगह पर दुकान खुल रहा है वहीं से गंगा पार बिहार आता है और बिहार के लोग भी दारू पीने के लिए आएंगे जिसकी वजह से और माहौल खराब होगा और घटनाएं बढ़ सकती हैं। जिससे गांव की शांति व्यवस्था प्रभावित होगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित शराब की दुकान को किसी अन्य स्थान पर स्थापित किया जा रहा।
"गांव के बीच और स्कूल-मंदिर के पास शराब दुकान खुलने से बच्चों और समाज पर बुरा असर पड़ेगा। प्रशासन को इसे तुरंत हटाना चाहिए।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Manish Dev
    1
    Post by Manish Dev
    user_Manish Dev
    Manish Dev
    युवा समाजसेवी सोनभद्र उत्तर पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    8 hrs ago
  • ये है पुलिस की स्थिति राह चलते किसी के भी साथ कुछ भी कर सकते हैं मंडल उपाध्यक्ष भाजयुमो संजीव शाक्य के साथ दुर्व्यवहार करने वाले इन पुलिस वालों के खिलाफ 2 दिन के अंदर कार्यवाही नहीं हुई तो इस पुलिसिया तानाशाही के खिलाफ आंदोलन होगा और फिर देखेंगे कि कितने लोगों को पुलिस जेल में डालती है। शाबाश संजीव इनकी तानाशाही के खिलाफ विरोध करने के लिye आखिर पुलिस बताए संजीव की क्या गलती है। ...
    1
    ये है पुलिस की स्थिति राह चलते किसी के भी साथ कुछ भी कर सकते हैं मंडल उपाध्यक्ष भाजयुमो संजीव शाक्य के साथ दुर्व्यवहार करने वाले इन पुलिस वालों के खिलाफ 2 दिन के अंदर कार्यवाही नहीं हुई तो इस पुलिसिया तानाशाही के खिलाफ आंदोलन होगा और फिर देखेंगे कि कितने लोगों को पुलिस जेल में डालती है। शाबाश संजीव इनकी तानाशाही के खिलाफ विरोध करने के लिye
आखिर पुलिस बताए संजीव की क्या गलती है।
...
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.