Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ बड़ी खबर जालौन जालौन में पुलिस और बदमाश अरमान के बीच हुई जालौन में पुलिस और बदमाश अरमान के बीच हुई मुठभेड़, रक्षाबंधन पर महिला से छिनैती करने वाले बदमाश अरमान से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, रक्षाबंधन पर महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया था बदमाश, पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध असलहा और कारतूस के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई में कराया भर्ती, बदमाश के कब्जे से छीना हुआ मंगलसूत्र और घटना में इस्तेमाल बाइक हुई बरामद, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में फैक्ट्री एरिया इलाके में हुई मुठभेड़। बाइट:- डॉ. ईशान सोनी--ASP जालौन बाइट:- अर्चना--पीड़िता
Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
ब्रेकिंग न्यूज़ बड़ी खबर जालौन जालौन में पुलिस और बदमाश अरमान के बीच हुई जालौन में पुलिस और बदमाश अरमान के बीच हुई मुठभेड़, रक्षाबंधन पर महिला से छिनैती करने वाले बदमाश अरमान से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, रक्षाबंधन पर महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया था बदमाश, पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध असलहा और कारतूस के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई में कराया भर्ती, बदमाश के कब्जे से छीना हुआ मंगलसूत्र और घटना में इस्तेमाल बाइक हुई बरामद, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में फैक्ट्री एरिया इलाके में हुई मुठभेड़। बाइट:- डॉ. ईशान सोनी--ASP जालौन बाइट:- अर्चना--पीड़िता
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उरई कोर्ट गेट पर फिर हंगामा! अंगूरी देवी-सुभाष पक्ष में हाथापाई, पुलिस पर थप्पड़ का आरोप!!.. जनपद जालौन मुख्यालय स्थित उरई कोर्ट गेट के बाहर 2 सितंबर को करीब 1:33 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब न्यायालय में अपना काम निपटाकर बाहर निकले अंगूरी देवी, उनके कदौरा निवासी भाई और पति सुभाष अहिरवार निवासी मालवीय नगर, कोंच के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कोर्ट गेट के बाहर सड़क पर हाथापाई शुरू हो गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकजुट होकर जमा हो गई। अचानक हुए हंगामे से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। बताया गया कि ड्यूटी पर मौजूद एसआई उर्फउद्दीन खान ने विवाद देखा और मौके पर पहुंचे। वायरल वीडियो को लेकर दावा है कि पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव से पहले अंगूरी देवी के भाई को थप्पड़ मारा। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। भीड़ जुटी तो फिर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल! कोर्ट गेट के बाहर विवाद के दौरान मौके पर भीड़ का एकजुट होकर जमा होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इससे पहले भी कोर्ट गेट के आसपास विवाद और हंगामे की घटनाओं के वीडियो सामने आ चुके हैं। बार-बार कोर्ट गेट के बाहर विवाद क्यों हो रहे हैं? विवाद होते ही मौके पर भीड़ क्यों जुट जाती है? क्या कोर्ट गेट पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहता है? पुलिस की मौजूदगी के बावजूद विवाद सड़क तक कैसे पहुंचा? वायरल वीडियो में दिख रहे थप्पड़ की भी जांच होगी? पुरानी घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव किया गया? अंगूरी देवी और सुभाष अहिरवार के बीच पहले से वैवाहिक विवाद चल रहा है। अंगूरी देवी की ओर से कोंच कोतवाली में FIR दर्ज है, जबकि सुभाष अहिरवार ने परिवार न्यायालय उरई में धारा 9 हिंदू विवाह अधिनियम के तहत याचिका दाखिल की है। दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं और मामलों का अंतिम निर्णय सक्षम न्यायालय द्वारा किया जाना है। नोट: यह खबर वायरल वीडियो एवं स्थानीय लोगों द्वारा बताए गए घटनाक्रम के आधार पर तैयार की गई है। वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पुलिस अधिकारी व दोनों पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाना चाहिए। आपकी नजर में पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारना सही था या गलत? और कोर्ट गेट पर भीड़ जुटने की घटना को आप किस नजर से देखते हैं? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।1
- विकास के दावों की पोल खोल रही डकोर ब्लॉक की ग्राम पंचायत करमेर जालौन: रविन्द्र गौतम ✍️ ➡️ जल निकासी न होने से दलदल में तब्दील हुए रास्ते, ग्रामीणों के लिए बनी मुसीबत ➡️ खस्ताहाल रास्तों के कारण बीमार व्यक्तियों तक नहीं पहुंच पाती 108 एम्बुलेंस ➡️ कीचड़ से सराबोर रास्ते पर बीमार महिला को चारपाई पर ले जाने का वीडियो हुआ वायरल ➡️ डकोर ब्लॉक की करमेर ग्राम पंचायत का मामला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश1
- ब्रेकिंग न्यूज़ बड़ी खबर जालौन जालौन में पुलिस और बदमाश अरमान के बीच हुई जालौन में पुलिस और बदमाश अरमान के बीच हुई मुठभेड़, रक्षाबंधन पर महिला से छिनैती करने वाले बदमाश अरमान से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, रक्षाबंधन पर महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया था बदमाश, पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध असलहा और कारतूस के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई में कराया भर्ती, बदमाश के कब्जे से छीना हुआ मंगलसूत्र और घटना में इस्तेमाल बाइक हुई बरामद, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में फैक्ट्री एरिया इलाके में हुई मुठभेड़। बाइट:- डॉ. ईशान सोनी--ASP जालौन बाइट:- अर्चना--पीड़िता5
- 🎤सरकारी स्कूल अब स्मार्ट क्लाससे हुये लैस,इन क्लासो ने डिजिटल शिक्षा के कदमो की बड़ाई रफ्तार🖥️ 📌जालौन मे 245 स्मार्ट क्लास,45 ICT कंप्यूटर लैब एवं 3 डिजिटल लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को मिल रही आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा 📌डिजिटल बोर्ड, कंप्यूटर एवं अन्य आधुनिक शैक्षिक संसाधनों का हो रहा उपयोग,डिजिटल तकनीक से निखर रहा बच्चों का भविष्य जनपद जालौन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा को आधुनिक, तकनीक आधारित और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में जनपद जालौन में निरंतर प्रभावी कार्य किया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 245 स्मार्ट क्लास स्थापित की गई हैं, जिनके माध्यम से छात्र-छात्राएं विषयों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर डिजिटल माध्यम से देखकर और समझकर सीख रहे हैं। वहीं 45 आईसीटी कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं तकनीकी ज्ञान से जोड़ रही हैं। इसके साथ ही 03 डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों को अध्ययन की अतिरिक्त डिजिटल सामग्री एवं ज्ञानवर्धक संसाधनों तक पहुंच उपलब्ध हो रही है। कंपोजिट विद्यालय खरूसा तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बम्हन मिनोरा में भी छात्र-छात्राएं स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, कंप्यूटर एवं अन्य आधुनिक शैक्षिक संसाधनों का उपयोग करते हुए पठन-पाठन कर रहे हैं। स्मार्ट बोर्ड पर गणित एवं अंग्रेजी जैसे विषयों को डिजिटल माध्यम से समझने के साथ ही विद्यार्थी स्वयं भी बोर्ड पर अभ्यास कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया जा रहा है, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को भी गति मिल रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बच्चों को समान रूप से आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध हों और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी तकनीकी रूप से सक्षम बनकर भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हों। जालौन के परिषदीय विद्यालयों में दिखाई दे रही ये सुविधाएं इसी संकल्प को धरातल पर साकार करती नजर आ रही हैं। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई2
- 24 घंटे में मोबाइल लूट का खुलासा /उरई पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार* *मोबाइल लूट के मामले में उरई पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही /24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *24 घंटे में मोबाइल लूट का खुलासा /उरई पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार* *मोबाइल लूट के मामले में उरई पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही /24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार* जनपद जालौन उरई कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया पुलिस के अनुसार वादिनी श्रीमती संतोषी देवी ने उनके साथ हुई मोबाइल लूट की घटना के संबंध में कोतवाली उरई में प्रार्थना पत्र दिया था तहरीर के आधार पर कोतवाली उरई में मु0अ0सं0 514/2026 धारा 309(4)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था आप को बता दें घटना के शीघ्र अनावरण के लिए अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी के निर्देशन में जालौन पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया इसी क्रम में कोतवाली उरई पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माधव उर्फ चीकू पुत्र श्यामबाबू दोहरे उम्र करीब 22 वर्ष तथा मुकेश पुत्र हरि सिंह दोहरे उम्र करीब 28 वर्ष दोनों निवासी ग्राम चकजगदेवपुर थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन के रूप में हुई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़िता से लूटा गया VIVO Y29 मोबाइल फोन एक देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी आसपास के जनपदों एवं थानों से जुटाई जा रही है गिरफ्तार आरोपियों का विवरण माधव उर्फ चीकू पुत्र श्यामबाबू दोहरे उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम चकजगदेव पुर थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन मुकेश पुत्र हरि सिंह दोहरे उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम चकजगदेवपुर थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन बरामदगी का विवरण एक देशी तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस 315 बोर एक लूटा गया VIVO Y29 मोबाइल फोन बता दें पुलिस की त्वरित कार्यवाही से मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा होने पर क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है2
- मस्जिद विवाद में नया मोड़: कमेटी ने मीडिया के सामने रखा पक्ष, हिंदू युवा वाहिनी की शिकायत के बाद SDM की कार्रवाई से उठे सवाल जालौन। नगर के मोहल्ला दबगरान में मस्जिद से जुड़े निर्माण विवाद में अब नया मोड़ सामने आया है। एक ओर मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया, वहीं दूसरी ओर हिंदू युवा वाहिनी के वर्तमान जिला अध्यक्ष राजा सिंह सेंगर द्वारा प्रशासन से कार्रवाई की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि हिंदू युवा वाहिनी की शिकायत के बाद SDM जालौन द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रुकवाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मस्जिद कमेटी के सदस्यों का कहना है कि निर्माण को जिस तरह से ‘मदरसा निर्माण’ बताया जा रहा है, वह सही नहीं है। कमेटी ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए निर्माण की वास्तविक स्थिति और अपने पास मौजूद दस्तावेजों के आधार पर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही। वहीं, हिंदू युवा वाहिनी की ओर से निर्माण को लेकर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत के बाद हुई प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। अब बड़ा सवाल यह है कि मौके पर आखिर किस तरह का निर्माण हो रहा था? निर्माण के लिए संबंधित पक्ष के पास कौन-कौन से दस्तावेज और अनुमतियां मौजूद हैं? हाईकोर्ट के आदेश का इस मामले में क्या प्रभाव है और SDM द्वारा किस कानूनी आधार पर कार्रवाई की गई? इसके साथ ही यह भी जांच का विषय है कि भारी बारिश के दौरान तिरपाल लगाकर दीवार क्यों उठाई जा रही थी और क्या निर्माण कार्य के लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक अनुमति ली गई थी। फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष प्रशासनिक जांच और उपलब्ध दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तविक स्थिति क्या है और कार्रवाई किस आधार पर की गई। मामला अब सिर्फ निर्माण रुकवाने तक सीमित नहीं, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर रहा है कि आखिर मौके पर निर्माण की वास्तविक प्रकृति क्या थी और संबंधित पक्षों के दावों में कितनी सच्चाई है?1
- उरई में 24 घंटे में लूट का खुलासा, 2 बदमाश लूटे गए मोबाइल व एक देशी तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार उरई में 24 घंटे में लूट का खुलासा, 2 बदमाश गिरफ्तार *उरई (जालौन)।* कोतवाली उरई पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल, एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मामले में वादिनी संतोषी देवी ने मोबाइल लूट की तहरीर दी थी, जिस पर कोतवाली में मु.अ.सं. 514/26 धारा 309(4)/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। ADG कानपुर जोन और IG झांसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा। *गिरफ्तार अभियुक्त -* 1. माधव उर्फ चीकू पुत्र श्यामा बाबू दोहरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी चकजगदेवपुर, कोतवाली उरई 2. मुकेश पुत्र हरि सिंह दोहरे, उम्र 28 वर्ष, निवासी चकजगदेवपुर, कोतवाली उरई *बरामदगी -* - 01 देशी तमंचा 315 बोर - 01 जिंदा कारतूस 315 बोर - 01 लूटा हुआ मोबाइल VIVO Y29 पुलिस ने इस मामले में धारा 317(2) BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।1
- कई गोवंशों की मौत का आरोप, हर माह लाखों का बजट फिर भी बदहाल व्यवस्था *गहरौली की गोशाला में भूख-प्यास से तड़प रहे गोवंश! कई गोवंशों की मौत का आरोप, हर माह लाखों का बजट फिर भी बदहाल व्यवस्था* मुस्करा (हमीरपुर)। मुस्करा विकासखंड की ग्राम पंचायत गहरौली स्थित गोशाला में गोवंशों की बदहाली ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में पर्याप्त भूसा, चारा और पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, जिसके चलते गोवंश भूख-प्यास से तड़प रहे हैं और कई गोवंशों की मौत हो चुकी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि गोवंशों के भूसा-चारा के लिए प्रतिमाह करीब तीन लाख रुपये आने के बावजूद गोशाला में ऐसी बदहाली क्यों है? ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखाई जाती हैं, जबकि मौके पर गोवंशों को पर्याप्त चारा-पानी तक नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान के निधन के बाद गोशाला एवं ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप के जिम्मे है। इसके बावजूद ग्रामीणों ने सचिव कुलदीप और संबंधित पशु चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला में गोवंशों की स्थिति लगातार खराब हो रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौके की वास्तविक स्थिति पर गंभीरता नहीं दिखा रहे। जब हर माह गोवंशों के भूसा-चारा के नाम पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं, तो फिर गोशाला में गोवंश भूख-प्यास से क्यों तड़प रहे हैं? आखिर तीन लाख रुपये का चारा कहां जा रहा है? यह सवाल अब ग्रामीणों के साथ-साथ प्रशासन के सामने भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने गोशाला में गोवंशों की मौत, भूसा-चारा की उपलब्धता, पानी की व्यवस्था और सरकारी धनराशि के खर्च की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले की जांच कराकर गोशाला की बदहाली का सच सामने लाता है या फिर गोवंशों की मौत और सरकारी धन के इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल फाइलों में ही दबकर रह जाते हैं। #DMHamirpur #UPGovernment #ChiefMinister #chiefsecretaryup #BJPGovernment #RathVidhansabha1