Shuru
Apke Nagar Ki App…
आजकल रियल के चक्कर में कुछ लाइक और शेर के चक्कर में समाज इतना गिर गया है कि लोग नग्न वीडियो बना रहे हैं छोटी लड़कियां बड़े लोगों के साथ सेक्स कर रहे हैं महिलाएं खुलेआम न्यूड सीन दे रही है वेब सीरीज में पुरुष अपनी बेटी की उम्र की लड़कियों के संग गलत कार्य कर रहे हैं पता नहीं भारत किस तरफ जा रहा है ऐसे लोगों को क्या कहा जाए इनमें शर्म ही नहीं रह गई है अपना निजी वीडियो क्यों अपलोड करते हैं अगर कहते हैं तो उनको सजा होनी चाहिए या फिर सभी को आजादी होनी चाहिए सोचा आपको है क्या सही है क्या गलत है जय हिंद जय भारत
John William
आजकल रियल के चक्कर में कुछ लाइक और शेर के चक्कर में समाज इतना गिर गया है कि लोग नग्न वीडियो बना रहे हैं छोटी लड़कियां बड़े लोगों के साथ सेक्स कर रहे हैं महिलाएं खुलेआम न्यूड सीन दे रही है वेब सीरीज में पुरुष अपनी बेटी की उम्र की लड़कियों के संग गलत कार्य कर रहे हैं पता नहीं भारत किस तरफ जा रहा है ऐसे लोगों को क्या कहा जाए इनमें शर्म ही नहीं रह गई है अपना निजी वीडियो क्यों अपलोड करते हैं अगर कहते हैं तो उनको सजा होनी चाहिए या फिर सभी को आजादी होनी चाहिए सोचा आपको है क्या सही है क्या गलत है जय हिंद जय भारत
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवोत्तर संपति से कब्जेदारों को बेदखल करने की उठाई मांग शिव मंदिर के पूर्व पुजारी स्व. दशरथ पांडेय की पुत्री दुर्गा देवी ने रविवार को एक प्रेसवार्ता के जरिए इस ओर शासन और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि हरिकिशन उर्फ भईया जी ने अपनी संपति भगवान शिव के नाम अर्पित कर दिया था। उक्त ब्यौरा राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। वर्ष 1960 के बाद मंदिर की देखरेख और पूजा पाठ के लिए स्व. दशरथ पांडेय को पुजारी नियुक्त किया गया था। आरोप लगाया कि वर्ष 1971 में पड़ोसी सीताराम सोनकर ने इस देवोत्तर संपति को राजस्व रिकॉर्ड में अपने नाम दर्ज करा लिया। जिसके खिलाफ पुजारी पक्ष ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई। हाईकोर्ट ने तत्काल प्रभाव से स्टे जारी कर दिया। दुर्गा देवी ने गुहार लगाई कि उक्त संपति को पुनः शिवजी के नाम घोषित किया जाए। साथ ही अवैध रूप से काबिज लोगों को बेदखल किया जाए।1
- फिरोजाबाद में रविवार को गंगानगर स्थित बिजली घर पर स्मार्ट मीटर को लेकर महिला उपभोक्ताओं ने हंगामा किया| हंगामा के दौरान महिलाओं ने कहा है कि जब से स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं तब से घर का विद्युत बिल अधिक आ रहा है हंगामा के दौरान सबसे बड़ी बात यह रही की महिला उपभोक्ताओं का यह कहना रहा है कि मीटर इस तरह के लगाए गए हैं कि उनसे ऑटोमेटिक लाइट कट जाती है जिससे बच्चों की पढ़ाई से लेकर अन्य जरूरी कामों में अवरोध पैदा हो जाता है | महिलाओ द्वारा बिजली विभाग को सख्त चेतावनी दी गई है कि अगर इस समस्या का निदान जल्द से जल्द नहीं कराया जाएगा तो अगली बार इससे भी बड़ा आंदोलन होगा | प्रदेश में जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं तब से प्रदेश के अन्य जिलों से विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या को देखा जा रहा है | देखना होगा कि महिलाओं की इस चेतावनी के बाद विद्युत विभाग स्मार्ट मीटर को लेकर क्या कार्यवाही करेगा | Updated News-13/अप्रैल/26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- ऐसे लोगों को क्या कहा जाए इनमें शर्म ही नहीं रह गई है अपना निजी वीडियो क्यों अपलोड करते हैं अगर कहते हैं तो उनको सजा होनी चाहिए या फिर सभी को आजादी होनी चाहिए सोचा आपको है क्या सही है क्या गलत है जय हिंद जय भारत1
- नोएडा : कंपनी के श्रमिकों का भारी हंगामा, प्रदर्शन ➡पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, बवाल ➡पुलिस के साथ प्रदर्शनकारी श्रमिकों की झड़प ➡उग्र प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी आग के हवाले की ➡सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर भारी बवाल ➡कंपनी के बाहर प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़ ➡प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी भी पलटी ➡नोएडा के फेज 2 थाना क्षेत्र में बड़ा हंगामा1
- ## **खाकी के पहरे को चुनौती: आगरा में पुलिस चौकी के पास से ट्रांसफार्मर चोरी** **आगरा।** जनपद के थाना खंदौली क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान लगा दिया है। ताज़ा मामले में चोरों ने मुड़ी जहांगीर पुर पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर स्थित एक रेजिडेंसी को अपना निशाना बनाया और वहां लगा भारी-भरकम ट्रांसफार्मर पार कर दिया। ### **घटना का विवरण** थाना खंदौली के अंतर्गत **चौकी मुड़ी जहांगीर पुर** के पास एत्मादपुर रोड स्थित **'श्री श्याम जी रेजिडेंसी'** में बीती रात चोरों ने धावा बोला। शातिर चोर रेजिडेंसी में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को खोलकर ले उड़े। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल से पुलिस चौकी की दूरी बेहद कम है, इसके बावजूद चोरों ने बड़ी इत्मीनान से इस वारदात को अंजाम दिया। ### **विधिक कार्रवाई** रेजिडेंसी के कॉलोनाइजर **भानु प्रताप सिंह चौहान** ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह होने पर हुई। उन्होंने तत्काल इस संबंध में: * **112 नंबर** पर पुलिस को सूचना दी। * संबंधित पुलिस चौकी पर **लिखित शिकायत** दर्ज कराई है। ### **क्षेत्र में दहशत** पुलिस चौकी के इतने करीब हुई इस चोरी से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में असुरक्षा का भाव है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस की नाक के नीचे चोर इतने सक्रिय हैं, तो अन्य इलाकों की सुरक्षा का क्या होगा? फिलहाल पुलिस मामले की जांच और चोरों की तलाश में जुट गई है।1
- *थना बैराड पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 02 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर कीमती 30000 रुपये की जप्त कर आरोपी वीरेन्द्र उर्फ वीरु परिहार को गिफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।* पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले मे अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध जीरो टोलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 12.04.2026 को दोपहर को थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि खरई जालिम प्रतिक्षालय झिरी भौराना रोड में एक व्यक्ति हाथ भट्टी की बनी देशी कच्ची शराब का परिवहन करने हेतु किसी वाहन के इंतजार मे खडा है, जिसके पास 02 कैनों में शराब भरी हुई है।मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का मिला, जिसका नाम पता पूँछा तो उसने अपना नाम वीरेन्द्र उर्फ वीरु पुत्र गोविन्द परिहार उम्र 30 साल निवासी ग्राम मकलीझरा थाना बैराङ का होना बताया। आरोपी के कब्जे से 02 नीले रंग की प्लास्टिक की केनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर कीमती 30,000 रुपये की जप्त की गई एवं आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इनकी रही भूमिका : - निरी सुरेश शर्मा , प्र आऱ 136 दुर्गाचरण, आऱ 150 अतरसिंह रावत, आर. 1093 गिर्राज त्यागी, चा.आर.72 मनीष परिहार।1
- *फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार 🚔* लाइनपार पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहन लाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस की गुदाऊशाला क्षेत्र में घेराबंदी हुई। खुद को घिरा देख अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे दबोच लिया। बीती 3 अप्रैल को अभियुक्त ने बैरियर तोड़कर पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने और उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। *बरामदगी:* - 01 अवैध तमंचा (315 बोर) एवं कारतूस - घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली *पुलिस टीम:* प्रभारी निरीक्षक रमित कुमार आर्य के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, आकाश कुमार, विवेक चौहान व टीम ने इस साहसिक कार्य को अंजाम दिया। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Sapna thakur1