सांसद की पहल रंग लाई: शाहजहांपुर में खुलेगा सामुदायिक रेडियो स्टेशन शाहजहांपुर। सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। सांसद अरुण सागर द्वारा भेजे गए पत्र का संज्ञान लेते हुए रेल एवं सूचना-प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शाहजहांपुर में सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। सांसद अरुण सागर ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में सामुदायिक रेडियो स्टेशन के माध्यम से सरकारी योजनाओं, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ी है। लेकिन शाहजहांपुर में इस तरह के रेडियो स्टेशन की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक रेडियो स्टेशन बनने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक स्थानीय भाषा में सरकारी योजनाओं की जानकारी, खेती-किसानी से जुड़े सुझाव, स्वास्थ्य व शिक्षा संबंधी कार्यक्रम और सामाजिक जागरूकता के संदेश आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी आवाज़ उठाने का मंच मिलेगा। सांसद ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में करीब 64 सामुदायिक रेडियो स्टेशन संचालित हैं। उन्होंने शाहजहांपुर को भी इस सूची में शामिल करने की मांग की थी। इस पर मंत्री अश्वनी वैष्णव ने डीएम को पत्र लिखकर सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं। सांसद ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कई बार जानकारी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। उम्मीद है कि जल्द ही शाहजहांपुर में सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित होगा और इसके माध्यम से योजनाओं की जानकारी सीधे गांव-गांव तक पहुंचेगी।

- कार से इटावा जा रहे कार सवारो की कार अल्लाहगंज थाना के सुगसुगी के पास रोडवेज बस से टकराई हादसे में तीन लोगों की मौत दो को गंभीर हालत में इलाज के लिए फरुखाबाद भेजा गया मृतक हैदराबाद खीरी के रहने वाले हैं1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- शाहजहांपुर। शहर में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। समारोह में बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा मुख्य रूप से पहुंचे, जहां आयोजक प्रतिष्ठित व्यापारी व समाजसेवी संजय गुप्ता पाईप बालों ने उनका फूलमालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।कार्यक्रम में जिले की कई प्रमुख हस्तियों ने भी शिरकत की। इनमें डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी तथा नगर आयुक्त डॉ. विपिन मिश्रा सहित पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में फूलों की होली और लट्ठमार होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रंग, गुलाल और फूलों की खुशबू के बीच लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के हजारों लोगों ने पहुंचकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान मेहमानों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई, जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया। होली मिलन समारोह में पूरे समय उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों ने रंगों के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।1
- शाहजहाँपुर: हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने लिया हिरासत में2
- *“थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी को किया गया गिरफ्तार।”* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी तिलहर महोदया के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक तिलहर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ‘रोकथाम जुर्म-जरायम, तलाश वांछित अपराधी/वारंटी’ के क्रम में थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारंटी सचिन गुप्ता पुत्र मुन्नालाल गुप्ता उर्फ अनिल कुमार निवासी मोहल्ला दातागंज थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर, संबंधित वाद सं0 1591/10 धारा 3/7 ई०सी० एक्ट, नियत तिथि 04.04.2026, माननीय न्यायालय ए0सी0जे0एम0 कक्ष संख्या-16 शाहजहाँपुर द्वारा निर्गत वारंट के अनुपालन में दिनांक 09.03.2026 को समय 20:05 बजे थाना तिलहर के सामने रोड के किनारे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उक्त वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।3
- Hs tv चैनल में जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 94509061221
- जिला शाहजहांपुर थाना मदनापुर ग्राम पंचायत जौरा भूड़ में होली के बाद यार देखने को मिला है तो कोहरे के मौसम देखिए आज के सुबह का कोहरा पड़ता है और दोपहर को गर्मी पड़ती है यह बीमारी होती है आपको समझ के घर से बाहर के लिए इसलिए हवा के रुख बदलते हैं और बीमारी फैलती है गेहूं वाला मच्छर काफी देखने को हाथों में पैरों में दिखाई पड़ रहा है गर्मी का शुरुआत है6
- मदनापुर (शाहजहांपुर)। कस्बे में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति शराब के नशे में सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने से उसका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। जानकारी के अनुसार गांव ढुकुरी कला निवासी संतोष पंडित पुत्र जगतपाल मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे मदनापुर कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने सड़क पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह शराब के नशे में थे और लड़खड़ाते हुए सड़क के बीच चल रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय सड़क पर कई वाहन गुजर रहे थे, लेकिन चालकों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अपने वाहन रोक लिए, जिससे वह वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर थाना मदनापुर पुलिस के कांस्टेबल आकाश कुमार और सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक ई-रिक्शा की मदद से घायल को तुरंत सीएचसी मदनापुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संतोष पंडित नशे की हालत में थे और अचानक सड़क पर गिरने से उनका सिर फट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायल को अस्पताल भिजवाया।1