logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम पंचायत मंगलवाड़ का सर्वांगीण विकास का जिम्मा में लेता हु अनिता विजय ओस्तवाल के चुनावी विजन के साथ चर्चा

4 hrs ago
user_रिपोर्टर साहब
रिपोर्टर साहब
Local News Reporter गिर्वा, उदयपुर, राजस्थान•
4 hrs ago

ग्राम पंचायत मंगलवाड़ का सर्वांगीण विकास का जिम्मा में लेता हु अनिता विजय ओस्तवाल के चुनावी विजन के साथ चर्चा

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ग्राम पंचायत मंगलवाड़ का सर्वांगीण विकास का जिम्मा में लेता हु अनिता विजय ओस्तवाल के चुनावी विजन के साथ चर्चा
    1
    ग्राम पंचायत मंगलवाड़ का सर्वांगीण विकास का जिम्मा में लेता हु अनिता विजय ओस्तवाल के चुनावी विजन के साथ चर्चा
    user_रिपोर्टर साहब
    रिपोर्टर साहब
    Local News Reporter गिर्वा, उदयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सदगुरु कबीर चरितम कथा का छठा दिन अहंकार से भक्त को ईश्वर की प्राप्ति नहीं होती है -कथाकार धर्माधिकारी सुधाकर साहेब उदयपुर सदगुरु कबीर चरितम कथा के छठे दिन झांसी के कथा कार धर्माधिकारी कबीर साहेब के रोचक प्रसंग सुना कर कबीर पंथ्यों को ध्यान मग्न कर दिया। कबीर संस्था के सदस्य राम प्रसाद सुहालका ने बताया कि कथा के छठे दिन कबीर पंथ के आचार्य पंत श्री हजूर अर्धनाम साहब का कथा स्थल पर आगम हुआ। उनके स्वागत के लिए महिलाओं द्वारा फूलों की सुंदर रंगोली बनाई गई। बैंड की मधुर धुन और भजनों के साथ उनका स्वागत किया गया, 1 अक्टूबर को उनके कर कमलों से आनंदी चौका आरती का आयोजन होगा और कथा का समापन होगा। कथाकार धर्माधिकारी सुधाकर साहेब ने कथा में कहा कि कबीर दास जी के परम भक्त संत सुदर्शन हुए। उनके परिवार में कोई भी भक्ति नहीं करते थे। परंतु संत सुदर्शन को कभी भक्ति करने से नहीं रोका। महाभारत काल में कौरव और पांडवों का युद्ध हुआ जिसमें बड़े-बड़े महारथी मारे गए धर्म में अंधाधुंध होने से शिथिलता आ गई अधिकांश लोग जीव और स्वांस पारायण हो गए। तब लोग यज्ञ के नाम पर पुरुषों को मारकर हवन करने लगे। तब सच्चे सतनाम धर्म की प्रचार करने के लिए सदगुरु कबीर साहेब को काशी आना पड़ा। इस समय भक्त सुदर्शन थे शुभ पांच यानी अंत्यज -जो चारों वर्णों- ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य व शूद्र से भी नीचे समाज के माने जाते थे। उत्तम जिज्ञासा और भक्ति को देखकर सद्गुरु करुणा मय साहब बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने चौका आरती की विधि से उन्हें पूर्ण निर्गुणि ब्रह्म- सत्पुरुष की पूजा करवा करके अपना शिष्य बनाया। तभी धर्मराज युधिष्ठिर को रात में एक सपना आया की कौरव पुनः युद्ध कर रहे हैं और पांडवों को पराजित करने का प्रयास कर रहे हैं तब इस सपने को श्री कृष्ण को सुनाया। तब श्री कृष्ण ने कहा इसके लिए एक विशाल यज्ञ करना पड़ेगा और आसपास के सभी साधु संतों को बुलाकर भोजन करवाना पड़ेगा उसमें से सच्चा संत , भोजन करेगा तब सात बार घंटा बजेगा और यज्ञ सफल होगा। धर्मराज युधिष्ठिर में ऐसा ही आयोजन कराया परंतु कोई घंटा नहीं बजा तब युधिष्ठिर ने पुनः श्री कृष्ण से पूछा आयोजन किया परंतु घंटा नहीं बजा तब श्री कृष्ण ने कहा आपने जिन लोगों को भोजन करवाया वे सभी किसी ने किसी अहंकार से पीड़ित थे। सच्चा भगवान का भक्ति कोई नहीं था। तब कृष्ण ने कहा काशी में संत सुदर्शन है।उनको लाने के लिए भीम को भेजा गया ।भीम ने अहंकार पूर्ण सुदर्शन से वार्ता की और संत को कहा कि धर्मराज युधिष्ठिर आपको बुला रहे हैं। अहंकार से संत नाराज हुए हैं फिर भी उन्होंने कहा कि मैं कुटिया से कुछ सामान लेकर आता हूं तुम यह माला उठा कर ले लो भीम खूब प्रयास किया परंतु माला नहीं उठा पाए और क्रोधित होकर पुनः लौट आए। तब धर्मराज युधिष्ठिर ने शांत स्वभाव के अर्जुन को भेजो अर्जुन की विनती पर संत सुदर्शन आए और द्रोपदी में सच्चे मन से छप्पन भोग करवाया और घंटा सात बार बजा और यज्ञ सफल हुआ। कथाकार ने कहा कि भगवान की भक्ति में अगर अहंकार आ जाता है तो उसका वांछित फल नहीं मिलता है ।इसलिए सच्चे भक्त को आडंबर रहित सच्चे मन से ईश्वर की भक्ति में ली हो जाना चाहिए।
    4
    सदगुरु कबीर चरितम कथा का छठा दिन
अहंकार से भक्त को ईश्वर की प्राप्ति नहीं होती है -कथाकार धर्माधिकारी सुधाकर साहेब 
उदयपुर
सदगुरु कबीर चरितम कथा के छठे दिन झांसी के कथा कार धर्माधिकारी कबीर साहेब के रोचक प्रसंग सुना कर  कबीर पंथ्यों को ध्यान मग्न कर दिया। कबीर संस्था के सदस्य राम प्रसाद सुहालका ने बताया कि कथा के छठे दिन कबीर पंथ के आचार्य पंत श्री हजूर अर्धनाम साहब का कथा स्थल पर आगम हुआ। उनके स्वागत के लिए महिलाओं द्वारा फूलों की सुंदर रंगोली बनाई गई। बैंड की मधुर धुन और भजनों के साथ उनका स्वागत किया गया, 1 अक्टूबर को उनके कर कमलों से आनंदी चौका आरती का आयोजन होगा और कथा का समापन होगा।
कथाकार धर्माधिकारी सुधाकर साहेब ने कथा में कहा कि कबीर दास जी के परम भक्त संत सुदर्शन हुए। उनके परिवार में कोई भी भक्ति नहीं करते थे। परंतु संत सुदर्शन को कभी भक्ति करने से नहीं रोका। महाभारत काल में कौरव और पांडवों का युद्ध हुआ जिसमें बड़े-बड़े महारथी मारे गए धर्म में अंधाधुंध होने से शिथिलता आ गई अधिकांश लोग जीव और स्वांस पारायण हो गए। तब लोग यज्ञ के नाम पर पुरुषों को मारकर हवन करने लगे। तब सच्चे सतनाम धर्म की प्रचार करने के लिए सदगुरु कबीर साहेब को  काशी आना पड़ा। इस समय भक्त सुदर्शन थे शुभ पांच यानी अंत्यज -जो चारों वर्णों- ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य व शूद्र से भी नीचे समाज के माने जाते थे। उत्तम जिज्ञासा और भक्ति को देखकर सद्गुरु करुणा मय साहब बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने चौका आरती की विधि से उन्हें पूर्ण निर्गुणि ब्रह्म- सत्पुरुष की पूजा करवा करके अपना शिष्य बनाया। तभी धर्मराज युधिष्ठिर को रात में एक सपना आया की कौरव पुनः युद्ध कर रहे हैं और पांडवों को पराजित करने का प्रयास कर रहे हैं तब इस सपने को श्री कृष्ण को सुनाया। तब श्री कृष्ण ने कहा इसके लिए एक विशाल यज्ञ करना पड़ेगा और आसपास के सभी साधु संतों को बुलाकर भोजन करवाना पड़ेगा उसमें से सच्चा संत , भोजन करेगा तब सात बार घंटा बजेगा और यज्ञ सफल होगा। धर्मराज युधिष्ठिर में ऐसा ही आयोजन कराया परंतु कोई घंटा नहीं बजा तब युधिष्ठिर ने पुनः श्री कृष्ण से पूछा आयोजन किया परंतु घंटा नहीं बजा तब श्री कृष्ण ने कहा आपने जिन लोगों को भोजन करवाया वे सभी किसी ने किसी अहंकार से पीड़ित थे। सच्चा भगवान का भक्ति कोई नहीं था। तब कृष्ण ने कहा काशी में संत सुदर्शन है।उनको लाने के लिए भीम को भेजा गया ।भीम ने अहंकार पूर्ण सुदर्शन से वार्ता की और संत को कहा कि धर्मराज युधिष्ठिर आपको बुला रहे हैं। अहंकार से संत नाराज हुए हैं फिर भी उन्होंने कहा कि मैं कुटिया से कुछ सामान लेकर आता हूं तुम यह माला उठा कर ले लो भीम खूब प्रयास किया परंतु माला नहीं उठा पाए और क्रोधित होकर पुनः लौट आए। तब धर्मराज युधिष्ठिर ने शांत स्वभाव के अर्जुन को भेजो अर्जुन की विनती पर संत सुदर्शन आए और द्रोपदी में सच्चे मन से छप्पन भोग करवाया और घंटा सात बार बजा और यज्ञ सफल हुआ। कथाकार ने कहा कि भगवान की भक्ति में अगर अहंकार आ जाता है तो उसका वांछित फल नहीं मिलता है ।इसलिए सच्चे भक्त को आडंबर रहित सच्चे मन से ईश्वर की भक्ति में ली हो जाना चाहिए।
    user_Udaipur News Agency
    Udaipur News Agency
    Video Creator गिर्वा, उदयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    1
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा
    user_नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    24 min ago
  • राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़ा चित्तौड़गढ़, रन फॉर यूनिटी में उमड़ा जनसैलाब सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सांसद सीपी जोशी, जिला कलक्टर और एसपी ने दिखाई हरी झंडी कलेक्ट्रेट से सुभाष चौक तक निकली दौड़, सैकड़ों प्रतिभागियों ने लिया एकता और नशामुक्ति का संकल्प पवन अग्रवाल डूंगला/ चित्तौड़गढ़। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिला मुख्यालय पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में सैकड़ों लोगों ने दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। आयोजन में युवाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कलेक्ट्रेट परिसर से आयोजित दौड़ को सांसद सीपी जोशी, जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ कलेक्ट्रेट से शुरू होकर सुभाष चौक पहुंची। प्रतिभागियों ने एकता और राष्ट्रप्रेम के नारों के साथ दौड़ लगाई। आयोजन का उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। एकता और अखंडता की दिलाई शपथ कार्यक्रम के समापन अवसर पर आईएएस रविन्द्र मेघवाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। प्रशिक्षु आईएएस मुद्रा ने उपस्थित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प भी लिया। विभिन्न संगठनों की रही भागीदारी आयोजन में नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी, अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ एवं राजलक्ष्मी गहलोत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, गौरव त्यागी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा तथा जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्काउट-गाइड, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र, कॉलेज शिक्षा विभाग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। आयोजन ने युवाओं सहित आमजन को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया।
    4
    राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़ा चित्तौड़गढ़, रन फॉर यूनिटी में उमड़ा जनसैलाब

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सांसद सीपी जोशी, जिला कलक्टर और एसपी ने दिखाई हरी झंडी


कलेक्ट्रेट से सुभाष चौक तक निकली दौड़, सैकड़ों प्रतिभागियों ने लिया एकता और नशामुक्ति का संकल्प
पवन अग्रवाल 
डूंगला/ चित्तौड़गढ़। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिला मुख्यालय पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में सैकड़ों लोगों ने दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। आयोजन में युवाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
कलेक्ट्रेट परिसर से आयोजित दौड़ को सांसद सीपी जोशी, जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ कलेक्ट्रेट से शुरू होकर सुभाष चौक पहुंची। प्रतिभागियों ने एकता और राष्ट्रप्रेम के नारों के साथ दौड़ लगाई। आयोजन का उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
एकता और अखंडता की दिलाई शपथ
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आईएएस रविन्द्र मेघवाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। प्रशिक्षु आईएएस मुद्रा ने उपस्थित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प भी लिया।
विभिन्न संगठनों की रही भागीदारी
आयोजन में नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी, अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ एवं राजलक्ष्मी गहलोत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, गौरव त्यागी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा तथा जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्काउट-गाइड, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र, कॉलेज शिक्षा विभाग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। आयोजन ने युवाओं सहित आमजन को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • उत्सव का माहौल सूरत रेलवे स्टेशन के सामने दिल्ली गेट उत्सव कुर्सी 😅🇮🇳😅😅😅🥰🥰
    1
    उत्सव का माहौल सूरत रेलवे स्टेशन के सामने दिल्ली गेट उत्सव कुर्सी 😅🇮🇳😅😅😅🥰🥰
    user_Arbind Kumar
    Arbind Kumar
    Farmer Desuri, Pali•
    10 hrs ago
  • कस्बे कि पाली जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सरपंच चुनाव में टीकमचंद मेगवाल ( बाबूजी) को प्रचंड बहुमत से विजयी हासिल की 2149 मतों से नाडोल से टिकमचन्द मेघवाल 322 मतों से विजयी नाडोल कस्बे कि पाली जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सरपंच चुनाव में टीकमचंद मेगवाल ( बाबूजी) को प्रचंड बहुमत से विजयी हासिल की 2149 मत टीकम चन्द् मेघवाल को मत प्रतिद्वंद्वी कान्ति लाल चन्देल को 1827.मत मिले जीतका अन्तर 322 वोटो से विजय घोषित किये गये मतदान वोटों की गिनती तीन बार करवाया गया परिणाम सुबह 4.45.पर घोषित कर घोषणा की गई नवनिर्वाचित सरपंच टीकमचंद मेघवाल समाज सेवी मिलनसार एवं 36कौम की समाजसेवा विद्युत विभाग कार्यरत रहते हुए लोगों की सेवा की आज इनको सभी समाज के मतदाताओं ने अपना पूर्ण समर्थन दिया मेघवाल ने सम्पूर्ण जनता जन-प्रतिनिधियों मतदाता ओ का आभार व्यक्त। कहां की जो जिम्मेदारी और भरोसा मेरे पर आपने करके समर्थन दिया आपके विस्वास पर खरा उतरूंगा जताया है, वे उस पर पूरी निष्पक्षता और गांव के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहुगा ये जित मेरी नहीं है पुरे ग्राम वासियों की है 36 कौम का आभार व्यक्त किया जिससे मुझे पूर्ण समर्थन मिला है ग्राम में मतदाता प्रलोभनों से विस्वास नही जाता है सेवानिवृत्त एवं राजकीय सेवाओ में विधुत वितरण निगम देसुरी में स्वच्छ छवि बनाये रखी जिसका परिणाम आज मुझे मतदाता ओ ने दिया है। वहीं उप सरपंच चुनाव में तिन प्रत्याशी थे जिसमें विकाश को 0,लौकेन्द्रसिह को 8 लीला को 14 मत मिले 6 मतो से विजयी घोषित की सुबह महात्मां गांधी अंग्रेजी माध्यम से सरपंच उप सरपंच एवं वार्ड पंचों ने नगर के देव स्थानों में माथा टेक कस्बे के लिये शुभकामनाए की सरपंच टिकमचन्द भटनागर ,उप सरपंच लीला वार्ड पंच लोकेंद्र सिंह,2 रिंकू राजाराम चौधरी ,3 डिंपल प्रजापति,4 करमाराम चौधरी ,5 कविता प्रवीण पुरी,6 विकास सोलंकी,7 पुष्पा कंवर,8 अंजू सेन,9 सुकन मालवीय,10 विद्यादेवी ,11 जीतू घांची,12 मोतीलाल,13 फिरोज खा, 14 लीला देवी  माली,15 विकास घारू,16 जगाराम भटनागर ,17 जमना,18 भलाराम घांची,19 अमिया, 20 नरेश लोहार , 21 लीला देवी सहित लोगों ने विजयी हासिल की उप सरपंच में   लीला,लोकेन्द्र सिंह 8,विकाश 0. प्रत्यासी में से लीला 14 मतों से उप सरपंच पद पर  विजयी घोषित हुई। फोटो संलग्न लोगों का किस्तुर राठौड़ नाडोल
    4
    कस्बे कि पाली जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सरपंच चुनाव में  टीकमचंद मेगवाल ( बाबूजी) को प्रचंड बहुमत से विजयी हासिल की  2149  मतों से
नाडोल से टिकमचन्द मेघवाल 322 मतों से विजयी
नाडोल  कस्बे कि पाली जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सरपंच चुनाव में  टीकमचंद मेगवाल ( बाबूजी) को प्रचंड बहुमत से विजयी हासिल की  2149 मत टीकम चन्द् मेघवाल को मत प्रतिद्वंद्वी कान्ति लाल चन्देल को 1827.मत मिले  जीतका अन्तर 322 वोटो से विजय घोषित किये गये  मतदान वोटों की गिनती तीन बार करवाया गया परिणाम सुबह 4.45.पर घोषित कर घोषणा की गई नवनिर्वाचित सरपंच टीकमचंद मेघवाल  समाज सेवी मिलनसार एवं 36कौम की समाजसेवा विद्युत विभाग कार्यरत रहते हुए  लोगों की सेवा की आज  इनको सभी समाज के मतदाताओं ने अपना पूर्ण समर्थन दिया मेघवाल ने सम्पूर्ण जनता जन-प्रतिनिधियों मतदाता ओ का आभार व्यक्त। कहां की जो जिम्मेदारी और भरोसा मेरे पर आपने करके समर्थन दिया आपके विस्वास पर खरा उतरूंगा जताया है, वे उस पर पूरी निष्पक्षता और गांव के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहुगा
ये जित  मेरी नहीं है पुरे ग्राम वासियों की है 36 कौम का आभार व्यक्त किया जिससे मुझे पूर्ण समर्थन मिला है ग्राम में मतदाता प्रलोभनों से विस्वास नही जाता है सेवानिवृत्त एवं राजकीय सेवाओ में विधुत वितरण निगम देसुरी में स्वच्छ छवि बनाये रखी जिसका परिणाम आज मुझे मतदाता ओ ने दिया है।
वहीं उप सरपंच चुनाव में तिन प्रत्याशी थे जिसमें विकाश को 0,लौकेन्द्रसिह को 8 लीला को 14 मत मिले 6 मतो से विजयी घोषित की
सुबह  महात्मां गांधी अंग्रेजी माध्यम से सरपंच उप सरपंच एवं वार्ड पंचों ने नगर के देव स्थानों में माथा टेक कस्बे के लिये शुभकामनाए की
सरपंच टिकमचन्द भटनागर ,उप सरपंच लीला वार्ड पंच लोकेंद्र सिंह,2 रिंकू राजाराम चौधरी ,3 डिंपल प्रजापति,4 करमाराम चौधरी ,5 कविता प्रवीण पुरी,6 विकास सोलंकी,7 पुष्पा कंवर,8 अंजू सेन,9 सुकन मालवीय,10 विद्यादेवी ,11 जीतू घांची,12 मोतीलाल,13 फिरोज खा, 14 लीला देवी  माली,15 विकास घारू,16 जगाराम भटनागर ,17 जमना,18 भलाराम घांची,19 अमिया, 20 नरेश लोहार , 21 लीला देवी सहित लोगों ने विजयी हासिल की उप सरपंच में   लीला,लोकेन्द्र सिंह 8,विकाश 0. प्रत्यासी में से लीला 14 मतों से उप सरपंच पद पर  विजयी घोषित हुई।
फोटो संलग्न लोगों का 
किस्तुर राठौड़ नाडोल
    user_किस्तुर राठौड
    किस्तुर राठौड
    Local News Reporter देसूरी, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • डिजिटल युग में 'ऑफलाइन' पुठवाड़िया, युवाओं की दो टूक- नेटवर्क नहीं तो वोट नही,उपरेड़ा ग्राम पंचायत के पुठवाड़िया में मोबाइल नेटवर्क की बदहाली, ग्रामीण बोले- अब आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए राशमी। डिजिटल इंडिया के दावों के बीच चित्तौड़गढ़ जिले की राशमी पंचायत समिति की उपरेड़ा ग्राम पंचायत का पुठवाड़िया गांव आज भी डिजिटल नक्शे से गायब है। मोबाइल नेटवर्क की बदहाल स्थिति से त्रस्त ग्रामीणों और युवाओं ने अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवाओं ने साफ चेतावनी दी है-नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं। गांव के मनीष सुखवाल, सुनील सुखवाल, रतन जाट, रतन गाडरी, सुनील नायक और कुलदीप सुखवाल सहित कई युवाओं ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि पुठवाड़िया में जियो, एयरटेल समेत सभी प्रमुख कंपनियों के नेटवर्क ना के बराबर हैं। फोन करने के लिए ढूंढना पड़ता है नेटवर्क प्वाइंट ग्रामीणों का कहना है कि एक सामान्य कॉल करने के लिए भी उन्हें घर की छतों पर, खेतों में या गांव से बाहर ऊंची जगहों पर जाना पड़ता है। इंटरनेट तो दूर की बात है। मोबाइल में टावर के नाम पर सिर्फ एक-दो डंडी दिखती है, वो भी कभी-कभी। शिक्षा और रोजगार पर सीधा असर आज के दौर में मोबाइल नेटवर्क सिर्फ बातचीत का साधन नहीं है। यह छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, युवाओं के ऑनलाइन फॉर्म, किसानों के लिए मौसम की जानकारी, सरकारी योजनाओं का लाभ और बैंकिंग सेवाओं का आधार बन चुका है। नेटवर्क नहीं होने से गांव के विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है, युवा बेरोजगार ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं और ग्रामीण सरकारी सेवाओं से वंचित हैं। आश्वासन बहुत मिले, समाधान नहीं ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और टेलीकॉम कंपनियों के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायतें दीं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गांव में आज तक कोई स्थायी मोबाइल टावर नहीं लगाया गया। युवाओं का अल्टीमेटम- बहिष्कार करेंगे चुनाव का आगामी पंचायती राज चुनाव को देखते हुए युवाओं ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव से पहले गांव में नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और नया टावर नहीं लगाया गया, तो पूरा गांव मतदान का बहिष्कार करेगा। ग्रामीणों ने कहा कि जब सरकार वोट के लिए डिजिटल प्रचार करती है, तो गांव को डिजिटल सुविधाओं से वंचित क्यों रखा जा रहा है। अब देखना होगा कि युवाओं की इस चेतावनी के बाद प्रशासन जागता है या पुठवाड़िया इसी तरह ऑफलाइन बना रहेगा।
    1
    डिजिटल युग में 'ऑफलाइन' पुठवाड़िया, युवाओं की दो टूक- नेटवर्क नहीं तो वोट नही,उपरेड़ा ग्राम पंचायत के पुठवाड़िया में मोबाइल नेटवर्क की बदहाली, ग्रामीण बोले- अब आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए
राशमी। डिजिटल इंडिया के दावों के बीच चित्तौड़गढ़ जिले की राशमी पंचायत समिति की उपरेड़ा ग्राम पंचायत का पुठवाड़िया गांव आज भी डिजिटल नक्शे से गायब है। मोबाइल नेटवर्क की बदहाल स्थिति से त्रस्त ग्रामीणों और युवाओं ने अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवाओं ने साफ चेतावनी दी है-नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं।
गांव के मनीष सुखवाल, सुनील सुखवाल, रतन जाट, रतन गाडरी, सुनील नायक और कुलदीप सुखवाल सहित कई युवाओं ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि पुठवाड़िया में जियो, एयरटेल समेत सभी प्रमुख कंपनियों के नेटवर्क ना के बराबर हैं।
फोन करने के लिए ढूंढना पड़ता है नेटवर्क प्वाइंट
ग्रामीणों का कहना है कि एक सामान्य कॉल करने के लिए भी उन्हें घर की छतों पर, खेतों में या गांव से बाहर ऊंची जगहों पर जाना पड़ता है। इंटरनेट तो दूर की बात है। मोबाइल में टावर के नाम पर सिर्फ एक-दो डंडी दिखती है, वो भी कभी-कभी।
शिक्षा और रोजगार पर सीधा असर
आज के दौर में मोबाइल नेटवर्क सिर्फ बातचीत का साधन नहीं है। यह छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, युवाओं के ऑनलाइन फॉर्म, किसानों के लिए मौसम की जानकारी, सरकारी योजनाओं का लाभ और बैंकिंग सेवाओं का आधार बन चुका है। नेटवर्क नहीं होने से गांव के विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है, युवा बेरोजगार ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं और ग्रामीण सरकारी सेवाओं से वंचित हैं।
आश्वासन बहुत मिले, समाधान नहीं
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और टेलीकॉम कंपनियों के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायतें दीं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गांव में आज तक कोई स्थायी मोबाइल टावर नहीं लगाया गया।
युवाओं का अल्टीमेटम- बहिष्कार करेंगे चुनाव का
आगामी पंचायती राज
चुनाव को देखते हुए युवाओं ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव से पहले गांव में नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और नया टावर नहीं लगाया गया, तो पूरा गांव मतदान का बहिष्कार करेगा। ग्रामीणों ने कहा कि जब सरकार वोट के लिए डिजिटल प्रचार करती है, तो गांव को डिजिटल सुविधाओं से वंचित क्यों रखा जा रहा है।
अब देखना होगा कि युवाओं की इस चेतावनी के बाद प्रशासन जागता है या पुठवाड़िया इसी तरह ऑफलाइन बना रहेगा।
    user_Yas News Channel S L Aacharya
    Yas News Channel S L Aacharya
    Court reporter रश्मि, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ग्राम पंचायत पालोद के सरपंच उम्मीदवार विजय राज डांगी से चुनावी चर्चा , विजन के साथ हुई वार्ता
    1
    ग्राम पंचायत पालोद के सरपंच उम्मीदवार विजय राज डांगी से चुनावी चर्चा , विजन के साथ हुई वार्ता
    user_रिपोर्टर साहब
    रिपोर्टर साहब
    Local News Reporter गिर्वा, उदयपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.