*पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा थाना बखिरा में नवनिर्मित भोजनालय का फीता काटकर किया गया उद्घाटन* *उद्घाटन के पश्चात थाना बखिरा के मिशन शक्ति केन्द्र, मालखाना व अभिलेखों का किया गया निरीक्षण* संतकबीरनगर। आज दिनांक 19.03.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा थाना बखिरा पर नवनिर्मित भोजनालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा मेस की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गये महोदय ने कहा कि पुलिस कर्मियों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन मिलना अत्यंत आवश्यक है । तत्पश्चात मिशन शक्ति केन्द्र, मालखाना व अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों से बातचीत की और निर्देश दिए कि थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए । मिशन शक्ति अभियान के तहत गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूक किया जाए । मालखाना एवं अभिलेखों का अवलोकन के पश्चात महोदय ने लंबित माल के निस्तारण और शस्त्रों की साफ-सफाई के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही थाना कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव हेतु निर्देशित किया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
*पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा थाना बखिरा में नवनिर्मित भोजनालय का फीता काटकर किया गया उद्घाटन* *उद्घाटन के पश्चात थाना बखिरा के मिशन शक्ति केन्द्र, मालखाना व अभिलेखों का किया गया निरीक्षण* संतकबीरनगर। आज दिनांक 19.03.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा थाना बखिरा पर नवनिर्मित भोजनालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया
तथा मेस की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गये महोदय ने कहा कि पुलिस कर्मियों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन मिलना अत्यंत आवश्यक है । तत्पश्चात मिशन शक्ति केन्द्र, मालखाना व अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों
से बातचीत की और निर्देश दिए कि थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए । मिशन शक्ति अभियान के तहत गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूक किया जाए । मालखाना एवं अभिलेखों का अवलोकन के पश्चात महोदय ने लंबित
माल के निस्तारण और शस्त्रों की साफ-सफाई के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही थाना कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव हेतु निर्देशित किया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में *क्रैक साइबर क्राइम अभियान* के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर सेल थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 50,000 रुपये की शत प्रतिशत धनराशि पीडित के खाते में वापस कराई गयी । *घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी विनोद कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व.बृजनंदन श्रीवास्तव निवासी जंगल दशहर थाना बेलहर कला जनपद संतकबीरनगर वादी के व्हाट्सएप पर योनो एसबीआई के नाम से एपीके फाइल आया आवेदक जैसे इस फाइल पर क्लिक किया उसके कुछ देर बाद उसके खाते से 50000 रूपये ट्रांसफर हो गया था । तत्पश्चात् वादी द्वारा साइबल हेल्प लाइन नं0 1930 व साइबर सेल थाना बेलहरकला पर शिकायत दर्ज किया गया । जिसके उपरान्त तत्काल कार्यवाही करते हुए 50000 रूपये वादी के खाते में वापस करा दिया गया । *बरामदगी टीम-* प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल कुमार, उ0नि0 श्री नन्दा प्रसाद, का0 दीनानाथ, का0 शैलेश यादव, म0का0 वैष्णवी शुक्ला । *संतकबीरनगर पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील करती है कि:-* •किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी अज्ञात खाते में पैसा ट्रांसफर न करें । •बैंक अधिकारी बनकर आने वाले संदिग्ध कॉल / मैसेज पर विश्वास न करें । •किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है । •साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाने के साइबर सेल को सूचित करें ।1
- धनघटा। क्षेत्राधिकारी धनघटा , थानाध्यक्ष महुली, चौकी प्रभारी मुखलिसपुर एवं थाने के समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा नाथनगर कस्बे में पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) किया गया। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन में सुरक्षा का विश्वास उत्पन्न किया गया। पैदल गश्त के दौरान स्थानीय लोगों, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया। साथ ही, कस्बे में अधिक से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया, जिससे अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की पहचान में सहायता मिल सके। अभियान के दौरान अराजक एवं संदिग्ध तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी गई तथा आवश्यकतानुसार उनसे पूछताछ की गई। पुलिस टीम द्वारा स्पष्ट किया गया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया तथा हेलमेट, सीट बेल्ट एवं सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व को समझाया गया, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। थाना महुली पुलिस द्वारा यह भी संदेश दिया गया कि आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है, जिसके लिए लगातार गश्त एवं जनसंवाद कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पैदल गश्त कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा सतत प्रयास जारी है।3
- Post by Vipin Times Khlilabad1
- संत कबीर नगर। जनपद में तैनात ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के शोषण और मनमाने ढंग से कार्य लिए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ (मान्यता प्राप्त) ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को उनके मूल ग्राम पंचायतों में तैनात करने तथा अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष ए. के. गौतम ने कहा, “जनपद के विभिन्न कार्यालयों में सफाई कर्मचारियों से शासनादेश के विपरीत कार्य कराए जा रहे हैं। उन्हें उनके मूल कार्यों से हटाकर डाक वितरण, डिस्पैच, कार्यालय संचालन जैसे कार्यों में लगाया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। इससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।” वहीं जिला कोषाध्यक्ष रमेश चन्द्र ने बताया, “कई कार्यालयों में कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। समय पर वेतन न देना, अतिरिक्त कार्य कराना और प्रताड़ित करना आम बात हो गई है। इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।” जिला संगठन मंत्री माननीत यादव ने आरोप लगाते हुए कहा, “प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी/अपर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जांच के नाम पर धन उगाही और कार्रवाई की धमकी दी जाती है।” जिला संरक्षक हनुमान चौधरी ने कहा, “सफाई कर्मचारियों को उनके मूल ग्राम पंचायतों में तैनात किया जाना चाहिए, ताकि वे अपने निर्धारित कार्य ही कर सकें और इस तरह के शोषण से बच सकें। शासन को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।” वहीं जिला महामंत्री सूरज कुमार ने कहा, “हाल ही में भ्रष्टाचार के मामलों के सामने आने से यह स्पष्ट हो गया है कि व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा।” ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जिलाधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन, एनआईसी, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत राज विभाग सहित कई कार्यालयों में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों से गैर-सम्बंधित कार्य कराए जा रहे हैं। संघ ने मांग की है कि सभी सफाई कर्मचारियों को तत्काल उनके मूल ग्राम पंचायतों में भेजा जाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए।1
- आकाशवाणी, 19 3 2026 ई0, 🌹 आज की कहानी , 👉🏾 बकुला और मछली । कृपया वीडियो देखें।1
- संत कबीर नगर जनपद के धनघटा थाना अंतर्गत नेतवापुर ग्राम सभा में लोगों ने राजकुमार हत्याकांड में शामिल दोषियों को सजा दिलाने के लिए श्रद्धांजलि के रूप मे नेतवापुर चौराहा से उमरिया बाजार तक लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। दोषियों को उचित दंड मिले यही राजकुमार के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।1
- 22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब राजू कलाकार को कर रहा कॉपी ▶️▶️▶️1
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में डायल 112 के अधि0/कर्मचारीगण के साथ समीक्षा गोष्ठी की गयी, गोष्ठी के दौरान रिस्पांस टाइम में सुधार एवं कॉलर सर्टिफिकेशन को और अधिक प्रभावी बनाने ताकि आमजन को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये । समीक्षा में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि डायल 112 पर प्राप्त प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लेते हुए उसकी त्वरित सत्यता (Caller Certification) सुनिश्चित की जाए । कॉलर से घटना का संक्षिप्त व सटीक विवरण, स्थान की पुष्टि (लोकेशन/GPS) तथा आवश्यकता की प्रकृति स्पष्ट रूप से प्राप्त कर जेन्युइन कॉल पर तत्काल पीआरबी को रवाना किया जाए । अनावश्यक विलंब या लापरवाही को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा । *रिस्पांस टाइम को कम करने हेतु निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया—* 01-कॉल रिसीव होते ही त्वरित प्रोसेसिंग एवं पीआरबी का तत्काल आवंटन । 02-क्षेत्रवार पीआरबी की उपलब्धता के अनुसार सर्वोत्तम रूट का चयन । 03-रेडियो/मोबाइल संचार को सक्रिय रखते हुए घटनास्थल तक शीघ्र पहुंच । 04-ड्यूटी के दौरान पीआरबी स्टाफ की सतर्कता एवं अनुशासन । *कॉलर सर्टिफिकेशन के संबंध में निर्देशित किया गया कि—* 01-फर्जी/मजाकिया कॉल की पहचान कर संसाधनों का दुरुपयोग रोका जाए 02-बार-बार कॉल करने वालों की निगरानी रखते हुए विधिक प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाए । 03-वास्तविक आपात स्थिति में पीड़ित को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता से कार्य किया जाए । महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि यूपी डायल 112 आमजन की आपातकालीन जीवनरेखा है। इसमें नियुक्त प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वह तेजी, सत्यता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करे, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे और आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो । इस दौरान क्षेत्राधिकारी 112 / यातायात *श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय*, प्रभारी 112 *श्री राहुल सिंह यादव* सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।1