Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना सोनपुर: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सोनपुर स्थित प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर में परिवार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट तक गर्भगृह में रहकर भगवान का आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचते ही पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। मंदिर प्रशासन ने भी उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूजा के दौरान मुख्यमंत्री पूरी श्रद्धा में लीन नजर आए, वहीं उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
Patna News by S Yadav
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना सोनपुर: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सोनपुर स्थित प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर में परिवार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट तक गर्भगृह में रहकर भगवान का आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचते ही पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। मंदिर प्रशासन ने भी उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूजा के दौरान मुख्यमंत्री पूरी श्रद्धा में लीन नजर आए, वहीं उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Spiderman1
- सिर्फ जानवर को घर में पाल लेना और पाल कर उसे घर में रखना नहीं उसे प्यार देना उसे महसूस करना उसके बारे में जानना उसकी कमियों और उसकी इच्छाओं को पूरा करना यह हमारा बहुत महत्वपूर्ण रहता है जानवरों के प्रति1
- बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को ‘थैंक यू’ कहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो (रील) साझा किया, जिसमें माइंड रीडर सुहानी शाह और ईशान किशन नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुहानी शाह ईशान किशन से उस व्यक्ति का नाम पूछती हैं, जिसके विचारों ने उन्हें मुश्किल समय में सबसे ज्यादा प्रेरित किया। ईशान बिना नाम बताए सोचते हैं, लेकिन सुहानी अपने बोर्ड पर अनुपम खेर का नाम लिख देती हैं। यह देखकर ईशान किशन हैरान रह जाते हैं और कहते हैं, “ऐसा कैसे हो सकता है?” इस वीडियो को बाद में अनुपम खेर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और ईशान का आभार जताया।1
- गुरु गोविंद सिंह के दरबार में नतमस्तक हुए CM सम्राट चौधरी,मुख्यमंत्री बनने के बाद पटना साहिब गुरद्वारा पहुँचे जानिए क्या कहा? #SamratChoudharybihar #samratchoudhary #CMSamrat #सम्राटचौधरी #BiharPolitics #BreakingNews #samratchaudhari #samratchaudhary #BJP4Bihar #BJP4IND #patnacity #PatnaNews #पटनासिटी1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ हिदुनी गांव के बंटी कुमार ने सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में लहराया अपना परचम....!!!1
- भाभी से अवैध संबंध के विवाद में भाई ने भाई की चाकू मारकर हत्या। खुसरूपुर के लोदीपुर गांव में सनसनीखेज वारदात, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी फतुहा (पटना), संवाददाता: खुसरूपुर प्रखंड के हैवतपुर पंचायत अंतर्गत लोदीपुर दानीयालपुर देवी स्थान के पास दलित टोला में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सचिंद्र रविदास के पुत्र शैलेश रविदास (18 वर्ष) का अपने बड़े भाई शत्रुघ्न रविदास की पत्नी गीता देवी के साथ पिछले करीब पांच वर्षों से अवैध संबंध था। बताया जाता है कि शैलेश दिल्ली में रहकर कचड़ा उठाने का काम करता था और 16 अप्रैल को ही घर लौटा था। बीते गुरुवार की रात करीब 8 बजे शत्रुघ्न रविदास और शैलेश के बीच इसी संबंध को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर शत्रुघ्न ने धारदार चाकू से शैलेश पर हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शत्रुघ्न रविदास मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित था, जबकि आरोपी शत्रुघ्न गांव में रहकर मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, गीता देवी कुछ समय तक अपने देवर शैलेश के साथ दिल्ली में रह रही थी और लगभग एक माह पहले ही गांव लौटी थी। गीता देवी ने यह भी बताया कि उसके सबसे छोटे बच्चे का पिता शैलेश है। इस घटना के बाद जहां एक ओर परिवार में मातम पसरा है, वहीं गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। रिश्तों को तार-तार कर देने वाली इस वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।3
- Post by Spiderman1