Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडला - विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारायणगंज में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार
Govardhan kushwaha
मंडला - विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारायणगंज में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मंडला - विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारायणगंज में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार1
- करोड़पति फॉरेस्ट क्लर्क के घर EOW की रेड: 50 लाख की दुकान, 4KG चांदी, 200 ग्राम सोना और 3 गाड़ियां मिलीं, पत्नी के नाम ब्यूटी पार्लर1
- कहानी में कचरा डंपिंग यार्ड की मांगकहानी में कचरा डंप करने के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं होने से नगर में सड़क किनारे ही कचरा फेंका जा रहा है कहानी में कचरा डंपिंग यार्ड की मांग घंसौर | 13 अगस्त 2026, गुरुवार। घंसौर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कहानी में कचरा डंप करने के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं होने से नगर में सड़क किनारे ही कचरा फेंका जा रहा है। इससे जगह-जगह गंदगी फैल रही है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों का कहना है कि कचरा व्यवस्था को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन 13 अगस्त तक कचरा डंप करने की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से सरकारी भूमि चिन्हित कर कचरा डंप यार्ड बनाने की मांग की है, ताकि सड़क किनारे कचरा फेंकने की समस्या से निजात मिल सके।1
- नारायणगंज में रिश्वतखोर बाबू 5 हजार लेते ट्रैप 1 लाख के एवज में मांगी थी 10 हजार की घूस नारायणगंज में रिश्वतखोर बाबू 5 हजार लेते ट्रैप 1 लाख के एवज में मांगी थी 10 हजार की घूस 13 अगस्त गुरूवार को तीन बजे जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने बताया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नारायणगंज में पदस्थ लिपिक नोखेलाल बेलिया को पांच हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत जीपीएफ से पैसे निकालने की एवज में मांगी गई थी। जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता दशरथ लाल बरमैया, जो कन्या आश्रम सिवनी माल नारायणगंज में भृत्य के पद पर कार्यरत हैं, उसने अपने जीपीएफ खाते से एक लाख रुपये निकालने के लिए आवेदन किया था। इस काम को पूरा करने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लिपिक नोखेलाल बेलिया ने उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। लिपिक की इस अनुचित मांग से परेशान होकर दशरथ लाल ने लोकायुक्त कार्यालय, जबलपुर में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी को रंगे हाथ पकडऩे की रणनीति तैयार की गई। योजना के मुताबिक गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता दशरथ लाल ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये लिपिक नोखेलाल बेलिया को सौंपे, पहले से ही मौके पर मुस्तैद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। यह पूरी कार्रवाई लोकायुक्त जबलपुर की उप निरीक्षक रेखा प्रजापति के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पकड़े गए आरोपी लिपिक के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त के इस छापे के बाद से नारायणगंज शिक्षा विभाग और आस-पास के सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के बीच मामले की खासी चर्चा है। 00000000000000000000000000001