Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईरान का बहरीन में बड़ा हमला
Journalist Arshad Jamal Khan
ईरान का बहरीन में बड़ा हमला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ईरान का बहरीन में बड़ा हमला1
- Post by Dinesh yadav1
- लखनऊ में प्रतिबंधित नीली बत्ती लगी टैक्सी का वीडियो वायरल — “VIP कल्चर” लौटने का आरोप लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक टैक्सी (टैक्सी नंबर UP32ST4306) पर नीली बत्ती लगी दिखाई दे रही है। यह नीली बत्ती आम वाहनों पर लगाने की अनुमति नहीं है और इसे केवल विशेष सरकारी/आपातकालीन वाहनों तक सीमित किया गया है। इसके बावजूद टैक्सी पर इसका खुलकर इस्तेमाल किया गया है, जिससे काफी विवाद पैदा हुआ है। � Newstrack 🚗 क्या है मामला? वायरल वीडियो में एक टैक्सी पर नीली बत्ती लगी दिखाई दे रही है, जो शासन के नियमों के खिलाफ माना जाता है। लोग इसे “वीआईपी कल्चर” की वापसी और नियमों की अनदेखी के रूप में देख रहे हैं। राजधानी लखनऊ में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- ham logo ke pass khelne ke liye maidan nhi hai1
- Post by Muhammad Ajam Ali1
- मऊ । रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय, बगली पिजड़ा, मऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत संचालित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा देवी की प्रतिमा तथा युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. देवेन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा को जीवन का प्रथम कर्तव्य मानते हुए आत्मविकास के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव, आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अरुण यादव तथा रहमानिया पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुलाब यादव की गरिमामय उपस्थिति रही। श्री अरुण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि परिस्थितियाँ सदैव अनुकूल नहीं होतीं। पूर्व समय में महिलाओं के लिए अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियाँ थीं, किंतु वर्तमान समय में अनेक अवसर उपलब्ध हैं। अतः छात्राओं को इन अवसरों का लाभ उठाते हुए परिश्रमपूर्वक अपने कैरियर निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने की। उन्होंने महाविद्यालय की उन्नति एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अपना पूर्ण समर्पण एवं दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं रिया, शिवांगी, खुशबू, निधि आदि ने ‘भरत-मिलाप’ का मनोहारी मंचन प्रस्तुत किया। मीनाक्षी द्विवेदी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत पर शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। शिवांगी खरवार एवं अनुपम सिंह ने लोकगीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवनीन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुमार सिंह एवं डॉ. छविनाथ प्रसाद का सक्रिय सहयोग रहा। सायंकाल जिला गंगा समिति, मऊ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. हेमंत यादव ने छात्राओं से अपील की कि होली रंगों के स्थान पर फूलों से खेलें तथा होलिका दहन हेतु हरे-भरे वृक्षों की कटाई न करें, बल्कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरा को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय परिसर में दो वृक्ष भी रोपित किए। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से विशेष शिविर में फूलों की होली का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यापकों एवं स्वयंसेविकाओं ने एक-दूसरे पर पुष्पवर्षा कर उत्सव मनाया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. हेमंत यादव ने कहा कि होली केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि शांति, प्रेम और अहिंसा का पर्व है। रंगों के माध्यम से हम अपने विरोधियों को भी मित्र बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने सभी तीज-त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाने चाहिए, परंतु अपने आनंद के लिए दूसरों के मानवाधिकारों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। रंग खेलते समय यह ध्यान रखना आवश्यक है कि सामने वाला भी प्रसन्न एवं उत्साहित हो। यही सच्चे अर्थों में त्योहार की सार्थकता है।4
- आखिर क्या हुआ है लोगो को एक दूसरे की जान की कोई कीमत ही नहीं 😱😱😱1
- Post by RISHI RAI1