Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की पटरी न बनने से रोज लग रहा लंबा जाम। औरैया। जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की पटरी न बनने से रोज लग रहा लंबा जाम। स्कूल वाहनों के फंसने से सेंट फ्रांसिस एकेडमी आनेपुर के बच्चे समय पर नहीं पहुंच पा रहे स्कूल। पटरी न बनने से वाहनों की डबल क्रॉसिंग में हादसे का बढ़ रहा खतरा। पटरी निर्माण अधूरा होने के बावजूद संबंधित फर्म को भुगतान किए जाने पर उठे सवाल। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई। सवाल यह भी कि पहले पटरी बनेगी या संबंधित फर्म की सुरक्षा धनराशि (सिक्योरिटी) फंसेगी। आखिर पीडब्ल्यूडी कब करेगा कार्रवाई और अधूरा निर्माण कब होगा पूरा?
रवि वर्मा
जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की पटरी न बनने से रोज लग रहा लंबा जाम। औरैया। जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की पटरी न बनने से रोज लग रहा लंबा जाम। स्कूल वाहनों के फंसने से सेंट फ्रांसिस एकेडमी आनेपुर के बच्चे समय पर नहीं पहुंच पा रहे स्कूल। पटरी न बनने से वाहनों की डबल क्रॉसिंग में हादसे का बढ़ रहा खतरा। पटरी निर्माण अधूरा होने के बावजूद संबंधित फर्म को भुगतान किए जाने पर उठे सवाल। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई। सवाल यह भी कि पहले पटरी बनेगी या संबंधित फर्म की सुरक्षा धनराशि (सिक्योरिटी) फंसेगी। आखिर पीडब्ल्यूडी कब करेगा कार्रवाई और अधूरा निर्माण कब होगा पूरा?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा, पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद *औरैया।* सहायल थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी अलग-अलग जिलों से बाइक चोरी कर उनकी पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देते थे या फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायल पुलिस सोमवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। ग्राम थुलपिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि दो लोग चोरी की मोटरसाइकिल लेकर ग्राम भैंसोडी की ओर से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ और वाहनों की जांच में दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की निकलीं। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें ग्राम भैंसोडी में छिपाकर रखने की बात बताई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों बाइक भी बरामद कर लीं।पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिलों में UP83 BB/8655 के संबंध में थाना जसराना, फिरोजाबाद में मुकदमा दर्ज है। UP80GQ1944 के संबंध में थाना एत्मादपुर, आगरा तथा UP82AU0982 के संबंध में थाना कोतवाली नगर, एटा में चोरी का मुकदमा दर्ज पाया गया है। शेष दो मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी की बाइक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देते थे या फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे। इसके बाद मोटर साइकिलों को सस्ते दामों पर बेचकर रुपये कमाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रान्सू पुत्र अमरेश सिंह और लालू पुत्र अमर सिंह कुशवाह, दोनों निवासी ग्राम भैंसोडी, थाना सहायल,जनपद औरैया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सहायल में मु0अ0सं0 122/26, धारा 317(2)/336(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा तीन चोरी के मामलों का खुलासा भी हुआ है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी रमेश सिंह मय हमराह, उपनिरीक्षक शकील अहमद थाना सहायल मय हमराह शामिल रहे। अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा, पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद औरैया।सहायल थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी अलग-अलग जिलों से बाइक चोरी कर उनकी पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देते थे या फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायल पुलिस सोमवार को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। ग्राम थुलपिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि दो लोग चोरी की मोटरसाइकिल लेकर ग्राम भैंसोडी की ओर से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ और वाहनों की जांच में दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की निकलीं। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें ग्राम भैंसोडी में छिपाकर रखने की बात बताई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों बाइक भी बरामद कर लीं।पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिलों में UP83 BB/8655 के संबंध में थाना जसराना, फिरोजाबाद में मुकदमा दर्ज है। UP80GQ1944 के संबंध में थाना एत्मादपुर, आगरा तथा UP82AU0982 के संबंध में थाना कोतवाली नगर, एटा में चोरी का मुकदमा दर्ज पाया गया है। शेष दो मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी की बाइक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देते थे या फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे। इसके बाद मोटर साइकिलों को सस्ते दामों पर बेचकर रुपये कमाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रान्सू पुत्र अमरेश सिंह और लालू पुत्र अमर सिंह कुशवाह, दोनों निवासी ग्राम भैंसोडी, थाना सहायल,जनपद औरैया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सहायल में मु0अ0सं0 122/26, धारा 317(2)/336(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा तीन चोरी के मामलों का खुलासा भी हुआ है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी रमेश सिंह मय हमराह, उपनिरीक्षक शकील अहमद थाना सहायल मय हमराह शामिल रहे।2
- यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल का हो रहा हैं जीणोंद्धार, पिंडदान चौकी पर लगा ग्रेनाइट पत्थर औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा आज दिनांक 4 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल पर जीणोंद्धार प्रारंभ हो गया हैं जिसके अंतर्गत दिवंगत व्यक्ति हेतु पिंडदान चौकी पर ग्रेनाइट पत्थर लगाया गया हैं, तथा परिसर का फर्श भी दोबारा बनाया गया है जिससे दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया करने में परिवारीजनों को सहूलियत मिलेगी। समिति संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल रानू ने बताया कि पिंडदान स्थल काफी क्षतिग्रस्त हो गया था, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पिंडदान स्थल के आसपास कई गड्ढे हो गए थे, जिससे अप्रिय घटना होने की संभावना थी, व दिवंगत व्यक्ति के पार्थिव शरीर को रखने वाली चौकी भी क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जनहित व अति आवश्यक सेवा को दृष्टिगत रखते हुए समिति द्वारा पिंडदान स्थल पर जीणोंद्धार कराया गया, जिससे अंत्येष्टि में गए हुए लोगों को पिंडदान स्थल पर दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया करने में सुविधा मिलेगी। पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) ने बताया कि 10 दिन पूर्व पिंडदान स्थल पर छाया हेतु ट्री गार्ड सहित छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया था, जिससे अंत्येष्टि में गए हुए लोगों को ग्रीष्म ऋतु की कड़ी धूप में पेड़ों की छाया से काफी राहत मिलेगी, पौधों की उनकी सुरक्षा व देखरेख समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन की जा रही हैं, संस्थापक ने बताया कि प्रतिदिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 10 दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति हेतु पिंडदान स्थल पर पिंडदान क्रिया की जाती हैं, जबकि दिवंगत व्यक्तियों के साथ पिंडदान स्थल पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता हैं। उन्होंने बताया कि *"देखी जमाने की यारी, सबको जाना वारी-वारी"* जीणोंद्धार कार्यक्रम में समाजसेवी देवी दास अग्रवाल,पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) डॉ. शिवकुमार सोनी, विनोद कुमार पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, सचिन कुमार पोरवाल, संजय अग्रवाल, बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, संतोष कुशवाहा, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।2
- संदलपुर में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का भव्य स्वागत, युवाओं से 2027 चुनाव में जुटने का आह्वान संदलपुर में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का भव्य स्वागत, युवाओं से 2027 चुनाव में जुटने का आह्वान संदलपुर, कानपुर देहात। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का मंगलवार शाम संदलपुर गेस्ट हाउस पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेश कटियार एवं जिला उपाध्यक्ष अनमोल गुप्ता के नेतृत्व में हुए स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. रोहित मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और विकास के अनेक अवसर उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष भ्रामक बयानबाजी कर युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन भाजपा युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। स्वागत समारोह के उपरांत डॉ. मिश्रा ने रात्रि विश्राम किया तथा भजन संध्या में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के आवास स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मॉडल ग्राम पंचायत कौरु जलालपुर में स्थापित ग्रीन गैलरी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण मिल सके। कार्यक्रम में साधन सहकारी समिति संदलपुर के अध्यक्ष विनोद कटियार, महेन्द्र पाल सिंह, अंकित पाल, वीर सिंह जादौन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में गूंजीं राष्ट्रभक्ति, हास्य और श्रृंगार की स्वर लहरियां औरैया। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को आध्या होटल में भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में देश के विभिन्न जनपदों से आए प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी ओजस्वी, हास्य, श्रृंगार, वीर रस एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ कर देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध बनाए रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। सम्मेलन में अवनीश त्रिपाठी, अजय अंजाम (औरैया), प्रमोद भारती (करैरा), अंजुम मनोहर (भिंड), योगिता चौहान (इटावा), शर्मिला गहोई (औरैया), शिवम कुमार आजाद (सिकंदराराउ) तथा गोपाल पाण्डेय (औरैया) ने अपनी प्रभावशाली रचनाओं का पाठ किया। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं ने जहां श्रोताओं में जोश का संचार किया, वहीं हास्य और श्रृंगार रस की प्रस्तुतियों ने सभागार को ठहाकों और तालियों से गुंजायमान कर दिया।1
- थाना सहायल पुलिस टीम द्वारा 02 नफर अंतर्जनपदीय मोटर साइकिल चोरों को 05 अदद मोटर साइकिल सहित किया गया गिरफ्तार औरैया। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सहायल पुलिस टीम द्वारा 02 नफर अंतर्जनपदीय मोटर साइकिल चोरों 1.प्रान्सू पुत्र अमरेश सिंह 2.लालू पुत्र अमर सिंह को चोरी की हुई 05 अदद मोटर साइकिल सहित किया गया गिरफ्तार । *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 03.08.2026 को थाना सहायल पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत मामूर होकर ग्राम थुलपिया चौराहा पर चेकिंग कर रहे थे । तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि 02 व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर ग्राम भैंसोडी से इधर आ रहे है । प्राप्त सूचना पर थाना सहायल पुलिस टीम द्वारा 02 अलग-अलग मोटर साइकिल पर सवार व्यक्तियों को घेरघार कर पकड लिया । तथा मोटरसाइकिलों को चेक किया गया तो मोटर साइकिल चोरी की होना पता चला । व्यक्तियों से कडाई से पूछताछ की गयी तो उन्होने 03 अन्य मोटरसाइकिल की चोरी करने के सम्बन्ध में बताया जिन्हें उन्होने ग्राम भेंसोडी में छिपा रखा था । जिन्हे अभियुक्तगण की निशानदेही पर बरामद किया गया । पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर थाना सहायल पर अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है । नोट- अभियुक्तगण से बरामद मोटर साइकिल UP83BB8655 के सम्बन्ध में थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद में मु0अ0सं0-273/2026 धारा 303(2) बीएनएस व मोटर साइकिल UP80GQ1944 के सम्बन्ध में थाना एत्मादपुर जनपद आगरा में अभियोग मु0अ0सं0 452/24 धारा 303(2) बीएनएस तथा मोटर साइकिल UP82AU0982 के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर जनपद एटा पर अभियोग मु0अ0सं0 71/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है तथा शेष 02 मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है । पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे विभिन्न जगहों से मोटर साइकिलें चोरी करते थे । तथा मोटर साइकिलों की पहचान छिपाने के लिये उनकी नम्बर प्लेट हटा देते थे या फर्जी नम्बर प्लेट लगा देते थे । जिन्हे वे सस्ते दामों पर बेचकर पैसा कमाते थे । गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण- 1.प्रान्सू पुत्र अमरेश सिंह निवासी ग्राम भैंसोडी थाना सहायल जनपद औरैया । 2.लालू पुत्र अमर सिंह कुशवाह निवासी ग्राम भैंसोडी थाना सहायल जनपद औरैया । *अनावरित अभियोग-* 1.मु0अ0सं0 273/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद 2.मु0अ0सं0 452/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना एत्मादपुर जनपद आगरा 3.मु0अ0सं0 71/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद एटा *पंजीकृत अभियोग-* 1.मु0अ0सं0 122/26 धारा 317(2)/336(2) बीएनएस थाना सहायल जनपद औरैया । *आपराधिक इतिहास-* आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । *बरामदगी-* 05 अदद मोटर साइकिल *गिरफ्तारी करने वाली टीम-* 1.थाना प्रभारी श्री रमेश सिंह थाना सहायल मय हमराह । 2.उ0नि0 शकील अहमद थाना सहायल जनपद औरैया मय हमराह ।1
- सिकंदरा: शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा सिकंदरा: शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा कानपुर देहात। बुधवार, 5 अगस्त 2026 को सिकंदरा में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम एक 9 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी सिकंदरा के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन शिवम् सोनी एडवोकेट, पूर्व जिला अध्यक्ष विश्व मानवाधिकार परिषद एवं युवा नगर अध्यक्ष, सिकंदरा व्यापार समिति के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। शिवम् सोनी एडवोकेट ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी एवं शैक्षिक परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। मांग की गई कि ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए। ज्ञापन में जौहर यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों की रक्षा की भी मांग की गई। इसमें कहा गया कि विश्वविद्यालय से संबंधित किसी भी कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई का प्रतिकूल प्रभाव विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षा, डिग्री और भविष्य पर न पड़े तथा उनके शैक्षिक अधिकार सुरक्षित रखे जाएं। इसके अलावा पात्र गरीब एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों को समय से छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति उपलब्ध कराने, शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती, विश्वविद्यालय एवं बोर्ड परीक्षाओं का समयबद्ध आयोजन, समय पर परीक्षा परिणाम एवं डिग्री वितरण, डिजिटल मूल्यांकन की विसंगतियों को दूर करने, निजी विद्यालयों की मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाने तथा कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने की मांग भी की गई। इस अवसर पर चंद्रगुप्त कुशवाहा, रिशू सविता, अमित वर्मा, ऋषभ सिंह चौहान, रियाज, अमित निषाद, ठाकुर प्रसाद कश्यप, अरविंद कुमार कटियार, राकेश दोहरे, बालेंद्र कटियार, विपिन प्रियदर्शी, सौरव वर्मा, चिराग पोरवाल, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, दीपांशु शर्मा, सुशील पोरवाल, अरविंद पाल सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं सहयोगी उपस्थित रहे।3
- औरैया सदर के मोहल्ला जमाल शाह में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, घर-घर हुई कुरआनख़्वानी व तिलावत औरैया सदर क्षेत्र के मोहल्ला जमाल शाह में चेहल्लुम अरबईन का पर्व पूरे धार्मिक सम्मान और गमगीन माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर घर-घर कुरआनख़्वानी और तिलावत का आयोजन किया गया। वहीं इमाम चौक पर रखे गए ताजियों पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे, जहां उन्होंने नियाज़ व फ़ातिहा दिलाई और अपनी-अपनी मन्नतें मांगीं। मोहल्ले में विभिन्न स्थानों पर हुसैनी लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और किया। बताया जाता है कि चेहल्लुम, जिसे अरबी में अरबईन कहा जाता है, पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और कर्बला के अन्य शहीदों की शहादत के 40वें दिन मनाया जाने वाला पवित्र और गमगीन धार्मिक अवसर है। यह इस्लामी कैलेंडर के दूसरे महीने सफर की 20 तारीख को मनाया जाता है। इस दिन अकीदतमंद इमाम चौकों पर रखे ताजियों पर पहुंचकर नियाज़ और फ़ातिहा दिलाते हैं तथा इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हैं। इस मौके पर शोएब, शाहिद अख्तर, मुन्ना वारसी,आशिफ,सोयल,फैजान वारसी,राजा , रिषभ , कबीर,रिहान, लकी,गोलू,सहित मुस्लिम समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।1