logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिकंदरा: शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा सिकंदरा: शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा कानपुर देहात। बुधवार, 5 अगस्त 2026 को सिकंदरा में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम एक 9 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी सिकंदरा के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन शिवम् सोनी एडवोकेट, पूर्व जिला अध्यक्ष विश्व मानवाधिकार परिषद एवं युवा नगर अध्यक्ष, सिकंदरा व्यापार समिति के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। शिवम् सोनी एडवोकेट ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी एवं शैक्षिक परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। मांग की गई कि ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए। ज्ञापन में जौहर यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों की रक्षा की भी मांग की गई। इसमें कहा गया कि विश्वविद्यालय से संबंधित किसी भी कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई का प्रतिकूल प्रभाव विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षा, डिग्री और भविष्य पर न पड़े तथा उनके शैक्षिक अधिकार सुरक्षित रखे जाएं। इसके अलावा पात्र गरीब एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों को समय से छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति उपलब्ध कराने, शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती, विश्वविद्यालय एवं बोर्ड परीक्षाओं का समयबद्ध आयोजन, समय पर परीक्षा परिणाम एवं डिग्री वितरण, डिजिटल मूल्यांकन की विसंगतियों को दूर करने, निजी विद्यालयों की मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाने तथा कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने की मांग भी की गई। इस अवसर पर चंद्रगुप्त कुशवाहा, रिशू सविता, अमित वर्मा, ऋषभ सिंह चौहान, रियाज, अमित निषाद, ठाकुर प्रसाद कश्यप, अरविंद कुमार कटियार, राकेश दोहरे, बालेंद्र कटियार, विपिन प्रियदर्शी, सौरव वर्मा, चिराग पोरवाल, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, दीपांशु शर्मा, सुशील पोरवाल, अरविंद पाल सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Patrkar ekbal ahmad
Patrkar ekbal ahmad
Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सिकंदरा: शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा सिकंदरा: शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा कानपुर देहात। बुधवार, 5 अगस्त 2026 को सिकंदरा में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम एक 9 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी सिकंदरा के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन शिवम् सोनी एडवोकेट, पूर्व जिला अध्यक्ष विश्व मानवाधिकार परिषद एवं युवा नगर अध्यक्ष, सिकंदरा व्यापार समिति के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। शिवम् सोनी एडवोकेट ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश की शिक्षा

व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी एवं शैक्षिक परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। मांग की गई कि ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए। ज्ञापन में जौहर यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों की रक्षा की भी मांग की गई। इसमें कहा गया कि विश्वविद्यालय से संबंधित किसी भी कानूनी या प्रशासनिक कार्रवाई का प्रतिकूल प्रभाव विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षा, डिग्री और भविष्य पर न पड़े तथा उनके शैक्षिक अधिकार सुरक्षित रखे

जाएं। इसके अलावा पात्र गरीब एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों को समय से छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति उपलब्ध कराने, शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती, विश्वविद्यालय एवं बोर्ड परीक्षाओं का समयबद्ध आयोजन, समय पर परीक्षा परिणाम एवं डिग्री वितरण, डिजिटल मूल्यांकन की विसंगतियों को दूर करने, निजी विद्यालयों की मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाने तथा कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने की मांग भी की गई। इस अवसर पर चंद्रगुप्त कुशवाहा, रिशू सविता, अमित वर्मा, ऋषभ सिंह चौहान, रियाज, अमित निषाद, ठाकुर प्रसाद कश्यप, अरविंद कुमार कटियार, राकेश दोहरे, बालेंद्र कटियार, विपिन प्रियदर्शी, सौरव वर्मा, चिराग पोरवाल, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, दीपांशु शर्मा, सुशील पोरवाल, अरविंद पाल सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

More news from Kanpur Dehat and nearby areas
  • कानपुर देहात में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का ऐतिहासिक स्वागत। 🚨कानपुर देहात में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का ऐतिहासिक स्वागत।🚨 ➡️ #kanpurdehat भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का कानपुर देहात में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ➡️रायपुर बॉर्डर पर जिला अध्यक्ष परवेश कटियार व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला संदलपुर स्थित राज पैलेस गेस्ट हाउस पहुंचा, जहां भगवान श्रीराम की प्रतिमा व गदा भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। ➡️करीब 6 घंटे के इंतजार के बाद देर रात संदलपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ➡️अपने संबोधन में डॉ. रोहित मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण और धैर्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का आधार बनेगा। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए युवाओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
    4
    कानपुर देहात में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का ऐतिहासिक स्वागत।
🚨कानपुर देहात में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का ऐतिहासिक स्वागत।🚨
➡️ #kanpurdehat भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का कानपुर देहात में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
➡️रायपुर बॉर्डर पर जिला अध्यक्ष परवेश कटियार व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला संदलपुर स्थित राज पैलेस गेस्ट हाउस पहुंचा, जहां भगवान श्रीराम की प्रतिमा व गदा भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
➡️करीब 6 घंटे के इंतजार के बाद देर रात संदलपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
➡️अपने संबोधन में डॉ. रोहित मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण और धैर्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का आधार बनेगा। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए युवाओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    9 hrs ago
  • जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की पटरी न बनने से रोज लग रहा लंबा जाम। औरैया। जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की पटरी न बनने से रोज लग रहा लंबा जाम। स्कूल वाहनों के फंसने से सेंट फ्रांसिस एकेडमी आनेपुर के बच्चे समय पर नहीं पहुंच पा रहे स्कूल। पटरी न बनने से वाहनों की डबल क्रॉसिंग में हादसे का बढ़ रहा खतरा। पटरी निर्माण अधूरा होने के बावजूद संबंधित फर्म को भुगतान किए जाने पर उठे सवाल। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई। सवाल यह भी कि पहले पटरी बनेगी या संबंधित फर्म की सुरक्षा धनराशि (सिक्योरिटी) फंसेगी। आखिर पीडब्ल्यूडी कब करेगा कार्रवाई और अधूरा निर्माण कब होगा पूरा?
    1
    जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की पटरी न बनने से रोज लग रहा लंबा जाम।
औरैया। जालौन चौराहा-आनेपुर मार्ग पर नवनिर्मित सड़क की पटरी न बनने से रोज लग रहा लंबा जाम।
स्कूल वाहनों के फंसने से सेंट फ्रांसिस एकेडमी आनेपुर के बच्चे समय पर नहीं पहुंच पा रहे स्कूल।  पटरी न बनने से वाहनों की डबल क्रॉसिंग में हादसे का बढ़ रहा  खतरा। पटरी निर्माण अधूरा होने के बावजूद संबंधित फर्म को भुगतान किए जाने पर उठे सवाल।
स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई। सवाल यह भी कि पहले पटरी बनेगी या संबंधित फर्म की सुरक्षा धनराशि (सिक्योरिटी) फंसेगी।
आखिर पीडब्ल्यूडी कब करेगा कार्रवाई और अधूरा निर्माण कब होगा पूरा?
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • झींझक में पीएसी जवान के बंद मकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद मंगलपुर थाना पुलिस ने झींझक में पीएसी जवान के बंद घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक दुबे उर्फ प्रद्युम्न दुबे निवासी ओम नगर, झींझक के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त बाइक, ₹300 नकद तथा उसकी निशानदेही पर काशीराम कॉलोनी से चोरी का सामान बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाइक की किस्त भरने के लिए रुपये की जरूरत थी, इसलिए उसने 2 अगस्त की रात कैनाल रोड स्थित बंद मकान में चोरी की थी। इस मामले में पीएसी जवान यतेंद्र दुबे की पत्नी रंजना दुबे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक सीज कर दी है और उसे न्यायालय भेज दिया।
    1
    झींझक में पीएसी जवान के बंद मकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
मंगलपुर थाना पुलिस ने झींझक में पीएसी जवान के बंद घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक दुबे उर्फ प्रद्युम्न दुबे निवासी ओम नगर, झींझक के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त बाइक, ₹300 नकद तथा उसकी निशानदेही पर काशीराम कॉलोनी से चोरी का सामान बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बाइक की किस्त भरने के लिए रुपये की जरूरत थी, इसलिए उसने 2 अगस्त की रात कैनाल रोड स्थित बंद मकान में चोरी की थी। इस मामले में पीएसी जवान यतेंद्र दुबे की पत्नी रंजना दुबे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक सीज कर दी है और उसे न्यायालय भेज दिया।
    user_Sarita singh
    Sarita singh
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • औरैया: चेहल्लुम पर्व पर एसपी ने संवेदनशील स्थल निरीक्षण किया औरैया एसपी अभिषेक भारती ने मंगलवार देर रात्रि चेहल्लुम पर्व के मद्देनजर कोतवाली औरैया व अजीतमल क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनाती, संदिग्धों पर निगरानी व आमजन से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। इस दौरान एएसपी आलोक मिश्रा मौजूद रहे।
    1
    औरैया: चेहल्लुम पर्व पर एसपी ने संवेदनशील स्थल निरीक्षण किया
औरैया एसपी अभिषेक भारती ने मंगलवार देर रात्रि चेहल्लुम पर्व के मद्देनजर कोतवाली औरैया व अजीतमल क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनाती, संदिग्धों पर निगरानी व आमजन से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। इस दौरान एएसपी आलोक मिश्रा मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कानपुर देहात: मासूम की संदिग्ध मौत की जांच कर लौट रहे एएसपी की गाड़ी नहर में गिरी, मचा हड़कंप कानपुर देहात | पत्रकार: इकबाल अहमद कानपुर देहात: मासूम की संदिग्ध मौत की जांच कर लौट रहे एएसपी की गाड़ी नहर में गिरी, मचा हड़कंप कानपुर देहात | पत्रकार: इकबाल अहमद कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 7 वर्षीय मासूम सूर्यांश की संदिग्ध मौत के मामले का घटनास्थल का निरीक्षण कर लौट रहे अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) की सरकारी गाड़ी कांधी बंबा की पुलिया के पास अनियंत्रित होकर नहर (बंबा) में जा गिरी। बताया जा रहा है कि सिकंदरा थाना क्षेत्र के देवीपुर डेरा गांव निवासी 7 वर्षीय सूर्यांश रविवार से लापता था। बाद में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी स्वयं मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों को निष्पक्ष जांच व दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के बाद देर रात वापस लौटते समय कांधी बंबा की पुलिया के पास एएसपी की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्रेन और हाइड्रा मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद वाहन को नहर से बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। एक ओर मासूम सूर्यांश की संदिग्ध मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं जांच अधिकारी की गाड़ी के हादसे ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। पुलिस मासूम की मौत और वाहन दुर्घटना, दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।
    1
    कानपुर देहात: मासूम की संदिग्ध मौत की जांच कर लौट रहे एएसपी की गाड़ी नहर में गिरी, मचा हड़कंप

कानपुर देहात | पत्रकार: इकबाल अहमद
कानपुर देहात: मासूम की संदिग्ध मौत की जांच कर लौट रहे एएसपी की गाड़ी नहर में गिरी, मचा हड़कंप
कानपुर देहात | पत्रकार: इकबाल अहमद
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 7 वर्षीय मासूम सूर्यांश की संदिग्ध मौत के मामले का घटनास्थल का निरीक्षण कर लौट रहे अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) की सरकारी गाड़ी कांधी बंबा की पुलिया के पास अनियंत्रित होकर नहर (बंबा) में जा गिरी।
बताया जा रहा है कि सिकंदरा थाना क्षेत्र के देवीपुर डेरा गांव निवासी 7 वर्षीय सूर्यांश रविवार से लापता था। बाद में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी स्वयं मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों को निष्पक्ष जांच व दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
निरीक्षण के बाद देर रात वापस लौटते समय कांधी बंबा की पुलिया के पास एएसपी की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्रेन और हाइड्रा मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद वाहन को नहर से बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
एक ओर मासूम सूर्यांश की संदिग्ध मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं जांच अधिकारी की गाड़ी के हादसे ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। पुलिस मासूम की मौत और वाहन दुर्घटना, दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.