logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैतूल जिले में फरार और स्थायी वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सारणी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक स्थायी वारंटी को पाथाखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शास्त्री नगर, पाथाखेड़ा निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा (29 वर्ष), पिता जियालाल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी को पुलिस ने 10 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बैतूल के न्यायालय से अपराध क्रमांक 750/2017 में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी जितेंद्र के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना सारणी में मारपीट, चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और गंभीर अपराधों में संलिप्त फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके, प्रधान आरक्षक ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन दरशिमा तथा सैनिक सुभाष रघुवंशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2 hrs ago
user_जिला ब्यूरो बैतूल
जिला ब्यूरो बैतूल
Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
d5f1a408-dc42-431b-8f1a-b83aabb30d1a

बैतूल जिले में फरार और स्थायी वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सारणी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक स्थायी वारंटी को पाथाखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शास्त्री नगर, पाथाखेड़ा निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा (29 वर्ष), पिता जियालाल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी को पुलिस ने 10 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बैतूल के न्यायालय से अपराध क्रमांक 750/2017 में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी जितेंद्र के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना सारणी में मारपीट, चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और गंभीर अपराधों में संलिप्त फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके, प्रधान आरक्षक ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन दरशिमा तथा सैनिक सुभाष रघुवंशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बैतूल जिले के विकासखंड प्रभात पट्टन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दातोरा के ग्राम डोंगरपुर स्थित शासकीय मीडिल स्कूल में ₹5 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने ग्रामीणों, विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर इस निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। ग्रामीणों की इस लंबे समय से लंबित मांग के पूरे होने से स्कूल परिसर सुरक्षित हो सकेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने बताया कि स्कूल मुख्य सड़क के किनारे स्थित होने के कारण बच्चों के साथ अनहोनी या दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती थी। इस बाउंड्रीवाल के बन जाने से स्कूल का भवन सुरक्षित रहेगा और बच्चों को पढ़ाई के लिए एक भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए ग्रामीणों से स्वयं काम की निगरानी करने की अपील की ताकि निर्माण कार्य मजबूत और बेहतर हो। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच उर्मिला सरियाम, प्रधान पाठक डॉ. अरुणा झरबड़े, रमेश गव्हाड़े, साहेबराव साकरे, हेमराज सूर्यवंशी, राकेश पडोले, रीना पडोले, चेतन बरोदे, पूर्व सरपंच संजय साहू, रामप्रसाद बराहे, रामभाऊ सरियाम सहित ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे तथा शिक्षक उपस्थित रहे।
    4
    बैतूल जिले के विकासखंड प्रभात पट्टन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दातोरा के ग्राम डोंगरपुर स्थित शासकीय मीडिल स्कूल में ₹5 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने ग्रामीणों, विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर इस निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। ग्रामीणों की इस लंबे समय से लंबित मांग के पूरे होने से स्कूल परिसर सुरक्षित हो सकेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने बताया कि स्कूल मुख्य सड़क के किनारे स्थित होने के कारण बच्चों के साथ अनहोनी या दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती थी। इस बाउंड्रीवाल के बन जाने से स्कूल का भवन सुरक्षित रहेगा और बच्चों को पढ़ाई के लिए एक भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए ग्रामीणों से स्वयं काम की निगरानी करने की अपील की ताकि निर्माण कार्य मजबूत और बेहतर हो।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच उर्मिला सरियाम, प्रधान पाठक डॉ. अरुणा झरबड़े, रमेश गव्हाड़े, साहेबराव साकरे, हेमराज सूर्यवंशी, राकेश पडोले, रीना पडोले, चेतन बरोदे, पूर्व सरपंच संजय साहू, रामप्रसाद बराहे, रामभाऊ सरियाम सहित ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे तथा शिक्षक उपस्थित रहे।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बैतूल की कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस आरोपी की पहचान रितिक उर्फ लखन चंद्रहास के रूप में हुई है, जो बैतूल के गांधी वार्ड अंतर्गत आने वाले बेहतर मोहल्ला का निवासी है।
    1
    बैतूल की कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए इस आरोपी की पहचान रितिक उर्फ लखन चंद्रहास के रूप में हुई है, जो बैतूल के गांधी वार्ड अंतर्गत आने वाले बेहतर मोहल्ला का निवासी है।
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बैतूल जिले के आमला ब्लॉक के ग्राम नरेरा स्थित एकीकृत प्राथमिक-माध्यमिक शाला में शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ शिक्षक की भूमिका निभाते हुए आत्मीय संवाद किया और उनसे उनकी पढ़ाई, रुचियों तथा विद्यालय में होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कक्षा 5वीं और 7वीं के विद्यार्थियों को सरल और रोचक तरीके से जल चक्र की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।
    3
    बैतूल जिले के आमला ब्लॉक के ग्राम नरेरा स्थित एकीकृत प्राथमिक-माध्यमिक शाला में शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों के साथ शिक्षक की भूमिका निभाते हुए आत्मीय संवाद किया और उनसे उनकी पढ़ाई, रुचियों तथा विद्यालय में होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कक्षा 5वीं और 7वीं के विद्यार्थियों को सरल और रोचक तरीके से जल चक्र की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बैतूल के कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे शुक्रवार को आमला विकासखंड के दौरे के दौरान एक अनोखे अंदाज में दिखाई दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं एक शिक्षक की भूमिका संभाली और कक्षा में विद्यार्थियों को जल चक्र तथा पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया।
    2
    बैतूल के कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे शुक्रवार को आमला विकासखंड के दौरे के दौरान एक अनोखे अंदाज में दिखाई दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं एक शिक्षक की भूमिका संभाली और कक्षा में विद्यार्थियों को जल चक्र तथा पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया।
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बैतूल जिले के आमला ब्लॉक में ससाबड-अंधारिया मार्ग पर स्थित एक बड़ी नदी पर चल रहे पुलिया निर्माण कार्य के कारण स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पुलिया निर्माण के दौरान हुई पहली ही बारिश में अप्रोच मार्ग बह गया, जिससे पिछले 8 दिनों से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। इस स्थिति के चलते स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कलेक्टर, पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें दर्ज कराई थीं। प्रशासन और विभाग पर दबाव के बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा अप्रोच मार्ग का पुनर्निर्माण कर दिया गया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। फिलहाल, पुलिया का शेष निर्माण कार्य बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद ही पूरा किया जाएगा। आवागमन की स्थिति को देखते हुए, बड़े वाहनों को अभी भी नाहिया और देय्यत बाबा के पास वाले वैकल्पिक मार्ग से ही गुजरना होगा।
    1
    बैतूल जिले के आमला ब्लॉक में ससाबड-अंधारिया मार्ग पर स्थित एक बड़ी नदी पर चल रहे पुलिया निर्माण कार्य के कारण स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पुलिया निर्माण के दौरान हुई पहली ही बारिश में अप्रोच मार्ग बह गया, जिससे पिछले 8 दिनों से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। इस स्थिति के चलते स्कूली बच्चों और स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कलेक्टर, पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें दर्ज कराई थीं। प्रशासन और विभाग पर दबाव के बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा अप्रोच मार्ग का पुनर्निर्माण कर दिया गया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। फिलहाल, पुलिया का शेष निर्माण कार्य बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद ही पूरा किया जाएगा। आवागमन की स्थिति को देखते हुए, बड़े वाहनों को अभी भी नाहिया और देय्यत बाबा के पास वाले वैकल्पिक मार्ग से ही गुजरना होगा।
    user_Suparfast amla news
    Suparfast amla news
    Grocery delivery service आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खिड़कियांढाना में शिक्षा विभाग के बीएसी नंदराम पांसे द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता का आकस्मिक मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी सीखने की क्षमता का जायजा लिया। इस दौरान कक्षा चौथी के छात्र ऋतिक की शैक्षणिक योग्यता विशेष रूप से देखने को मिली। अधिकारियों द्वारा जब उससे 2 से 20 तक के पहाड़े सुनाने के लिए कहा गया, तो उसने बिना किसी हिचकिचाहट के सभी पहाड़े लगातार और फर्राटेदार अंदाज में सुना दिए। इसके बाद छात्र ने हिंदी का पाठ भी तेज गति और शुद्ध उच्चारण के साथ पढ़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्र के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उसकी जमकर सराहना की और इसे विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक परिणाम बताया। अधिकारियों ने शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की नियमित शैक्षणिक प्रगति का आकलन करते रहें। उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें भी बेहतर स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करने और इसी तरह विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का स्तर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
    3
    बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला खिड़कियांढाना में शिक्षा विभाग के बीएसी नंदराम पांसे द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता का आकस्मिक मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी सीखने की क्षमता का जायजा लिया।

इस दौरान कक्षा चौथी के छात्र ऋतिक की शैक्षणिक योग्यता विशेष रूप से देखने को मिली। अधिकारियों द्वारा जब उससे 2 से 20 तक के पहाड़े सुनाने के लिए कहा गया, तो उसने बिना किसी हिचकिचाहट के सभी पहाड़े लगातार और फर्राटेदार अंदाज में सुना दिए। इसके बाद छात्र ने हिंदी का पाठ भी तेज गति और शुद्ध उच्चारण के साथ पढ़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्र के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उसकी जमकर सराहना की और इसे विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक परिणाम बताया।

अधिकारियों ने शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की नियमित शैक्षणिक प्रगति का आकलन करते रहें। उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें भी बेहतर स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करने और इसी तरह विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का स्तर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
    user_श्याम आर्य
    श्याम आर्य
    अनाज थोक विक्रेता Bhimpur, Betul•
    12 min ago
  • मध्य प्रदेश के दतिया में राजनीतिक घमासान देखने को मिला है, जिसे 'दतिया का दंगल' के रूप में संबोधित किया जा रहा है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
    1
    मध्य प्रदेश के दतिया में राजनीतिक घमासान देखने को मिला है, जिसे 'दतिया का दंगल' के रूप में संबोधित किया जा रहा है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बैतूल में गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे और एसडीओपी सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। घटना के संबंध में 10 जुलाई 2026 को फरियादी विवेक यादव (उम्र 32 वर्ष, निवासी गणेश वार्ड, बैतूल बाजार, हाल किरायेदार कालापाठा, गंज बैतूल) की रिपोर्ट पर आरोपी रितिक उर्फ लखन चन्द्रहास के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 576/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 351(2) और 109(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कॉलेज चौक, बैतूल से आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी रितिक उर्फ लखन चन्द्रहास (उम्र 26 वर्ष, निवासी मेहतर मोहल्ला, गांधी वार्ड, बैतूल) को गिरफ्तार कर 11 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, गंज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उप निरीक्षक बसंत अहके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, प्रधान आरक्षक शिवकुमार और आरक्षक उज्ज्वल की विशेष एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    बैतूल में गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे और एसडीओपी सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

घटना के संबंध में 10 जुलाई 2026 को फरियादी विवेक यादव (उम्र 32 वर्ष, निवासी गणेश वार्ड, बैतूल बाजार, हाल किरायेदार कालापाठा, गंज बैतूल) की रिपोर्ट पर आरोपी रितिक उर्फ लखन चन्द्रहास के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 576/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 351(2) और 109(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कॉलेज चौक, बैतूल से आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी रितिक उर्फ लखन चन्द्रहास (उम्र 26 वर्ष, निवासी मेहतर मोहल्ला, गांधी वार्ड, बैतूल) को गिरफ्तार कर 11 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, गंज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उप निरीक्षक बसंत अहके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, प्रधान आरक्षक शिवकुमार और आरक्षक उज्ज्वल की विशेष एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.