5 साल के मासूम के अपहरण का प्रयास, छीना-झपटी में मां के कपड़े फाड़े 5 साल के मासूम के अपहरण का प्रयास, छीना-झपटी में मां के कपड़े फाड़े; रातभर थाने में बैठी रही पीड़िता राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। जिले के एक गांव में पांच साल के मासूम के अपहरण और उसकी कथित हत्या की आशंका से जुड़ा मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि आरोपी युवक बच्चे को जबरन उठाकर तालाब की ओर ले जा रहा था। परिजनों के पीछा करने और ग्रामीणों के शोर मचाने पर बच्चे को बचा लिया गया, लेकिन इस दौरान आरोपी ने बच्चे की मां के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर वह देर रात थाने पहुंची, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के महोई गांव निवासी अभिषेक कुमार और उनकी पत्नी कल्पना मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की शाम उनका पांच वर्षीय बेटा अर्पित घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही युवक रवि कथित रूप से बच्चे को उठाकर तालाब की ओर ले जाने लगा। आसपास के लोगों ने जब युवक को बच्चे के साथ जाते देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर अभिषेक कुमार और उनकी पत्नी भी मौके पर पहुंचे और आरोपी का पीछा किया। दंपत्ति ने जब युवक को रोककर बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के बीच छीना-झपटी और धक्का-मुक्की होने लगी। इस दौरान दंपत्ति ने किसी तरह बच्चे को बचा लिया, लेकिन आरोप है कि गुत्थम-गुत्था के दौरान आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और गाली-गलौज भी की। हंगामा बढ़ने पर आसपास के कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित दंपत्ति का आरोप है कि युवक उनके बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने की नीयत से ले जा रहा था। घटना के बाद पीड़ित महिला अपने पति के साथ शिकायत लेकर स्थानीय थाने पहुंची। महिला का आरोप है कि गुरुवार देर शाम से लेकर देर रात तक वह थाने में बैठी रही, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने में काफी देर हुई और उसे न्याय के लिए इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता के आरोपों के आधार पर चिकित्सीय परीक्षण कराने की भी बात कह रही है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- दबंगों द्वारा मारपीट से आहत युवक ने पिया कीटनाशक दवा हालत गंभीर कन्नौज। जिले के ग्राम ऊँचा बिरतिया में एक 22 वर्षीय युवक की कीटनाशक दवा पीने से हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार छन्नू उर्फ मोहित (22) पुत्र राजू, निवासी ग्राम ऊँचा बिरतिया ने कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि इससे पहले गांव के कुछ दबंगों ने युवक के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। परिवार का कहना है कि मारपीट से परेशान होकर युवक ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज तिर्वा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।1
- Post by पंकज सिंह1
- Post by अर्चना अर्चना1
- पंचकर्म व देखने का कोई फीस नहीं मिलने का पता हर रविवार डॉ नन्हे लाल क्लीनिक लाला बाजार मल्लावां हरदोई आयुर्वेद व पंचकर्म इलाज किया जाता है डॉ कुलदीप सिंह गठिया विशेषज्ञ, राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय लखनऊ।। डॉ प्रतिमा वर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ,, बलरामपुर हॉस्पिटल लखनऊ बच्चेदानी में गांठ बच्चेदानी सूजन पुरानी लिकोरिया बांझपन हार्मोन इंबैलेंस कमर दर्द मासिक धर्म नियमित नहीं आना स्त्री से सभी प्रकार के रोग देखे जाते है आंखों से हटेगा चश्मा चेहरे पीपल्स व दाग का पड़ जाना पुरानी सोरायसिस or सफेद दाग मूंछ का बाल गिर जाना।सिर का बाल गिर जाना (चर्म रोग से) Contact number,,, 8381915952 कमर मर्द से कमर सीधा न होकर चल न पाना शुगर बवासीर आंतों मै सूजन गुर्दे में पथरी कोलाइटिस हाथ पैरों का टेढ़ा होना आंखों से हटेगा चश्मा स्वप्नदोष लिकोरिया जोड़ों में दर्द गठिया घुटने में दर्द. चलने में परेशानी. हड्डी जोड़ नस मांसपेशियों का दर्द. गर्दन का दर्द . सर्वाइकल . फ्रैक्चर व ऑपरेशन के बाद जकड़न । लकवा . कंधे के जकड़न . एडी का दर्द . मांसपेशियों में खिंचाव हाथ पैर में झनझनाहट नसों में ब्लॉकेज पैरों में सुन्नपन । मंदबुद्धि बच्चों की विकास की समस्या #हरदोई #लखनऊ1
- #हरदोई अहिरोरी में #प्रधान और ब्लॉक #अधिकारियों के बीच कथित #डीलिंग का ऑडियो तेजी से वायरल। हरदोई। विकास खंड अहिरोरी में ग्राम विकास से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है। गांवों के विकास की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कंधों पर है, उन्हीं के बीच कथित लेन-देन की बातचीत का एक ऑडियो वायरल होने की चर्चा क्षेत्र में तेजी से फैल रही है प्रधानों ने CDO को सौंपा सामूहिक शिकायती पत्र। #hardoi #hardoinews #hardoi_city #DMHardoi #hilights #BreakingNews #news #viralaudio #viral #viralvideo #trendingpost #CDO Note: Sadan Tak वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है1
- Post by मोनू शुक्ला1
- DSSSB Recruitment 2026 | 911 Vacancy | Online Form Apply | Full Details Hindi DSSSB 2026 भर्ती | 911 पद | योग्यता, फीस, फॉर्म कैसे भरें | पूरी जानकारी 🟢 YouTube Description (Full) DSSSB Recruitment 2026 Notification जारी हो चुका है। इस वीडियो में हम आपको DSSSB भर्ती 2026 की पूरी जानकारी देंगे जैसे – ✔ कुल पद (Vacancy) ✔ योग्यता (Qualification) ✔ आयु सीमा (Age Limit) ✔ आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online) ✔ आवेदन तिथि (Important Dates) ✔ चयन प्रक्रिया (Selection Process) जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह भर्ती बहुत अच्छा मौका है। वीडियो को पूरा देखें और सही तरीके से फॉर्म भरना सीखें। 👉 अगर वीडियो पसंद आए तो 👍 Like करें 🔔 Channel को Subscribe करें 📤 Video शेयर जरूर करें 🔵 DSSSB recruitment 2026 DSSSB vacancy 2026 DSSSB online form DSSSB latest job DSSSB notification DSSSB form kaise bhare Delhi govt job 10th 12th graduate job Sarkari job 2026 DSSSB exam #DSSSB #DSSSBRecruitment2026 #DSSSBVacancy #DSSSBJobs #DSSSBNotification #DelhiGovtJob #SarkariNaukri #GovtJob2026 #LatestGovtJob #OnlineForm #ApplyOnline #10thPassJob #12thPassJob #GraduateJob #EngineeringJob #CivilEngineerJob #DelhiJob #ExamPreparation #JobAlert #Recruitment2026 #SarkariResult #GovtExam #JobUpdate #Vacancy2026 #DSSSBForm #GovtNaukri #IndiaJob #EmploymentNews #JobHindi #FormApply #NewVacancy #GovtVacancy #DelhiRecruitment #JobForYouth #CareerOpportunity #Education #CompetitiveExam #GovtJobAlert #OnlineApplication #PublicService #JobSeekers #IndianJobs #ExamUpdate #HindiJobNews #ApplyNow #DSSSB2026 #FormKaiseBhare1
- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। जनपद के बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी सत्यवान का शव टिक नगला गांव के पास संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए तत्काल नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।1