दबंगों द्वारा मारपीट से आहत युवक ने पिया कीटनाशक दवा हालत गंभीर दबंगों द्वारा मारपीट से आहत युवक ने पिया कीटनाशक दवा हालत गंभीर कन्नौज। जिले के ग्राम ऊँचा बिरतिया में एक 22 वर्षीय युवक की कीटनाशक दवा पीने से हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार छन्नू उर्फ मोहित (22) पुत्र राजू, निवासी ग्राम ऊँचा बिरतिया ने कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि इससे पहले गांव के कुछ दबंगों ने युवक के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। परिवार का कहना है कि मारपीट से परेशान होकर युवक ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज तिर्वा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

- #हरदोई में DM अनुनय झा और SP अशोक कुमार मीणा ने रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस होली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। #sadantak #HardoiPolice #hardoi_city #hardoi #NewsUpdate #hardoinews #highlight #holi #DMHardoi #Holi20261
- Post by Shiva Gautam1
- *जिसने भी इसे बनाया है सच में कमाल बनाया है — इसे ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ताकि हर कोई देख सके। 🔥👏* 📲1
- mere gaon ki Holi ke din bhajan kirtan hote hain yah Dekho1
- Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू1
- Post by पत्रकार Munish Singh1
- 5 साल के मासूम के अपहरण का प्रयास, छीना-झपटी में मां के कपड़े फाड़े; रातभर थाने में बैठी रही पीड़िता राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। जिले के एक गांव में पांच साल के मासूम के अपहरण और उसकी कथित हत्या की आशंका से जुड़ा मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि आरोपी युवक बच्चे को जबरन उठाकर तालाब की ओर ले जा रहा था। परिजनों के पीछा करने और ग्रामीणों के शोर मचाने पर बच्चे को बचा लिया गया, लेकिन इस दौरान आरोपी ने बच्चे की मां के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर वह देर रात थाने पहुंची, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के महोई गांव निवासी अभिषेक कुमार और उनकी पत्नी कल्पना मिश्रा ने बताया कि गुरुवार की शाम उनका पांच वर्षीय बेटा अर्पित घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही युवक रवि कथित रूप से बच्चे को उठाकर तालाब की ओर ले जाने लगा। आसपास के लोगों ने जब युवक को बच्चे के साथ जाते देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर अभिषेक कुमार और उनकी पत्नी भी मौके पर पहुंचे और आरोपी का पीछा किया। दंपत्ति ने जब युवक को रोककर बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के बीच छीना-झपटी और धक्का-मुक्की होने लगी। इस दौरान दंपत्ति ने किसी तरह बच्चे को बचा लिया, लेकिन आरोप है कि गुत्थम-गुत्था के दौरान आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और गाली-गलौज भी की। हंगामा बढ़ने पर आसपास के कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित दंपत्ति का आरोप है कि युवक उनके बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने की नीयत से ले जा रहा था। घटना के बाद पीड़ित महिला अपने पति के साथ शिकायत लेकर स्थानीय थाने पहुंची। महिला का आरोप है कि गुरुवार देर शाम से लेकर देर रात तक वह थाने में बैठी रही, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने में काफी देर हुई और उसे न्याय के लिए इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता के आरोपों के आधार पर चिकित्सीय परीक्षण कराने की भी बात कह रही है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- हरदोई: अरवल थाना क्षेत्र में जानकारी के अनुसार कुसुमखोर गंगा पुल की रेलिंग के पास छात्रा की साइकिल, दुपट्टा और चप्पल बरामद हुई हैं, जिससे उसके गंगा नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है।1
- हरदोई जिला सवाजपुर में ग्राम पंचायत फजुल्लापुर मुजरा ककरा हुआ धौरहरा1