Shuru
Apke Nagar Ki App…
*जिसने भी इसे बनाया है सच में कमाल बनाया है — इसे ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ताकि हर कोई देख सके। 🔥👏* 📲
Ankit kumar
*जिसने भी इसे बनाया है सच में कमाल बनाया है — इसे ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ताकि हर कोई देख सके। 🔥👏* 📲
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *खबर – औरैया* जनपद औरैया के भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में कार्यकर्ता होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे तथा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कटेरिया सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, एकता और सद्भाव का प्रतीक है, और ऐसे आयोजनों से संगठन और मजबूत होता है।समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ होली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियां साझा कीं।2
- औरैया के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम हरपालपुर में एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में मुगल मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे तहसील मोड़ के पास मिर्ची लादकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक लखन सिंह, निवासी वैना, ट्रक में मिर्ची लादकर भोगनीपुर की ओर से सिकंदरा होते हुए औरैया की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक तहसील मोड़ के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ दिया। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक लखन सिंह को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।1
- *औरैया जनपद के तुर्कीपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन।* *कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह।* *कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रभारी आनन्द सिंह और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने किया।* *जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने गुलाल और फूलों के साथ खेली होली।* *भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी होली की शुभकामनाएं।* *कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विवेक पाठक, विशाल शुक्ला, सोनू सोनी, ज्योति अवस्थी, दीपक अवस्थी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद।* *होली मिलन समारोह में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी।* *कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए कड़े इंतजाम।*4
- mere gaon ki Holi ke din bhajan kirtan hote hain yah Dekho1
- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में शोक का माहौल है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरपालपुर निवासी अखिलेश कुमार (35) पुत्र मेवा लाल की दो शादियां हुई थीं, लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते दोनों पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद से वह गांव में अकेले रहकर खेती-किसानी के सहारे अपना जीवन यापन कर रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम अखिलेश ने घर के बाहर बने एक कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर ली और कमरे की टीन की छत में लगे बांस के सहारे अपने मफलर से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद उसकी भतीजी मीना उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची। जब उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसे शक हुआ। उसने दरवाजे की झिरी से अंदर झांक कर देखा तो अखिलेश का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक-कंचौसी कैनाल मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को तत्काल झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र निवासी राजेश पुत्र अग्नू के रूप में हुई है। बताया गया कि राजेश शुक्रवार को अपने गांव सहायल से अपनी बहन के घर झींझक आ रहे थे। इसी दौरान सदरपुर गांव के सामने शुक्रवार रात करीब 8 बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राजेश को झींझक सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार राजेश दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे और शुक्रवार को ही घर आए थे। वहां से वह अपनी बहन के घर झींझक जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। राजेश अपने पीछे पत्नी मिथिलेश, तीन बेटियां रश्मि, काके और अंजलि तथा एक बेटा अंकुश को छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। झींझक चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।1
- ईरान में क्या हुआ देखे पूरी रिपोर्ट1