logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ब्रेकिंग न्यूज औरैया* *भाजपा कार्यालय तुर्कीपुर में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह* *औरैया जनपद के तुर्कीपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन।* *कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह।* *कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रभारी आनन्द सिंह और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने किया।* *जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने गुलाल और फूलों के साथ खेली होली।* *भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी होली की शुभकामनाएं।* *कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विवेक पाठक, विशाल शुक्ला, सोनू सोनी, ज्योति अवस्थी, दीपक अवस्थी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद।* *होली मिलन समारोह में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी।* *कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए कड़े इंतजाम।*

2 hrs ago
user_Ashutosh Awasthi Reporter
Ashutosh Awasthi Reporter
Newspaper publisher औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
413e2c50-bc37-491d-af46-ba16679b55fb

*ब्रेकिंग न्यूज औरैया* *भाजपा कार्यालय तुर्कीपुर में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह* *औरैया जनपद के तुर्कीपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन।* *कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह

के साथ मनाया गया, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह।* *कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रभारी आनन्द सिंह और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने किया।* *जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने गुलाल और

फूलों के साथ खेली होली।* *भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी होली की शुभकामनाएं।* *कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विवेक पाठक, विशाल शुक्ला, सोनू सोनी, ज्योति अवस्थी, दीपक अवस्थी सहित

कई वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद।* *होली मिलन समारोह में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी।* *कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए कड़े इंतजाम।*

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • औरैया के अछल्दा कस्बे में होली मिलन में सपा विधायक कार्यकर्ताओं के साथ नाचे। शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधायक प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली और सभी को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। समारोह में आसपास के क्षेत्रों से आए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बज रहे होली गीतों पर कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रदीप यादव को भी नाचने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं के साथ नृत्य किया, जिससे माहौल पूरी तरह रंग और उमंग से भर गया। विधायक ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का त्योहार है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश यादव, कमलेश यादव, प्रमोद यादव, डायरेक्टर सुभाष यादव, हीरो यादव, रामवीर यादव, सर्वेश यादव, राजेश सेंगर, अंशू कठेरिया, आशीष यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    औरैया के अछल्दा कस्बे में होली मिलन में सपा विधायक कार्यकर्ताओं के साथ नाचे। शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधायक प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली और सभी को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। समारोह में आसपास के क्षेत्रों से आए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बज रहे होली गीतों पर कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रदीप यादव को भी नाचने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं के साथ नृत्य किया, जिससे माहौल पूरी तरह रंग और उमंग से भर गया।
विधायक ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का त्योहार है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश यादव, कमलेश यादव, प्रमोद यादव, डायरेक्टर सुभाष यादव, हीरो यादव, रामवीर यादव, सर्वेश यादव, राजेश सेंगर, अंशू कठेरिया, आशीष यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • अजीतमल क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम अजीतमल (औरैया)। अजीतमल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव हरपालपुर में लगभग 35 वर्षीय युवक अखिलेश निषाद पुत्र मेवालाल निवासी हरपालपुर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो 112 को सूचित किया,सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। क्राइम इंस्पेक्टर अजीतमल रामचंद्र वर्मा ने बताया कि प्रथम दृश्या आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। मृतक के भाई दीवारी लाल
    2
    अजीतमल क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
अजीतमल (औरैया)। अजीतमल थाना क्षेत्र के अंतर्गत  गांव हरपालपुर में लगभग 35 वर्षीय युवक अखिलेश निषाद पुत्र मेवालाल निवासी हरपालपुर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।
बताया जा रहा है कि युवक ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो 112 को सूचित किया,सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
क्राइम इंस्पेक्टर अजीतमल रामचंद्र वर्मा ने बताया कि प्रथम दृश्या आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।
मृतक के भाई दीवारी लाल
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Solar Energy Company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • औरैया। शहर के गौरैया तालाब स्थित मंदिर में भगवान नृसिंह की प्रथम प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्याओं के पूजन से की गई। सबसे पहले छोटी-छोटी कन्याओं को रोली और चंदन से तिलक कर उनका सम्मान किया गया तथा उन्हें भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही।भंडारा देर रात तक चलता रहा जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में कई युवाओं और श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग दिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मृदुल तिवारी, विवेक पाठक, कृष्णा तिवारी, कुश तिवारी, अमित श्रीवास्तव, तरुण शर्मा, गोविंद दुबे, मनु मिश्र, विशाल दुबे और प्रवेश दुबे का विशेष सहयोग रहा।
    1
    औरैया। शहर के गौरैया तालाब स्थित मंदिर में भगवान नृसिंह की प्रथम प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्याओं के पूजन से की गई। सबसे पहले छोटी-छोटी कन्याओं को रोली और चंदन से तिलक कर उनका सम्मान किया गया तथा उन्हें भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।
इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही।भंडारा देर रात तक चलता रहा जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में कई युवाओं और श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग दिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मृदुल तिवारी, विवेक पाठक, कृष्णा तिवारी, कुश तिवारी, अमित श्रीवास्तव, तरुण शर्मा, गोविंद दुबे, मनु मिश्र, विशाल दुबे और प्रवेश दुबे का विशेष सहयोग रहा।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • औरैया जिले के सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने कस्बा फफूँद की आराजी दरगाह स्थित गाटा संख्या 1414 से अवैध कब्जा हटाने की बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व अभिलेखों में इस भूमि को नाला के रूप में दर्ज किया गया है, लेकिन स्थानीय निवासी सहदेव पुत्र बच्चनलाल निवासी - बाबा का पुरवा, कस्बा फफूँद ने यहां अवैध रूप से पक्का निर्माण कर लिया था। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर जे.सी.बी. की मदद से इस अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान हल्का लेखपाल विमलेश, थाना फफूँद के प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिस बल, साथ ही नगर पंचायत का स्टाफ भी मौजूद रहा।
    1
    औरैया जिले के सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने कस्बा फफूँद की आराजी दरगाह स्थित गाटा संख्या 1414 से अवैध कब्जा हटाने की बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व अभिलेखों में इस भूमि को नाला के रूप में दर्ज किया गया है, लेकिन स्थानीय निवासी सहदेव पुत्र बच्चनलाल निवासी - बाबा का पुरवा, कस्बा फफूँद ने यहां अवैध रूप से पक्का निर्माण कर लिया था।
उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर जे.सी.बी. की मदद से इस अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान हल्का लेखपाल विमलेश, थाना फफूँद के प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिस बल, साथ ही नगर पंचायत का स्टाफ भी मौजूद रहा।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील परिसर में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने की। समाधान दिवस दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। समाधान दिवस में कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उन्हें जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सिकंदरा उपजिलाधिकारी प्रद्युम्न कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    सिकंदरा तहसील परिसर में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने की। समाधान दिवस दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
समाधान दिवस में कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उन्हें जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान सिकंदरा उपजिलाधिकारी प्रद्युम्न कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    1
    Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कमरे में फाँसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा औरैया के कोतवाली अजीतमल क्षेत्र युवक ने घर के कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। क्षेत्र के ग्राम हरपालपुर में शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कमरे में फाँसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
औरैया के कोतवाली अजीतमल क्षेत्र युवक ने घर के कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। क्षेत्र के ग्राम हरपालपुर में शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव हरपालपुर में लगभग 35 वर्षीय युवक अखिलेश निषाद पुत्र मेवालाल निवासी हरपालपुर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो 112 को सूचित किया,सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। क्राइम इंस्पेक्टर अजीतमल रामचंद्र वर्मा ने बताया कि प्रथम दृश्या आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।
    3
    औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के अंतर्गत  गांव हरपालपुर में लगभग 35 वर्षीय युवक अखिलेश निषाद पुत्र मेवालाल निवासी हरपालपुर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।
बताया जा रहा है कि युवक ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो 112 को सूचित किया,सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
क्राइम इंस्पेक्टर अजीतमल रामचंद्र वर्मा ने बताया कि प्रथम दृश्या आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सदर औरैया के उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में कस्बा फफूँद में नाले की भूमि पर किए गए अवैध पक्के निर्माण को प्रशासनिक टीम ने ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और विरोध करने वालों को सख्ती से नियंत्रित किया गया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने बताया कि फफूँद स्थित आराजी दरगाह की गाटा संख्या 1414 राजस्व अभिलेखों में नाले की भूमि के रूप में दर्ज है। आरोप है कि बाबा का पुरवा निवासी सहदेव पुत्र बच्चनलाल ने इस सरकारी भूमि पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कर लिया था। मामले की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को प्रशासनिक टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को गिराना शुरू कर दिया। इस दौरान हल्का लेखपाल विमलेश, थाना फफूँद के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत का स्टाफ भी जेसीबी मशीन के साथ कार्रवाई में शामिल रहा। बताया गया कि जब सहदेव ने निर्माण कार्य प्रारंभ किया था तभी प्रशासन द्वारा उसे रोक दिया गया था। इसके बावजूद उसने होली पर्व की छुट्टियों के दौरान दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया और काफी हद तक पक्का निर्माण कर लिया। जैसे ही इस संबंध की उपजिलाधिकारी को सूचना मिली उन्होंने तत्काल मौके पर टीम भेजकर नाले की भूमि पर किए गए निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि और नालों पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    सदर औरैया के उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में कस्बा फफूँद में नाले की भूमि पर किए गए अवैध पक्के निर्माण को प्रशासनिक टीम ने ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और विरोध करने वालों को सख्ती से नियंत्रित किया गया।
उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने बताया कि फफूँद स्थित आराजी दरगाह की गाटा संख्या 1414 राजस्व अभिलेखों में नाले की भूमि के रूप में दर्ज है। आरोप है कि बाबा का पुरवा निवासी सहदेव पुत्र बच्चनलाल ने इस सरकारी भूमि पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कर लिया था। मामले की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को प्रशासनिक टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को गिराना शुरू कर दिया। इस दौरान हल्का लेखपाल विमलेश, थाना फफूँद के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत का स्टाफ भी जेसीबी मशीन के साथ कार्रवाई में शामिल रहा। बताया गया कि जब सहदेव ने निर्माण कार्य प्रारंभ किया था तभी प्रशासन द्वारा उसे रोक दिया गया था। इसके बावजूद उसने होली पर्व की छुट्टियों के दौरान दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया और काफी हद तक पक्का निर्माण कर लिया। जैसे ही इस संबंध की उपजिलाधिकारी को सूचना मिली उन्होंने तत्काल मौके पर टीम भेजकर नाले की भूमि पर किए गए निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि और नालों पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.