सिकंदरा तहसील में सीडीओ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न,38 शिकायतें आईं, एक का मौके पर निस्तारण सिकंदरा तहसील परिसर में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने की। समाधान दिवस दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। समाधान दिवस में कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उन्हें जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सिकंदरा उपजिलाधिकारी प्रद्युम्न कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
सिकंदरा तहसील में सीडीओ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न,38 शिकायतें आईं, एक का मौके पर निस्तारण सिकंदरा तहसील परिसर में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने की। समाधान दिवस दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। समाधान दिवस में कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उन्हें जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सिकंदरा उपजिलाधिकारी प्रद्युम्न कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
- सिकंदरा तहसील परिसर में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने की। समाधान दिवस दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। समाधान दिवस में कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उन्हें जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सिकंदरा उपजिलाधिकारी प्रद्युम्न कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- औरैया। शनिवार को शहर स्थित साईं मंदिर धर्मशाला में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बदायूं सांसद आदित्य यादव, इटावा लोक सभा सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष मो. इरसाद का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। सपा नेता शोभित यादव उर्फ हीरू ने बदायूं सांसद को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।वहीं अनुराग याज्ञिक ने नेशनल हाइवे पर स्वागत किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही सांसद आदित्य यादव ने कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को हटाकर जनता के साथ धोखा किया है।3
- होली का त्यौहार खुशियाली का त्यौहार माना जाता है वही भाजपा जिला कार्यालय मे होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया बड़ी संख्या मे नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- औरैया। तहसील क्षेत्र के एक किसान ने अपनी उगाई हुई फसल में हिस्सेदारी दिलाने की मांग को लेकर प्रशासन से शिकायत की है। प्रार्थी योगेन्द्र कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी जौरा ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने ग्राम गंगदासपुर, तहसील सिकंदरा, जिला कानपुर देहात निवासी पंकज कुमार पुत्र स्वर्गीय रामजी लाल से मौजा जौरा स्थित गाटा संख्या 513 का करीब सात बीघा खेत बटाई पर लिया था। उसके अनुसार उसने खेत में कड़ी मेहनत और अपनी लागत लगाकर करीब दो बीघा में सरसों तथा पांच बीघा में गेहूं की फसल तैयार की। योगेन्द्र कुमार का कहना है कि फसल उगाने में उसका करीब 30 से 40 हजार रुपये तक खर्च हुआ है। जब 22 फरवरी को वह फसल काटने के लिए खेत पर पहुंचा तो पंकज कुमार कथित रूप से पुलिस बल के साथ वहां आ गए और फसल काटने से रोक दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पंकज कुमार ने कहा कि खेत और फसल पूरी तरह उनकी है इसलिए वह फसल नहीं काट सकता। साथ ही प्रार्थी को धमकाते हुए खेत से वापस भेज दिया गया। किसान का आरोप है कि उसकी मेहनत और लागत से तैयार फसल में उसका हक मारने की कोशिश की जा रही है। योगेन्द्र कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उसे उसकी मेहनत से उगाई गई फसल में उचित हिस्सा दिलाया जाए। किसान ने खुद को आर्थिक रूप से कमजोर बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। एसडीएम ने न्याय का भरोसा दिया है।1
- औरैया शहर स्थित साईं धाम में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे जहां पर समाजवादी पार्टी के लोगों ने फूलमाला एवं शोभित यादव ने स्मृति चिन देकर किया स्वागत। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे मौजूद।वही संसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को हटाकर जनता के साथ धोखा किया है। बाइट --बदायूं सांसद आदित्य यादव।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* शराब के नशे में युवक ने पुलिसकर्मियों से की अभद्रता, वर्दी फाड़ने का भी आरोप। 112 पर मिली सूचना पर पहुची थी पुलिस, तभी आरोपी युवक ने पुलिसकर्मियों से की अभद्रता। आरोपी के भाई ने 112 पर सूचना दी थी कि उसका भाई शराब के नशे में घर मे मचा रहा है उत्पात। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जब उसे समझाने का किया प्रयास तो आरोपी ने पुलिस के साथ भी करदी अभद्रता। पुलिस कर्मी की तहरीर पर औरैया जनपद के अयाना थाने में मामला किया गया पंजीकृत। औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम सुगंधा (कटघरा) का मामला।1
- कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में मुगल मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे तहसील मोड़ के पास मिर्ची लादकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक लखन सिंह, निवासी वैना, ट्रक में मिर्ची लादकर भोगनीपुर की ओर से सिकंदरा होते हुए औरैया की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक तहसील मोड़ के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ दिया। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक लखन सिंह को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।1