सिकंदरा में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में मिर्ची लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक को आई मामूली चोट, टला बड़ा हादसा कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में मुगल मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे तहसील मोड़ के पास मिर्ची लादकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक लखन सिंह, निवासी वैना, ट्रक में मिर्ची लादकर भोगनीपुर की ओर से सिकंदरा होते हुए औरैया की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक तहसील मोड़ के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ दिया। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक लखन सिंह को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
सिकंदरा में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में मिर्ची लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक को आई मामूली चोट, टला बड़ा हादसा कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में मुगल मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे तहसील मोड़ के पास मिर्ची लादकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक लखन सिंह, निवासी वैना, ट्रक में मिर्ची लादकर भोगनीपुर की ओर से सिकंदरा होते हुए औरैया की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक तहसील मोड़ के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ दिया। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक लखन सिंह को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
- सिकंदरा तहसील परिसर में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने की। समाधान दिवस दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। समाधान दिवस में कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए उन्हें जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सिकंदरा उपजिलाधिकारी प्रद्युम्न कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- औरैया शहर स्थित साईं धाम में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे जहां पर समाजवादी पार्टी के लोगों ने फूलमाला एवं शोभित यादव ने स्मृति चिन देकर किया स्वागत। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे मौजूद।वही संसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को हटाकर जनता के साथ धोखा किया है। बाइट --बदायूं सांसद आदित्य यादव।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* शराब के नशे में युवक ने पुलिसकर्मियों से की अभद्रता, वर्दी फाड़ने का भी आरोप। 112 पर मिली सूचना पर पहुची थी पुलिस, तभी आरोपी युवक ने पुलिसकर्मियों से की अभद्रता। आरोपी के भाई ने 112 पर सूचना दी थी कि उसका भाई शराब के नशे में घर मे मचा रहा है उत्पात। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जब उसे समझाने का किया प्रयास तो आरोपी ने पुलिस के साथ भी करदी अभद्रता। पुलिस कर्मी की तहरीर पर औरैया जनपद के अयाना थाने में मामला किया गया पंजीकृत। औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम सुगंधा (कटघरा) का मामला।1
- *खबर – औरैया* जनपद औरैया के भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में कार्यकर्ता होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे तथा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कटेरिया सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, एकता और सद्भाव का प्रतीक है, और ऐसे आयोजनों से संगठन और मजबूत होता है।समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ होली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियां साझा कीं।2
- औरैया के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम हरपालपुर में एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- *औरैया जनपद के तुर्कीपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन।* *कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह।* *कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रभारी आनन्द सिंह और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने किया।* *जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने गुलाल और फूलों के साथ खेली होली।* *भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी होली की शुभकामनाएं।* *कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विवेक पाठक, विशाल शुक्ला, सोनू सोनी, ज्योति अवस्थी, दीपक अवस्थी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद।* *होली मिलन समारोह में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी।* *कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए कड़े इंतजाम।*4
- कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में मुगल मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे तहसील मोड़ के पास मिर्ची लादकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक लखन सिंह, निवासी वैना, ट्रक में मिर्ची लादकर भोगनीपुर की ओर से सिकंदरा होते हुए औरैया की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक तहसील मोड़ के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ दिया। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक लखन सिंह को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।1