Shuru
Apke Nagar Ki App…
mere gaon ki Holi ke din bhajan kirtan hote hain yah Dekho
Randheer Singh
mere gaon ki Holi ke din bhajan kirtan hote hain yah Dekho
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* शराब के नशे में युवक ने पुलिसकर्मियों से की अभद्रता, वर्दी फाड़ने का भी आरोप। 112 पर मिली सूचना पर पहुची थी पुलिस, तभी आरोपी युवक ने पुलिसकर्मियों से की अभद्रता। आरोपी के भाई ने 112 पर सूचना दी थी कि उसका भाई शराब के नशे में घर मे मचा रहा है उत्पात। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जब उसे समझाने का किया प्रयास तो आरोपी ने पुलिस के साथ भी करदी अभद्रता। पुलिस कर्मी की तहरीर पर औरैया जनपद के अयाना थाने में मामला किया गया पंजीकृत। औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम सुगंधा (कटघरा) का मामला।1
- औरैया। Holi के अवसर पर नेशनल हाईवे स्थित साईं धाम में Samajwadi Party द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Aditya Yadav (बदायूं सांसद) उपस्थित रहे। इस अवसर पर Sarvesh Babu Gautam तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि आगामी 2027 Uttar Pradesh Legislative Assembly election को लक्ष्य मानते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी मजबूती के साथ जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस बार संकल्प लें कि Akhilesh Yadav को 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और पूर्व सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि होली मिलन जैसे कार्यक्रम आपसी भाईचारे और संगठन की एकता को मजबूत करने का अवसर देते हैं। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाएं और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें तथा पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाएं। समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी को मजबूत बनाने और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।1
- *खबर – औरैया* जनपद औरैया के भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में कार्यकर्ता होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे तथा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कटेरिया सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, एकता और सद्भाव का प्रतीक है, और ऐसे आयोजनों से संगठन और मजबूत होता है।समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ होली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियां साझा कीं।2
- औरैया के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम हरपालपुर में एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- *जिसने भी इसे बनाया है सच में कमाल बनाया है — इसे ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ताकि हर कोई देख सके। 🔥👏* 📲1
- *औरैया जनपद के तुर्कीपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन।* *कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह।* *कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रभारी आनन्द सिंह और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने किया।* *जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने गुलाल और फूलों के साथ खेली होली।* *भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी होली की शुभकामनाएं।* *कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विवेक पाठक, विशाल शुक्ला, सोनू सोनी, ज्योति अवस्थी, दीपक अवस्थी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद।* *होली मिलन समारोह में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी।* *कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए कड़े इंतजाम।*4
- औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र के कस्बा सेंगनपुर में शनिवार को जमुनापारी बकरी नस्ल के सुधार एवं संरक्षण के उद्देश्य से एक दिवसीय जमुनापारी बकरी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पशुपालन विभाग द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गांवों से बड़ी संख्या में पशुपालक अपनी बकरियों के साथ पहुंचे। मेले में जमुनापारी नस्ल की बकरियों के संरक्षण, संवर्धन और उन्नत पालन पद्धतियों के बारे में जानकारी दी गई। मेले में मुख्य रूप से पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश राजपूत ने उपस्थित पशुपालकों को संबोधित करते हुए बताया कि जमुनापारी नस्ल की बकरी देश की प्रमुख और उन्नत नस्लों में से एक है। यह नस्ल अधिक दूध उत्पादन और अच्छे वजन के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में जमुनापारी नस्ल की बकरियों का संरक्षण करना तथा पशुपालकों को इसके पालन के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे उन्नत नस्ल की बकरियों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। डॉ. उमेश राजपूत ने पशुपालकों को बकरियों के स्वास्थ्य, टीकाकरण, संतुलित आहार और बेहतर प्रबंधन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि पशुपालक वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन करें तो यह एक लाभकारी व्यवसाय बन सकता है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद कर सकता है। मेले में गांव असेवा, असेवटा, रामपुर प्रताप सिंह, ऐमा सेंगनपुर, अकबरपुर, रामनगर, कुआं गांव सहित आसपास के कई गांवों से पशुपालक अपनी जमुनापारी बकरियों को लेकर पहुंचे। इस दौरान बकरियों का प्रदर्शन किया गया और बेहतर नस्ल की बकरियों को देखकर पशुपालकों ने जानकारी भी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों ने बकरी पालन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और अनुभवों को भी साझा किया। पशुपालन विभाग की ओर से उन्हें आवश्यक सुझाव दिए गए और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मेले के आयोजन से क्षेत्र के पशुपालकों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने भविष्य में उन्नत नस्ल की बकरियों के पालन को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पशुपालन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।1
- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में शोक का माहौल है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरपालपुर निवासी अखिलेश कुमार (35) पुत्र मेवा लाल की दो शादियां हुई थीं, लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते दोनों पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद से वह गांव में अकेले रहकर खेती-किसानी के सहारे अपना जीवन यापन कर रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम अखिलेश ने घर के बाहर बने एक कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर ली और कमरे की टीन की छत में लगे बांस के सहारे अपने मफलर से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद उसकी भतीजी मीना उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची। जब उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसे शक हुआ। उसने दरवाजे की झिरी से अंदर झांक कर देखा तो अखिलेश का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया।1
- Post by पत्रकार Munish Singh1