होली मिलन समारोह में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम का आह्वान, 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लें संकल्प औरैया। Holi के अवसर पर नेशनल हाईवे स्थित साईं धाम में Samajwadi Party द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Aditya Yadav (बदायूं सांसद) उपस्थित रहे। इस अवसर पर Sarvesh Babu Gautam तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि आगामी 2027 Uttar Pradesh Legislative Assembly election को लक्ष्य मानते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी मजबूती के साथ जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस बार संकल्प लें कि Akhilesh Yadav को 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और पूर्व सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि होली मिलन जैसे कार्यक्रम आपसी भाईचारे और संगठन की एकता को मजबूत करने का अवसर देते हैं। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाएं और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें तथा पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाएं। समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी को मजबूत बनाने और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
होली मिलन समारोह में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम का आह्वान, 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लें संकल्प औरैया। Holi के अवसर पर नेशनल हाईवे स्थित साईं धाम में Samajwadi Party द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Aditya Yadav (बदायूं सांसद) उपस्थित रहे। इस अवसर पर Sarvesh Babu Gautam तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि आगामी 2027 Uttar Pradesh Legislative Assembly election को लक्ष्य मानते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी मजबूती के साथ जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस बार संकल्प लें कि Akhilesh Yadav को 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और पूर्व सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि होली मिलन जैसे कार्यक्रम आपसी भाईचारे और संगठन की एकता को मजबूत करने का अवसर देते हैं। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाएं और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें तथा पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाएं। समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी को मजबूत बनाने और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
- *औरैया में सपा का होली मिलन समारोह, सांसद आदित्य यादव ने 2027 चुनाव को लेकर भरा जोश* औरैया। शहर के साईं मंदिर धर्मशाला में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर तथा फूलों की होली खेलकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं सांसद आदित्य यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मीडिया प्रभारी शोभित यादव उर्फ हीरू ने मुख्य अतिथि आदित्य यादव को माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव , विधूना विधायक रेखा वर्मा, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी शोभित यादव उर्फ हीरू ने संभाली। समारोह में सपा नेता ओम प्रकाश ओझा, राजेंद्र दोहरे, अनुज यादव, हिमांशु पाल, पूरन निषाद, अमन सोनी और देवेंद्र कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद आदित्य यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को उठा रहे हैं और यही कारण है कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह जैसे कार्यक्रम केवल त्योहार मनाने के लिए ही नहीं होते, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने का माध्यम भी होते हैं। यह कार्यक्रम पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की एकता का संदेश देता है। सांसद आदित्य यादव ने एसआईआर को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण दिखाई देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जाति और धर्म के आधार पर वोट काटने की कोशिश की गई, लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सजगता दिखाते हुए इस कोशिश को विफल करने का काम किया है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से शोषित, पीड़ित और सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को साथ लेकर चलने का काम करती रही है। पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर संगठन को और मजबूत करना होगा। समारोह के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया।3
- Post by RAVI KUMAR1
- *खबर – औरैया* जनपद औरैया के भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में कार्यकर्ता होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे तथा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कटेरिया सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, एकता और सद्भाव का प्रतीक है, और ऐसे आयोजनों से संगठन और मजबूत होता है।समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ होली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियां साझा कीं।2
- औरैया के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम हरपालपुर में एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी 112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- *औरैया जनपद के तुर्कीपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन।* *कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह।* *कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रभारी आनन्द सिंह और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने किया।* *जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने गुलाल और फूलों के साथ खेली होली।* *भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी होली की शुभकामनाएं।* *कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विवेक पाठक, विशाल शुक्ला, सोनू सोनी, ज्योति अवस्थी, दीपक अवस्थी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद।* *होली मिलन समारोह में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी।* *कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए किए गए कड़े इंतजाम।*4
- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में शोक का माहौल है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरपालपुर निवासी अखिलेश कुमार (35) पुत्र मेवा लाल की दो शादियां हुई थीं, लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते दोनों पत्नियां उसे छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद से वह गांव में अकेले रहकर खेती-किसानी के सहारे अपना जीवन यापन कर रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम अखिलेश ने घर के बाहर बने एक कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर ली और कमरे की टीन की छत में लगे बांस के सहारे अपने मफलर से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद उसकी भतीजी मीना उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची। जब उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसे शक हुआ। उसने दरवाजे की झिरी से अंदर झांक कर देखा तो अखिलेश का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया।1
- Post by कुमार सुनील3
- ईरान में क्या हुआ देखे पूरी रिपोर्ट1
- औरैया। सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने कस्बा फफूँद की आराजी दरगाह स्थित गाटा संख्या 1414 से अवैध कब्जा हटाने की बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व अभिलेखों में इस भूमि को नाला के रूप में दर्ज किया गया है, लेकिन स्थानीय निवासी सहदेव पुत्र बच्चनलाल निवासी -बाबा का पुरवा, कस्बा फफूँद ने यहां अवैध रूप से पक्का निर्माण कर लिया था। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर जे.सी.बी. की मदद से इस अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान हल्का लेखपाल विमलेश, थाना फफूँद के प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिस बल, साथ ही नगर पंचायत का स्टाफ भी मौजूद रहा।1