नारी शक्ति के समर्थन में भाजपा का प्रचंड प्रदर्शन, महिला सम्मेलन के बाद पैदल मार्च व विपक्ष का पुतला दहन भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक व्यापक और प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला सम्मेलन, विशाल पैदल मार्च एवं विपक्ष का पुतला दहन जैसे कई कार्यक्रम शामिल रहे। पूरे आयोजन में भारी संख्या में महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने इसे जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस से हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने संसद में 16 और 17 अप्रैल को हुए घटनाक्रम को देश की महिलाओं के साथ खुला अन्याय बताते हुए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम और उससे जुड़े विधेयकों का विरोध कर विपक्षी दलों ने यह साबित कर दिया है कि वे महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं। “जब महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने का ऐतिहासिक अवसर आया, तब विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते उसे रोकने का काम किया,” उन्होंने कहा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के उपरांत आयोजित महिला सम्मेलन में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुनील कुमार शर्मा जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मिलक विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती राजबाला उपस्थित रहीं। महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को नीति-निर्माण में समान भागीदारी देना उनका अधिकार है, कोई उपकार नहीं। वहीं विधायक श्रीमती राजबाला ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने जमीनी स्तर से लेकर संसद तक महिलाओं को सम्मान और अवसर देने का कार्य किया है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये दल केवल महिलाओं के नाम पर राजनीति करते हैं, जबकि वास्तविकता में उनके अधिकारों को बाधित करने का काम करते हैं। सम्मेलन के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं द्वारा एक विशाल पैदल मार्च निकाला गया, जिसमें “नारी शक्ति जिंदाबाद”, “महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। यह मार्च क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होता हुआ आगे बढ़ा, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट करते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में महिला-विरोधी राजनीति के खिलाफ आवाज बुलंद की और संकल्प लिया कि ऐसे दलों को आने वाले चुनावों में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक है। इसे रोकने का हर प्रयास देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने दोहराया कि वह महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें समान भागीदारी दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी और इस मुद्दे पर किसी भी विरोध का लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा जवाब दिया जाएगा। इस अवसर पर संभल की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉ अनामिका यादव ब्लॉक प्रमुख श्रीमती राजबाला की पारुल गुप्ता शकुंतला लोधी डोली रंधावा पूजा शर्मा स्फूर्ति जैन श्वेता शर्मा श्रेया मदान मनु सक्सेना जगपाल यादव आकाश सक्सेना विकास दीक्षित प्रमोद आहूजा प्रदीप गुप्ता कुंवर बहादुर राजपूत कृष्ण अवतार लोधी अमित दिवाकर आशीष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

- ,बाराबंकी रवि गुप्ता बाराबंकी में अखिलेश यादव और राहुल गांधी का फूंका गया पुतला, महिलाओं ने फूंका पुतला Anchor: यूपी के बाराबंकी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन, अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला दहन,,पुतला दहन के पूर्व राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद सतीश शर्मा ने की प्रेस वार्ता । जहां विपक्ष पर जमकर बोला हमला कहा भाजपा महिलाओं के आरक्षण हेतु संकल्पबद्ध,,विपक्ष का विरोध यह स्पष्ट करता है कि उनकी नीतियां महिलाओं के हित में नहीं है । वी ओ,, बाराबंकी में बीजेपी महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जनाक्रोश रैली निकाली। रैली के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने पटेल तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए और का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां महिला सशक्तिकरण से जुड़े इस महत्वपूर्ण अधिनियम का विरोध कर रही हैं। प्रदर्शन के चलते पटेल तिराहे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। बाइट,,डॉ रामकुमारी मौर्या “विपक्षी पार्टियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू नहीं होने दिया। इसके विरोध में हमने अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला दहन किया है।” बाइट: रामेश्वरी त्रिवेदी जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा “हम लोगों ने जन आक्रोश रैली निकालकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वालों के खिलाफ प्रदर्शन किया है।” इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संलग्न,,विजुअल बाइट,,सतीश चंद्र शर्मा राज्यमंत्री3
- Post by Mohd Aamir1
- हमारे क्षेत्र के एक व्यापारी के साथ कंपनी एवं कृषि अधिकारियों द्वारा किया गया व्यवहार चिंताजनक है। ऐसे मामलों से छोटे व्यापारियों का विश्वास टूटता है। हम प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें। 👉 यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे व्यापारी समाज का मुद्दा है। #VyapariSamman #FairInvestigation #StopHarassment #DistrictMagistrate #CMOffice #PMOIndia #AgricultureMinistry #knownyouseed #UPFarming #1
- Post by Anoop singh1
- Post by मोहित पासी ब्लॉक अध्यक्ष लाखन आर्मी1
- Post by Sandeep Pasi1
- मुजफ्फरनगर,, थाना मीरापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह,एंवम मीरापुर थाना प्रभारी राजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 26.04.2026 की रात्रि को थाना मीरापुर व एसओजी की टीम संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग व रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कुतुबपुर झाल के पास पडे खंडर मे कुछ बदमाश चोरी की योजना बना रहे हैं। सुचना मिलते ही थाना मीरापुर पुलिस टीम मीरापुर थाना प्रभारी राजीव शर्मा, उपनिरीक्षक ओमेंद्र सिंह, उप निरीक्षक मोहित कुमार,उपनिरीक्षक कामिल चौधरी, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल रोहताश सिंह, व कास्टेबल सचिन कुमार, आदि मौके पर पहुंचे पुलिस टीम को देखकर बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे पुलिस टीम ने भी साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर जवाबी फायरिंग की तो , 02, बदमाशो के पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गए। बदमाशों को घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया गया। व, 06,अन्य बदमाशों को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया गया। बदमाशों के कब्जे से 02, तमंचे , 02, जिन्दा कारतूस 02, खोखा कारतूस व, 06,चाकू बरामद किए गए। थाना मीरापुर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपने नाम आरिफ पुत्र उमर, साजिद पुत्र अनीश, इमामुद्दीन पुत्र बुद्धा, मुजाहिद पुत्र मोहम्मद शादाब पुत्र इस्लाम, आदि सभी बदमाश बिजनौर मेरठ के निवासी हैं। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो चीफ रामानंद सागर4
- *हरदोई:* "चुप रहो…बच्चे का नाम काट कर बाहर निकाल दूंगी"… बाहर से किताब खरीदने पर भड़की सनबीम स्कूल प्रिंसिपल!1
- बहराइच। तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा भीषण हादसे में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत एक युवक गंभीर घायल, हालत नाजुक लखनऊ रेफर वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ खौफनाक हादसा बौंडी क्षेत्र के चुन्नीलाल पुरवा निवासी बताए जा रहे सभी 18 वर्षीय रिंकू और 19 वर्षीय उत्तम की गई जान 21 वर्षीय अजय जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा रामगांव थाना क्षेत्र के नौतला के पास हुआ हादसा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे1