logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ASI के पद पर कार्यरत रामहंस का पदोन्नति के बाद अब सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर चयन भरतपुर । जिले के पुलिस महकमे में अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचाने जाने वाले रामहंस ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भरतपुर जिला पुलिस में ASI के पद पर कार्यरत रामहंस का पदोन्नति के बाद अब सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर चयन हुआ है। पुलिस विभाग द्वारा आयोजित पदोन्नति परीक्षा में उत्तीर्ण होकर उन्होंने न केवल अपना, बल्कि अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार रामहंस निवासी झारोटी, भुसावर हाल निवासी ब्रज नगर, भरतपुर की इस सफलता के पीछे उनके परिवार का अटूट विश्वास और सहयोग रहा है। रामहंस के पिता काडूराम और माता बरफी देवी के आशीर्वाद के साथ-साथ उनके बड़े भाई महेश नेताजी का संघर्ष इस मुकाम तक पहुँचने में अहम रहा। गौरतबल है कि रामहंस का छोटा भाई हरकेश भी वर्तमान में भरतपुर में ही कांस्टेबल के पद पर तैनात होकर अपनी सेवाएँ दे रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार रामहंस के पुलिस करियर का ग्राफ उनकी मेहनत की कहानी खुद बयां करता है। रामहंस की भरतपुर जिला पुलिस में प्रथम नियुक्ति 11 अगस्त 2003, प्रथम पदोन्नति (हैड कांस्टेबल) वर्ष 2013-14, द्वितीय पदोन्नति (ASI) वर्ष 2016-17 एवं तृतीय पदोन्नति (SI) वर्ष 2023-24 में हुई है। रामहंस ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और बड़े भाई के मार्गदर्शक संघर्ष को दिया है। रामहंस की पदोन्नति पर शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

19 hrs ago
user_लोहागढ़ न्यूज़ टाइम्स (सच ख़बर के साथ)
लोहागढ़ न्यूज़ टाइम्स (सच ख़बर के साथ)
भरतपुर, भरतपुर, राजस्थान•
19 hrs ago
68b2e12c-1221-4e59-8b5e-fc90b3dbab77

ASI के पद पर कार्यरत रामहंस का पदोन्नति के बाद अब सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर चयन भरतपुर । जिले के पुलिस महकमे में अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचाने जाने वाले रामहंस ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भरतपुर जिला पुलिस में ASI के पद पर कार्यरत रामहंस का पदोन्नति के बाद अब सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर चयन हुआ है। पुलिस विभाग द्वारा आयोजित पदोन्नति परीक्षा में उत्तीर्ण होकर उन्होंने न केवल अपना, बल्कि अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार रामहंस निवासी झारोटी, भुसावर हाल निवासी ब्रज नगर, भरतपुर की इस सफलता के पीछे उनके परिवार का अटूट विश्वास और सहयोग रहा है। रामहंस के पिता काडूराम और माता बरफी देवी के आशीर्वाद के साथ-साथ उनके बड़े भाई महेश नेताजी का संघर्ष इस मुकाम तक पहुँचने में अहम रहा। गौरतबल है कि रामहंस का छोटा भाई हरकेश भी वर्तमान में भरतपुर में ही कांस्टेबल के पद पर तैनात होकर अपनी सेवाएँ दे रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार रामहंस के पुलिस करियर का ग्राफ उनकी मेहनत की कहानी खुद बयां करता है। रामहंस की भरतपुर जिला पुलिस में प्रथम नियुक्ति 11 अगस्त 2003, प्रथम पदोन्नति (हैड कांस्टेबल) वर्ष 2013-14, द्वितीय पदोन्नति (ASI) वर्ष 2016-17 एवं तृतीय पदोन्नति (SI) वर्ष 2023-24 में हुई है। रामहंस ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और बड़े भाई के मार्गदर्शक संघर्ष को दिया है। रामहंस की पदोन्नति पर शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by Sonu Faujdar
    1
    Post by Sonu Faujdar
    user_Sonu Faujdar
    Sonu Faujdar
    Taxi Driver Bharatpur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • *रूपबास (भरतपुर)।बच्चों के भविष्य को लेकर जेल गई महिलाए का जेल से बाहर आने पर हुआ भव्य स्वागत* ```रूपवास क्षेत्र के गांव दौरदा मार्ग स्थित शराब गोदाम की आड़ में चल रहे अवैध शराब ठेका के मामले में जेल गई 15 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को मिली जमानत, सेवर जेल से सभी रिहा``` जेल गई महिलाओं व एक व्यक्ति को जमानत पर जेल से बाहर आने पर किसान सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश, संभागीय अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं तहसील महिला अध्यक्ष रूबी कुमारी व उनकी पूरी टीम ने महिलाओं का जेल से बाहर आने पर माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और कहा कि आपने गांव में शराब बन्दी आंदोलन को जारी रखना बेहद जरूरी है। शराब बंदी से ही बच्चों का भविष्य है।* रुपबास क्षेत्र के भरतपुर धौलपुर नेशनल हाईवे स्थित गांव जरेला के श्री सृष्टि विद्यालय के निकट संचालित शराब गोदाम की आड़ में वर्षों से रिटेल में अवैध रूप शराब बेचने का काम दिन रात चल रहा था। जिससे विद्यालय जाने वाली छात्राएं एवं शौच जाने वाली महिलाएं बेहद परेशान थीं। इतना ही नही उस क्षेत्र में कृषि कार्य करने जाने वाले लोग भी शराबियों से परेशान थे। इस शराब के ठेके पर प्रतिदिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता था। जिसका बीते दिनों जरेला गांव की सैकड़ो महिलाएं एक जुट होकर अवैध शराब ठेके पर शराब बिक्री का केवल विरोध करने पहुंची थीं। जहां अज्ञात कारणों से अचानक ठेके में आग लग गई और उसका आरोप 15 महिलाओं सहित एक व्यक्ति पर शराब कारोबारी द्वारा लगा दिया गया। जिसके चलते पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के ही महिलाओं को उक्त मामले का दोषी मानते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था। आज उन महिलाओं की एडीजे कोर्ट बयाना के कैंप कोर्ट रुपबास से जमानत हुई और महिलाओं को कोर्ट के आदेश पर सेवर जेल से रिहा कर दिया गया है। महिलाओं के जेल से बाहर आने पर किसान सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश , संभागीय अध्यक्ष राजेश शर्मा, तहसील अध्यक्ष रुबी कुमारी , प्रेम सिंह,हरीचरन, सुनील सेठी, अजय पाल आदि व उनकी टीम ने महिलाओं का माला पहनकर जोरदार स्वागत किया और कहा कि शराब आंदोलन को जारी रखें हम आपके साथ हैं। घर पहुंच कर अपने परिवारों के साथ होली मनाई। जेल गई महिलाओं ने प्रण लिया कि अब जरैला व उसके आस-पास शराब की बिक्री नहीं होने देंगे। इसके लिए हमें जो भी करना पड़े करेंगी। इस मौके पर किसान सेना के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं सरपंच राजकुमार, रिंकू एवं अन्य गांव वासी मौजूद रहे।
    1
    *रूपबास (भरतपुर)।बच्चों के भविष्य को लेकर जेल गई महिलाए का जेल से बाहर आने पर हुआ भव्य स्वागत* 
```रूपवास क्षेत्र के गांव दौरदा मार्ग स्थित शराब गोदाम की आड़ में चल रहे अवैध शराब ठेका के मामले में जेल गई 15 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को मिली जमानत, सेवर जेल से सभी रिहा```
जेल गई महिलाओं व एक व्यक्ति को जमानत पर जेल से बाहर आने पर किसान सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश, संभागीय अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं तहसील महिला अध्यक्ष रूबी कुमारी व उनकी पूरी टीम ने महिलाओं का जेल से बाहर आने पर माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और कहा कि आपने गांव में शराब बन्दी आंदोलन को जारी रखना बेहद जरूरी है। शराब बंदी से ही बच्चों का भविष्य है।*
रुपबास क्षेत्र के भरतपुर धौलपुर नेशनल हाईवे स्थित गांव जरेला के श्री सृष्टि विद्यालय के निकट संचालित शराब गोदाम की आड़ में वर्षों से रिटेल में अवैध रूप शराब बेचने का काम दिन रात चल रहा था। जिससे विद्यालय जाने वाली छात्राएं एवं शौच जाने वाली महिलाएं बेहद परेशान थीं। इतना ही नही उस क्षेत्र में कृषि कार्य करने जाने वाले लोग भी शराबियों से परेशान थे। इस शराब के ठेके पर प्रतिदिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता था। 
जिसका बीते दिनों जरेला गांव की सैकड़ो महिलाएं एक जुट होकर अवैध शराब ठेके पर शराब बिक्री का केवल विरोध करने पहुंची थीं। जहां अज्ञात कारणों से अचानक ठेके में आग लग गई और उसका आरोप 15 महिलाओं सहित एक व्यक्ति पर शराब कारोबारी द्वारा लगा दिया गया।
जिसके चलते पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के ही महिलाओं को उक्त मामले का दोषी मानते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था। आज उन महिलाओं की एडीजे कोर्ट बयाना के कैंप कोर्ट रुपबास से जमानत हुई और महिलाओं को कोर्ट के आदेश पर सेवर जेल से रिहा कर दिया गया है। 
महिलाओं के जेल से बाहर आने पर किसान सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश , संभागीय अध्यक्ष राजेश शर्मा, तहसील अध्यक्ष रुबी कुमारी , प्रेम सिंह,हरीचरन, सुनील सेठी, अजय पाल आदि व उनकी टीम ने महिलाओं का माला पहनकर जोरदार स्वागत किया और कहा कि शराब आंदोलन को जारी रखें हम आपके साथ हैं।
घर पहुंच कर अपने परिवारों के साथ होली मनाई। 
जेल गई महिलाओं ने प्रण लिया कि अब जरैला व उसके आस-पास शराब की बिक्री नहीं होने देंगे। इसके लिए हमें जो भी करना पड़े करेंगी।
इस मौके पर किसान सेना के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं सरपंच राजकुमार, रिंकू एवं अन्य गांव वासी मौजूद रहे।
    user_लोहागढ़ न्यूज़ टाइम्स (सच ख़बर के साथ)
    लोहागढ़ न्यूज़ टाइम्स (सच ख़बर के साथ)
    भरतपुर, भरतपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • आज 10/03/2026 का पंचांग। नदबई भरतपुर से लाइव अपडेट। Follow me Friends 🎉
    1
    आज 10/03/2026 का पंचांग।
नदबई भरतपुर से लाइव अपडेट।
Follow me Friends 🎉
    user_मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    Speech Therapist नदबई, भरतपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • मथुरा राया थाना राया क्षेत्र के गांव भंकरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बहू पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या करने का आरोप लगा है। हत्या को छिपाने के लिए मृतका को हार्ट अटैक से मौत बताकर जल्दबाजी में दफन कर दिया गया। इस मामले में मृतका के पति अनवार खान ने राया थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे आमिर की पत्नी हिना के पड़ोस में रहने वाले युवक से अवैध संबंध थे। उनकी पत्नी अनवरी बेगम इन संबंधों का विरोध करती थीं। जिसके चलते तकिए से मुंह दबाकर अनवरी बेगम की हत्या कर दी। और हार्ट अटैक बताकर शव को दफन कर दिया गया। कुछ दिन बाद गांव में इस घटना को लेकर चर्चाएं होने लगीं। इसके बाद मृतका के पति अनवार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश परप्रसाशनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए गए इसी क्रम में आज राया पुलिस प्रसासनिक अफसरों के साथ गांव पहुंची और कब्र से महिला के शव क़ो बाहर निकाल पोस्टमार्टम क़ो भेजा है और पूरे मामले की जाँच में जुटी है
    4
    मथुरा राया  थाना राया क्षेत्र के गांव भंकरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बहू पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या करने का आरोप लगा है। हत्या को छिपाने के लिए मृतका को हार्ट अटैक से मौत बताकर जल्दबाजी में दफन कर दिया गया। इस मामले में
मृतका के पति अनवार खान ने राया थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे आमिर की पत्नी हिना के पड़ोस में रहने वाले युवक से अवैध संबंध थे। उनकी पत्नी अनवरी बेगम इन संबंधों का विरोध करती थीं।
जिसके चलते तकिए से मुंह दबाकर अनवरी बेगम की हत्या कर दी।  और हार्ट अटैक बताकर शव को दफन कर दिया गया।
कुछ दिन बाद गांव में इस घटना को लेकर चर्चाएं होने लगीं। इसके बाद मृतका के पति अनवार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश परप्रसाशनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए गए इसी क्रम में आज राया पुलिस प्रसासनिक अफसरों के साथ गांव पहुंची और कब्र से महिला के शव क़ो बाहर निकाल पोस्टमार्टम क़ो भेजा है और पूरे मामले की जाँच में जुटी है
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • Post by Subhash Chand
    1
    Post by Subhash Chand
    user_Subhash Chand
    Subhash Chand
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह गुट द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी महावन को ज्ञापन सोपा तहसील में हो रहे भ्रष्टाचार की मांग रही मुख्य
    1
    भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह गुट द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी महावन को ज्ञापन सोपा तहसील में हो रहे भ्रष्टाचार की मांग रही मुख्य
    user_Rajesh dabbu
    Rajesh dabbu
    महावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Brajvir Singh
    1
    Post by Brajvir Singh
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Sonu Faujdar
    1
    Post by Sonu Faujdar
    user_Sonu Faujdar
    Sonu Faujdar
    Taxi Driver Bharatpur, Rajasthan•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.