Shuru
Apke Nagar Ki App…
भीषण गर्मी में राहत: कोटा अदालत परिसर में शरबत वितरण, क्लेम राइट ट्रस्ट की पहल कोटा। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए क्लेम राइट ट्रस्ट द्वारा जिला अदालत परिसर में शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का शुभारंभ अभिभाषक परिषद कोटा के अध्यक्ष भारत सिंह अड़सेला एवं महासचिव शंभू सोनी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जनसेवा कार्य मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण हैं, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने क्लेम राइट ट्रस्ट की अध्यक्ष ज्योति गौड़ का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया। कार्यक्रम में अनेक अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शरबत वितरण में सहयोग कर इसे सफल बनाया।
Ravi Samariya
भीषण गर्मी में राहत: कोटा अदालत परिसर में शरबत वितरण, क्लेम राइट ट्रस्ट की पहल कोटा। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए क्लेम राइट ट्रस्ट द्वारा जिला अदालत परिसर में शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का शुभारंभ अभिभाषक परिषद कोटा के अध्यक्ष भारत सिंह अड़सेला एवं महासचिव शंभू सोनी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जनसेवा कार्य मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण हैं, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने क्लेम राइट ट्रस्ट की अध्यक्ष ज्योति गौड़ का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया। कार्यक्रम में अनेक अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शरबत वितरण में सहयोग कर इसे सफल बनाया।
More news from Kota and nearby areas
- Post by Kishan Lal jangid1
- पश्चिम बंगाल में बीजेपी स्पष्ट बहुमत की तरफ, आसनसोल में भाजपा समर्थकों ने इस तरह मनाई खुशी...1
- कोटा। शहर के नयागांव एवं आसपास के क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। बिजली, पानी और सड़कों की खराब स्थिति से परेशान क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। इसी कड़ी में सोमवार को नयागांव क्षेत्र की महिलाओं ने विकास अधिकारी (के.डी.ए.) कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। महिलाओं का कहना है कि वे पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत करा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। ज्ञापन लेने के बाद अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना करेंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित भूमि वन विभाग के अधीन आती है, इसके बावजूद मामले की पुनः जांच करवाई जाएगी। वहीं, पानी की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर जिला प्रशासन स्तर पर कार्रवाई आवश्यक है और इसके लिए कलेक्टर को ज्ञापन देने की सलाह दी गई है। क्षेत्रवासियों ने यह भी बताया कि वे अपनी समस्याओं को लेकर लोकसभा अध्यक्ष Om Birla सहित अन्य अधिकारियों को पहले ही अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। 🔴 मुख्य मांगें: नयागांव से देव सर्किल होते हुए रोजड़ी तक सड़क का शीघ्र निर्माण घर-घर पानी की समुचित व्यवस्था नियमित एवं पूर्ण वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति घर-घर कचरा संग्रहण के लिए वाहन की व्यवस्था मुख्य सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक या वैकल्पिक मार्ग 🟡 जनता की चेतावनी: क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन और प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।6
- कोटा। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए क्लेम राइट ट्रस्ट द्वारा जिला अदालत परिसर में शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का शुभारंभ अभिभाषक परिषद कोटा के अध्यक्ष भारत सिंह अड़सेला एवं महासचिव शंभू सोनी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जनसेवा कार्य मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण हैं, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने क्लेम राइट ट्रस्ट की अध्यक्ष ज्योति गौड़ का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया। कार्यक्रम में अनेक अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शरबत वितरण में सहयोग कर इसे सफल बनाया।1
- Post by VKH NEWS1
- 🔥 महिलाओं की सफलता का राज – घर का वास्तु 🔥 आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन *घर का वास्तु* उनकी सोच, ऊर्जा और सफलता पर सीधा असर डालता है। 👉 अगर घर में बार-बार तनाव, गुस्सा या रुकावटें आ रही हैं, तो इसका कारण *वास्तु असंतुलन* हो सकता है। **📌 ध्यान रखें:** ✔️ ईशान (NE) साफ व हल्का – शांति और पॉजिटिविटी ✔️ नैऋत्य (SW) मजबूत – आत्मविश्वास और स्थिरता ✔️ अग्नि कोण (SE) संतुलित – महिलाओं की ऊर्जा, स्वभाव और निर्णय शक्ति से जुड़ा 👉 सही वास्तु = बेहतर सोच + मजबूत फैसले + खुशहाल जीवन **✨ याद रखें:** *“आप वास्तु का ध्यान रखेंगे, तो वास्तु आपका ध्यान रखेगा”* #VastuTips #WomenSuccess #AgniKon #PositiveEnergy #VastuForWomen #HappyHome #KotaVastu #VastuExpert #ViralPost #TrendingNow #ExplorePage #FacebookViral #InspirationDaily #SuccessMindset #DailyMotivation #GrowthMindset #LifeChanging #Kota #kota #VastuTips #VastuShastra #WomenSuccess #PositiveEnergy #AgniKon #HappyHome #EnergyBalance #IndianVastu #VastuExpert #Rajasthan #womeninbusiness1
- कोटा: राजस्थान के कोचिंग हब कोटा से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) परीक्षा से ठीक एक दिन पहले एक कोचिंग छात्र ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें छात्र 3 मई को इमारत से गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें छात्र का पढ़ाई के दबाव को लेकर दर्द झलका है। सुसाइड नोट में भावुक संदेश छात्र ने अपने आखिरी शब्दों में परिवार और दोस्तों के नाम एक भावुक संदेश छोड़ा है। सुसाइड नोट के अनुसार: परिवार से माफी: छात्र ने लिखा, "मैं परिवार की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया। ऐसी पढ़ाई नहीं कर पाया, जिससे नीट में सिलेक्ट हो सकूं। मम्मी-पापा सॉरी है।" दोस्तों का आभार: उसने अपने मित्रों को याद करते हुए लिखा, "दोस्तों, सहयोग करने के लिए धन्यवाद।" कोटा स्टोरीलाइन: बढ़ता दबाव और चिंता का विषय कोटा में छात्रों द्वारा उठाए जा रहे इस तरह के आत्मघाती कदम प्रशासन और अभिभावकों के लिए एक बड़ी चिंता बन गए हैं। परीक्षा के ऐन वक्त पहले हुई इस घटना ने एक बार फिर प्रतियोगिता के बोझ और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। मदद के लिए संपर्क करें: अगर आप या आपका कोई परिचित किसी भी तरह के मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो कृपया हेल्पलाइन नंबरों या विशेषज्ञों से बात करें। जीवन अनमोल है। रिपोर्ट: कोटा स्टोरीलाइन1
- बारां जिला एव सेशन न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी: पुलिस, बम निरोधक दस्ता, नगर परिषद की दमकल और एम्बुलेंस मौके पर...1