logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अब्दुल्ला महिला कॉलेज में छात्राओं का फूटा गुस्सा हॉस्टल मेस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जोरदार प्रदर्शन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अब्दुल्ला महिला कॉलेज परिसर में छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। हॉस्टल मेस की बदहाल व्यवस्था और सुरक्षाकर्मियों के कथित रवैये को लेकर छात्राओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल में उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने और हॉस्टल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। अब देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्राओं की शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और उनकी मांगों पर कब तक ठोस कार्रवाई की जाती है।

8 hrs ago
user_Latest news india
Latest news india
Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
8 hrs ago

अब्दुल्ला महिला कॉलेज में छात्राओं का फूटा गुस्सा हॉस्टल मेस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जोरदार प्रदर्शन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अब्दुल्ला महिला कॉलेज परिसर में छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। हॉस्टल मेस की बदहाल व्यवस्था और सुरक्षाकर्मियों के कथित रवैये को लेकर छात्राओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल में उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने और हॉस्टल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। अब देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्राओं की शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और उनकी मांगों पर कब तक ठोस कार्रवाई की जाती है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • उमा भारती का राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलीं— “बूढ़ा, बुड्ढा और डोकरा” भाजपा की फायरब्रांड नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर बेहद तीखे और विवादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें “बूढ़ा, बुड्ढा और डोकरा” तक कह दिया। उमा भारती की इस टिप्पणी के बाद सियासी बयानबाजी तेज होने की संभावना है। कांग्रेस की ओर से इस बयान पर प्रतिक्रिया सामने आती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
    1
    उमा भारती का राहुल गांधी पर तीखा हमला
बोलीं— “बूढ़ा, बुड्ढा और डोकरा”
भाजपा की फायरब्रांड नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर बेहद तीखे और विवादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें “बूढ़ा, बुड्ढा और डोकरा” तक कह दिया।
उमा भारती की इस टिप्पणी के बाद सियासी बयानबाजी तेज होने की संभावना है। कांग्रेस की ओर से इस बयान पर प्रतिक्रिया सामने आती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    7 min ago
  • ये अजगर का खौफनाक लाईव वीडियो जरूर देखे देखे इतना खौफनाक मंजर देखने वालों खडे हुए रोंगटे इलाके मे फैली दहशत ये अजगर का खौफनाक लाईव वीडियो जरूर देखे देखे इतना खौफनाक मंजर देखने वालों खडे हुए रोंगटे इलाके मे फैली दहशत
    1
    ये अजगर का खौफनाक लाईव वीडियो जरूर देखे देखे इतना खौफनाक मंजर देखने वालों खडे हुए रोंगटे इलाके मे फैली दहशत 
ये अजगर का खौफनाक लाईव वीडियो जरूर देखे देखे इतना खौफनाक मंजर देखने वालों खडे हुए रोंगटे इलाके मे फैली दहशत
    user_फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    Photographer Bahraich, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • तेंदुआ फिर पहुंचा आबादी के बीच कुत्ते को बनाया निवाला। बहराइच।कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभात के वन रेंज मोतीपुरा अंतर्गत वार्ड नंबर 01 मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी निवासी अन्नू यादव, रामू पासवान, तूफानी यादव, अरुण पासवान,राहुल कुमार के लोगों ने बताया कि रात को 10:00 बजे के बाद हम लोगों के घरों के पास तेंदुए की चहल कदमी लगभग 1 हफ्ते से देखी जा रही है। जिसमें मोहल्ला निवासी अनु यादव के घर के पास से तीन पालतू कुत्ते के बच्चे और दो गाय के बछड़े को निवाला बना चुके हैं। सभी लोगों ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों से हम मांग करते हैं कि यहां पर पिंजरा लगाकर तेंदुओं को पकड़वाया जाए। जिससे हम लोगों को आवागमन करने में आसानी हो सके और पालतू पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बार-बार कहने के बाद भी वन विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। सोमवार की तड़के सुबह 3:00 बजे तेंदुआ मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी में पहुंच गया। मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी में बने गेस्ट हाउस के सामने तहसीलदार आवास के पास काफी देर तक बैठा रहा। शिकार के चक्कर में दहाड़ता रहा इतने में कुत्ते भोकने लगे और इस बीच तेंदुआ एक कुत्ते को निवाला बनाकर भागता नजर आया।
    1
    तेंदुआ फिर पहुंचा आबादी के बीच कुत्ते को बनाया निवाला।
बहराइच।कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभात के वन रेंज मोतीपुरा अंतर्गत वार्ड नंबर 01 मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी  निवासी अन्नू यादव, रामू पासवान, तूफानी यादव, अरुण पासवान,राहुल कुमार के लोगों ने बताया कि रात को 10:00 बजे के बाद हम लोगों के घरों के पास तेंदुए की चहल कदमी लगभग 1 हफ्ते से देखी जा रही है। जिसमें मोहल्ला निवासी अनु यादव के घर के पास से तीन पालतू कुत्ते के बच्चे और दो गाय के बछड़े को निवाला बना चुके हैं। सभी लोगों ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों से हम मांग करते हैं कि यहां पर पिंजरा लगाकर तेंदुओं को पकड़वाया जाए। जिससे हम लोगों को आवागमन करने में आसानी हो सके और पालतू पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बार-बार कहने के बाद भी वन विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। सोमवार की तड़के सुबह 3:00 बजे तेंदुआ मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी में पहुंच गया। मोतीपुर सिंचाई कॉलोनी में बने गेस्ट हाउस के सामने तहसीलदार आवास के पास काफी देर तक बैठा रहा। शिकार के चक्कर में दहाड़ता रहा इतने में कुत्ते भोकने लगे और इस बीच तेंदुआ एक कुत्ते को निवाला बनाकर भागता नजर आया।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बहराइच हरितालिका कजरी तीज पर जंगली नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब लाखों श्रद्धालुओं और कांवरियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा पुलिस-प्रशासन नानपारा बहराइच हरितालिका कजरी तीज पर्व के अवसर पर नानपारा क्षेत्र स्थित श्री सिद्ध पीठ जंगली नाथ मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना रहा। पर्व के मौके पर मंदिर परिसर में लाखों की संख्या में शिव भक्तों और कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व को लेकर रात्रि से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हाथों में कांवर और बोल बम के जयकारे लगाते हुए बड़ी संख्या में कांवरिये मंदिर पहुंचे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। श्री सिद्ध पीठ जंगली नाथ मंदिर के पुजारी एवं अध्यक्ष आचार्य अनिल शास्त्री गोस्वामी ने बताया कि हरितालिका कजरी तीज के अवसर पर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। इस बार भी जनपद बहराइच के अलावा बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर और देवरिया समेत विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी भारी संख्या में शिव भक्त जंगली नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से भी व्यापक व्यवस्था की गई। मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर प्रशासन के लोग लगातार व्यवस्था संभालते रहे। वहीं पुलिस प्रशासन की टीम भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं की मदद करती रही। हरितालिका कजरी तीज पर उमड़ी भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं के साथ बड़ी संख्या में कांवरिये भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और भगवान जंगली नाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं का कहना था कि श्री जंगली नाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक से मन को विशेष शांति मिलती है। इसी आस्था और विश्वास के चलते प्रत्येक वर्ष हरितालिका कजरी तीज के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पर्व के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। पुलिस प्रशासन और मंदिर प्रशासन के आपसी समन्वय से जलाभिषेक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। देर तक मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने और जलाभिषेक करने का क्रम जारी रहा।
    4
    बहराइच हरितालिका कजरी तीज पर जंगली नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब लाखों श्रद्धालुओं और कांवरियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा पुलिस-प्रशासन नानपारा
बहराइच हरितालिका कजरी तीज पर्व के अवसर पर नानपारा क्षेत्र स्थित श्री सिद्ध पीठ जंगली नाथ मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना रहा। पर्व के मौके पर मंदिर परिसर में लाखों की संख्या में शिव भक्तों और कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
पर्व को लेकर रात्रि से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हाथों में कांवर और बोल बम के जयकारे लगाते हुए बड़ी संख्या में कांवरिये मंदिर पहुंचे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा।
श्री सिद्ध पीठ जंगली नाथ मंदिर के पुजारी एवं अध्यक्ष आचार्य अनिल शास्त्री गोस्वामी ने बताया कि हरितालिका कजरी तीज के अवसर पर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। इस बार भी जनपद बहराइच के अलावा बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर और देवरिया समेत विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी भारी संख्या में शिव भक्त जंगली नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से भी व्यापक व्यवस्था की गई। मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर प्रशासन के लोग लगातार व्यवस्था संभालते रहे। वहीं पुलिस प्रशासन की टीम भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं की मदद करती रही।
हरितालिका कजरी तीज पर उमड़ी भारी भीड़ के चलते मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं के साथ बड़ी संख्या में कांवरिये भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और भगवान जंगली नाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
श्रद्धालुओं का कहना था कि श्री जंगली नाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक से मन को विशेष शांति मिलती है। इसी आस्था और विश्वास के चलते प्रत्येक वर्ष हरितालिका कजरी तीज के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
पर्व के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। पुलिस प्रशासन और मंदिर प्रशासन के आपसी समन्वय से जलाभिषेक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। देर तक मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने और जलाभिषेक करने का क्रम जारी रहा।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लखनऊ- चिनहट थाना क्षेत्र के कामता में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी। डिवाइडर पर चढ़ते समय फॉर्च्यूनर का टायर फटने की बात सामने आई। राहगीरों ने कार के अंदर एक युवती को कथित तौर पर बेहोशी की हालत में देखा। युवती के अधूरे कपड़ों में होने की बात से मौके पर सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना देने की तैयारी के बीच भीड़ बढ़ती देख युवक कार लेकर फरार हो गया। फॉर्च्यूनर का नंबर UP 40 BF 0381 बताया जा रहा है। फटे टायर के बावजूद युवक कार लेकर क्यों भागा, उठ रहे सवाल। कार में मिली युवती कौन थी और हादसे के बाद युवक कहां फरार हुआ, जांच का विषय।।
    1
    लखनऊ- चिनहट थाना क्षेत्र के कामता में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी। डिवाइडर पर चढ़ते समय फॉर्च्यूनर का टायर फटने की बात सामने आई। राहगीरों ने कार के अंदर एक युवती को कथित तौर पर बेहोशी की हालत में देखा। युवती के अधूरे कपड़ों में होने की बात से मौके पर सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना देने की तैयारी के बीच भीड़ बढ़ती देख युवक कार लेकर फरार हो गया। फॉर्च्यूनर का नंबर UP 40 BF 0381 बताया जा रहा है। फटे टायर के बावजूद युवक कार लेकर क्यों भागा, उठ रहे सवाल। कार में मिली युवती कौन थी और हादसे के बाद युवक कहां फरार हुआ, जांच का विषय।।
    user_Pankaj Dev Tripathi
    Pankaj Dev Tripathi
    Voice of people बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 318981.00 क्यूसेक पानी, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से नीचे बह रही सरयू तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 318981.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 138707 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 137240, सरयू बैराज से 6911 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.85 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के काफी नीचे है।
    1
    बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 318981.00 क्यूसेक पानी, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से नीचे बह रही सरयू
तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 318981.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 138707 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 137240, सरयू बैराज से 6911 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.85 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के काफी नीचे है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • NDPS केस में राम जी सोनी गिरफ्तार, 3 पुराने मुकदमों का भी खुलासा” HV TV BREAKING NEWS | बहराइच महिला तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, पत्रकार राम जी सोनी गिरफ्तार बहराइच। रुपईडीहा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त राम जी सोनी पुत्र कृष्ण कुमार सोनी, निवासी स्टेशन रोड रुपईडीहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला अभियुक्ता की गिरफ्तारी के बाद सामने आए सुराग और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राम जी सोनी को रामदूत क्लाथ स्टोर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ रुपईडीहा थाने में पहले से तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2021 के दो मामलों में धारा 418, 424, 426 IPC तथा 386, 506 IPC, जबकि वर्ष 2022 के एक मामले में धारा 323, 504, 506 IPC के तहत मुकदमा दर्ज बताया गया है। वहीं, वर्तमान मामले में मु0अ0सं0 237/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। HV TV NEWS — खबर वही जो हो सही #HVTVNews #BahraichNews #RupaidihaNews #BahraichPolice #UPNews #BreakingNews #CrimeNews
    1
    NDPS केस में राम जी सोनी गिरफ्तार, 3 पुराने मुकदमों का भी खुलासा”
HV TV BREAKING NEWS | बहराइच
महिला तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, पत्रकार राम जी सोनी गिरफ्तार
बहराइच। रुपईडीहा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त राम जी सोनी पुत्र कृष्ण कुमार सोनी, निवासी स्टेशन रोड रुपईडीहा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, महिला अभियुक्ता की गिरफ्तारी के बाद सामने आए सुराग और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राम जी सोनी को रामदूत क्लाथ स्टोर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ रुपईडीहा थाने में पहले से तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2021 के दो मामलों में धारा 418, 424, 426 IPC तथा 386, 506 IPC, जबकि वर्ष 2022 के एक मामले में धारा 323, 504, 506 IPC के तहत मुकदमा दर्ज बताया गया है।
वहीं, वर्तमान मामले में मु0अ0सं0 237/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
HV TV NEWS — खबर वही जो हो सही
#HVTVNews #BahraichNews #RupaidihaNews #BahraichPolice #UPNews #BreakingNews #CrimeNews
    user_Kamlesh Kumar
    Kamlesh Kumar
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अब्दुल्ला महिला कॉलेज में छात्राओं का फूटा गुस्सा हॉस्टल मेस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जोरदार प्रदर्शन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अब्दुल्ला महिला कॉलेज परिसर में छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। हॉस्टल मेस की बदहाल व्यवस्था और सुरक्षाकर्मियों के कथित रवैये को लेकर छात्राओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल में उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने और हॉस्टल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। अब देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्राओं की शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और उनकी मांगों पर कब तक ठोस कार्रवाई की जाती है।
    1
    अब्दुल्ला महिला कॉलेज में छात्राओं का फूटा गुस्सा
हॉस्टल मेस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जोरदार प्रदर्शन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अब्दुल्ला महिला कॉलेज परिसर में छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। हॉस्टल मेस की बदहाल व्यवस्था और सुरक्षाकर्मियों के कथित रवैये को लेकर छात्राओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल में उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने और हॉस्टल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।
अब देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्राओं की शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और उनकी मांगों पर कब तक ठोस कार्रवाई की जाती है।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.